DSSSB Teaching and Non Teaching Recruitment 2026 Notification Release: दिल्ली में शिक्षक और असिस्टेंट सहित 1979 पदों पर निकली सरकारी नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा DSSSB Teaching and Non Teaching Recruitment 2026 Notification जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए अलग अलग विभागों और नगर निगमों में ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के कुल 1979 खाली पदों को भरा जायेगा। इन पदों के लिए किसी भी राज्य के कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।

DSSSB Teaching and Non Teaching Recruitment 2026 Notification Release Apply Online
DSSSB Teaching and Non Teaching Recruitment 2026

आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भरे जा रहे है, ऐसे में आप घर बैठे आवेदन की लास्ट डेट 15 जुलाई तक कभी भी अपना फॉर्म सबमिट कर सकते है। आप अपनी योग्यता अनुसार TGT, स्पेशल एजुकेटर जैसे टीचिंग पदों से लेकर फॉरेंसिक लैब में साइंटिफिक असिस्टेंट जैसे किसी भी पद के लिए अप्लाई कर सकते है।

फॉर्म भरने से पहले पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा जैसी पात्रता को अवश्य चेक करें, साथ ही आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल में अंत तक बने रहें।

DSSSB Teaching and Non Teaching Recruitment 2026 Notification Overview

भर्ती संगठन का नामदिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB)
विज्ञापन संख्या03/2026
कुल पद1979
पदों के नामTGT (कंप्यूटर साइंस), स्पेशल एजुकेटर, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
फॉर्म स्टार्ट डेट16 जून 2026 (दोपहर 12:00 बजे से)
जॉब लोकेशनदिल्ली
कैटेगरीसरकारी नौकरियां 2026
आधिकारिक वेबसाइटDSSSB

DSSSB Vacancy Details

चयन बोर्ड द्वारा टीचिंग और नॉन टीचिंग भर्ती 1979 पदों पर नियुक्ति के लिए निकाली गई है जिसमें कुल 25 अलग-अलग पोस्ट कोड शामिल हैं। इस भर्ती में सबसे ज्यादा सीटें टीचिंग विभाग की हैं।

Post CodeName of PostTotal Posts
21/26Junior Scientific Assistant (Biology)06
22/26Junior Scientific Assistant (Ballistics)02
23/26Junior Scientific Assistant (Chemistry)10
28/26Junior Scientific Assistant (Cyber Forensic)05
34/26IT Assistant, Grade-A125
35/26Fitter Grade-II36
38/26Sub-Station Apprentice37
39/26Data Processing Assistant, Grade ‘A’21
41/26TGT – Computer Science675
42/26Domestic Science Teacher129
43/26TGT – Special Education Teacher163
44/26Special Educator – Primary450

DSSSB Teaching and Non-Teaching Staff Educational Qualification & Age Limit 2026

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता की गणना 15 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। विभाग अनुसार विभिन्न पदों के लिए निर्धारित योग्यता एवं आयु सीमा इस प्रकार है:

Post CodeName of PostDepartment NameAge Limit
21/26 to 31/26Junior Scientific Assistant(JSA – Various Departments) Forensic Science Laboratory (FSL)18 to 27 Yrs
34/26IT Assistant, Grade-ADelhi Agricultural Marketing Board (DAMB)18 to 27 Yrs
35/26Fitter Grade-IIDelhi Jal Board (DJB)18 to 27 Yrs
38/26Sub Station ApprenticeDelhi Jal Board (DJB)18 to 27 Yrs
39/26Data Processing Assistant, Grade ‘A’Delhi Agricultural Marketing Board (DAMB)18 to 30 Yrs
41/26Trained Graduate Teacher (TGT) – Computer ScienceDirectorate of Education (DoE)18 to 30 Yrs
42/26Domestic Science TeacherDirectorate of Education (DoE)18 to 30 Yrs
43/26TGT – Special Education TeacherDirectorate of Education (DoE)18 to 30 Yrs
44/26Special Educator – PrimaryLocal Body / Directorate of Education18 to 30 Yrs

Note: गेस्ट और कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स के लिए बड़ी राहत: दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में काम कर रहे संविदा कर्मचारियों को ऊपरी आयु सीमा में अधिकतम 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। बशर्ते उन्होंने 1 साल में कम से कम 120 दिन टीचर पद पर या 180 दिन अन्य पदों पर काम किया हो।
इसके अलावा आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को भी श्रेणी अनुसार ऊपरी आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

DSSSB Recruitment Application Fees

DSSSB ने जनरल, ओबीसी और EWS श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 100 रूपये रखा है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग अभ्यर्थी और भूतपूर्व सैनिकों के साथ ही सभी कैटेगरी की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया निःशुल्क रखी गई है।

उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस का भुगतान केवल SBI e-pay के जरिए ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, अन्य किसी तरीके से आप फीस जमा नहीं कर पाएंगे।

DSSSB Recruitment Selection Process 2026

डीएसएसएसबी भर्ती में विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन One-Tier ऑनलाइन रिटन टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा, परमानेंट Govt Job पाने के लिए आपको इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करना होगा।

DSSSB Teaching and Non Teaching Recruitment 2026 Notification
DSSSB Teaching and Non Teaching Recruitment 2026 Notification

DSSSB Recruitment Exam Pattern In Hindi

  • पद अनुसार पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप का होगा, जिसमें कुल 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे।
  • पेपर को हल करने के लिए आपको सिर्फ 2 घंटे का समय मिलेगा।
  • गलती से भी एग्जाम में तुक्का ना लगाएं क्योंकि गलत उत्तर करने पर प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की Negative Marking की जाएगी।
  • पद अनुसार पास होने के लिए जनरल और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40%, दिल्ली के OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 35% और SC, ST एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

Note: टीचिंग और टेक्निकल पदों का पेपर दो भागों में होगा, जिसके Section A में जनरल नॉलेज, रीजनिंग और मैथ्स विषय शामिल है।
जबकि Section B में पद अनुसार मुख्य विषय जैसे कंप्यूटर या स्पेशल एजुकेशन शामिल होंगे। मेरिट दोनों सेक्शन के नंबर मिलाकर बनाई जाएगी।

How To Apply for DSSSB Teaching and Non-Teaching Recruitment 2026

DSSSB Online Form आप घर बैठे भी भर सकते है इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें, या फिर नजदीकी ईमित्र सेंटर से भी भरवा सकते है:

  • सबसे पहले आपको DSSSB के आधिकारिक फॉर्म पोर्टल पर जाना है, जो आपको कुछ इस प्रकार दिखेगा, जैसी यहां होमपेज की फोटो दी गई है:
DSSSB Online Form Official Website
DSSSB Online Form Official Website
  • अगर आप पहली बार DSSSB Recruitment के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो आपको ‘Click for New Registration‘ पर क्लिक करना है, जिसके बाद ऐसा पेज खुलेगा।
  • पंजीकरण फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करके Get OTP पर क्लिक करके ओटीपी वेरिफाई करते हुए अपना आधार वेरिफिकेशन करके Submit पर क्लिक कर दें:
DSSSB Teaching and Non Teaching Recruitment 2026 Registration
DSSSB Teaching and Non Teaching Recruitment 2026 Registration
  • अब नए हो या पुराने यूजर्स Click to Sign in पर टैब करके जन्म तिथि, 10वीं के रोल नंबर, पासिंग ईयर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके पोर्टल पर Sign In कर लें:
DSSSB Click to Sign in
DSSSB Click to Sign in
  • लॉगिन करने के बाद ‘DSSSB Teaching and Non Teaching Recruitment 2026 Notification Apply Online‘ पर क्लिक करके योग्यता अनुसार पोस्ट कोड जैसे 41/26 या 44/26 या अन्य कोई चुनें।
    आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स को सही सही भरें।
  • लेटेस्ट पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो को स्कैन करके अपलोड करें, जिसका बैकग्राउंड सफेद या ऑफ-व्हाइट हो। धुंधली फोटो होने पर फॉर्म तुरंत रिजेक्ट हो जाता है।
  • जरूरी डॉक्युमेंट्स जैसे पद अनुसार मार्कशीट, सर्टिफिकेट इत्यादि को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में सावधानीपूर्वक अपलोड करें।
  • अगर आप जनरल या OBC वर्ग के पुरुष हैं, तो 100 रूपये आवेदन शुल्क भुगतान निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से करें।
  • फॉर्म को सबमिट करने से पहले ‘Preview‘ बटन को दबाकर भरी गई पूरी डिटेल को दोबारा अच्छे से चेक कर लें।
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके इसका प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

Read Also…बिना परीक्षा व बिना इंटरव्यू अफसर बनने का शानदार मौका, सैलरी ₹142400 तक महीना, आवेदन 14 जुलाई तक

DSSSB Exam Important Instructions

  1. Dress Code: DSSSB परीक्षाओं में ड्रेस कोड को लेकर बहुत सख्त नियम है। परीक्षा केंद्र पर आपको आधी आस्तीन के हल्के कपड़े पहनकर जाना होगा, जिनमें बड़े बटन न लगे हों। जूते पहनकर जाने की अनुमति नहीं होती, इसलिए पैरों में चप्पल या सैंडल ही पहनें।
  2. Document Verification: फॉर्म भरते समय आपको कोई सर्टिफिकेट अपलोड या स्पीड पोस्ट नहीं करना है। जब आप परीक्षा पास कर लेंगे, तब बोर्ड के ‘e-dossier’ पोर्टल पर ऑनलाइन डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।
  3. OBC आरक्षण का पेच: यह सबसे जरूरी पॉइंट है, केवल वही OBC उम्मीदवार आरक्षण के हकदार हैं जिनके पास दिल्ली सरकार द्वारा जारी OBC सर्टिफिकेट है। बाहरी राज्यों के OBC उम्मीदवारों को दिल्ली में जनरल (UR) कैटेगरी में ही माना जाएगा।

DSSSB Advt 03/2026 Recruitment 2026 Apply Online

DSSSB Advt 03/2026 Notification PDF Download Notification PDF Download
DSSSB Advt 03/2026 Apply OnlineApply Online 
Official Website DSSSB
Latest Jobs UpdateJoin Telegram Channel

DSSSB Bharti FAQs

निष्कर्ष: दिल्ली में सरकारी शिक्षक या साइंटिफिक असिस्टेंट बनने का यह एक शानदार मौका है। चूंकि एग्जाम में सख्त ड्रेस कोड नियम और सेक्शनल टाइमिंग जैसे कड़े नियम लागू किए गए हैं, इसलिए Exam Prepration करते समय केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि परीक्षा के पैटर्न को भी अच्छे समझना भी बहुत जरूरी है।

अगर आप डीएसएसएसबी वैकेंसी की पात्रता पूरी करते हैं, तो लास्ट डेट 15 जुलाई 2026 से पहले ही अपना फॉर्म जमा कर दें, ताकि लास्ट टाइम पर वेबसाइट हैंग होने की समस्या से बच सकें।

क्या DSSSB भर्ती में इंटरव्यू भी होगा या सीधे जॉइनिंग मिलेगी?

एग्जाम के बाद इन सभी ग्रुप ‘बी’ और ‘सी’ पदों के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होगा। आपका सिलेक्शन पूरी तरह से वन-टियर लिखित परीक्षा में आए अंकों और उसके बाद होने वाले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (e-dossier) के आधार पर किया जाएगा।

मैंने फॉर्म भरते समय OBC कैटेगरी सलेक्ट की है, लेकिन मेरे पास दिल्ली का सर्टिफिकेट नहीं है, क्या मेरा फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा?

नहीं, आपका फॉर्म रिजेक्ट नहीं होगा, लेकिन चयन बोर्ड आपको आरक्षण का लाभ नहीं देगा। स्क्रूटनी के समय आपको सीधे जनरल (UR) कैटेगरी में डाल दिया जाएगा, बशर्ते आपके नंबर जनरल कट-ऑफ के बराबर होने चाहिए।

क्या मैं एक से अधिक पोस्ट कोड जैसे TGT और स्पेशल एजुकेटर दोनों के लिए अप्लाई कर सकता हूँ?

हां, आप पात्र होने पर अलग अलग पदों के लिए अलग अलग फॉर्म भर सकते हैं। लेकिन प्रत्येक पद के लिए आपको अलग से एप्लीकेशन फीस भी देनी होगी।

DSSSB फॉर्म सबमिट होने के बाद क्या फोटो साइन बदलने के लिए ‘Correction Window’ खुलेगी?

नहीं, DSSSB अपने फॉर्म में सुधार का कोई मौका नहीं देता है। फाइनल सबमिट बटन दबाने से पहले ही प्रीव्यू में अपनी फोटो का साइज और फोटो का बैकग्राउंड हस्ताक्षर सभी को अच्छी तरह चेक कर लें।

डीएसएसएसबी ऑनलाइन एग्जाम (CBT) के दौरान क्या मैं पहले सेक्शन के प्रश्नों पर वापस आ सकता हूं?

बिल्कुल नहीं, DSSSB एग्जाम में ‘सेक्शनल लॉकिंग’ होती है। जैसे ही आप Section A जनरल पेपर को सबमिट करके मुख्य विषय संबंधित Section B पर जाएंगे, पुराना सेक्शन हमेशा के लिए लॉक हो जाएगा। इसलिए प्रत्येक सेक्शन को पूरा हल करके ही आगे बढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment