Home Based Caregiver Jobs in Israel 2026: भारत सरकार द्वारा इजराइल में केयरगिवर की 3500 पदों पर सीधी भर्ती, ₹2 लाख प्रतिमाह सैलरी, योग्यता 10वीं पास

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Home Based Caregiver Jobs in Israel 2026: यदि आप विदेश में सरकारी सहयोग से सुरक्षित नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो साल 2026 का सबसे बड़ा मौका आ चुका है। भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय कौशल विकास निगम इंटरनेशनल (NSDC International) द्वारा Home Based Caregiver Jobs in Israel 2026 के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है।

Home Based Caregiver Jobs in Israel 2026
Home Based Caregiver Jobs in Israel 2026

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को इजराइल में ₹2,00,000 प्रतिमाह तक सैलरी मिलेगी। इस जॉब के लिए योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी आसान भाषा में दी गई है। अप्लाई करने से पहले पूरी नोटिफिकेशन डिटेल्स को ध्यानपूर्वक चेक करें।

Latest Update: यह जॉब पूरी तरह से सुरक्षित है क्योंकि इसे भारत सरकार की एजेंसी NSDC International और राजस्थान सरकार की संस्था RSLDC द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जा रहा है। इसमें किसी भी प्रकार के बिचौलियों या एजेंटों की भूमिका नहीं है।

Home Based Caregiver Jobs in Israel 2026 Overview

भर्ती का नामHome Based Caregiver Jobs in Israel 2026
संचालक संस्थाNSDC International एवं RSLDC (राजस्थान सरकार)
कुल पद3,500
जॉब लोकेशनइजराइल
मंथली सैलरी₹2,0,000 प्रतिमाह (6,443.85 NIS / शेकेल)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (NSDC JobX पोर्टल / क्यूआर कोड द्वारा)
आवेदन की अंतिम तिथिकोई फिक्स लास्ट डेट नहीं
कैटेगरीForeign Latest Male Female Jobs 2026
आधिकारिक वेबसाइटnsdc job portal 

Home Based Caregiver Jobs in Israel 2026 Last Date

इस सरकारी भर्ती के लिए कोई एक फिक्स लास्ट डेट नहीं रखी गई है। यह एक ऐसी भर्ती है जिसके आवेदन आवश्यकता अनुसार चलते रहते है, यह भर्ती “पहले आओ, पहले पाओ” (Rolling Basis) के आधार पर चल रही है। जैसे ही कुल निर्धारित पदों का कोटा पूरा हो जाएगा, आवेदन विंडो बंद कर दिए जाएंगे। इसलिए लास्ट डेट का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द NSDC पोर्टल पर अपना आवेदन सबमिट कर दें।

Eligibility Criteria, Educational Qualification & Other

Israel Caregiver Recruitment 2026 में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दी गई फिजिकल और एजुकेशनल एज्युकेशन पात्रता को पूरा करना होगा:

Eligibility Criteria
Home Based Caregiver Jobs in Israel 2026

1 Reservation

  • महिला उम्मीदवार: कुल पद संख्या में से 90% पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए है।
  • पुरुष उम्मीदवार: केवल शेष बचे 10% पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए है।

2 Age, Weight and Height

  • आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम आयु 25 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • न्यूनतम ऊंचाई: कम से कम 1.5 मीटर यानी 150 सेमी एवं अधिक ऊंचाई होनी चाहिए।
  • न्यूनतम वजन: आवेदक का वजन कम से कम 45 किलोग्राम होना अनिवार्य है।

3. Educational Qualification and Passport

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में पास होना जरूरी है।
  • पासपोर्ट: एक वैध भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए, जिसकी वैधता अवधि में कम से कम 3 वर्ष अभी भी शेष हों।
  • भाषा ज्ञान: दैनिक बातचीत के लिए अंग्रेजी भाषा का व्यावहारिक ज्ञान (English Proficiency) होना बहुत जरूरी है।

Read Also…12वीं पास के लिए पुलिस कांस्टेबल के 734 पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन 6 अगस्त तक

Home Based Caregiver Experience, Course & Certificates

इजराइल केयरगिवर भर्ती में शामिल होने के लिए आपके पास निम्नलिखित में से कोई भी एक तकनीकी योग्यता होनी चाहिए:

  • केयरगिविंग ट्रेनिंग: किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय संस्थान से न्यूनतम 990 घंटे का Caregiving Training Certificate, जिसमें ऑनलाइन और ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग शामिल हो।
  • वैकल्पिक योग्यता: यदि केयरगिविंग सर्टिफिकेट नहीं है, तो Nursing (GNM / ANM / B.Sc Nursing) या Physiotherapy का कोर्स और संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

नियम, शर्तें एवं Important Guidelines

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदकों के लिए आवेदन करने के लिए कुछ कठोर नियम तय किए गए हैं, जिन्हें ध्यान से पढ़ना जरूरी है:

  • पारिवारिक प्रतिबंध: यदि आपके पति/पत्नी, माता-पिता या बच्चे वर्तमान में इजराइल में रह रहे हैं या काम कर रहे हैं, तो आप आवेदन नहीं कर सकते। इसके अलावा, जो लोग पहले इजराइल में काम कर चुके हैं, वे भी अपात्र हैं।
  • संस्था की भूमिका: NSDC International और RSLDC केवल एक Facility Provider हैं। ये संस्थाएं आपकी प्रत्यक्ष नियोक्ता (Employer) नहीं हैं।
  • अंतिम निर्णय: सिलेक्शन और रोजगार का फाइनल डिसीजन पूरी तरह से Israeli Employers के अधीन होगा।
  • स्वास्थ्य स्थिति: आवेदक का फिजिकली और मेंटली रूप से पूरी तरह फिट होना अनिवार्य है।

Read Also -पंजाब लेक्चरर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 31 जुलाई तक

Home Based Caregiver Job Profile & Benefits

  • Job Profile: यह एक Live-in Caregiver की नौकरी है। चयनित उम्मीदवारों को इजराइल में बुजुर्गों और दिव्यांग व्यक्तियों (PWDs) की दैनिक देखभाल और घरेलू प्रबंधन में सहायता करनी होगी। केयरगिवर को मरीज के घर पर ही रहना होगा।
  • कार्य समय व छुट्टियां: सप्ताह में 6 दिन काम करना होगा। साल में 16 दिन की छुट्टियां और 9 राष्ट्रीय/धार्मिक अवकाश मिलेंगे। पर्याप्त आराम और सोने का समय भी दिया जाएगा।
  • वेतन से कटौतियां: नियमानुसार सैलरी में से मेडिकल इंश्योरेंस लगभग 168.80 NIS और रहने के आवास का खर्च अधिकतम 578.36 NIS काटा जाएगा।

How to Apply for Home Based Caregiver Jobs in Israel 2026

Israel Caregiver Vacancy Online Form लगाने के लिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले NSDC International के आधिकारिक जॉब पोर्टल nsdcjobx.com पर जाएं।

How to Apply for Home Based Caregiver Jobs in Israel 2026

  • आप नोटिफिकेशन में दिए गए QR Code को अपने मोबाइल से स्कैन करके भी सीधे आवेदन पेज पर पहुंच सकते हैं, जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
  • वेबसाइट के इस होमपेज पर “International Jobs” सेक्शन में जाकर Israel Caregiver Vacancy 2026 आईडी डालकर Search पर क्लिक करें।

How to Apply for Home Based Caregiver Jobs in Israel 2026

  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पासपोर्ट नंबर और शैक्षणिक योग्यता विवरणों को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  • अपने डॉक्युमेंट्स जैसे 10वीं की मार्कशीट, नर्सिंग/केयरगिविंग सर्टिफिकेट और पासपोर्ट सहित अन्य सभी मांगे गए डॉक्युमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • फॉर्म को ध्यानपूर्वक रीचेक करने के बाद ‘Submit‘ बटन पर क्लिक करें और प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ऑनलाइन इंटरव्यू और वीडियो रिकॉर्डेड असेसमेंट के लिए मेल अथवा MSG के जरिए इनफॉर्म किया जाएगा।

आवेदन के बाद इजरायल केयरगिवर जॉब कैसे मिलेगी?

  • Document Screening: आपके आवेदन के बाद नर्सिंग डिग्री या 990 घंटे के केयरगिवर सर्टिफिकेट और पासपोर्ट की जांच की जाएगी।
  • Skill Test and Interview: शॉर्टलिस्ट होने पर इजराइली एजेंसी (PIBA) द्वारा आपका प्रैक्टिकल टेस्ट और बेसिक इंग्लिश का इंटरव्यू लिया जाएगा।
  • Medical and Police Verification: इंटरव्यू पास करने के बाद आपका फिटनेस टेस्ट यानी कम से कम 45 किलो वजन, लंबाई 1.5 मीटर और पुलिस क्लीयरेंस (PCC) डिटेल चेक की जाएगी।
  • Visa and Flight: सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर इजराइल का वर्क वीजा जारी होगा और सरकारी देखरेख में आपको इजराइल भेज दिया जाएगा।

Important Links

Israel Caregiver Notification PDF Download
Israel Caregiver Home Based Jobs Apply Online
Official Parent Website Check Here
NSDC India Official Website Check Here
Daily Latest JobsJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: Home Based Caregiver Jobs in Israel 2026 उन भारतीय युवाओं, विशेषकर महिला नर्सों और केयरगिवर्स के लिए एक International Opportunity है, जो सुरक्षित तरीके से विदेश में काम करके मोटा पैसा कमाना चाहते हैं। चूंकि यह भर्ती सीधे भारत सरकार के उपक्रम (NSDC) के माध्यम से हो रही है, इसलिए यह पूरी तरह सुरक्षित और प्रामाणिक है। यदि आप पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो बिना देरी किए जल्द से जल्द आवेदन कर दें।

Read Also….5वीं से 10वीं पास के लिए वर्क फ्रॉम होम भर्ती नोटिफिकेशन जारी, Online करें अप्लाई

Disclaimer: यह आर्टिकल केवल शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर लिखा गया है। भर्ती के नियम, वेतनमान, विनिमय दर (Currency Rates) और शर्तें संबंधित देशों की सरकारों द्वारा बदली जा सकती हैं। उम्मीदवारों को हमारी राय है कि वे किसी भी तरह का कदम उठाने या दस्तावेज शेयर करने से पहले आधिकारिक पोर्टल (nsdcjobx.com) पर जाकर जानकारी की पुष्टि अवश्य कर लें। किसी भी अनाधिकृत एजेंट या बिचौलियों के झांसे में न आएं।

Israel Home Based Caregiver Job FAQs 

क्या इजराइल जाने के लिए इंग्लिश आना जरूरी है?

आपको बहुत हाई-फाई इंग्लिश आने की जरूरत नहीं है, बस इतनी समझ होनी चाहिए कि आप सामने वाले की बात को समझ सकें और अपनी बात उसे समझा सकें। इंटरव्यू में आपकी बेसिक इंग्लिश और हिंदी की समझ ही परखी जाएगी।

इजराइल केयरगिवर जॉब में हर महीने कितनी सैलरी और छुट्टियां मिलेगी?

इस जॉब में हर महीने ₹1.80 लाख से ₹2 लाख तक की ग्रॉस सैलरी मिलेगी, इसके साथ ही आपको इजराइल के लेबर लॉ के अनुसार साप्ताहिक छुट्टी (Weekly Off) और सालाना पेड लीव्स भी मिलेगी।

क्या फ्रेशर्स भी केयरगिवर जॉब लिए अप्लाई कर सकते हैं?

हां, बिल्कुल अगर आपके पास नर्सिंग की डिग्री यानी ANM/GNM/B.Sc है या फिर किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 990 घंटे का केयरगिवर सर्टिफिकेट है, तो आप बिना किसी पुराने वर्क एक्सपीरियंस के भी अप्लाई कर सकते हैं।

इजरायल होम बेस्ड केयरगिवर जॉब के लिए कुल कितना खर्चा आएगा?

चूंकि यह Foreign Job पूरी तरह सरकारी और सुरक्षित भर्ती है, इसलिए इसमें किसी एजेंट को फालतू पैसे देने की कोई जरूरत नहीं हैं, आपको केवल अपने मेडिकल टेस्ट, पुलिस वेरिफिकेशन (PCC), वीजा फीस और हवाई टिकट का वास्तविक खर्च ही उठाना होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment