Jharkhand Home Guard Bharti 2026 Notification Release: 7वीं पास के लिए होमगार्ड भर्ती की अधिसूचना जारी, आवेदन 5 जून तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Jharkhand Home Guard Bharti 2026: यदि आप भी वर्दी पहनकर सरकारी सेवा करना चाहते है तो आपके लिए एक ब्रेकिंग न्यूज है, दरअसल गृह रक्षा वाहिनी, रामगढ़ द्वारा होमगार्ड भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। होमगार्ड के Advertisement No-01/2026 के अंतर्गत कुल 284 खाली पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Jharkhand Home Guard Bharti 2026 Notification Release
Jharkhand Home Guard Bharti 2026

झारखंड होमगार्ड भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो न्यूनतम योग्यता के साथ सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। बता दें कि गृह रक्षा वाहिनी एक स्वयंसेवी संगठन है, यह कोई वैतनिक सरकारी नौकरी नहीं है। उम्मीदवारों को केवल उनकी ड्यूटी के दिनों के आधार पर भत्ता दिया जाता है। इस आर्टिकल में l Jharkhand Home Guard Notification 2026 PDF के अनुसार पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन की तारीखें, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

Jharkhand Home Guard Bharti 2026 Overview

Rec. DepartmentJharkhand Home Guard, Ramgarh
Post NameRural and Urban Home Guard (Volunteer)
Total Vacancies284 (Male & Female)
Apply ModeOnline + Hard Copy Submission
Form Start Date7 May 2026
Job LocationJharkhand
CategoryLatest Govt Jobs 2026
Official WebsitePortal

Jharkhand Home Guard Bharti 2026 Important Dates

Jharkhand Home Guard Online Form 2026 आमंत्रित करने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 16 अप्रैल को जारी किया गया है, जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें निम्नानुसार है:

EventDates
Online Form Start Date07/05/2026
Last Date to Apply Online05/06/2026
Hard Copy Submission Date08/05/2026 से 05/06/2026 तक

झारखंड होमगार्ड भर्ती 2026 पोस्ट डिटेल्स

Jharkhand Home Guard Recruitment का आयोजन कुल 284 रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए किया जा रहा है जिसमें ग्रामीण गृह रक्षक के 213 पद और शहरी गृह रक्षक के 71 पद शामिल है। इस भर्ती में प्रखंडवार निर्धारित पद संख्या निम्नानुसार है:

Block NameVacancies
रामगढ़40
पतरातु52
गोला35
माण्डु61
चितरपुर03
दुलमी22
शहरी गैर-तकनीकी36
शहरी तकनीकी35

Note: कुल पद संख्या में से 50% महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

Jharkhand Home Guard Bharti 2026 Eligibility Criteria

झारखंड होमगार्ड भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार ग्रामीण पदों के तहत संबंधित प्रखंड के स्थायी निवासी होने अनिवार्य है। जबकि शहरी पदों के लिए रामगढ़ जिले के शहरी क्षेत्र के निवासी होने चाहिए। आवेदनकर्ता फिजिकल रूप से पूरी तरह स्वस्थ्य एवं फिट होने चाहिए।

Jharkhand Home Guard Vacancy 2026 Qualification

  • झारखंड होमगार्ड वैकेंसी के लिए उम्मीदवार ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कम से कम कक्षा 7वीं पास होने चाहिए। जबकि शहरी क्षेत्र में आवेदन के लिए कम से कम कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।
  • वहीं शहरी तकनीकी पदों के लिए मैट्रिक के साथ ट्रेड सर्टिफिकेट जैसे: कंप्यूटर ऑपरेटर, रसोइया, चालक, बिजली मिस्त्री, बढ़ई, मोची अथवा प्लम्बर सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।

Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 Age Limit

झारखंड होमगार्ड भर्ती के लिए उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 19 वर्ष रखी गई है। जबकि ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अर्थात अभ्यर्थियों का जन्म 01 जनवरी 1986 से 01 जनवरी 2007 के बीच का होना चाहिए।

Jharkhand Home Guard Sarkari Nokri 2026 Application Fees

झारखंड होमगार्ड ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 100 रूपये आवेदन शुल्क रखा गया है, आवेदन शुल्क का भुगतान अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

Read Also….पंजाब नेशनल बैंक चपरासी के 8000 पदों पर बंपर वैकेंसी, चयन बिना परीक्षा

Jharkhand Home Guard Bharti 2026 Selection Process

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के मध्यम से किया जाएगा।

  • Written Exam
  • Physical Test
  • Document Verification
  • Medical Test

Jharkhand Home Guard Physical Test 2026 Details

झारखंड होमगार्ड फिजिकल टेस्ट दो चरणों में होगा, पहला शारीरिक मानक परीक्षण और दूसरा शारीरिक दक्षता परीक्षण।

Physical Standard Test (PST)

Male: हाइट

  • सामान्य/OBC/BC – 162 सेमी
  • SC/ST 157 सेमी

सीना –

  • सामान्य/OBC/BC – 79 सेमी
  • SC/ST – 76 सेमी
  • Female: हाइट 148 सेमी (सभी श्रेणी के लिए)।

Physical Efficiency Test (PET)

  1. Race (1 mile):
    Male: 5 मिनट या इससे कम समय में दौड़ने पर 20 अंक मिलेंगे।
    जबकि 5 से 6 मिनट में दौड़ पूरी करने पर 10 अंक मिलेंगे।
    Female: 8 मिनट या कम (20 अंक), 8-10 मिनट (10 अंक)।
  2. High Jump, Long Jump & Shot Put:
    इन गतिविधियों में प्रदर्शन के आधार पर न्यूनतम 5 अंक से अधिकतम 10 अंक दिए जाएंगे।
  3. Written Exam: फिजिकल एग्जाम में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को 100 अंकों की हिन्दी लेखन क्षमता परीक्षा देनी होगी, जिसमें न्यूनतम पासिंग मार्क्स के तहत 30 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
  4.  Extra Points: राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय खेलकूद पुरस्कार विजेताओं को 3 से 6 अतिरिक्त बोनस अंक दिए जाएंगे।

Jharkhand Home Guard Salary 2026

यह भर्ती एक स्वयंसेवी संगठन है, इसलिए इसमें चयनित अभ्यर्थियों को मासिक वेतन की जगह मासिक भत्ता दिया जाता है। ड्यूटी पर नियुक्त होने पर सरकार द्वारा निर्धारित दैनिक कार्य भत्ता दिया जाएगा।

How To Apply for Jharkhand Home Guard Bharti 2026

Jharkhand Home Guard Online Form भरने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले झारखंड होमगार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment अनुभाग में जाकर Home Guard Direct Recruitment 2026 के सामने Apply Online पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, ऑनलाइन निर्गत आवासीय/जाति प्रमाण पत्र और शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर और सभी स्व-अभिप्रमाणित दस्तावेजों को तैयार करें।

Form Hardcopy भेजने का पता: लिफाफे के ऊपर विज्ञापन संख्या, पद का नाम और प्रखंड का नाम लिखकर “District Commandant’s Office, Jharkhand Home Guard, Ramgarh” में जाकर जमा करा दें।

Jharkhand Home Guard Bharti 2026 Apply Online

Home Guard Notification PDF Download Notification PDF Download
Home Guard Apply OnlineApply Online
Official Website Portal
More Jobs Daily UpdateJoin Telegram

निष्कर्ष: Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 रामगढ़ के स्थानीय युवाओं के लिए एक अनुशासित सेवा से जुड़ने का शानदार मौका है। भर्ती प्रक्रिया फिजिकल अंकों पर आधारित है, इसलिए आज से ही अपनी तैयारी शुरू करें।

Disclaimer: यह आर्टिकल पूरी तरह से ऑफिसियल नोटिफिकेशन संख्या-01/2026 आधार पर आधारित है। किसी भी समस्या की स्थिति में रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ही अंतिम आधार माने।

Jharkhand Home Guard Bharti 2026 FAQ,s

क्या होमगार्ड भर्ती फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करवाना जरूरी है?

हाँ, ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद प्रिंटआउट को कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है।

होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

सभी श्रेणी के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 100 रूपये रखा गया है।

क्या दूसरे जिले के अभ्यर्थी भी फॉर्म भर सकते हैं?

नहीं, इसके लिए रामगढ़ जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

झारखंड होमगार्ड भर्ती में आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

ग्रामीण क्षेत्र के लिए न्यूनतम योग्यता 7वीं पास और शहरी क्षेत्र के लिए 10वीं पास रखी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment