NICL Assistant Bharti 2026 Notification Release: नेशनल इन्श्योरेन्स कंपनी में सहायक के 500 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, फटाफट करें अप्लाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नेशनल इन्श्योरेन्स कंपनी लिमिटेड (NICL) ने NICL Assistant Bharti 2026 के लिए 500 पदो पर 17 जुलाई को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके जरिए कंपनी में असिस्टेंट ग्रेड थर्ड के रिक्त पदों पद नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए 18 जुलाई 2026 से 07 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया है।

NICL Assistant Bharti 2026 Notification Release Apply Online
NICL Assistant Bharti 2026

आवेदन करने से पहले एक बार NICL ऑफिशियल नोटिफिकेशन में अपने राज्य की भाषा की योग्यता (Regional Language Requirement) को जरूर चेक कर लें, ताकि बाद में आपको कोई दिक्कत न हो।

NICL Assistant Vacancy 2026 में सिलेक्शन लेने के लिए आपको प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा पास करनी होगी, जिसके बाद क्षेत्रीय भाषा का टेस्ट होगा। इस आर्टिकल में आपको नेशनल इन्श्योरेन्स कंपनी लिमिटेड असिस्टेंट भर्ती की आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और पात्रता मानदंड और सैलरी से जुड़ी स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

NICL Assistant Bharti 2026 Overview

भर्ती संगठन का नामनेशनल इन्श्योरेन्स कंपनी लिमिटेड (NICL)
कुल पद संख्या500
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरू18 जुलाई 2026 से
जॉब लोकेशनऑल इंडिया स्टेट वाइज
कैटेगरीNICL Recruitment 2026

Vacancy Details

नेशनल इन्श्योरेन्स कंपनी लिमिटेड ने असिस्टेंट के कुल 500 रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली है। ये पद राज्य और केंद्र शासित प्रदेश (State/UT) के अनुसार तय किए गए हैं।

जिस राज्य से आप आवेदन कर रहे हैं, वहां के खाली पदों की संख्या को ध्यान में रखते हुए ही आवेदन करें।

क्रम संख्या
राज्य/केंद्र शासित प्रदेशकुल पद संख्या
1आंध्र प्रदेश14
2अरुणाचल प्रदेश03
3असम18
4बिहार12
5छत्तीसगढ़18
6गुजरात34
7हिमाचल प्रदेश02
8कर्नाटक30
9राजस्थान36
10मेघालय02
11ओडिशा (Orissa)16
12नागालैंड01
13मिजोरम02
14महाराष्ट्र57
15मध्य प्रदेश18
16हरियाणा03
17तेलंगाना15
18त्रिपुरा02
19पुडुचेरी (UT)02
20उत्तराखंड08
21पंजाब10
22तमिलनाडु49
23गोवा02
24चंडीगढ़ (UT)04
25उत्तर प्रदेश24
26सिक्किम01
27पश्चिम बंगाल46
28दिल्ली (UT)20
29केरल35
30जम्मू और कश्मीर04
31झारखंड10
कुल पद500

Application Fees

NICL Assistant Bharti 2026 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन Debit Card, Credit Card अथवा Net Banking के माध्यम से करना होगा।

  • SC/ST/PwBD/EXS: निशुल्क
  • General/OBC/EWS: ₹850/-
NICL Assistant Notification
NICL Assistant Notification

NICL Assistant Bharti 2026 Form Date

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें, क्योंकि आखिरी दिनों में वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने से सर्वर डाउन हो सकता है।

  • नोटिफिकेशन जारी: 17 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 18 जुलाई 2026
  • रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट: 07 अगस्त 2026
  • प्रीलिम्स एग्जाम डेट: 27 अगस्त 2026
  • मेन्स एग्जाम डेट: 30 अक्टूबर 2026

Age Limit

एनआईसीएल सहायक भर्ती के लिए उम्र की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी, जिसके अनुसार न्यूनतम एवं अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार है:

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष

सरकारी नियम अनुसार SC, ST, OBC और PwBD उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है।

NICL Assistant Bharti 2026 Qualification

एनआईसीएल सहायक भर्ती के लिए 01 जुलाई 2026 तक आपके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्राप्त स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है।

साथ ही जिस राज्य से आप आवेदन कर रहे है उस राज्य की क्षेत्रीय भाषा को पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान भी होना आवश्यक है।

NICL Assistant Bharti 2026 Selection Process

एनआईसीएल सहायक भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन मुख्य चरणों में किया जाएगा, इसके बाद शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों को फाइनल स्टेप डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा:

  • Phase I: प्रारंभिक परीक्षा (ऑनलाइन)
  • Phase II: मुख्य परीक्षा (ऑनलाइन)
  • Regional Language Test: क्षेत्रीय भाषा परीक्षण (क्वालीफाइंग नेचर)

Read Also….कोलफील्ड्स में माइनिंग सरदार और सहायक फोरमैन के 444 पदो पर भर्ती के आवेदन शुरू

NICL Assistant Exam Pattern In Hindi

NICL में असिस्टेंट बनने के लिए आपको प्रारंभिक और मुख्य दोनों परीक्षाओं के पैटर्न को समझना अनिवार्य है जो इस प्रकार है:

NICL Assistant Prelims Exam Pattern

  • यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें विभिन्न विषयों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • जिसका आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा, सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के पूछे जाएंगे।
  • पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • प्रत्येक सेक्शन अंग्रेजी, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव के लिए अलग अलग टाइमिंग है, इसलिए स्पीड और एक्यूरेसी पर बराबर ध्यान दें।
  • गलत उत्तर के लिए 1/4 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
विषयप्रश्नअंकअवधि
English Language303020 मिनट
Reasoning Ability353520 मिनट
Quantitative Aptitude353520 मिनट
कुल10010060 मिनट

Note: उम्मीदवारों को प्रत्येक खंड में कंपनी द्वारा निर्धारित न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करके उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

NICL Assistant Main Exam Pattern

  • मुख्य परीक्षा में 200 अंकों के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 120 मिनट का समय मिलेगा।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है:

विषयप्रश्नअंकपरीक्षा अवधि
Test of Reasoning404030 मिनट
Test of English Language404030 मिनट
Test of Numerical Ability404030 मिनट
Test of General Awareness404015 मिनट
Test of Computer Knowledge404015 मिनट
कुल200200120 मिनट

NICL Assistant Salary & Benefits

नेशनल इन्श्योरेन्स कंपनी लिमिटेड असिस्टेंट भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को सहायक पद के लिए वेतन और भत्ते निम्नानुसार मिलेंगे:

Scale of Pay

आपका बेसिक वेतन शुरुआत में 36,290 रूपये से शुरू होगा और समय के साथ बढ़ते हुए यह अधिकतम 1,00,865 रूपये तक पहुँच जाएगा।

Gross Salary

NICL असिस्टेंट को शुरुआत में मेट्रो शहर में कुल सैलरी 53,000 रूपये प्रतिमाह रहेगी।

अन्य फायदे

पगार के अलावा कंपनी की तरफ से निम्नलिखित अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी, जो इस प्रकार है:

  • मेडिकल सुविधा: डॉक्टर की फीस और दवाइयों के खर्च (Domiciliary) के लिए आपको एकसाथ सहायता राशि दी जाएगी।
  • अस्पताल के खर्च: अगर आपको किसी भी वजह से अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ती है, तो ग्रुप मेडिक्लेम पॉलिसी के तहत कंपनी आपके सभी बिलों का खर्च कवर करेगी।
  • यात्रा भत्ता (Leave Travel Subsidy): छुट्टियों के दौरान यात्रा करने के लिए आपको कंपनी की तरफ से सब्सिडी (LTS) भी दी जाएगी।
  • स्टाफ कल्याण योजनाएं: कर्मचारियों की भलाई के लिए कंपनी की अन्य योजनाएं भी लागू होंगी।
    Note: ध्यान रखें कि आपकी पोस्टिंग जिस शहर या जगह पर है, उसके हिसाब से भत्तों (Allowances) की राशि में थोड़ा अंतर हो सकता है।

Read Also…. निर्भया सेना भर्ती के 705 पदो पर विज्ञप्ति जारी, यहां से करें आवेदन

How to Apply for NICL Assistant Bharti 2026

NICL Assistant Online Form भरने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप NICL की ऑफिशियल वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Recruitment‘ सेक्शन में विजिट करें।
NICL Recruitment
NICL Recruitment
  • इसके बाद NICL Assistant Recruitment 2026 के सामने ‘Apply Online‘ पर क्लिक करें।
NICL Assistant Apply Online
NICL Assistant Apply Online
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें ‘Click here for New Registration‘ पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण फॉर्म में मांगी गई बेसिक जानकारी और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके ओटीपी वेरिफाई करते हुए रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • अगले चरण में यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी को सही सही भरें।
  • लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा पत्र (Hand Written Declaration) सही साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
  • निर्धारित माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Important Links

National Insurance Assistant NotificationNICL Assistant Notification PDF Download
NICL Assistant Apply OnlineNational Insurance Assistant Apply Now
Official WebsiteNational Insurance Portal
More Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: NICL Assistant Bharti 2026 बीमा क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का एक शानदार मौका है। अगर आप सही से मेहनत करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी। यदि आपके मन में अभी भी कोई सवाल है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछें। आज ही आवेदन करके एग्जाम की तैयारी शुरू कर दें।

Read Also…10वीं पास हेतु पशुपालन विभाग में 11801 पदों आवेदन शुरू, घर बैठे होगा एग्जाम

FAQs

क्या नेशनल इंश्योरेंस कंपनी सहायक भर्ती में आवेदन के लिए अनुभव जरूरी है?

नहीं, यह भर्ती फ्रेशर्स के लिए है, कोई भी स्नातक पास उम्मीदवार NICL Assistant Bharti 2026 में आवेदन कर सकता है।

NICL Assistant Bharti 2026 फॉर्म में फोटो और सिग्नेचर का साइज क्या रखें?

फोटोग्राफ का साइज 20kb-50kb और सिग्नेचर का साइज 10kb-20kb के बीच होने चाहिए।

क्या मैं एक से अधिक राज्यों से फॉर्म भर सकता हूं?

नहीं, उम्मीदवार को केवल एक ही राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन करना होगा।

क्या क्षेत्रीय भाषा टेस्ट फाइनल मेरिट लिस्ट में जुड़ेगा?

नहीं, यह टेस्ट केवल क्वालिफाइंग नेचर का है, इसके मार्क्स फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे।

अगर मेरा ग्रेजुएट रिजल्ट अभी नहीं आया है, तो क्या मैं अप्लाई कर सकता हूं?

नहीं, 01 जुलाई 2026 तक आपके पास ग्रेजुएशन पास होने का प्रमाण होना अनिवार्य है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment