Punjab Haryana High Court Clerk Bharti 2026 Notification Release: 1265 पदों पर हाई कोर्ट क्लर्क भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 23 जून तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अगर आप इस साल की सबसे सुरक्षित और अच्छे स्तर की Sarkari Nokri ढूंढ रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए ही है। सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सबोर्डिनेट कोर्ट्स (SSSC) द्वारा Punjab Haryana High Court Clerk Bharti 2026 के 1265 पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस नौकरी के लिए पंजाब और हरियाणा के साथ ही अन्य किसी भी राज्य के योग्य अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते है।

Punjab Haryana High Court Clerk Bharti 2026 Notification Release Apply Online for 1265 Posts
Punjab Haryana High Court Clerk Bharti 2026

Haryana Court Clerk Recruitment 2026 के लिए अभ्यर्थी अंतिम तिथि 23 जून तक कभी भी अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट क्लर्क भर्ती के लिए निर्धारित सभी पात्रता मानदंडों को अच्छे से चेक कर लें, इस आर्टिकल में हाई कोर्ट क्लर्क पोस्ट के लिए आवेदन की तारीखों से लेकर पात्रता, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया सहित पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

Punjab Haryana High Court Clerk Bharti 2026 Highlights

भर्ती संगठनपंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय (SSSC)
पद का नामक्लर्क (Clerk Job)
कुल पद संख्या1265
नौकरी का स्थानहरियाणा के जिला और सत्र न्यायालय (Subordinate Courts)
आवेदन की अंतिम तिथि23 जून 2026 (शाम 04:00 बजे तक)
कैटेगरीLatest Banking Jobs 2026
आधिकारिक वेबसाइटPortal

हरियाणा कोर्ट क्लर्क भर्ती Vacancy Details

Punjab Haryana High Court Clerk Bharti के माध्यम से उच्च न्यायालय में कुल 1265 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमे 31 दिसंबर 2025 तक खाली हो चुके 1015 पद और 30 जून 2026 तक संभावित रूप से खाली होने वाले 250 पद शामिल है।
कैटेगरी अनुसार निर्धारित पद विवरण इस प्रकार है:

  • General: 203 पद
  • SC of Haryana: 265 पद (142 वंचित SC + 123 अन्य SC)
  • BC of Haryana: 307 पद (183 BC-A + 124 BC-B)
  • EWS of Haryana: 139 पद
  • ESM of Haryana: 245 पद
  • PwBD of Haryana: 48 पद
  • ESP of Haryana: 32 पद

Note: हरियाणा से बाहर के अन्य राज्यों के सभी आरक्षित अभ्यर्थियों को भी सामान्य श्रेणी में ही आवेदन करना होगा। स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों को ESM/BC की सीटें खाली रहने पर नियमानुसार 2% तक आरक्षण मिलेगा। “Others” जेंडर चुनने वाले आवेदकों को नियमानुसार लाभ मिलेगा। विस्तृत बैकलॉग पदों की जानकारी आप फुल नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।

Haryana High Court Clerk Recruitment 2026 के लिए Form Dates

उच्च न्यायालय द्वारा ऑफिशियल नोटिफिकेशन 22 मई 2026 को जारी कर दिया गया है, जिसके अनुसार फॉर्म भरने की तारीखें इस प्रकार है:

  • Online Application Start Date: 26 मई 2026 (शाम 04:00 बजे से)
  • Last Date to Apply & Submit Fees: 23 जून 2026 (शाम 04:00 बजे तक)
  • HC Clerk Exam Date: जल्द ही जारी की जाएगी।
Haryana High Court Clerk Recruitment 2026 Notification
Haryana High Court Clerk Recruitment 2026 Notification

Application Fees

पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट क्लर्क भर्ती में आवेदन के लिए निर्धारित श्रेणीवार आवेदन शुल्क निम्नानुसार है:

  1. जनरल कैटेगरी पुरुष व अन्य राज्यों के सभी पुरुष: ₹1200/- (सुविधा शुल्क ₹550 + परीक्षा शुल्क ₹650)
  2. जनरल कैटेगरी महिला व अन्य राज्यों की सभी महिला: ₹875/- (सुविधा शुल्क ₹550 + परीक्षा शुल्क ₹325)
  3. हरियाणा के SC/BC/EWS/ESM: ₹710/- (सुविधा शुल्क ₹550 + परीक्षा शुल्क ₹160)
  4. हरियाणा के PwBD अभ्यर्थी: ₹550/- (परीक्षा शुल्क माफ, केवल सुविधा शुल्क)
    Note: “Others” जेंडर वाले अभ्यर्थियों की फीस उनकी ओरिजिनल कैटेगरी के अनुसार तय होगी। यह फीस नॉन-रिफंडेबल है।

पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 Qualification

  1. उम्मीदवारों के पास 23 जून 2026 से पहले पहले किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कला (B.A.), विज्ञान (B.Sc.) या इसके समकक्ष किसी अन्य विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  2. इसके साथ ही अभ्यर्थियों को कंप्यूटर संचालन जैसे वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशीट का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए।
  3. अन्य योग्यता के तहत 10वीं कक्षा या उच्च शिक्षा में हिंदी या संस्कृत एक विषय के रूप में पढ़ा हो।

Age Limit – 01 जनवरी 2026 के अनुसार

हरियाणा हाई कोर्ट भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि ऊपरी आयु जनरल कैटेगरी के लिए 42 वर्ष, हरियाणा के SC, BC और विधवा, तलाकशुदा महिलाओं के लिए 47 वर्ष रखी गई है। वहीं हरियाणा के PwBD के लिए 52 वर्ष, ESM और इन-सर्विस सरकारी कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष और संविदा/तदर्थ कर्मचारियों के लिए ऊपरी आयु 52 वर्ष रखी गई है।

Selection Process

Punjab Haryana High Court Clerk Bharti 2026 में अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा (CPT), डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

Haryana High Court Clerk Exam Pattern 2026

  • यह परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी, जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
  • परीक्षा में अलग अलग विषयों से कुल 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।
  • पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की माइनस मार्किंग की जाएगी।
SubjectMarks
सामान्य ज्ञान50
अंग्रेजी कंपोजिशन50 अंक [इसमें 20 अंक के ऑब्जेक्टिव प्रश्न और 30 अंक का सब्जेक्टिव पेपर (निबंध-10 अंक, पत्र-5 अंक, प्रिसिस-5 अंक, अनुवाद-10 अंक) होगा। इसे कंप्यूटर कीबोर्ड पर टाइप करना होगा]

हरियाणा हाई कोर्ट क्लर्क एग्जाम पासिंग मार्क्स

अभ्यर्थियों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक लाने होंगें। जबकि दोनों पेपर को मिलाकर कम से कम 40% नॉर्मलाइज्ड अंक लाना अनिवार्य है। अंग्रेजी का सब्जेक्टिव भाग केवल तभी जांचा जाएगा जब आप GK में 33% अंक प्राप्त करेंगे।

हरियाणा हाई कोर्ट क्लर्क Salary 2026

Punjab Haryana High Court Clerk Vacancy 2026 के लिए अंतिम रूप से सिलेक्टेड उम्मीदवारों को हरियाणा सरकार के नियम और माननीय उच्च न्यायालय द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों के लिए स्वीकृत Pay Scale के अनुसार आकर्षक मंथली सैलरी, महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और मेडिकल अलाउंस दिए जाएंगे।

Read Also…विद्युत निगम JEN, LDC और जूनियर अकाउंटेंट सहित 2005 पदों पर बंपर भर्तियां, यहां देखें आवेदन की तारीखें

How to Apply Punjab Haryana High Court Clerk Recruitment 2026

Haryana High Court Clerk Online Form भरने के लिए आप यहां दिए गए चरणों का पालन करें:

  • सर्वप्रथम आपको SSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • होमपेज पर Ongoing Recruitments के सेक्शन में “Clerk – Subordinate Courts of Haryana” पर क्लिक करना है।
Clerk - Subordinate Courts of Haryana
Clerk – Subordinate Courts of Haryana
  • अब आपको कॉर्नर में दिए गए “Register” पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल और ईमेल सहित आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण पूरा कर लेना है।
Register
Register
  • इसके बाद Already Registered? To Login के सामने क्लिक करके यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • Note: फॉर्म भरते समय कंप्यूटर वेबकैम से आपको लाइव फोटो लेकर अपलोड करनी होगी।
  • इसके साथ ही आपके सिग्नेचर और एक महीने से पुरानी न हो ऐसी वाइट बैकग्राउंड वाली पासपोर्ट फोटो अपलोड करें। भविष्य के लिए इसकी 5 कॉपियां संभाल कर रखें।
  • शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • कैटेगरी वाइज निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके ‘Preview’ बटन दबाएं और फॉर्म री-चेक करें।
  • अंत में Form को Final Submit कर फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Important Links & Helpline Numbers

Haryana High Court Clerk Notification PDF DownloadHigh Court Clerk Notification PDF Download
Haryana High Court Clerk Apply OnlineApply Now
Official WebsiteSSSC
तकनीकी सहायता हेल्पलाइन+91 99866-38762 (कार्य दिवसों में सुबह 09:30 से शाम 05:00 बजे तक)
भर्ती नियम की जानकारी0172-2722012 या 9115898394
Latest Govt Jobs NewsJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: यदि आप इस वर्ष कोर्ट में एक उच्च स्तरीय पद पर Govt Job पाना चाहते है, तो Punjab Haryana High Court Clerk Bharti 2026 आपके लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकती है। इसलिए लास्ट डेट से पहले फॉर्म सबमिट करके एग्जाम प्रिपरेशन में जुट जाएं। यदि जानकारी पसंद आई तो अधिक से अधिक लोगों के साथ शेयर करें ओर अपनी रात कमेंट बॉक्स में बताएं।

Disclaimer: यह पूरी जानकारी पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा 22 मई 2026 को जारी किए गए Advertisement No. 36C/SSSC/HR/2026 के आधार पर दी गई है। उम्मीदवारों को फॉर्म सबमिट करने से पहले SSSC आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी को फिर से रिचेक अवश्य कर लेना चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment