Rajasthan CET 10th Level Exam 2026 Latest Update: बोर्ड अध्यक्ष की सीईटी 10वीं लेवल एग्जाम को लेकर बड़ी घोषणा, जानें कौन कौनसी भर्तियां होगी शामिल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष द्वारा 15 जुलाई 2026 को एक ट्वीट कर Rajasthan CET 10th Level Exam 2026 को लेकर बड़ी घोषणा कर दी गई है, जो सरकारी नौकरियों की दिशा बदलने वाला अब तक का सबसे बड़ा कदम है, क्योंकि अब तक 10वीं लेवल की भर्तियां सीईटी से बाहर थी, पर अब इन भर्तियों में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सीईटी 10वीं लेवल की परीक्षा पास करनी होंगी।

Rajasthan CET 10th Level Exam 2026 Latest Update
Rajasthan CET 10th Level Exam

सीईटी 10वीं लेवल एग्जाम में फोर्थ ग्रेड (Group D), वनरक्षक, लैब अटेंडेंट, सिपाही आबकारी सहित विभिन्न भर्तियां शामिल होंगी। बोर्ड अध्यक्ष अलोक राज के 15 जुलाई 2026 के ट्वीट के अनुसार छोटी छोटी भर्तियों में लाखों फॉर्म आने के कारण पुरानी व्यवस्था को ‘टू-स्टेज’ (Two-Stage) परीक्षा प्रणाली में बदल दिया गया है। यदि आप 10वीं पास हैं, तो यह परीक्षा आपके लिए सरकारी नौकरी पाने की पहली सीढ़ी होगी, इसके बिना आप 10वीं लेवल की भर्तियों के लिए फॉर्म भी नहीं भर पाएंगे।

अन्य राज्यों की बात करें तो हरियाणा में 10वीं लेवल की सीईटी पात्रता परीक्षा लागू हो चुकी है, अब बोर्ड अध्यक्ष की घोषणा के अनुसार जल्द ही राजस्थान में भी CET 10th Level Notification जारी कर यह पात्रता प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

Rajasthan CET 10th Level Exam 2026 Overview

भर्ती आयोजकराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पात्रता न्यूनतम10वीं पास
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरूनवंबर 2026 (संभावित)
राज्यराजस्थान
स्कोरकार्ड वैलिडिटी3 वर्ष
कैटेगरीRSSB CET 10th Level 2026 Notification

आवेदन शुल्क

अभ्यर्थियों को अपनी कैटेगरी अनुसार निर्धारित OTR शुल्क का भुगतान करना होगा, यदि आपने पहले से वन टाइम रजिस्ट्रेशन कर लिया है तो बिना शुल्क भुगतान के आप फॉर्म सबमिट कर सकते है, श्रेणी अनुसार वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस इस प्रकार है:

CategoryApplication Fees
General, Creamy Layer OBC & MBCRs.600/-
Non Creamy Layer OBC & MBCRs.400/-
SC, ST, EWSRs.400/-

राजस्थान CET 10वीं लेवल 2026 एग्जाम में शामिल भर्तियां

बोर्ड अध्यक्ष अलोक राज के स्पष्टीकरण के अनुसार, अब अलग-अलग छोटी छोटी भर्तियों के बजाय एक कॉमन सीईटी 10वीं लेवल एग्जाम एंट्रेंस टेस्ट लिया जाएगा, Rajasthan CET 10th Level Exam 2026 में इन भर्तियों के साथ विभिन्न सैकेंडरी लेवल भर्तियों को शामिल किया जाएगा:

भर्ती का नामविभाग का नाम
वनरक्षक (Forest Guard)वन विभाग
सिपाही आबकारी (Excise Constable)आबकारी विभाग
लैब अटेंडेंट PHED(जल विभाग)
चतुर्थ श्रेणी पद (Group D/4th Class)विभिन्न सरकारी कार्यालय और विभाग

Rajasthan CET 10th Level Exam 2026 Form Start Date

बोर्ड अध्यक्ष अलोक राज के आधिकारिक ट्वीट के अनुसार छोटी भर्तियों के 40-50 पदों के लिए लाखों आवेदन आना भर्ती प्रक्रिया को बेवजह धीमा कर देता है, इसलिए अब ‘टू-स्टेज’ प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जिसके लिए बोर्ड द्वारा तैयारियां की जा रही है।

  • सीईटी 10वीं लेवल नोटिफिकेशन जारी: नवंबर 2026 (संभावित)
  • आवेदन शुरू: नोटिफिकेशन जारी होने के बाद
  • आवेदन की लास्ट डेट: Coming Soon
  • CET 10th Level Exam Date: Update Soon
Rajasthan CET 10th Level Exam Update
Rajasthan CET 10th Level Exam Update

राजस्थान सीईटी 10वीं लेवल फॉर्म के लिए आयु सीमा

सैकेंडरी लेवल कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 40 वर्ष के बीच की उम्र वाले कोई भी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है।

उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी, सरकारी नियम अनुसार SC, ST, OBC, EWS और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में श्रेणीवार विशेष छूट दी जाएगी।

CET 10th Level के लिए योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से कक्षा 10वीं परीक्षा उतीर्ण कर चुके कोई भी उम्मीदवार RSSB CET 10th Level Vacancy के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Note: दूसरे राज्य के वह अभ्यर्थी जो राजस्थान की 10वीं लेवल सरकारी भर्तियों में शामिल होना चाहते हैं वह भी इस पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया और CET 10th Level पासिंग मार्क्स

राज्य की सीईटी 10वीं लेवल एग्जाम में उन अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया जाएगा, जो कैटेगरी अनुसार निर्धारित न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त कर लेंगे, यही अभ्यर्थी 10वीं लेवल की भर्तियों में आवेदन कर सकेंगे।

अब तक की सीईटी ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम और सीईटी 12वीं लेवल एग्जाम को देखते हुए पासिंग मार्क्स इस प्रकार है:

कैटेगरीपासिंग मार्क्स
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएसन्यूनतम 40%
अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजातिन्यूनतम 35%

Note: यह न्यूनतम पासिंग मार्क्स केवल पात्रता के लिए हैं, इसमें पास होने के बाद जो भी 10वीं लेवल की भर्तियां निकलेगी, उनके आप आवेदन करके मुख्य परीक्षा में बैठ सकेंगे।

Read Also…राजस्थान सीईटी स्नातक स्तर के ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Rajasthan CET 10th Level Exam Pattern In Hindi 2026

RSSB CET 10th Level Exam 2026 में अच्छे अंक लाने के लिए आपको एग्जाम पैटर्न और सीईटी सिलेबस को समझना होगा:

  • यह परीक्षा ऑफलाइन होगी, जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ टाइप के पूछे जाएंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 विकल्प (A, B, C, D, E) दिए जाएंगे।
  • किसी प्रश्न का उत्तर यदि आपको नहीं आता है तो उसे खाली छोड़ने के लिए 5वां (E) गोला भरना अनिवार्य है।
  • बिना कोई भी गोला भरे 10% से अधिक गोले खाली छोड़ने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी, इसलिए तुक्के मारने की जगह सोच समझकर जवाब दें।
  • परीक्षा का कठिनाई लेवल सेकेंडरी लेवल का ही रखा जाएगा।
  • जिसमें राजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास, कला संस्कृति, सामान्य विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी और रीजनिंग विषय शामिल हो सकते है।

Note: फिलहाल सीईटी सैकेंडरी लेवल नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, विज्ञप्ति जारी होने तक आप राजस्थान की कला संस्कृति, सामान्य ज्ञान, विज्ञान विषयों की तैयारी शुरू कर सकते है, राजस्थान सीईटी 10वीं लेवल सिलेबस जारी होते ही लेटेस्ट जानकारी तुरंत यहां अपडेट कर दी जाएगी।

CET 10th Level Exam Process
CET 10th Level Exam Process

RSMSSB सीईटी 10वीं लेवल स्कोरकार्ड वैलिडिटी

एक बार सीईटी परीक्षा पास करने और स्कोरकार्ड प्राप्त करने के बाद रिजल्ट जारी होने की तारीख से यह अगले 3 वर्ष तक के लिए मान्य रहेगा।

इस अवधि के दौरान आने वाली सभी 10वीं लेवल की भर्तियों में आप इसी स्कोरकार्ड का उपयोग करके आवेदन कर सकेंगे।

Read Also…राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 23 जुलाई तक

How to Apply Rajasthan CET 10th Level Bharti 2026

RSSB CET 10th Level Online Form भरने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले राज्य सरकार के आधिकारिक SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • Note: आवेदन करने से पहले अपनी SSO ID में जन-आधार को अपडेट और सिंक जरूर कर लें एवं अपनी प्रोफाइल अवश्य अपडेट कर लें, ताकि बाद में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन में समस्या न आए।
  • डेशबोर्ड पर ‘Recruitment Portal‘ आइकन पर क्लिक करें।
  • नए पेज में Ongoing Recruitment सेक्शन में ‘CET Secondary Level Common Eligibility Test (CET) 2026‘ के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
  • अब CET 10th Level ऑप्शन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को सही सही भरें।
  • लाइव पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • कैटेगरी अनुसार यदि लागू है तो आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • Preview में दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

RSSB CET 10th Level Apply Online Links

RSSB 10th Level Notification PDF Download Coming Soon
RSMSSB 10th Level Apply Online Coming Soon
Rajasthan CET 10th Level Syllabus Update Soon
Official WebsiteRSSB Portal
More Govt Exam & Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: राज्य की छोटी सरकारी भर्तियों में शामिल होने के लिए Rajasthan CET 10th Level Exam 2026 पहली सीढ़ी है। बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार यह “टू-स्टेज” प्रक्रिया अभ्यर्थियों का समय बचाएगी और चयन में पारदर्शिता भी लाएगी।

नोटिफिकेशन का इंतजार किए बिना सामान्य ज्ञान की तैयारी अभी से शुरू कर दें। सीईटी की तैयारी और लेटेस्ट सीईटी अपडेट्स के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन कर लें।

Disclaimer: यह आर्टिकल पूरी तरह 16 जुलाई 2026 को बोर्ड अध्यक्ष अलोकराज द्वारा किए गए आधिकारिक ट्वीट पर आधारित है जिसमें उन्होंने ग्रुप डी लेवल की 10वीं पास सभी भर्तियों के लिए सीईटी 10वीं लेवल एग्जाम करवाने का हिंट दिया है, अधिक जानकारी के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें और ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ही अंतिम स्त्रोत मानें।

Rajasthan CET 10th Level Recruitment 2026 FAQs

क्या राजस्थान CET 10वीं लेवल एग्जाम पास करने के बाद नौकरी पक्की हो जाएगी?

नहीं, यह सिर्फ एक सामान्य पात्रता परीक्षा है, सरकारी नौकरी के लिए आपको इसके बाद होने वाली मुख्य परीक्षा को पास करना अनिवार्य है।

क्या वनरक्षक के लिए अलग से फॉर्म भरना होगा?

हां, सीईटी 10वीं लेवल स्कोरकार्ड आने के बाद जब नई वनरक्षक की भर्ती निकलेगी, तब आपको आवेदन करना होगा।

क्या मुख्य भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए बार-बार सीईटी फॉर्म भरना होगा?

नहीं, सीईटी 10वीं लेवल एग्जाम केवल एक बार देना है, जिसका स्कोर कार्ड 3 साल तक वेलिड रहेगा, मुख्य भर्ती के लिए आपको अलग आवेदन करना होगा।

अगर मैं सीईटी 10वीं लेवल एग्जाम में 40% अंक ले आता हूं, तो क्या मेरा चयन पक्का है?

40% अंक केवल पात्रता (Eligibility) सुनिश्चित करते हैं, अंतिम चयन मुख्य परीक्षा की मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment