Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 District Wise Notification Release: राजस्थान विद्या सम्बल योजना का फेज 2 शुरू, जिलेवार ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजस्थान के राजकीय विद्यालयों में खाली पदों पर शिक्षण कार्य करने के इच्छुक योग्य युवाओं और अनुभवी सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 के जिलेवार नोटिफिकेशन जारी करना शुरू कर दिया गया हैं। स्कूल शिक्षा परिषद समग्र शिक्षा के दिशा-निर्देशों के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (CDEO) कार्यालयों द्वारा विद्या संबल योजना द्वितीय चरण 2026 की विज्ञप्तियां जारी की जा रही हैं।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 District Wise Notification Release
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026

इस राज्यव्यापी अभियान के अंतर्गत सभी 41 जिलों के चिह्नित सरकारी स्कूलों में विषय विशेषज्ञों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में लगाया जाएगा। चूंकि प्रत्येक जिले का शिक्षा विभाग अपने स्तर पर अलग कार्यक्रम जारी कर रहा है, इसलिए नीचे दी गई जिलेवार सूची में आप अपने जिले की विज्ञप्ति, आवेदन की तारीखें, योग्यता और मानदेय से जुड़ी सम्पूर्ण जरूरी जानकारी देख सकते हैं।

Latest Updates: राजस्थान में चरणबद्ध तरीके से जिलेवार नोटिफिकेशन जारी हो रहे हैं। दौसा जिले की विज्ञप्ति 13 नवंबर 2026 को जारी हो चुकी है, जिसके लिए स्कूलवार रिक्तियां 21 नवंबर को जारी होंगी और आवेदन 23 से 25 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे तक मांगे गए है। अन्य जिलों की विज्ञप्तियां भी क्रमशः जारी की जा रही हैं।

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Overview

योजना का नामराजस्थान विद्या संबल योजना (द्वितीय चरण) 2026
आयोजनकर्ता विभागमुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (CDEO), समग्र शिक्षा (जिलेवार)
राज्य एवं कार्यक्षेत्रराजस्थान के सभी 41 जिले (मुख्यतः नगरीय निकाय क्षेत्रों के विद्यालय)
पदों का नामप्राध्यापक (व्याख्याता) एवं जिले की विज्ञप्ति अनुसार अन्य शिक्षक पद जैसे सेकंड ग्रेड एवं थर्ड ग्रेड
नियुक्ति का स्वरूपपूर्णतः अस्थायी (गेस्ट फैकल्टी आधार पर)
कुल रिक्त पदप्रत्येक जिले में विद्यालयवार अलग-अलग जारी किए जा रहे हैं
आवेदन का माध्यमऑफलाइन (संबंधित विद्यालय में खुद जाकर फॉर्म लेकर फॉर्म भरकर वहीं जमा करवाना)
आवेदन की तिथियांजिलेवार अलग-अलग (दौसा में 23 से 25 नवंबर 2026)
चयन का आधारशैक्षणिक व प्रशैक्षणिक अंकों की मेरिट (बिना परीक्षा व इंटरव्यू)
मासिक मानदेय₹21,000 से ₹30,000 तक (पद एवं प्रति घंटा दर के अनुसार)

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Last Date District-Wise Schedule

राजस्थान के प्रत्येक जिले में रिक्तियों का प्रकाशन और फॉर्म जमा करने की तारीखें संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्धारित की जाती हैं। नीचे प्रदेश के सभी 41 जिलों की लिस्ट जैसे जैसे नोटिफिकेशन जारी होंगे उपलब्ध करवा दी जाएगी।

राजस्थान के प्रत्येक जिले में विज्ञप्ति जारी होने के बाद पूरी भर्ती प्रक्रिया 12 से 15 दिनों के भीतर पूरी की जा रही है। वर्तमान में जारी दौसा जिले की आधिकारिक समय सारणी नीचे दी गई है:

जिले का नामगतिविधिनिर्धारित तिथि एवं समय
दौसाविद्यालय स्तरीय चयन समिति का गठन19 नवंबर 2026
स्कूल स्तर पर विज्ञप्ति एवं रिक्तियों का प्रकाशन21 नवंबर 2026
आवेदन पत्र जमा करने की तिथि23 नवंबर से 25 नवंबर 2026 (दोपहर 12:00 बजे तक)
प्राप्त आवेदनों की सूची प्रकाशित करना26 नवंबर 2026 (शाम 4:00 बजे तक)
दस्तावेज जांच, अस्थायी सूची व आपत्तियां27 से 28 नवंबर 2026 (दोपहर 2:00 बजे तक)
आपत्ति निस्तारण के बाद अंतिम चयन सूची30 नवंबर 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
स्कूल से चयन दस्तावेज CBEO कार्यालय भेजना1 दिसंबर 2026 (दोपहर 12:00 बजे तक)
CBEO कार्यालय से DEO कार्यालय भेजना2 दिसंबर 2026 (दोपहर 12:00 बजे तक)
परीक्षण के बाद CDEO कार्यालय भेजना3 दिसंबर 2026 (दोपहर 12:00 बजे तक)
जिला समिति अनुमोदन व नियुक्ति आदेश4 दिसंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)

Note: समय सारणी संकेतात्मक होती है; संबंधित जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रशासनिक कारणों से तारीखों में बदलाव कर सकते हैं।

Vacancy Details

गेस्ट फैकल्टी योजना के अंतर्गत उन्हीं राजकीय विद्यालयों में गेस्ट फैकल्टी लगाई जाएगी, जहां पद स्वीकृत हैं और वर्तमान में स्पष्ट रूप से खाली चल रहे हैं:

  • नगरीय निकाय क्षेत्रों का अर्थ: वर्तमान द्वितीय चरण की विज्ञप्तियों में मुख्य रूप से नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका सीमा के भीतर संचालित सरकारी स्कूलों में रिक्त पद भरे जा रहे हैं, इसमें ग्रामीण ग्राम पंचायत क्षेत्रों के स्कूल शामिल नहीं हैं।
  • कहां देखें खाली पदों की सूची: जिले की मुख्य विज्ञप्ति के बाद संबंधित विद्यालय स्तर पर विषयवार रिक्तियां जारी की जाती हैं। अभ्यर्थी संबंधित स्कूल के नोटिस बोर्ड, PEEO/UCEEO कार्यालय या जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अपने विषय की खाली सीटों की पुष्टि कर सकते हैं।

Honorarium & Pay Structure (Post Wise Rates)

राजस्थान सरकार द्वारा विद्या संबल योजना के तहत राज्य के सभी जिलों के लिए एकसमान मानदेय दरें तय की गई हैं। वास्तविक भुगतान पढ़ाए गए कुल घंटों की गणना के आधार पर किया जाएगा:

पद का नामअध्यापन कक्षाएंप्रति घंटा मानदेयअधिकतम मासिक वेतन
प्राध्यापककक्षा 11वीं एवं 12वीं₹400 प्रति घंटा₹30,000 प्रति माह
वरिष्ठ अध्यापककक्षा 9वीं एवं 10वीं₹350 प्रति घंटा₹25,000 प्रति माह
अध्यापक लेवल-1 एवं लेवल-2कक्षा 1वीं से 8वीं₹300 प्रति घंटा₹21,000 प्रति माह
प्रयोगशाला सहायक/शारीरिक शिक्षकविद्यालय नियमानुसार₹300 प्रति घंटा₹21,000 प्रति माह

Note: वर्तमान में जारी हो रहे गेस्ट फैकल्टी सेकंड चरण के नोटिफिकेशन मुख्यतः प्राध्यापक पदों के लिए हैं, लेकिन जिस जिले में अन्य पदों की विज्ञप्ति निकलेगी वहां उपरोक्त दरें लागू होंगी।

विद्या सम्बल योजना शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता की शर्तें

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास राजस्थान शिक्षा राज्य एवं अधीनस्थ सेवा नियम-2021 के तहत संबंधित पद की न्यूनतम योग्यता होना अनिवार्य है:

  • प्राध्यापक: संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री और बीएड उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • वरिष्ठ अध्यापक: संबंधित विषय में स्नातक और बीएड डिग्री अनिवार्य है।
  • अध्यापक लेवल-1 एवं 2: लेवल-1 हेतु 12वीं + डीएलएड एवं वैध REET लेवल-1 प्रमाण पत्र, तथा लेवल-2 हेतु स्नातक + बीएड/डीएलएड एवं वैध REET लेवल-2 प्रमाण पत्र आवश्यक है।
  • निजी व सेवानिवृत्त दोनों पात्र: निर्धारित योग्यता रखने वाले निजी अभ्यर्थी तथा सेवानिवृत्त शिक्षक दोनों आवेदन कर सकते हैं।
  • अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों का नियम: अंग्रेजी माध्यम स्कूल की अंग्रेजी माध्यम कक्षाओं के लिए भाषा विषयों हिंदी, संस्कृत आदि को छोड़कर अन्य सभी विषयों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता अंग्रेजी माध्यम में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

गेस्ट फैकल्टी भर्ती में न्यूनतम आयु संबंधित पद के सेवा नियमों के अनुसार लागू होगी। वहीं अधिकतम आयु सीमा के तहत पात्र निजी अभ्यर्थी और सेवानिवृत्त शिक्षक अधिकतम 65 वर्ष की आयु तक गेस्ट फैकल्टी के रूप में सेवाएं देने के पात्र होंगे।

आवेदन शुल्क

राजस्थान विद्या संबल योजना के अंतर्गत जारी जिला स्तरीय विज्ञप्तियों में किसी भी वर्ग के अभ्यर्थी से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है। अभ्यर्थी निःशुल्क रूप से अपना ऑफलाइन फॉर्म संबंधित स्कूल में जमा करवा सकते हैं।

विद्या सम्बल योजना चयन प्रक्रिया

सभी जिलों में गेस्ट फैकल्टी का चयन पूरी तरह पारदर्शी वरीयता सूची के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा:

योग्यता का प्रकारमेरिट में भारांक
न्यूनतम वांछित शैक्षणिक योग्यता (PG / स्नातक / 12वीं)75 प्रतिशत
प्रशैक्षणिक योग्यता (B.Ed / D.El.Ed आदि)25 प्रतिशत

वरीयता एवं चयन के मुख्य नियम:

  • सेवानिवृत्त शिक्षकों को प्राथमिकता: मेरिट तैयार करते समय योग्य सेवानिवृत्त शिक्षकों को निजी अभ्यर्थियों से ऊपर वरीयता दी जाएगी।
  • समान अंक होने पर नियम: यदि सेवानिवृत्त शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं और दो निजी अभ्यर्थियों के मेरिट अंक बराबर रहते हैं, तो अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता मिलेगी।
  • तीन गुना अभ्यर्थियों का पैनल: प्रत्येक रिक्त पद के विरुद्ध 3 पात्र अभ्यर्थियों की चयन सूची तैयार कर जिला स्तरीय समिति से अनुमोदित कराई जाएगी।
  • आपत्ति का अवसर: अस्थायी वरीयता सूची जारी होने के बाद त्रुटि सुधार हेतु निर्धारित समय में आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

विद्या सम्बल योजना आवेदन फॉर्म के साथ अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां संलग्न करनी होंगी:

  • नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • कक्षा 10वीं मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • स्नातक सभी वर्षों की मार्कशीट
  • स्नातकोत्तर सभी वर्षों की मार्कशीट
  • बीएड या पद अनुसार प्रशैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • पात्रता परीक्षा (REET) का प्रमाण पत्र (जहां लागू हो)
  • आधार कार्ड
  • राजस्थान मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आरक्षित वर्ग के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी नवीनतम जाति प्रमाण पत्र
  • विशेष श्रेणी प्रमाण पत्र: दिव्यांगजन, भूतपूर्व सैनिक, विधवा, परित्यक्ता या उत्कृष्ट खिलाड़ी (यदि लागू हो)
  • दो राजपत्रित अधिकारियों द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र
  • शपथ पत्र: निर्धारित प्रारूप में भरा हुआ स्व-घोषणा पत्र (सादे कागज पर अथवा स्कूल निर्देशानुसार ₹50 के स्टाम्प पेपर पर)
  • सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए सेवानिवृत्ति आदेश एवं सेवा संबंधी दस्तावेज

Read Also….राजस्थान राशन डीलर भर्ती का जिलेवार नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

पूरे राजस्थान में गेस्ट फैकल्टी स्कीम के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  • अपने जिले की विज्ञप्ति और रिक्तियां जांचें: सबसे पहले ऊपर दी गई जिलेवार तालिका से अपने जिले की स्थिति देखें और स्कूल स्तर पर रिक्त पदों की सूची जारी होने पर अपने विषय की खाली सीट की पुष्टि करें।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करें: निर्धारित आवेदन पत्र का प्रारूप आप राजस्थान शिक्षा विभाग की वेबसाइट education.rajasthan.gov.in या संबंधित स्कूल के नोटिस बोर्ड या नजदीकी ई-मित्र/बुक स्टोर से प्राप्त कर A4 पेपर पर प्रिंट निकाल सकते हैं।
Vidya Sambal Yojana Form
Vidya Sambal Yojana Form
  • फॉर्म भरें और दस्तावेज संलग्न करें: आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी साफ-साफ भरें, फोटो चिपकाएं, सभी जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां लगाएं और शपथ पत्र संलग्न करें।
  • व्यक्तिगत रूप से जमा करें: फॉर्म पर हस्ताक्षर करने के बाद निर्धारित अंतिम तिथि और समय दोपहर 12 बजे से पहले संबंधित विद्यालय के प्राचार्य अथवा पीईईओ/यूसीईईओ को स्वयं उपस्थित होकर आवेदन जमा कराएं।

नियुक्ति की अवधि एवं जरूरी सेवा शर्तें

  • अस्थायी कार्यकाल: गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति 31 मार्च 2027 तक अथवा नियमित भर्ती/तबादले से पद भरे जाने तक इनमें से जो भी पहले हो पूर्णतः अस्थायी आधार पर की जाएगी।
  • कार्यभार ग्रहण करने की समय सीमा: चयन का प्रस्ताव मिलने पर अभ्यर्थी को 7 दिनों के भीतर अपनी लिखित सहमति देनी होगी और निर्धारित तिथि पर स्कूल में कार्यभार ग्रहण करना होगा। समय पर सहमति न देने पर वरीयता सूची के अगले अभ्यर्थी को अवसर दे दिया जाएगा।
  • नियमितीकरण का दावा नहीं: इस योजना के तहत की गई अस्थायी सेवा भविष्य में किसी भी प्रकार की स्थायी सरकारी नियुक्ति का आधार नहीं बनेगी।

Important Links

Application Form PDFसंबंधित विद्यालय/DEO कार्यालय/विभागीय पोर्टल से डाउनलोड करें
आधिकारिक विज्ञप्तिदौसा
अन्य जिलों की विज्ञप्तिजल्द उपलब्ध होगी
शिक्षा विभाग आधिकारिक वेबसाइटeducation.rajasthan.gov.in
More Govt Jobs UpdateJoin Telegram Channel, Join WhasApp Group

निष्कर्ष

Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 प्रदेश के योग्य बेरोजगार शिक्षकों और अनुभवी सेवानिवृत्त कार्मिकों के लिए अपने गृह जिले या पसंदीदा शहर के राजकीय विद्यालयों में सेवाएं देने का बेहतरीन अवसर है। चूंकि प्रत्येक जिले में आवेदन जमा करने के लिए केवल 2 से 3 दिन का बेहद सीमित समय मिल रहा है, इसलिए अभ्यर्थी पहले से ही अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज, राजपत्रित अधिकारियों के चरित्र प्रमाण पत्र और शपथ पत्र तैयार रखें ताकि अपने जिले की विज्ञप्ति जारी होते ही वे समय पर आवेदन कर सकें।

FAQs

क्या एक अभ्यर्थी राजस्थान के एक से अधिक जिलों या स्कूलों में आवेदन कर सकता है?

जी हां, यदि अलग-अलग स्कूलों या जिलों में आपके विषय के पद रिक्त हैं और आवेदन तिथियां अनुकूल हैं, तो आप प्रत्येक संबंधित स्कूल में अलग-अलग आवेदन फॉर्म व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते हैं। हालांकि चयन होने पर कार्यभार केवल एक ही विद्यालय में ग्रहण किया जा सकेगा।

क्या डाक या ऑनलाइन माध्यम से भेजा गया विद्या संबल योजना आवेदन स्वीकार होगा?

नहीं, डाक या ईमेल से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे, अभ्यर्थी को स्वयं उपस्थित होकर संबंधित विद्यालय के प्राचार्य या यूसीईईओ को आवेदन पत्र सौंपना अनिवार्य है।

क्या फाइनल ईयर में अध्ययनरत B.Ed या PG छात्र इसके लिए पात्र हैं?

नहीं, आवेदन जमा करने की तिथि तक अभ्यर्थी के पास निर्धारित शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक योग्यता की सभी अंकतालिकाएं पूरी होनी अनिवार्य हैं। अपीयरिंग छात्र आवेदन नहीं कर सकते।

यदि मेरे जिले की विज्ञप्ति अभी तक जारी नहीं हुई है, तो सबसे पहले सूचना कहां मिलेगी?

राज्य के सभी 41 जिलों में चरणबद्ध तरीके से विज्ञप्तियां जारी हो रही हैं। इसकी सबसे पहली सूचना संबंधित जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (CDEO) कार्यालय, नजदीकी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नोटिस बोर्ड और स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित होती है।

क्या किसी जिले में आवेदन करने के लिए उसी जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य है?

नहीं, राजस्थान का कोई भी पात्र मूल निवासी राज्य के किसी भी जिले के विद्यालय में रिक्त पद के लिए आवेदन कर सकता है। स्थानीय जिले के निवास की कोई बाध्यता नहीं है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment