Rajasthan 2nd Grade Answer Key 2026 Subject Wise: आरपीएससी सेकंड ग्रेड उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र PDF यहां से करें डाउनलोड

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सीनियर टीचर परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक किया जा रहा है, जिसमें राजस्थान के 12 लाख से अधिक प्रतियोगी शामिल हो रहे है, परीक्षा के बाद विषयवार ऑफिशियल और अनऑफिशियल Rajasthan 2nd Grade Answer Key 2026 जारी होने की तारीखों से लेकर आपत्तियां दर्ज करने तक की पूरी जानकारी इस लेख में दी गई है। लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा इस परीक्षा का आयोजन कुल 9,651 पदो पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है।

Rajasthan 2nd Grade Answer Key 2026 Subject Wise
Rajasthan 2nd Grade Answer Key 2026

यह परीक्षा ऑफलाइन मोड (OMR Sheet) में कराई गई है। इसमें परीक्षा की प्रत्येक शिफ्ट के खत्म होते ही अभ्यर्थियों को अपना स्कोर चेक करने के लिए सबसे पहले RPSC 2nd Grade Answer Key की जरूरत पड़ने वाली है ताकि वे अपने सही और गलत सवालों का मिलान कर सकें। इस आर्टिकल में आपको विषयवार (Subject-Wise) प्रोविजनल आंसर की और RPSC की ऑफिशियल उत्तर कुंजी से जुड़ी पल-पल की लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलेगी।

RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2026 Overview

भर्ती संगठन का नामराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
पद का नामसेकंड ग्रेड सीनियर टीचर (Senior Teacher Grade II)
कुल पद संख्या9651
कुल आवेदक लगभग12 लाख से अधिक
परीक्षा की तारीखें12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक
परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR आधारित)
आधिकारिक आंसर कीरिलीज डेट अगस्त 2026 (संभावित)
कैटेगरीRPSC Provisional Answer Key 2026
ऑफिशियल वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.in

Rajasthan 2nd Grade Answer Key 2026 कब जारी होगी?

वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा की प्रत्येक शिफ्ट खत्म होते ही कुछ ही घंटों में राजस्थान के बड़े और नामी कोचिंग संस्थानों द्वारा तैयार की गई Un-Official Answer Key परीक्षा के दिन ही शाम तक आपको इस पेज में मिल जाएगी, जिससे आप अपने प्राप्त स्कोर का अंदाजा लगा सकते है, लेकिन अनऑफिशियल और ऑफिशियल उत्तर कुंजी में कुछ प्रतिशत सही गलत उत्तरों का फर्क रह सकता है इसलिए अंतिम रूप से आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी होने तक का इंतजार करें।

वहीं आयोग की 2nd Grade Official Answer Key जारी होने की बात करें, तो RPSC एग्जाम खत्म होने के लगभग 2 से 3 हफ्ते बाद यानी अगस्त 2026 के पहले हफ्ते में मास्टर क्वेश्चन पेपर के साथ अपनी सेकंड ग्रेड प्रोविजनल आंसर की वेबसाइट पर अपलोड कर देगा। आंसर की आते ही आपको उस पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 2 से 3 दिन का समय भी दिया जाएगा।

RPSC 2nd Grade Marking Scheme और पासिंग मार्क्स का नया नियम

सीनियर टीचर आंसर की से अपने नंबरों का मिलान करते समय आपको RPSC के मार्किंग के इन जरूरी नियमों को ध्यान में रखना होगा, नहीं तो आपकी कैलकुलेशन में गड़बड़ी हो सकती है:

सही जवाब के लिए: आपको प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे।

नेगेटिव मार्किंग: अगर कोई भी सवाल गलत होता है, या पांच विकल्पों में से कोई भी भरे बिना सभी पांचों गोले खाली छोड़ते है तो 1/3 अंक काटे जाएंगे।
40% वाला पासिंग नियम: याद रहे कि आपको Paper 1 (GK) और Paper 2 (Subject) दोनों में अलग अलग कम से कम 40% नंबर लाने ही होंगे। अगर आप SC और ST कैटेगरी से आते हैं, तो आपको 5% की छूट मिलेगी यानी आपके लिए अलग अलग 35% नंबर लाना अनिवार्य है। इससे कम नंबर आने पर आप इस रेस से सीधे बाहर हो जाएंगे।

Rajasthan 2nd Grade Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

जब RPSC अपनी साइट पर आंसर की अपलोड कर देगा, तब आप इन आसान स्टेप्स से अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते है:

  • सबसे पहले RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in को ओपन करें।
  • होमपेज पर लेफ्ट साइड में दिख रहे ‘Candidate Information’ वाले मेन्यू में जाकर ‘Answer Keys’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको “RPSC Senior Teacher Grade II Comp. Exam 2026 Answer Key” के विषयवार लिंक दिखाई दे जाएंगे।
  • आपका जो भी सब्जेक्ट है जैसे कि हिंदी, गणित, विज्ञान, SST या कोई ओर, उसके सामने दिए लिंक पर क्लिक करें।
  • इतना करते ही राजस्थान सेकंड ग्रेड उत्तर कुंजी PDF आपके फोन अथवा कंप्यूटर में डाउनलोड हो जाएगी, अब आप इसे अपने पेपर कोड के अनुसार आराम से मिला कर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

Read Also – राजस्थान एलडीसी आंसर की जारी, Direct यहां से करें डाउनलोड और जानें आप पास होंगे या फेल

RPSC 2nd Grade Answer Key पर ऑनलाइन आपत्ति (Objection) कैसे दर्ज करें?

सेकंड ग्रेड ऑफिशियल प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद अगर आपको लगता है कि आयोग ने किसी सवाल का उत्तर गलत माना है, और आपके पास उसका सही प्रूफ है, तो आप इस तरह से ऑब्जेक्शन जमा कर सकते हैं:

  • आपको अपनी SSO ID के जरिए एसएसओ पोर्टल पर Login करना होगा।
  • इसके बाद डैशबोर्ड पर ‘Recruitment Portal’ आइकन पर क्लिक करना होगा।
  • यहां ‘Question Objection’ का एक लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करके संबंधित प्रश्न को सिलेक्ट करें।
  • चैलेंज करने के लिए आपको NCERT या किसी अन्य प्रामाणिक (Standard) बुक का प्रूफ अपलोड करना होगा।
  • RPSC के नियम के मुताबिक आपको हर एक सवाल के लिए ₹100 का शुल्क ऑनलाइन पे करना होगा। इन सभी आपत्तियों की जांच के बाद ही आयोग RPSC 2nd Grade Final Answer Key 2026 एवं 2nd Grade Result एक साथ जारी करेगा।

Important Links

12 जुलाई से जैसे-जैसे पेपर होते जाएंगे, हम यहां नीचे दी गई टेबल में क्वेश्चन पेपर और आंसर की के डायरेक्ट PDF डाउनलोड लिंक अपलोड करते जाएंगे। तब तक आप इस पेज को सेव करके रख सकते हैं:

Subject Question Paper Answer Key
GK Group A Check Here
GK Group B
GK Group C
Social Science (SST) Check Here
Hindi
Science
Sanskrit
Mathematics
English
Urdu / Punjabi / Sindhi
Official Website RPSC Official Portal
More Govt Jobs Update Join Telegram Channel

निष्कर्ष: Rajasthan 2nd Grade Answer Key 2026 आपके प्राप्त स्कोर को चेक करने का सबसे आसान तरीका है। 12 से 18 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस पूरे एग्जाम की प्रत्येक शिफ्ट का पेपर, कोचिंग की आंसर की और आगे चलकर RPSC की ऑफिशियल उत्तर कुंजी की सबसे लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे इस पेज के साथ जुड़े रहें। जैसे ही आयोग की तरफ से कोई भी नई सूचना या अपडेट आएगा, हम उसे यहां तुरंत अपडेट कर देंगे।

एग्जाम देने के बाद आपको अपने पेपर का लेवल कैसा लगा और आपके कितने नंबर बन रहे हैं, हमें नीचे Comment बॉक्स में लिखकर जरूर शेयर करें।

Disclaimer: यह जानकारी सिर्फ परीक्षार्थियों की मदद के लिए लिखी गई है। परीक्षा शेड्यूल, नियमों में बदलाव या आंसर की की सटीक तारीखों की पुष्टि के लिए हमेशा RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर दी गई सूचनाओं को ही अंतिम स्त्रोत मानें।

FAQs

इस बार सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती में कुल कितने पद भरे जाएंगे?

इस बार शिक्षा विभाग में वरिष्ठ शिक्षकों के कुल 9652 पदों पर योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

राजस्थान सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2026 की परीक्षा कब से कब तक है?

यह परीक्षा 12 जुलाई से शुरू होकर 18 जुलाई 2026 तक अलग-अलग पारियों में चलेगी।

RPSC 2nd Grade Official Answer Key 2026 कब तक आएगी?

लोक सेवा आयोग की आधिकारिक उत्तर कुंजी अगस्त 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह तक आने की पूरी उम्मीद है।

सीनियर टीचर आंसर की के किसी सवाल पर ऑब्जेक्शन के लिए फीस क्या है?

RPSC में आपत्ति दर्ज कराने के लिए आपको प्रति प्रश्न ₹100 का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

क्या राजस्थान सेकंड ग्रेड एग्जाम के दोनों पेपर्स में पास होना जरूरी है?

जी हां, सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए दोनों पेपर्स में अलग-अलग न्यूनतम 40% अंक लाना जरूरी है, वरना आप सीधे बाहर हो जाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment