RSMSSB Vanrakshak Recruitment 2026 Short Notice Release: बिना CET राजस्थान वनरक्षक भर्ती के 483 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, योग्यता केवल 10वीं पास

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

RSMSSB Vanrakshak Recruitment 2026: अगर आप राजस्थान के निवासी हैं और राज्य के वनविभाग में सरकारी नौकरी की तलाश में है, तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है, क्योंकि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान वनरक्षक भर्ती 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। RSMSSB Vanrakshak Recruitment 2026 का आयोजन राज्य के वन विभाग में वनरक्षकों के कुल 483 खाली पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है।

RSMSSB Vanrakshak Recruitment 2026 Notification PDF
RSMSSB Vanrakshak Recruitment 2026

ऐसे में न्यूनतम 10वीं पास योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए करियर बनाने की यह एक शानदार गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है, जो कम उम्र में एक सुरक्षित सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का सपना पूरा कर सकती है। इस आर्टिकल में Rajasthan Vanrakshak Bharti 2026 के लिए पात्रता, आवेदन की तारीखें, पद संख्या विवरण, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस और स्टेप बाय स्टेप आवेदन प्रक्रिया सहित सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

Table of Contents

RSMSSB Vanrakshak Recruitment 2026 Highlight

भर्ती बोर्ड का नामRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
भर्ती का नामRSMSSB Vanrakshak Recruitment 2026
कुल पद संख्या483
आवेदन का तरीकाOnline
Vanrakshak Form Start DateSep 2026 से
पात्रता10th Pass
जॉब लोकेशनRajasthan
Category10th Pass Latest Govt Jobs 2026

राजस्थान वनरक्षक के कार्य?

Rajasthan Vanrakshak Bharti 2026 में सिलेक्शन के बाद एक वनरक्षक कर्मचारी के रूप में आपका कार्य केवल ऑफिस में बैठना नहीं होगा। बल्कि आप प्रकृति के सबसे करीब होते हैं और आपके कंधों पर ये प्रमुख जिम्मेदारियां होगी:

  • जंगलों की गश्त: अपने निर्धारित वन क्षेत्र में पैदल घूमकर यह सुनिश्चित करना कि कोई अवैध गतिविधि न हो।
  • वन्यजीव सुरक्षा: शिकारियों से मूक जानवरों की रक्षा करना और उनके चारे और पानी की व्यवस्था देखना।
  • अतिक्रमण रोकना: सरकारी वन भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों और पेड़ों की कटाई के खिलाफ कार्रवाई करना।
  • फायर फाइटिंग: जंगल में अप्राकृतिक घटना होने पर अपनी टीम के साथ मिलकर उसे रोकना।

RSMSSB Vanrakshak Recruitment 2026 Form Date

Rajasthan Vanrakshak Recruitment के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो Sep 2026 में ओपन की जा सकती है। बोर्ड अध्यक्ष की नवीनतम घोषणा के अनुसार राजस्थान वनरक्षक फुल नोटिफिकेशन पोर्टल पर Sep के पहले सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। इसके बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर अभ्यर्थी Rajasthan Vanrakshak Bharti 2026 के लिए एसएसओ ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकेंगे।

RSMSSB Vanrakshak Short Notice
RSMSSB Vanrakshak Short Notice

राजस्थान वनरक्षक भर्ती 2026 के लिए पद संख्या विवरण

इस वर्ष Rajasthan Forest Guard Bharti 2026 में कुल 483 पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) के लिए लगभग 400 पद और अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के लिए लगभग 83 पद निर्धारित किए गए है। Category Wise पद संख्या की अधिक जानकारी के लिए कृपया फुल नोटिफिकेशन जारी होने तक का इंतजार करें।

Eligibility Criteria for RSMSSB Vanrakshak Recruitment 2026

राजस्थान वनरक्षक भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी राज्य के स्थानीय मूल निवासी होने चाहिए, साथ ही अभ्यर्थियों को राजस्थान की संस्कृति एवं हिंदी में लिखित देवनागरी लिपि का ज्ञान होना आवश्यक है। इसके अलावा उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधित मुख्य पात्रता शर्तों को भी अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा, जो निम्नानुसार है:

Rajasthan Forest Guard Qualification 

RSMSSB Vanrakshak Recruitment 2026 के लिए मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके कोई भी महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इस पद के लिए CET या कोई भी डिग्री की जरूरत नहीं है।

RSSB Forest Guard Age Limit 

वनरक्षक सरकारी नौकरी का फॉर्म लगाने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए, वहीं ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकारी नियम अनुसार राज्य के SC, ST, OBC और EWS अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में न्यूनतम 3 से 10 वर्ष तक की विशेष छूट दी गई है।

राजस्थान वनरक्षक भर्ती आवेदन शुल्क

RSMSSB Vanrakshak Recruitment 2026 में नए OTR (One Time Registration) नियमों के अनुसार आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को कैटेगरी अनुसार निम्नलिखित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:

  • GEN/OBC एवं MBC (CL): Rs.600/-
  • SC/ST/OBC एवं MBC (NCL)/EWS: Rs.400/-
  • Disabled/Ex-Servicemen: Rs.400/-
  • Fee Payment Mode: Online through Debit Card, UPI or Net Banking.

RSMSSB Vanrakshak Recruitment 2026 Selection Process

आरएसएमएसएसबी वनरक्षक भर्ती 2026 में फॉर्म लगाने वाले उम्मीदवारों का सिलेक्शन ऑफलाइन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के जरिए किया जाएगा।

  • Written Exam (100 Marks)
  • Physical Test (PST/PET)
  • Document Verification
  • Medical Test

Read Also…राजस्थान वनरक्षक एग्जाम का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी, अभी यहां से करें डाउनलोड

Rajasthan Vanrakshak Exam 2026 Syllabus And Exam Pattern

राजस्थान वनरक्षक एग्जाम का पैटर्न कुछ इस प्रकार रहने वाला है:

  • कुल प्रश्न: 100 (बहुविकल्पीय)
  • कुल अंक: 100
  • प्रत्येक प्रश्न: 1 अंक
  • परीक्षा समय अवधि: 120 मिनट (2 घंटे)
  • नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक
  • अभ्यर्थियों को Forest Guard Bharti एग्जाम में सफल होने के लिए न्यूनतम 40% योग्यता अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
  • RSSB वनरक्षक सिलेबस: फॉरेस्ट गार्ड सिलेबस में नए जिलों समेत कुल 41 जिलों का राजस्थान का नया भूगोल, इतिहास, कला-संस्कृति, दैनिक विज्ञान, गणित और नवीनतम समसामयिक विषयों (Current Affairs) को शामिल किया गया है।
विषयप्रश्नअंक
राजस्थान का सामान्य ज्ञान6060
दैनिक विज्ञान (सामान्य विज्ञान)1515
गणित1515
करेंट अफेयर्स1010
कुल प्रश्न/अंक100100

RSMSSB Vanrakshak Physical Test 2026 Details

RSMSSB Vanrakshak Recruitment 2026 की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के तहत शारीरिक मानक परीक्षण (PST) एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा। जिसमें महिला और पुरुष अभ्यर्थियों को नियमानुसार निम्नलिखित गतिविधियों में पार्ट लेना होगा:

Physical Standards/EfficiencyMale CandidatesFemale Candidates
Height163 cm150 cm
Chest84 cm (+5 cm expansion)Not Applicable
Walk25 km (in 4 hours)16 km (in 4 hours)
Sit-ups/Shot Put25 Repetitions (in 1 minute)4.5 meters (Shot Put)

Rajasthan Vanrakshak Exam Ki Tayari Kaise Kre 2026

यदि आप RSMSSB Vanrakshak Recruitment 2026 Exam में फाइनल सिलेक्शन लेना चाहते हैं, तो ये एक्सपर्ट टिप्स आपके बहुत काम आएंगे:

  • Forest Guard Old Papers: RSSB के पिछले 5 सालों के जीतने भी हो सके उतने राजस्थान वनरक्षक प्रीवियस ईयर पेपर्स जरूर हल करें, इससे आपको एग्जाम का माइंडसेट आसानी से पता चलेगा।
  • 41 नए जिलों का अपडेट: राजस्थान का जीके अब काफी हद तक बदल चुका है, इसलिए पुराने नोट्स रटने के बजाय नए जिलों के मैप के साथ अपनी तैयारी शुरू करें।
  • फिजिकल प्रैक्टिस: 25 किमी की पैदल चाल सुनने में तो बहुत आसान सी लगती है, लेकिन इसके लिए भी स्टेमिना चाहिए, इसलिए लिखित परीक्षा की तैयारी के साथ साथ हफ्ते में कम से कम एक बार लंबी वॉक पर जरूर जाएं।
  • साइंस और मैथ: कक्षा 10वीं लेवल की किताबों से इन विषयों को मजबूत करें, यही आपको मेरिट में ऊपर ले जाने में सहायक सिद्ध होंगे।

Rajasthan Vanrakshak Ke Liye Best Books 2026 के नए सिलेबस के अनुसार

वनरक्षक एग्जाम की बेहतरीन तैयारी के लिए आप इन चुनिंदा और कुछ भरोसेमंद बुक्स का सहारा ले सकते हैं:

  • राजस्थान जीके: नए आंकड़ों एवं नए जिलों के हिसाब से लेटेस्ट अपडेटेड Sikhwal Atlas या Lakshya Book आपके लिए सबसे बेस्ट है।
  • दैनिक विज्ञान: कक्षा 6 से 10 तक की NCERT Books या Lucent General Science Book पढ़ें।
  • गणित: इस विषय के बेसिक कॉन्सेप्ट्स के लिए Ramniwas Mathuria या R. S. Aggarwal Book को चुनें।
  • करंट अफेयर्स: पिछले 6-12 महीनों की Moomal Magazine या Chronology Magazine का अध्ययन करें।
  • All-in-One Guide: यदि एक ही बुक चाहिए तो RBD (Subhash Charan) की गाइड ले सकते हैं।
  • Forest Guard Old Papers हल करने के लिए Direction 20-20 की बुक अवश्य साथ रखें।

अनुभवी सलाह: ज्यादा किताबें पढ़ने के बजाय, एक ही अच्छी किताब को आप बार-बार रिवाइज करें और पिछले सालों के प्रश्न पत्रों को हल करने पर ध्यान दें।

RSMSSB Vanrakshak Salary 2026

वनरक्षक एग्जाम में सफलतापूर्वक अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को पे-मैट्रिक्स लेवल-4 (L-4) के अनुसार मासिक सैलरी दी जाएगी। शुरुआती प्रोबेशन पीरियड 2 वर्ष के बाद आपको भत्ते जोड़कर लगभग 26,100 रूपये से 30,800 रूपये के बीच सैलरी मिलेगी।

Read Also… 12वीं पास के लिए बंपर पदों पर निकली राजस्थान सर्वेयर भर्ती

How To Apply Step By Step With Latest OTR Rules 2026

RSMSSB Vanrakshak Recruitment 2026 में आवेदन के लिए आप नए OTR नियमों को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप SSO राजस्थान ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं।
  • लॉगिन करने के बाद ‘Recruitment Portal‘ पर क्लिक करें।
Recruitment Portal
Recruitment Portal
  • अगर अभी तक आपने OTR नहीं किया है, तो आधार कार्ड से अपना One Time Registration पूरा करें।
  • अगले स्टेप में ‘Ongoing Recruitment’ सेक्शन में Rajasthan Vanrakshak Recruitment 2026 के सामने ‘Apply Now’ पर क्लिक करें।
SSO Portal Ongoing Recruitment
SSO Portal Ongoing Recruitment
  • अब Forest Guard पोस्ट को सलेक्ट करते हुए फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक सही सही भरें।
  • इसके बाद लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो या लाइव फोटो और साइन स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में आवश्यक डॉक्युमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • केटेगरी अनुसार एप्लीकेशन शुल्क का भुगतान करके Final Submit बटन पर क्लिक करते हुए एक प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

RSMSSB Vanrakshak Recruitment 2026 Apply Online

Vanrakshak Short NoticeShort Notice
Vanrakshak Full Notification PDF Coming Soon
Vanrakshak Apply OnlineComing Soon
Official WebsiteRSSB
More Jobs UpdateJoin Telegram Channel, Join WhatApp Group

निष्कर्ष: कुल मिलाकर RSMSSB Vanrakshak Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका है जो न्यूनतम 10वीं पास होने के बाद भी एक Respectable Career बनाना चाहते हैं। कुल 483 पदों पर होने वाली इस भर्ती में कंपटीशन अच्छा खासा रहने वाला है, इसलिए आवेदन की तारीखों का इंतजार किए बिना आज ही अपनी तैयारी शुरू कर दें। इस भर्ती के लिए फुल डिटेल्ड सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की जानकारी के लिए आप हमें कमेंट करके बता सकते है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में RSMSSB Vanrakshak Vacancy की पूरी जानकारी बोर्ड द्वारा 17 जुलाई 2025 को जारी किए गए शॉर्ट नोटिफिकेशन के आधार पर दी गई है। अभ्यर्थियों को हमारी सलाह है कि आवेदन करने से पहले Sep 2026 में जारी होने वाले आधिकारिक नोटिफिकेशन को एक बार जरूर ध्यान से पढ़ें।

राजस्थान वनरक्षक भर्ती 2026 FAQs

राजस्थान वनरक्षक भर्ती के लिए ऊंचाई कितनी होनी चाहिए?

RSSB Forest Guard Physical Test के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 163 सेमी और महिला अभ्यर्थियों की ऊंचाई 150 सेमी होनी चाहिए।

क्या दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी भी राजस्थान वनरक्षक भर्ती में फॉर्म भर सकते हैं?

जी हां, लेकिन उन्हें राजस्थान में आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, ऐसे अभ्यर्थी सीधे जनरल कैटेगरी में गिने जाएंगे।

क्या राजस्थान वनरक्षक भर्ती 2026 के लिए CET लागू है?

चूंकि यह केवल कक्षा 10वीं पास योग्यता वाली भर्ती है, इसलिए इसे CET पात्रता परीक्षा से बाहर रखा गया है, ऐसे में कोई भी दसवीं पास अभ्यर्थी इसमें अप्लाई कर सकते हैं।

RSMSSB Vanrakshak भर्ती 2026 में कब निकलेगी?

बोर्ड द्वारा Vanrakshak Bharti के लिए कुल 483 पदों पर August में फुल नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

Rajasthan Vanrakshak Exam 2026 में कब तक हो सकता है?

राजस्थान वनरक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन Dec 2026 तक किया जा सकता है।

राजस्थान में वनरक्षक की सैलरी कितनी होती है?

राजस्थान में वनरक्षक का मूल वेतन पे-मैट्रिक्स लेवल-4 के तहत ₹19,200 होता है, 2 साल के प्रोबेशन पीरियड में लगभग ₹13,500 फिक्स मासिक वेतन मिलता है, प्रोबेशन पूरा होने के बाद भत्ते जुड़कर कुल शुरुआती वेतन ₹26,100 से ₹30,800 प्रतिमाह होता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment