सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दक्षिण रेलवे ने Southern Railway Vacancy 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार रेलवे में बिना परीक्षा के सीधी ट्रेनिंग और भविष्य में रोजगार के सुनहरे अवसरों की तलाश में हैं, उनके लिए साउथर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन 28 अगस्त से आमंत्रित किए गए है। अभ्यर्थी ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है।

दक्षिण रेलवे भर्ती के जरिए विभिन्न वर्कशॉप, डिवीजनों और यूनिट्स में कुल 4,471 एक्ट अप्रेंटिस के पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। 10वीं, 12वीं या आईटीआई पास कर चुके हैं और रेलवे के तकनीकी क्षेत्रों में अपने करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थी लास्ट डेट 27 सितंबर तक फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस आर्टिकल में Southern Railway Apprentice Bharti के लिए पात्रता, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी स्टेप बाय स्टेप दी गई है।
Southern Railway Vacancy 2026 Overview
| Organization Name | Southern Railway (SR RRC) |
| Advt No. | 01/2026 |
| Post Name | Act Apprentice (Fresher & Ex-ITI Categories) |
| Total Vacancies | 4,471 Posts |
| Apply Mode | Online |
| Last Date | 27 Sep 2026 |
| Job Location | Tamil Nadu, Kerala, Puducherry, etc. (Southern Railway Jurisdiction) |
| Category | 10th Pass Latest Jobs 2026 |
Southern Railway Vacancy 2026 Form Date
रेलवे द्वारा आधिकारिक अधिसूचना 28 अगस्त को जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 28 अगस्त 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 27 सितंबर 2026 (शाम 05:00 बजे तक)
- शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी: 15 अक्टूबर 2026

Vacancy Details
दक्षिण रेलवे द्वारा अपरेंटिस भर्ती का आयोजन कुल 4,471 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, जिसमें फ्रेशर के लिए 163 पद और एक्स-आईटीआई (Ex-ITI) के लिए 4,308 पद निर्धारित किए गए है:
फ्रेशर्स कैटेगरी
- फिटर
- वेल्डर
- पेंटर
- मेडिकल लेबोरेटरी टेक्निशियन
एक्स-आईटीआई श्रेणी
- फिटर
- इलेक्ट्रीशियन
- वेल्डर
- कोपा
- डीजल मैकेनिक
- टर्नर
- मशीनिस्ट
प्रमुख इकाइयां/यूनिट्स
- पेरम्बूर
- पोंमलै
- पोदानुर
- चेन्नई डिवीजन
- मदुरई डिवीजन
- पलक्कड़ डिवीजन
- सालेम डिवीजन
- त्रिवेंद्रम डिवीजन वर्कशॉप्स
Southern Railway Vacancy 2026 Qualification
दक्षिण रेलवे भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पद और ट्रेड के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है, जो इस प्रकार है:
- फ्रेशर श्रेणी (फिटर, पेंटर, वेल्डर): मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है, साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई (ITI) का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- फ्रेशर श्रेणी (MLT – मेडिकल लेबोरेटरी टेक्निशियन): इन पदो के लिए उम्मीदवारों का भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (PCB) विषयों के साथ न्यूनतम 50% अंकों से कक्षा 12वीं पास होना आवश्यक है।
Note: दक्षिण रेलवे भर्ती के लिए इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और डिप्लोमाधारक उम्मीदवार आवेदन के लिए योग्य नहीं हैं।
Southern Railway Apprentice Age Limit
Southern Railway Vacancy 2026 में सभी आवेदकों की न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष रखी गई है।
जबकि अधिकतम आयु सीमा फ्रेशर उम्मीदवारों के लिए 22 वर्ष और एक्स-आईटीआई और एमएलटी (MLT) उम्मीदवारों के लिए 24 वर्ष रखी गई है।
सरकारी नियम अनुसार एससी/एसटी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 5 वर्ष की और ओबीसी (NCL) को 3 वर्ष एवं दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को भी नियम अनुसार विशेष छूट दी जाएगी।
Southern Railway Application Fees
Southern Railway Vacancy 2026 के लिए शुल्क का भुगतान ऑनलाइन निर्धारित माध्यम डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई से करना होगा, श्रेणी अनुसार तय शुल्क इस प्रकार है:
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार: ₹100/- (प्रोसेसिंग फीस)
- एससी, एसटी, दिव्यांग (PwBD) और महिला उम्मीदवार: ₹0/- (इन वर्गों के लिए आवेदन निःशुल्क है)
Southern Railway Vacancy 2026 Selection Process
दक्षिण रेलवे भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या कोई भी मौखिक इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा, उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा।
- चयन आधार: उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से मेरिट सूची (Merit List) के आधार पर होगा, जो 10वीं +आईटीआई के प्राप्तांकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
- अगला चरण: मेरिट में नाम आने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
Required Documents for Southern Railway Apprentice Bharti 2026
ऑनलाइन आवेदन के लिए आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए:
- कक्षा 10वीं मार्कशीट
- कक्षा 12वीं मार्कशीट (यदि लागू हो)
- आईटीआई की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwBD के लिए)
- उम्मीदवार का पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- हस्ताक्षर
- वैध मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी इत्यादि।
Read Also….राजस्थान की 76 नई नगर पालिकाओं में 684 पदों पर भर्ती
Southern Railway Apprentice Salary
साउथर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान सरकार के नियमानुसार हर महीने निम्नानुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा:
- 10वीं पास फ्रेशर उम्मीदवार: ₹8,200/- प्रतिमाह
- 12वीं पास फ्रेशर उम्मीदवार: ₹9,600/- प्रतिमाह
- एक्स-आईटीआई उम्मीदवार: ₹9,600/- प्रतिमाह
How To Apply for SR RRC Apprentice Vacancy 2026
Southern Railway Recruitment में आवेदन के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
Step 1: Online Registration
- सबसे पहले दक्षिण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “News & Updates” सेक्शन में जाकर “Personnel Branch Information” या अपरेंटिस नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- Click here to View Notifications पर क्लिक करके पात्रता सहित पूरी जानकारी अच्छे से चेक कर लें।

- इसके बाद REGISTER पर क्लिक करके यूनिट, श्रेणी, डिवीजन और ट्रेड सलेक्ट करते हुए “PROCEED TO NEXT PAGE” पर क्लिक करें।

- खाली बॉक्स पर टिक करके “Click Here to Fill New Application Form” पर क्लिक करें।

- फिर से छोटे से बॉक्स पर टिक मार्क करके “Proceed to Fill Application Form” पर क्लिक करें।
- अपनी बेसिक डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरकर “Proceed to Next Page” पर क्लिक करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके ओटीपी वेरिफाई करते हुए पंजीकरण पूरा करें।
Step 2: Login & Apply Online
- पंजीकरण के बाद Login पर क्लिक करके ट्रांजेक्शन आईडी और जन्म तिथि अथवा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और जन्म तिथि में से कोई एक दर्ज करके कैप्चा कोड भरकर GET ACKNOWLEDGEMENT पर क्लिक करें।

- आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता, ट्रेड और व्यक्तिगत विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
- अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- दर्ज की गई जानकारी को अच्छे से चेक करके Submit पर क्लिक कर दें।
- भविष्य में उपयोग के लिए दक्षिण रेलवे भर्ती आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
Important Useful Links
| SR RRC Apprentice Notification PDF Download | SR RRC Apprentice Notification PDF Download |
| SR RRC Apprentice Apply Online | SR RRC Apprentice Apply Now |
| Official Website | SR RRC Portal |
| More Govt Jobs Update | Join Telegram Channel, Join WhatsApp Group |
निष्कर्ष: दक्षिण रेलवे की Southern Railway Vacancy 2026 तकनीकी योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए रेलवे में अनुभव प्राप्त करने का एक बेहतरीन मौका है। चूँकि चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं है, ना ही कोई इंटरव्यू है, ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी लास्ट डेट 27 सितंबर 2026 से पहले अपना आवेदन अवश्य जमा कर लें।
Southern Railway Bharti 2026 FAQs
Southern Railway Recruitment 2026 में आवेदन की लास्ट डेट कब है?
दक्षिण रेलवे प्रशिक्षु भर्ती में आवेदन के लिए अंतिम तिथि 27 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
क्या दक्षिण रेलवे प्रशिक्षु भर्ती में लिखित परीक्षा होगी?
नहीं, इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी, चयन केवल मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।