क्या आप भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एक प्रतिष्ठित संस्थान में करियर बनाना चाहते हैं? CSIR – उत्तर पूर्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (NEIST), जोरहाट (असम)-785006 ने वर्ष 2026 के लिए CSIR NEST MTS And Driver Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। विज्ञापन संख्या 01/2026-REC के माध्यम से संस्थान द्वारा मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) और ड्राइवर (गैर-तकनीकी) के बंपर पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

सीएसआईआर एनईएसटी एमटीएस और ड्राइवर भर्ती 2026 उन युवाओं के लिए गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है जो एक स्वायत्त निकाय (Autonomous Body) का हिस्सा बनना चाहते हैं। इस भर्ती में भारत सरकार के ‘जेंडर बैलेंस’ विजन को बढ़ावा देते हुए महिला उम्मीदवारों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 05 मई 2026 से शुरू कर दी गई है, योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है।
CSIR NEST MTS And Driver Recruitment 2026 Overview
| संस्थान का नाम | CSIR – उत्तर पूर्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (NEIST) |
| विज्ञापन संख्या | 01/2026-REC |
| पद का नाम | MTS और Driver (Non-Technical) |
| कुल पद | 10 पद |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 4 जून 2026 |
| नौकरी का स्थान | जोरहाट, असम (पिन: 785006) |
| कैटेगरी | Latest Jobs 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | NEIST |
CSIR NEST MTS And Driver Recruitment 2026 Important Dates
सीएसआईआर एनईएसटी एमटीएस और ड्राइवर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना 5 मई को जारी कर दी गई है जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें इस प्रकार है:
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: 05 मई 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 04 जून 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
सीएसआईआर एनईएसटी एमटीएस और ड्राइवर भर्ती 2026 पोस्ट डिटेल्स
सीएसआईआर एनईएसटी भर्ती का आयोजन कुल 10 खाली पदों को भरने के लिए किया जा रहा है जिसमें ड्राइवर के लिए 1 पद और एमटीएस के 09 पद शामिल है।
1.Multi-Tasking Staff (MTS):
UR-04
EWS-01
OBC-02
SC-01
ST-01
विशेष आरक्षण: इन 9 पदों में 02 पद PwBD (दिव्यांगजन) और 02 पद ESM (पूर्व सैनिक) के लिए क्षैतिज रूप से आरक्षित रखे गए हैं।
2. Driver (Non-Technical): अनारक्षित/UR – 01
CSIR NEST MTS And Driver Recruitment 2026 Eligibility Criteria
सीएसआईआर एनईएसटी भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधित मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है:
CSIR NEIST MTS And Driver Bharti 2026 Qualification
पद अनुसार निर्धारित योग्यता विवरण निम्नानुसार है:
MTS: मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।
Driver (Non-Technical): किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी ड्राइवर पद के लिए आवेदन कर सकते है, उम्मीदवारों के पास भारी/हल्के वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस और ड्राइविंग का अनुभव भी होना अनिवार्य है।
CSIR NEIST MTS And Driver Vacancy 2026 Age Limit
ड्राइवर और एमटीएस पदों के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि पद अनुसार ऊपरी आयु MTS पदों के लिए 25 वर्ष एवं ड्राइवर के लिए 27 वर्ष रखी गई है। सरकारी नियम अनुसार SC/ST को ऊपरी आयु में 5 वर्ष की एवं OBC को 3 वर्ष की विशेष छूट दी गई है।
CSIR NEIST MTS And Driver Sarkari Nokri 2026 Application Fees
CSIR NEIST MTS And Driver Online Form भरने के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार रखा गया है जिसका भुगतान ऑनलाइन Net Banking/Card/UPI के माध्यम से करना होगा।
- General/OBC/EWS: ₹500/-
- SC/ST/PwBD/Women/CSIR Employees: निशुल्क
CSIR NEST MTS And Driver Recruitment 2026 Selection Process
सीएसआईआर एनईएसटी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
- Screening: प्राप्त आवेदनों की छंटनी।
- Written Exam: सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए।
- Skill Test: केवल ड्राइवर पद के लिए (यह केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा)।
- डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन (DV): मेरिट के आधार पर सफल उम्मीदवारों के प्रमाणपत्रों की जांच।
CSIR NEIST MTS And Driver Exam Pattern 2026
MTS And Driver Vacancy के लिए लिखित परीक्षा दो चरणों में Paper-I और Paper-II के रूप में आयोजित की जाएगी।
- Paper-I (Mental Ability Test): इस पेपर में रीजनिंग, एप्टीट्यूड और न्यूमेरिकल एबिलिटी के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें कोई भी ‘नेगेटिव मार्किंग’ लागू नहीं की गई है।
- Paper-II: इस पेपर में General Awareness और English Language के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
Read Also…राजस्थान हॉस्टल वार्डन के 570 पदों पर नई भर्ती, जानें कब शुरू होंगे आवेदन
CSIR NEIST MTS And Driver Salary 2026
सीएसआईआर एनईएसटी एमटीएस और ड्राइवर भर्ती के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 1 और 2 के आधार पर अट्रैक्टिव सैलरी दी जाएगी:
- MTS (Level-1): पे-मैट्रिक्स लेवल-1 के तहत हर महीने 33,375 रूपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
- Driver (Level-2): पे-मैट्रिक्स लेवल-2 के आधार पर 36,700 रूपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
- इसके अलावा भारत सरकार द्वारा HRA, DA और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
How To Apply for CSIR NEST MTS And Driver Recruitment 2026
CSIR NEIST MTS And Driver Online Form भरने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट neist.res.in पर जाएं।

- होमपेज पर ‘Apply Online‘ लिंक पर क्लिक करें।

- आवश्यक जानकारी के साथ पहले पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करें।
- इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।

- योग्यता अनुसार पद को सेलेक्ट करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई संपूर्ण आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
- जरूरी योग्यता दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन करके अपलोड करें।
- अंत में कैटेगरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
- भविष्य में उपयोग के लिए सीएसआईआर एनईएसटी भर्ती आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
CSIR NEST MTS And Driver Recruitment 2026 Apply Online
| CSIR NEIST MTS And Driver Notification PDF | CSIR NEIST Notification PDF |
| CSIR NEIST MTS And Driver Apply Online | Apply Now |
| Official Website | Visit CSIR-NEIST |
| More Jobs Update | Join Telegram |
निष्कर्ष: CSIR NEIST MTS And Driver Recruitment 2026 असम के युवाओं और देश भर के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। पदों की संख्या सीमित है, इसलिए उम्मीदवारों को हमारी सलाह है कि वे फुल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़कर 04 जून 2026 से पहले अपना आवेदन फॉर्म जमा कर दें।
Disclaimer: यह आर्टिकल सीएसआईआर एनईएसटी भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2026-REC पर आधारित है। उम्मीदवारों को हमारी सलाह है कि आवेदन करने से पहले संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विज्ञापन और पात्रता की सभी शर्तों की एक बार पुनः पुष्टि अवश्य कर लें।
CSIR NEST MTS And Driver Recruitment 2026 FAQ’s
सीएसआईआर एनईएसटी भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 04 जून 2026 शाम 5:00 बजे तक के लिए निर्धारित की गई है।
क्या दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं?
हां, MTS पद के लिए 02 रिक्त पद PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखे गए हैं।
ड्राइवर पद के लिए पे-मैट्रिक्स लेवल क्या है?
ड्राइवर (गैर-तकनीकी) पद के लिए पे-मैट्रिक्स Level-2 है, जिसके अनुसार मासिक वेतन 36,700 रूपये है।
क्या सीएसआईआर एनईएसटी भर्ती में भूतपूर्व सैनिकों (ESM) के लिए कोई कोटा है?
हां, MTS के कुल 9 पदों में से 02 पद पूर्व सैनिकों (ESM) के लिए आरक्षित रखे गए हैं।