JKSSB PWD Vacancy 2026 Notification Release: लोक निर्माण विभाग में ड्राफ्ट्समैन और सुपरवाइजर के 357 पदों पर भर्ती, यहां से करें अप्लाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) द्वारा लोक निर्माण विभाग (PWD R&B) में ड्राफ्ट्समैन (सिविल) और वर्क्स सुपरवाइजर के 357 पदों पर JKSSB PWD Vacancy 2026 के आवेदन 1 अगस्त से आमंत्रित किए गए है। लोक निर्माण विभाग भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन 6 जुलाई 2026 को जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते है।

JKSSB PWD Vacancy 2026 Notification Release
JKSSB PWD Vacancy 2026

चयन बोर्ड द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 30 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। सबसे बड़ी बात इस भर्ती परीक्षा में केवल जम्मू-कश्मीर के वैध मूल निवासी ही भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी इंटरव्यू के, पूरी तरह लिखित परीक्षा के आधार पर ही किया जाएगा। अगर आप JKSSB Jobs 2026 या JK PWD Recruitment की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह भर्ती बेहतरीन करियर अपॉर्चुनिटी है।

जम्मू कश्मीर PWD भर्ती के लिए पद अनुसार सैलरी, आयु सीमा, एग्जाम पैटर्न और स्टेप-बाय-स्टेप अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस नीचे डिटेल में दिया गया है।

JKSSB PWD Vacancy 2026 Overview

भर्ती संगठन का नामजम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB)
विभाग का नामलोक निर्माण विभाग (PWD R&B Department), J&K
विज्ञापन संख्याNotification No. 06 of 2026 (Dated: 06.07.2026)
कुल पद संख्या357 (Divisional Cadre Jobs J&K)
पद का नामड्राफ्ट्समैन (सिविल) एवं वर्क्स सुपरवाइजर
आवेदन शुरू01 अगस्त 2026 से
जॉब लोकेशनजम्मू और कश्मीर
कैटेगरीPWD Vibhag Latest Govt Jobs 2026
आधिकारिक वेबसाइटVisit JKSSB Official Portal

Application Fees

आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन ही करना होगा, कैटेगरी अनुसार निर्धारित शुल्क इस प्रकार है:

  • ओपन मेरिट (OM) व जनरल कैटेगरी: ₹600
  • SC, ST-1, ST-2, EWS और PwBD: ₹500

Alert: बिना एप्लीकेशन फीस पेमेंट के आवेदन अधूरा ही माना जाएगा और फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा, यह फीस पूरी तरह नॉन-रिफंडेबल है।

JKSSB PWD Vibhag Notification
JKSSB PWD Vibhag Notification

Post Wise Vacancy Details

JKSSB PWD Vacancy 2026 के तहत कुल 357 पदों का डिवीजनल कैडर वार वर्गीकरण इस प्रकार है:

पद का नामडिवीजनपे स्केलकुल वैकेंसी
ड्राफ्ट्समैन (सिविल)जम्मू डिवीजनलेवल-4 ₹25,500 – ₹81,10048
ड्राफ्ट्समैन (सिविल)कश्मीर डिवीजनलेवल-4 ₹25,500 – ₹81,10049
वर्क्स सुपरवाइजरजम्मू डिवीजनSL-2 ₹15,900 – ₹50,400194
वर्क्स सुपरवाइजरकश्मीर डिवीजनSL-2 ₹15,900 – ₹50,40066
कुल पद357

JKSSB PWD Vacancy 2026 Form Date

जम्मू और कश्मीर लोक निर्माण विभाग भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 6 जुलाई 2026 को जारी कर निम्नलिखित तारीखों पर आवेदन मांगे गए है:

  • ऑनलाइन फॉर्म स्टार्ट: 01 अगस्त 2026 से
  • अप्लाई करने की लास्ट डेट: 30 अगस्त 2026

Age Limit as on 01.01.2026

सभी श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी, न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है वहीं ऊपरी आयु श्रेणीवार इस प्रकार है:

CategoryUpper Age Limit
Open Merit (OM)अधिकतम 40 वर्ष (जन्म 01 जनवरी 1986 से 01 जनवरी 2008 के बीच)
SC, ST-1, ST-2, RBA, ALC/IB, EWS, OBC आरक्षित वर्गअधिकतम 43 वर्ष
दिव्यांग श्रेणी (PwBD)अधिकतम 42 वर्ष
पूर्व सैनिकनियमानुसार सैन्य सेवा अवधि घटाकर छूट का प्रावधान

Educational Qualification

JKSSB PWD Vacancy 2026 के लिए पद अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता निम्नानुसार है:

ड्राफ्ट्समैन (सिविल)

जम्मू कश्मीर PWD विभाग ड्राफ्ट्समैन भर्ती के लिए आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त सरकारी संस्थान से 2 वर्ष का ड्राफ्ट्समैन ट्रेनिंग कोर्स सर्टिफिकेट या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

वर्क्स सुपरवाइजर

जम्मू कश्मीर PWD विभाग वर्क्स सुपरवाइजर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का कक्षा 10वीं उतीर्ण होना जरूरी है, साथ ही आवेदकों के पास बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन या कारपेंट्री ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट (JKBOTE या DGT द्वारा प्रमाणित) होना अनिवार्य है।

Selection Process

JK PWD Recruitment 2026 के लिए कोई इंटरव्यू या मौखिक परीक्षा नहीं होगी, फाइनल मेरिट लिस्ट पूरी तरह से लिखित परीक्षा में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

JKSSB PWD Exam Pattern

  • लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे।
  • परीक्षा का माध्यम केवल अंग्रेजी (English) विषय होगा।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (0.25) अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • लिखित परीक्षा में विभिन्न विषयों से 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • JKSSB PWD Syllabus की विस्तृत जानकारी के लिए आप ऑफिशियल पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

Read Also….10वीं पास के लिए वायुसेना में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, आज ही करें आवेदन

JKSSB PWD Draftsman & Supervisor Salary

जम्मू कश्मीर PWD विभाग भर्ती के अंतर्गत ड्राफ्ट्समैन और सुपरवाइजर पदों पर अंतिम रूप से चयनित उमीदवारों को पदानुसार निम्नलिखित वेतनमान (Pay Matrix) दिया जाएगा:

  • Draftsman (Civil): पे लेवल-4 के तहत ₹25,500 से ₹81,100 प्रतिमाह।
  • Works Supervisor: स्पेशल पे स्केल SL-2 के तहत ₹15,900 से ₹50,400 प्रतिमाह।

How to Apply Online JKSSB PWD Vibhag Bharti 2026

JKSSB PWD Vibhag Online Form भरने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल jkssb.nic.in को ओपन करें।
JKSSB PWD Official Website
JKSSB PWD Official Website
  • होमपेज पर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर जाकर आवश्यक जानकारी के साथ ‘New Registration‘ पूरा करें।
  • पंजीकरण के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
JKSSB PWD Login
JKSSB PWD Login
  • इसके बाद ‘Advertisement Notification No. 06 of 2026′ पर क्लिक करें।
  • योग्यता अनुसार संबंधित पद को सलेक्ट करके फॉर्म में मांगी गई शैक्षणिक, व्यक्तिगत और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • अगले चरण में लाइव फोटो, सिग्नेचर (10-20 KB) और आवश्यक क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट (अधिकतम 100 KB, PDF) को स्कैन करके फॉर्म में अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Important Links

JK PWD Draftsman & Supervisor NotificationDownload JKSSB Notification No. 06 of 2026 PDF
JK PWD Draftsman & Supervisor Apply OnlineJK PWD Apply Now
Official WebsiteVisit JKSSB Official Portal for Online Application
More Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: जम्मू-कश्मीर लोक निर्माण विभाग (PWD) में सरकारी जॉब पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए JKSSB PWD Vacancy 2026 के आवेदन 1 अगस्त 2026 से शुरू हो रहे है। अगर आप एलिजिबल हैं, तो लास्ट डेट 30 अगस्त 2026 से पहले ही समय पर फॉर्म सबमिट कर दें।

Disclaimer: यह जानकारी केवल अभ्यर्थियों की सहायता के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन Advt 06/2026 के आधार पर दी गई है। आवेदन करने से पहले एक बार बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विज्ञापन को खुद से जरूर चेक कर लें।

FAQs

क्या जेएंडके (J&K) PWD भर्ती के लिए बाहर के राज्य वाले अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते हैं?

नहीं, इसके लिए केवल जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते है।

JKSSB PWD विभाग परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के अलावा क्या ले जाना जरूरी है?

जम्मू कश्मीर PWD ड्राफ्ट्समैन और सुपरवाइजर परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ डेट लिखी हुई दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और कोई भी एक ओरिजिनल फोटो आईडी कार्ड जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड ले जाना होगा।

क्या फाइनल सेमेस्टर या रिजल्ट का वेट कर रहे छात्र इस भर्ती के लिए पात्र हैं?

नहीं, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 तक आपके पास शैक्षणिक योग्यता का ओरिजिनल पासिंग सर्टिफिकेट या डिप्लोमा होना जरूरी है।

क्या फॉर्म सबमिट करने के बाद J&K PWD भर्ती फॉर्म में गलती सुधारी जा सकती है?

नहीं, आधिकारिक विज्ञापन के नियम अनुसार एक बार फाइनल सबमिशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म में किसी भी प्रकार के बदलाव या सुधार (Correction) की कोई अनुमति नहीं होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment