Rajasthan Krishi Chatravriti 2026-27 Apply Now: एग्रीकल्चर स्कॉलरशिप में छात्राओं को प्रतिवर्ष मिलेगी ₹40,000 तक की प्रोत्साहन राशि, ऐसे करें अप्लाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजस्थान सरकार के कृषि आयुक्तालय द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए कृषि विषय की पढ़ाई कर रही छात्राओं के लिए Rajasthan Krishi Chatravriti 2026-27 के आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में बेटियों को आधुनिक कृषि शिक्षा से जोड़ना और उन्हें आर्थिक रूप से संबल देना है। कक्षा 11वीं से लेकर कृषि क्षेत्र में PhD तक की पढ़ाई करने वाली पात्र छात्राओं को हर साल 15,000 रूपये से लेकर 40,000 रूपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।

Rajasthan Krishi Chatravriti 2026-27 Apply Now
Rajasthan Krishi Chatravriti

यदि आप या आपके घर की कोई बेटी राजस्थान में कृषि की पढ़ाई कर रही है, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत काम का रहने वाला है। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे, योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर निर्धारित समय में ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते है। आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की लास्ट डेट, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और योग्यता अनुसार मिलने वाली लाभ राशि की पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप नीचे दी गई है।

Rajasthan Krishi Chatravriti 2026-27 Overview

योजना का नामकृषि विषय में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि योजना
शैक्षणिक वर्ष2026-27
विभागकृषि आयुक्तालय, राजस्थान सरकार
लाभार्थीकृषि संकाय में अध्ययनरत राजस्थान की मूल निवासी छात्राएं
प्रोत्साहन राशि₹15,000 से ₹40,000 प्रतिवर्ष
आवेदन का माध्यमई-मित्र या राज किसान साथी पोर्टल (SSO ID द्वारा)
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन की अंतिम तिथि31 जनवरी 2027
कैटेगरीKrishi Chatravriti / Protsahan Yojana

कृषि विषय की छात्राओं को मिलने वाली वार्षिक प्रोत्साहन राशि

राजस्थान कृषि छात्रवृत्ति योजना में छात्राओं को उनके कोर्स और क्लास के अनुसार से हर साल आर्थिक सहायता दी जाती है। यह लाभ राशि सिर्फ एक बार नहीं बल्कि कोर्स की निर्धारित अवधि तक हर साल मिलती है, बशर्ते छात्रा अगली कक्षाओं में भी पास होती रहे।

कक्षा या कोर्स का नामवार्षिक प्रोत्साहन राशिनिर्धारित अवधि
11वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए कृषि₹15,000प्रतिवर्ष
कृषि स्नातक जैसे- उद्यानिकी, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि अभियांत्रिकी आदि₹25,000 प्रतिवर्ष4 वर्षीय कोर्स
श्री कर्ण नरेंद्र व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय, जोबनेर (B.Sc Agriculture & MBA Agri Business)₹25,000प्रतिवर्ष
5 वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्सेज Master of Agriculture (MSc Agriculture)₹25,000प्रतिवर्ष
2 वर्षीय कोर्स कृषि विषय में Ph.D.₹40,000प्रतिवर्ष अधिकतम 3 वर्ष तक

राजस्थान एग्रीकल्चर स्कॉलरशिप का उद्देश्य और मुख्य लक्ष्य

राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई इस स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को कृषि विज्ञान की उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की छात्राएं आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई न छोड़ें, इसलिए सरकार सीनियर सेकेंडरी से लेकर शोध (PhD) स्तर तक की पढ़ाई में आर्थिक सहायता प्रदान कराती है।

Rajasthan Krishi Chatravriti 2026-27 Last Date

राजस्थान एग्रीकल्चर स्कॉलरशिप के लिए आधिकारिक दिशा निर्देश जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है:

  • आवेदन शुरू: 15 अगस्त 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जनवरी 2027
  • जिला अधिकारियों द्वारा भुगतान प्रक्रिया पूरी करने की तिथि: 10 फरवरी 2027 तक

Rajasthan Krishi Chatravriti 2026-27 Eligibility Criteria

राजस्थान कृषि स्कॉलरशिप का लाभ उठाने के लिए छात्राओं को नीचे दी गई शर्तों को पूरा करना होगा:

  • छात्रा अनिवार्य रूप से राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • छात्रा ने विद्यालय, महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में कृषि विषय मुख्य रूप से ले रखा हो।
  • संस्थान राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त या राजकीय होना चाहिए।
  • छात्रा पिछली कक्षा में पास हुई हो।
  • शिक्षण संस्थान का राज किसान साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
  • एडमिशन पेमेंट सीट या नॉन-पेमेंट सीट पर होने से पात्रता पर कोई असर नहीं पड़ता है, दोनों ही पात्र हैं।
  • आधिकारिक नियमों के अनुसार, इसके लिए कोई विशेष आय सीमा या न्यूनतम अंकों (%) का इस छात्रवृत्ति में कोई नियम नहीं है।
  • छात्राओं के पास अपडेटेड आधार कार्ड होना चाहिए।

किन छात्राओं को नहीं मिलेगी कृषि छात्रवृत्ति

कृषि छात्रवृत्ति में कुछ खास परिस्थितियों में छात्राओं के आवेदन खारिज हो सकते हैं अथवा उन्हें लाभ नहीं मिलेगा:

  1. यदि छात्रा पिछले साल फेल हो गई हो और उसी कक्षा में दोबारा पढ़ रही हो।
  2. यदि छात्रा ने केवल अपने अंक या श्रेणी सुधारने के लिए उसी कक्षा में दोबारा प्रवेश लिया हो।
  3. सत्र के बीच में ही कॉलेज या स्कूल छोड़कर जाने वाली छात्राएं।
  4. यदि स्कूल-कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा निर्धारित वित्तीय वर्ष के भीतर ऑनलाइन ई-साइन सर्टिफिकेट जारी नहीं किया जाता है।
  5. आवेदन फॉर्म या डॉक्यूमेंट्स में किसी भी प्रकार की गलत जानकारी देने पर।

आवेदन प्रॉसेसिंग और समयावधि

आवेदन प्रक्रिया का चरण अधिकतम समय-सीमाजिम्मेदार अधिकारी / व्यक्ति
ऑनलाइन आवेदन प्राप्ति31 जनवरी 2027 तककृषि अधिकारी (योजना प्रभारी)
दस्तावेजों की जांच और आगे भेजना15 दिनकृषि अधिकारी (योजना प्रभारी)
संस्था प्रधान द्वारा ई-साइन सर्टिफिकेट जारी करना07 दिनसंबंधित संस्था प्रधान
ई-साइन सर्टिफिकेट की जांच05 दिनकृषि अधिकारी (योजना प्रभारी)
वित्तीय स्वीकृति (Final Approval)05 दिनसंयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद

पिछले वर्ष भुगतान नहीं मिलने पर क्या होगा?

जिन छात्राओं का ऑनलाइन पंजीकरण पिछले वित्तीय वर्ष में हो चुका था, लेकिन किसी कारण से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हो पाया, उन्हें वर्तमान वित्तीय वर्ष में पिछले वित्तीय वर्ष के प्रावधानों के अनुसार भुगतान किया जा सकेगा।

पुरानी और नई प्रोत्साहन राशि में तुलनात्मक अंतर

राज किसान पोर्टल के पुराने सूचना पेजों और वर्ष 2026-27 के नए आधिकारिक दिशा-निर्देशों में प्रोत्साहन राशि का अंतर यहां टेबल के रूप में स्पष्ट किया गया है:

कोर्स / कक्षा स्तरपुरानी प्रोत्साहन राशि (पुराना नियम)नई संशोधित प्रोत्साहन राशि (सत्र 2026-27)
कक्षा 11वीं एवं 12वीं कृषि₹5,000 प्रतिवर्ष₹15,000 प्रतिवर्ष
कृषि स्नातक एवं स्नातकोत्तर (MSC)₹12,000 प्रतिवर्ष₹25,000 प्रतिवर्ष
कृषि विषय में पीएचडी (Ph.D.)₹15,000 प्रतिवर्ष₹40,000 प्रतिवर्ष

Agriculture Scholarship Documents Required

कृषि छात्रवृत्ति में आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन के समय आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए:

  • पिछले वर्ष पास की गई कक्षा की मार्कशीट
  • राजस्थान का मूल निवास प्रमाणपत्र
  • Note: आधिकारिक दिशा-निर्देशों में आधार कार्ड या बैंक पासबुक की मांग अलग से नहीं दी गई है, फिर भी ऑनलाइन प्रोफाइल वेरिफिकेशन के समय यदि पोर्टल कोई अन्य डॉक्यूमेंट्स मांगता है तो वह देना होगा।
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

Read Also…देश की सभी छात्राओं को प्रतिवर्ष मिलेगी ₹1.50 लाख कोटक कन्या छात्रवृत्ति, ऐसे करें आवेदन

How to Apply Rajasthan Krishi Chatravriti 2026-27

Krishi Chatravriti Online Form खुद से भरने के लिए आप इन चरणों का पालन कर सकते हैं, या आप अपने नजदीकी ईमित्र सेंटर पर जाकर भी आवेदन कर सकते है:

  • सबसे पहले RajKisan Sathi Portal पर “छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि” के सामने ‘आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें‘ पर दबाएं।
RajKisan Sathi Portal
RajKisan Sathi Portal
  • इसके बाद अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
Login SSO Portal
Login SSO Portal
  • इसके बाद छात्रवृत्ति के विकल्प का चयन करके अपनी सही कक्षा और कोर्स की जानकारी भरें।
  • अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • फॉर्म को संबंधित जिले के संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार जिला परिषद के पास ऑनलाइन सबमिट कर दें।
  • इसके बाद कृषि अधिकारी आपके फॉर्म और दस्तावेजों की जांच करेंगे।
  • जांच के बाद फॉर्म आपके स्कूल या कॉलेज के संस्था प्रधान (Principal/Head) के पास ई-साइन सर्टिफिकेट जारी करने के लिए भेजा जाएगा।
  • संस्था प्रधान यह वेरिफाई करेंगे कि छात्रा नियमित पढ़ रही है और फेल नहीं हुई है, जिसके बाद ऑनलाइन ई-साइन सर्टिफिकेट जारी होगा।
  • इसके बाद फाइनल अप्रूवल के बाद स्कॉलरशिप की राशि सीधे बैंक खाते में भेज दी जाती है।

Important Useful Links

Krishi Scholarship Official NotificationKrishi Scholarship Notification PDF Download
Krishi Scholarship Apply OnlineKrishi Scholarship Apply Now
Official WebsiteRajKisan Sathi Portal
More New UpdatesJoin Telegram Channel, Join WhatApp Group

निष्कर्ष: राज्य सरकार की कृषि विषय प्रोत्साहन राशि वाली Rajasthan Krishi Chatravriti 2026-27 प्रदेश की बेटियों को कृषि विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। बढ़ी हुई वित्तीय सहायता मिलने से छात्राओं का हौसला बढ़ेगा और वे बिना किसी आर्थिक रुकावट के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगी। यदि आप पात्र हैं, तो अंतिम तिथि 31 जनवरी 2027 से पहले राज किसान साथी पोर्टल पर अपना आवेदन जरूर सबमिट कर दें।

Disclaimer: यह आर्टिकल केवल शैक्षणिक और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। कृषि विभाग राजस्थान के आधिकारिक दिशा-निर्देशों या राज किसान साथी पोर्टल पर दिए गए नियमों को ही अंतिम और सर्वोपरि मानें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक अवश्य कर लें।

Rajasthan Agriculture Scholarship 2026 FAQs

राजस्थान एग्रीकल्चर स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

केवल राजस्थान की मूल निवासी वे छात्राएं जो मान्यता प्राप्त स्कूलों या कॉलेजों में कृषि विषय से पढ़ाई कर रही हैं, इस योजना के लिए पात्र हैं।

Rajasthan Krishi Chatravriti 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन कहां से किया जा सकता है?

छात्राएं नजदीकी ई-मित्र केंद्र के माध्यम से या अपनी खुद की एसएसओ आईडी से ‘राज किसान साथी पोर्टल’ पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।

कृषि छात्रवृत्ति में आवेदन करने के लिए कौन कौन से दस्तावेज चाहिए?

आवेदन के लिए मुख्य रूप से पिछले वर्ष की मार्कशीट और राजस्थान का मूल निवास प्रमाण पत्र होना जरूरी है।

क्या पेमेंट सीट पर पढ़ने वाली छात्राओं को स्कॉलरशिप मिलेगी?

हां, प्रवेश पेमेंट या नॉन-पेमेंट किसी भी सीट पर हुआ हो, इससे प्रोत्साहन राशि की पात्रता पर कोई असर नहीं पड़ता है।

राजस्थान कृषि छात्रवृत्ति में आवेदन की लास्ट डेट कब है?

राज किसान साथी पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है।

Rajasthan Krishi Chatravriti 2026-27 में अधिकतम कितनी प्रोत्साहन राशि मिलती है?

कृषि विषय में पीएचडी (Ph.D.) कर रही छात्राओं को अधिकतम ₹40,000 प्रतिवर्ष की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment