UP Anganwadi Bharti 2026 Apply Online Direct Link Here: 12वीं पास हेतु यूपी आंगनवाड़ी भर्ती का बंपर पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन जिलेवार शुरू

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राज्य की उन सभी महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है जो अपने घर और परिवार के साथ रहकर सरकारी नौकरी करना चाहती हैं। उत्तर प्रदेश के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (ICDS UP) ने UP Anganwadi Bharti 2026 का नोटिफिकेशन जिलेवार जारी करना शुरू कर दिया है। इस बार राज्य के लगभग सभी 75 जिलों में कुल 50,001 से ज्यादा रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

UP Anganwadi Bharti 2026 Apply Online Direct Link Here
UP Anganwadi Bharti 2026

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें चयन के लिए आपको कोई परीक्षा (Exam) नहीं देनी होगी। विभाग सीधे आपके 10वीं एवं 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करेगा। 2026 के नए सरकारी नियमों के अनुसार, योग्यता और आय सीमा में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अगर आप इन नियमों को समझे बिना फॉर्म भरती हैं, तो आपका आवेदन रद्द भी हो सकता है। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़ें।

 Overview

भर्ती बोर्डबाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश
कुल पद संख्या50,001 (जिलावार)
पद का नामआंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका
शैक्षिक योग्यतान्यूनतम 10वीं/12वीं पास
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरूजिलेवार
चयन प्रक्रियासीधे मेरिट के आधार पर (No Exam)
जॉब लोकेशनउत्तर प्रदेश जिलेवार
आधिकारिक वेबसाइटVisit

UP Anganwadi Bharti 2026 Important Dates

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के अंतर्गत कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए विभाग द्वारा ऑफिशियल नोटिफिकेशन जिलेवार अलग अलग समय पर जारी किया जा रहा है। वर्ष 2026 के लिए नई भर्ती प्रक्रिया फरवरी 2026 से शुरू कर दी गई है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

  1. कौशाम्बी आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्ति: 30 Sep to 21 Oct 2026
  2. हाथरस आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्ति: 23 Sep to 13 Oct 2026
  3. गोरखपुर आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्ति: 14 Sep to 5 Oct 2026
  4. गोण्डा आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्ति: 11 Sep to 12 Oct 2026
 
आंगनवाड़ी सहायिका
  1. हमीरपुर आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती विज्ञप्ति: 28 Sep to 18 Oct 2026
  2. सिद्दार्थ नगर आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती विज्ञप्ति: 26 Sep 17 Oct 2026
  3. हाथरस आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती विज्ञप्ति: 23 Sep to 13 Oct 2026
  4. शाहजहाँपुर आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती विज्ञप्ति: 17 Sep to 08 Oct 2026
  5. गोरखपुर आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती विज्ञप्ति: 14 Sep to 05 Oct 2026
  6. कन्नौज आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती विज्ञप्ति: 07 Sep to 08 Oct 2026
 

Note: जिलेवार जो भी नोटिफिकेशन जारी होगा उसके लिए आवेदन की तारीखें यहां तुरंत उपलब्ध करा दी जाएगी। खाली पद आपके गांव की ग्राम सभा या शहर के संबंधित वार्ड में खाली होना जरूरी है।

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 पोस्ट डिटेल्स

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में महिला कार्यकर्ता एवं सहायिका के लगभग 50001 से अधिक पदों पर जिलेवार आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है। रिक्त पद संख्या अलग अलग जिलों के लिए रिक्तियों के आधार पर निर्धारित की गई है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कार्य

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Worker): मुख्य केंद्र की जिम्मेदारी संभालना और बच्चों का डेटा मैनेज करना।
  • आंगनवाड़ी सहायिका (Helper): आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों की देखभाल और कार्यकर्ता की विभिन्न कार्यों में मदद करना।

 Eligibility Criteria

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है:

  • स्थानीय निवासी होना अनिवार्य: आप केवल उसी वार्ड या ग्राम सभा से फॉर्म भर सकती हैं जहां की आप रहने वाली हैं। इसके लिए मूल निवास प्रमाण पत्र’ जरूरी है।
  • आय सीमा (Income Limit): 2026 के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, आपके परिवार की कुल वार्षिक आय 2 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • किसे मिलेगी वरीयता: यदि गांव में कोई विधवा, तलाकशुदा या गरीबी रेखा (BPL) वाली महिला है, तो चयन में उन्हें सबसे पहले मौका दिया जाएगा।

UP Anganwadi Recruitment 2026 Qualification

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 10वीं और 12वीं पास महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती है।

 Age Limit

Anganwadi Recruitment में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है जबकि ऊपरी आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

 Application Form Fees

यूपी आंगनवाड़ी वैकेंसी के किसी भी पद के लिए अभ्यर्थी बिना कोई शुल्क दिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं, क्योंकि विभाग द्वारा इस भर्ती के लिए कोई फीस तय नहीं की गई है।

 Selection Process

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

 Required Documents

यूपी में आंगनवाड़ी फॉर्म भरने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होना आवश्यक है:

  • आधार कार्ड
  • कक्षा 10वीं मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं मार्कशीट
  • नया परिवारिक आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • लेटेस्ट सिग्नेचर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • विधवा/तकलशुदा/परित्यक्ता प्रमाणपत्र यदि लागू हो इत्यादि।

UP Anganwadi Karyakarta And Sahayika Salary 

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के अंतर्गत कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर चयनित उम्मीदवारों को नए नियमों के अनुसार बढ़ा हुआ मासिक वेतन दिया जाएगा।

  • Worker Salary: लगभग 7,500 रूपये से 12,000 रूपये तक प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि सहित।
  • Sahayika Salary: लगभग 4,500 रूपये से 6,500 रूपये तक प्रतिमाह।

How To Apply for UP Anganwadi Bharti 2026

UP Anganwadi Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

UP Anganwadi Online Form
UP Anganwadi Online Form
  • पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए New Anganwadi Worker/Helper Vacancy Registration पर क्लिक करें।
New Anganwadi WorkerHelper Vacancy Registration
New Anganwadi WorkerHelper Vacancy Registration
  • पंजीकरण फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी को दर्ज करके ओटीपी वेरिफाई करते हुए रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • इसके बाद New Anganwadi Worker/Helper Vacancy Login पर क्लिक करके पोर्टल पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड के जरिए पोर्टल पर Login करें।
New Anganwadi WorkerHelper Vacancy Login
New Anganwadi WorkerHelper Vacancy Login
  • योग्यता अनुसार आवेदन पत्र में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • दर्ज की गई जानकारी को Preview बटन पर क्लिक करके चेक करें और फॉर्म को Submit कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

 Apply Online

Helper Registration Helper Registration
Worker Registration Worker Registration
Apply OnlineHelper Apply Online
Apply Online Worker Apply Online
Official Website Portal
Latest Nokri UpdatesJoin Telegram

 FAQs

मेरा मोबाइल नंबर खो गया है, क्या मैं दोबारा रजिस्ट्रेशन कर सकती हूं?

पंजीकरण के लिए सक्रिय मोबाइल नंबर जरूरी है। यदि समस्या आती है, तो आप विभाग की ईमेल आईडी icdsup.helpdesk@gmail.com पर संपर्क कर सकती हैं।

क्या मुझे स्नातक (Graduation) के अंक भी भरने चाहिए?

हां, आप शैक्षिक विवरण में ग्रेजुएशन की जानकारी दे सकती हैं, लेकिन याद रखें कि मेरिट में केवल 12वीं तक के अंक ही गिने जाते हैं।

आय प्रमाण पत्र कितना पुराना चल जाएगा?

कोशिश करें कि आय प्रमाण पत्र 6 महीने से ज्यादा पुराना न हो। 2026 में जारी हुआ प्रमाण पत्र सबसे बेस्ट रहेगा।

क्या शादीशुदा महिलाएं आंगनवाड़ी भर्ती में आवेदन कर सकती हैं?

हां, बिल्कुल। बस ध्यान रखें कि आपको अपने ससुराल वाले पते का निवास और आय प्रमाण पत्र लगाना होगा।

यूपी आंगनवाड़ी का रिजल्ट कब आएगा 2026 में?

UP Anganwadi Bharti Result और मेरिट लिस्ट किसी एक तारीख को जारी नहीं होती, बल्कि जिलों के अनुसार अलग-अलग समय पर घोषित की जाती है।

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 की लास्ट डेट क्या है?

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करने की Last Date जिलों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment