Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Notification Release: बैंक ऑफ बड़ौदा में 5000 पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, घर बैठे होगा एग्जाम, जानें आवेदन का सही तरीका

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे देश के तमाम शिक्षित युवाओं के लिए एक बहुत शानदार और सुनहरा अवसर है। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 का 5000 पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती का आयोजन Apprentices Act, 1961 के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसके माध्यम से बैंक देश भर की विभिन्न शाखाओं में योग्य उम्मीदवारों को ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग देगा, ऐसे में जो भी अभ्यर्थी बैंकिंग कार्यों को करीब से सीखना चाहते हैं, वे इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Notification Release
Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा प्रशिक्षु भर्ती 2026 में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू कर दी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। इसके अलावा BOB Apprentice Vacancy के लिए पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और राज्यवार सीटों की पूरी जानकारी इस आर्टिकल में विस्तारपूर्वक दी गई है, ताकि Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 में आवेदन के समय आपको कोई दिक्कत ना हो।

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Overview

Recruitment AuthorityBank of Baroda (BOB) & BFSI SSC
Post NameApprentice (Trainee)
Advertisement No.BOB/HRM/ APPRENTICE/ ADVT/2026/01
Total Vacancies5,000 Training Seats
Apprentice ActUnder Apprentices Act,1961
Mode Of ApplyOnline
Last Date08 June 2026
Training Duration12 Months (1 Year)
Stipend Rs.15,000/- Monthly
Selection ProcessOnline Test, Document Verification & Local Language Test
Training LocationAll India
CategoryBOB Latest 2026
Official Websitebankofbaroda.bank.in

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Important Dates

बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 19 मई को जारी किया गया है, जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें निम्नानुसार है:

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 19 मई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 19 मई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख: 08 जून 2026
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख: 08 जून 2026
  • ऑनलाइन एग्जाम डेट: बैंक और BFSI SSC द्वारा बाद में ईमेल और ऑफिशियल वेबसाइट पर अलग से नोटिस जारी कर सूचित किया जाएगा।

BOB अप्रेंटिस भर्ती 2026 State-Wise Vacancy Details

इस भर्ती के तहत कुल 5000 प्रशिक्षुओं के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी, प्रशिक्षण सीटें देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा गया है। उम्मीदवार केवल किसी एक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश (State/UT) के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। प्रमुख राज्यों में उपलब्ध सीटों का विवरण इस प्रकार है:

S. No. StateUT Total Seats
1 Gujarat960
2 Uttar Pradesh764
3 Maharashtra580
4 Karnataka483
5 Rajasthan412
6 Tamil Nadu199
7 West Bengal194
8 Andhra Pradesh188
9 Bihar179
10 Madhya Pradesh136
11 Chhattisgarh122
12 Kerala111
13 Odisha92
14 Delhi91
15 Haryana84
16 Telangana83
17 Punjab78
18 Uttarakhand76
19 Jharkhand64
20 Assam29
21 Goa29
22 Himachal Pradesh8
23 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu7
24 Arunachal Pradesh4
25 Chandigarh4
26 Meghalaya4
27 Puducherry4
28 Nagaland3
29 Tripura3
30 Jammu and Kashmir2
31 Ladakh2
32 Mizoram2
33 Andaman and Nicobar Islands1
34 Manipur1
35 Sikkim1
Total Seats5000

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Eligibility Criteria

यदि आप बैंक ऑफ बड़ौदा प्रशिक्षु भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को बैंक द्वारा निर्धारित किए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। पात्रता की गणना के लिए कट-ऑफ तिथि 01 मई 2026 निर्धारित की गई है।

मुख्य शर्तें एवं अयोग्यता

  1. पूर्व अनुभव: उम्मीदवार ने पहले कभी भी बैंक ऑफ बड़ौदा या किसी अन्य संस्थान/प्रतिष्ठान में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण प्राप्त न किया हो।
  2. कार्य अनुभव: शैक्षणिक योग्यता पूरी करने के बाद यदि उम्मीदवारों के पास 1 वर्ष या उससे अधिक का कार्य अनुभव या व्यावहारिक प्रशिक्षण है, तो वह आवेदन करने के लिए पात्र नहीं होंगे।
  3. वर्तमान प्रशिक्षण: उम्मीदवार वर्तमान में किसी अन्य संस्थान से अप्रेंटिसशिप एक्ट के तहत ट्रेनिंग नहीं ले रहे हो।
  4. अनुबंध की शर्त: चयन के बाद उम्मीदवारों को बैंक के साथ डिजिटल Contract of Apprenticeship करना अनिवार्य होगा।

Bank of Baroda Apprentice Bharti 2026 Qualification

BOB Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता अत्यंत आसान रखी गई है ताकि अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल सके:

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या शिक्षण संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए।
  • NATS उम्मीदवारों के लिए विशेष नियम: जो अभ्यर्थी राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) पोर्टल पर पंजीकृत हैं, उनके स्नातक पास करने की तारीख 01 मई 2026 से 4 वर्ष से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।

BOB Apprentice Vacancy 2026 Age Limit

उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 01 मई 2026 के आधार पर की जाएगी, जिसके अनुसार अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष रखी गई है। जबकि ऊपरी आयु सीमा 28 वर्ष तय की गई है। भारत सरकार के नियम अनुसार आरक्षित श्रेणियों को ऊपरी आयु सीमा में निम्नानुसार विशेष छूट दी गई है।

  • SC / ST उम्मीदवार: 5 वर्ष की छूट
  • OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवार: 3 वर्ष की छूट
  • PwBD (दिव्यांग) उम्मीदवार: 10 से 15 वर्ष तक की छूट
  • Note: NAPS के तहत रजिस्टर्ड आरक्षित उम्मीदवारों की आयु कट-ऑफ तारीख तक 34 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Bank of Baroda Apprentice Nokri 2026 Application Fees

बैंक ऑफ बड़ौदा प्रशिक्षु भर्ती के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क निम्नानुसार है:

  1. General / EWS / OBC Male Candidates ₹800 + GST
  2. General / EWS / OBC Female / Transgender Candidates ₹600 + GST
  3. SC/ST Candidates ₹200 + GST
  4. PwBD Candidates ₹200 + GST

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

बैंक ऑफ बड़ौदा प्रशिक्षु भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, लोकल भाषा परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा:

  • Online Exam: परीक्षा रिमोटली प्रॉक्टर्ड तकनीक के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इसका अर्थ है कि अभ्यर्थियों को किसी बाहरी परीक्षा केंद्र पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवार अपने घर या किसी भी उपयुक्त निजी स्थान से इंटरनेट कनेक्टिविटी, क्रियाशील फ्रंट कैमरा और माइक्रोफोन वाले अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप, डेस्कटॉप या टैबलेट के जरिए ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
  • Document Verification: लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को अपनी उम्र, शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न योग्यता से जुड़े ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन के लिए बैंक द्वारा निर्धारित सेंटर पर उपस्थित होना होगा। दस्तावेज सत्यापन का खर्च उम्मीदवार को स्वयं ही उठाना होगा।
  • Local Language Test: जिस राज्य के लिए आप आवेदन कर रहे है, आपको वहां की स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने और बोलने एवं समझाने का ज्ञान होना चाहिए। यह टेस्ट ऑनलाइन परीक्षा पास करने के बाद आयोजित होगा। यदि उम्मीदवार ने कक्षा 10वीं या 12वीं में संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा की पढ़ाई की है और मार्कशीट प्रस्तुत करता है, तो उसे यह भाषा टेस्ट देने की आवश्यकता नहीं होगी।

Bank of Baroda Apprentice Exam Pattern 2026

रिमोटली प्रॉक्टर्ड ऑनलाइन परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसके लिए निर्धारित एग्जाम पैटर्न इस प्रकार है:

  • परीक्षा का माध्यम: परीक्षा के खंड 1, 2 और 3 हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होंगे, जबकि खंड 4 केवल अंग्रेजी भाषा में होगा।
  • कुल प्रश्न: परीक्षा में विभिन्न विषयों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • कुल अंक: यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।
  • समय अवधि: परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को पूरे 60 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • नेगेटिव मार्किंग: इस ऑनलाइन टेस्ट में गलत उत्तर के लिए भी कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
S. No. Exam SubjectQuestion Marks
1 सामान्य / वित्तीय जागरूकता25 25
2 क्वांटिटेटिव और रीजनिंग एप्टीट्यूड25 25
3 कंप्यूटर ज्ञान25 25
4 सामान्य अंग्रेजी25 25
कुल100 100

Note: बैंक ऑफ बड़ौदा प्रशिक्षु भर्ती मेरिट लिस्ट राज्यवार और कैटेगरी वाइज तैयार की जाएगी। बैंक द्वारा निर्धारित न्यूनतम कुल क्वालिफाइंग मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य है, जिसमें आरक्षित श्रेणियों को 5% अंकों की छूट दी गई है।

Read Also – 12वीं पास के लिए विमानन क्षेत्र में बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, यहां से करें आवेदन

Bank of Baroda Apprentice Salary/Stipend 2026

यह जानना बेहद जरूरी है कि यह बैंक में कोई स्थायी बैंक ऑफ बड़ौदा सरकारी नौकरी या संविदात्मक नौकरी नहीं है बल्कि केवल 1 वर्ष की अवधि का एक ट्रेनिंग प्रोग्राम है।

  1. मासिक स्टाइपेंड: ट्रेनिंग की 12 महीने की अवधि के दौरान चयनित प्रशिक्षुओं को 15,000/- रूपये प्रति माह का फिक्स्ड स्टाइपेंड दिया जाएगा।
  2. अन्य लाभ: इसके अलावा उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का अन्य भत्ता, बोनस, चिकित्सा लाभ या हॉस्टल/परिवहन की सुविधा नहीं दी जाएगी। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद उम्मीदवार बैंक में नियमित रोजगार का दावा नहीं कर सकते और प्रशिक्षुओं को स्वतः ही कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।

How To Apply Online for Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा प्रशिक्षु भर्ती में आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, अभ्यर्थी BOB Apprentice Online Form भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • इसके बाद Students सेक्शन में जाकर आवश्यक जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन करें।

How To Apply Online for Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026

  • पंजीकरण के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • अब “Apply Against Advertised Vacancies” में जाकर Bank of Baroda सर्च करें।
  • इसके बाद Engagement of Apprentices under the Apprentices Act, 1961 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।

BOB Apprentice Online Form

  • अब अभ्यर्थी नोटिफिकेशन में दी गई लिस्ट से अपने चुने गए राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के अंतर्गत अधिकतम 3 पसंदीदा प्रशिक्षण केंद्रों / ट्रेनिंग लोकेशंस (Training Locations/Centers) को सलेक्ट करें।
  • अगले चरण में NAPS पोर्टल पर जाएं और “Search By Establishment Name” में Bank of Baroda ढूंढकर “Apply for this Opportunity” पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई संपूर्ण आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करके आवश्यक डॉक्युमेंट्स अपलोड करें।
  • अगले चरण में BFSI SSC परीक्षा फॉर्म फीस का ऑनलाइन भुगतान कर अप्लाई करने के बाद, पात्र उम्मीदवारों को info@bfsissc.com से एक ईमेल प्राप्त होगा।
  • इस ईमेल में दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अभ्यर्थियों को अंतिम “Application cum Examination Form” भरना होगा।
  • इस आवेदन फॉर्म में आपको अपने व्यक्तिगत डेटा, श्रेणी का वेरिफिकेशन करना होगा।
  • अंत में Submit पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म को सबमिट करते हुए इसका प्रिंटआउट निकाल कर रख लेना है।

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Apply Online

NATS Portal RegistrationClick Here to Register on NATS
NAPS Portal RegistrationClick Here to Register on NAPS
BOB Apprentice Notification
BOB Apprentice Apply Online
Bank of Baroda Official Websitebankofbaroda
Application & Fee Portal Link received via Email from info@bfsissc.com

निष्कर्ष: Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 उन सभी युवाओं के लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है जो बैंकिंग सेक्टर में अपना Career बनाना चाहते हैं। अप्रेंटिस के कुल 5000 पदों पर निकली इस भर्ती के जरिए युवाओं को देशभर में बैंक की अलग अलग शाखाओं में ट्रेनिंग दी जाएगी।
ऐसे में अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करके परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। अपने घर से ही रिमोटली प्रॉक्टर्ड तकनीक द्वारा ऑनलाइन परीक्षा देने की अनूठी सुविधा के कारण इस वर्ष इस परीक्षा में भागीदारी अच्छी देखने को मिल सकती है, अतः आज से ही अपनी तैयारी में जुट जाएं।

Disclaimer: यह आर्टिकल केवल उम्मीदवारों की जानकारी और सहायता के लिए बैंक द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन (BOB/HRM/ APPRENTICE/ ADVT/ 2026/01) के आधार पर लिखा गया है। पदों की संख्या, नियम और शर्तें बैंक के प्रशासनिक निर्णयों के अधीन परिवर्तनीय हैं। किसी भी प्रकार की विसंगति की स्थिति में आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को ही अंतिम और प्रामाणिक सत्य माना जाएगा। आवेदकों को हमारी सलाह है कि वे फॉर्म भरने से पहले बैंक ऑफ बड़ौदा और BFSI SSC की ऑफिशियल साइट पर जारी नियमों को अच्छी तरह से जांच लें।

BOB Apprentice Recruitment 2026 FAQ,s

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

BOB Bharti के तहत 5000 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून 2026 निर्धारित की गई है।

बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए कौन कौन आवेदन कर सकते है?

किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक पास कोई भी अभ्यर्थी बैंक ऑफ बड़ौदा प्रशिक्षु भर्ती में आवेदन कर सकते है।

क्या बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिसशिप परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पर जाना होगा?

नहीं, यह परीक्षा रिमोटली प्रॉक्टर्ड होगी, जिसे आप घर बैठे कंप्यूटर या स्मार्टफोन से दे सकते हैं।

क्या बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होगी?

नहीं, इस ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है।

क्या बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिसशिप पूरी होने के बाद मुझे बैंक में स्थायी नौकरी मिल जाएगी?

नहीं, यह केवल 1 वर्ष का एक प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इस अवधि के समाप्त होने के बाद प्रशिक्षुओं को स्वतः ही कार्यमुक्त कर दिया जाएगा, और वे बैंक में नियमित रोजगार का दावा नहीं कर सकते।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment