Cockroach Janata Party Kya Hai Latest News: सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हुए क्या आपकी भी नजर आज की Cockroach Janta Party (CJP) Viral News पर पड़ी है? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं।

इस समय देश के युवाओं और इंटरनेट यूजर्स के बीच सिर्फ एक ही चर्चा का गदर मचा है – Cockroach Janata Party Kya Hai Latest News? लोग गूगल पर लगातार सर्च कर रहे हैं कि आखिर क्यों CJP अचानक देश का सबसे बड़ा डिजिटल मूवमेंट बन गई है।
सिर्फ 3-4 दिनों के भीतर लाखों फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाली इस ‘पार्टी’ ने देश के बड़े-बड़े राजनीतिक सूरमाओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आइए जानते हैं क्या है Cockroach Janta Party Explained और इसके पीछे की पूरी सच्चाई वो भी आसान शब्दों में।
Cockroach Janata Party Kya Hai Latest News Trend: CJP की शुरुआत कैसे हुई? (CJI Surya Kant Statement)
इस पूरी कहानी की शुरुआत एक गंभीर अदालती टिप्पणी से हुई थी। दरअसल 15 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत की तरफ से कथित तौर पर एक मौखिक टिप्पणी सामने आई।
उन्होंने बेरोजगार युवाओं, फर्जी डिग्री धारकों और सोशल मीडिया/RTI एक्टिविस्ट्स की तुलना ‘कॉकरोच’ और ‘परजीवी’ (Parasites) जैसे कीड़े मकोड़ों से कर दी। उन्होंने कहा कि कुछ बेरोजगार युवा रोजगार नहीं मिलने पर कॉकरोच की तरह सिस्टम में घुसकर सिस्टम को ही खोखला कर रहे हैं।
हालांकि बात बढ़ने के बाद CJI ने इस पर अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से एवं तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। वे केवल फर्जी डिग्री लेकर वकालत या पत्रकारिता में घुसने वाले लोगों की बात कर रहे थे, न कि देश के आम बेरोजगार युवाओं की, जिन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है।
लेकिन तब तक इंटरनेट की जनता यानी Gen-Z और युवाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच चुका था, उन्होंने लिखा:
“अगर आप हमें कॉकरोच कहेंगे, तो हम अपनी पार्टी बना लेंगे!” इसी गुस्से और व्यंग्य (Satire) से Cockroach Janta Party (CJP) का जन्म हुआ।
कौन है CJP का फाउंडर? (Who is Abhijeet Dipke?)
इस वायरल डिजिटल क्रांति के पीछे 30 साल के युवा Abhijeet Dipke (अभिजीत दिपके) का दिमाग है।
अभिजीत बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर डिग्री कर रहे हैं। वे पूर्व में आम आदमी पार्टी (AAP) की सोशल मीडिया टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।
अभिजीत ने बस एक मजाक और विरोध के तौर पर X (ट्विटर) पर इस खबर को लेकर एक पोस्ट लिखी। इसके साथ ही उन्होंने Cockroach Janta Party Registration Link के रूप में एक गूगल फॉर्म का लिंक भी शेयर कर दिया।
उन्होंने कहा कि “हम कॉकरोच की पहचान को अपनाते हैं, क्योंकि कॉकरोच सड़न और गंदगी में ही पनपते हैं, जिसका मतलब है कि हमारा सिस्टम सड़ चुका है और अब कॉकरोच बाहर आ रहे हैं।” देखते ही देखते यह Cockroach Janta Party Viral News बन गई।
Cockroach Janta Party Membership Eligibility: कौन बन सकता है मेंबर?
यदि आप भी सोच रहे हैं कि CJP Online Membership Kaise Le, तो आपको बता दें कि CJP ने अपनी CJP Official Website और सोशल मीडिया हैंडल पर सदस्यता के लिए बड़े ही मजेदार और यूनिक पात्रता नियम तय किए हैं:
- क्रॉनिकली ऑनलाइन (Chronically Online): जो दिन-रात इंटरनेट पर एक्टिव रहता हो।
- बेरोजगार या आलसी (Lazy and Unemployed): जिसे सिस्टम गिनना ही भूल गया है।
- प्रोफेशनल रेंटिंग (Ability to Rant): सोशल मीडिया पर व्यवस्था के खिलाफ खुलकर अपनी आवाज उठाने का दम और जिगरा रखता हो।
- कोई भेदभाव नहीं: जाति, धर्म या जेंडर के आधार पर कोई रोक-टोक नहीं है।
- अगर आप इन सभी शर्तों को पूरा करते हैं, तो सोशल मीडिया पर बायो में CJP लिखकर या उनके CJP Form Link के जरिए इस नई पार्टी के मेंबर बन सकते हैं।
Read Also…..नीट यूजी री एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड
CJP Manifesto: क्या हैं इनकी 5 मुख्य मांगें?
कॉकरोच जनता पार्टी केवल एक इंटरनेट मेम (Meme) नहीं है, बल्कि इसके 5-Point Manifesto में कुछ बेहद गंभीर और तीखे राजनीतिक मुद्दे भी उठाए गए हैं:
| क्र. सं. | CJP की मुख्य मांगें (Demands) |
| 1 | रिटायर्ड चीफ जस्टिस (CJI) के रिटायरमेंट के बाद राज्यसभा सीट मिलने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगे। |
| 2 | पाला बदलने वाले यानी दलबदलू विधायकों और सांसदों (MLAs/MPs) पर 20 साल का चुनावी बैन लगे। |
| 3 | संसद और कैबिनेट में महिलाओं के लिए बिना सीटें बढ़ाए 50% आरक्षण लागू हो। |
| 4 | कथित ‘गोदी मीडिया’ एंकरों के बैंक खातों की निष्पक्ष जांच की जाए। |
| 5 | CBSE की री-चेकिंग फीस को खत्म किया जाए और NEET Exam Controversy से प्रभावित छात्रों को निष्पक्ष न्याय मिले। |
महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद भी हुए शामिल
इस Trending Political Movement की ताकत तब और बढ़ गई जब विपक्ष के बड़े नेताओं ने इसमें दिलचस्पी दिखाई।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद Mahua Moitra और पूर्व क्रिकेटर व नेता Kirti Azad ने सोशल मीडिया पर CJP ज्वॉइन करने की इच्छा जताई।
कीर्ति आजाद ने पूछा कि सीजेपी ज्वॉइन करने की क्वालिफिकेशन क्या है? तो CJP के हैंडल से जवाब मिला— “1983 का वर्ल्ड कप जीतना ही काफी बड़ी क्वालिफिकेशन है।”
वहीं महुआ मोइत्रा का स्वागत करते हुए CJP ने उन्हें “लोकतंत्र के लिए बड़ी फाइटर” बताया।
CJP Viral News FAQs
CJP Form Link या मेंबरशिप लिंक कहां मिलेगा?
इसका रजिस्ट्रेशन लिंक इसके फाउंडर अभिजीत दिपके और CJP के ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) हैंडल पर मिल जाएगा।
क्या कॉकरोच जनता पार्टी कोई असली राजनीतिक दल है?
अभी तक तो नहीं, यह चुनाव आयोग में रजिस्टर्ड कोई असली पार्टी नहीं है, बल्कि युवाओं का एक ऑनलाइन प्रतीकात्मक और व्यंगात्मक डिजिटल आंदोलन है।
CJP Full Form क्या है?
इसका फुल फॉर्म ‘Cockroach Janta Party/कॉकरोच जनता पार्टी’ है एवं शॉर्ट फॉर्म CJP है।
निष्कर्ष: Cockroach Party भले ही एक डिजिटल मजाक या सैटायर के रूप में शुरू हुई हो, लेकिन इसने देश के युवाओं में बेरोजगारी और सिस्टम के प्रति छिपे गहरे असंतोष को सतह पर ला दिया है। यह आंदोलन दिखाता है कि आज की मॉडर्न जनरेशन (Gen-Z) विरोध जताने के लिए पारंपरिक तरीकों के बजाय सोशल मीडिया और मीम्स को अपना नया हथियार बना रही है। ऐसी ही डेली वायरल न्यूज और जॉब्स अपडेट के लिए हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन करें।
Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट और सोशल मीडिया पर चल रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी क्या है’ नामक एक व्यंगात्मक और प्रतीकात्मक डिजिटल आंदोलन की मौजूदा रिपोर्ट्स पर आधारित है। इसका उद्देश्य किसी की राजनीतिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना या किसी कानूनी संस्था का अनादर करना बिल्कुल नहीं है।