Delhi Police Housing Corporation Bharti 2026 Notification Release: दिल्ली पुलिस में बिना परीक्षा सरकारी नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन निशुल्क

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अगर आप दिल्ली पुलिस में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन ऑपर्च्युनिटी है। दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (DPHCL) द्वारा पुलिस विभाग में टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल खाली पदों पर सीधी भर्तियां निकाली गई है जिसके लिए अभ्यर्थी निःशुल्क आवेदन कर सकते है। Delhi Police Housing Corporation Bharti 2026 के लिए किसी भी राज्य के योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है।

Delhi Police Housing Corporation Bharti 2026 Notification Release Form Download
Delhi Police Housing Corporation Bharti 2026

यह भर्ती Contract के आधार पर आयोजित की जा रही है, जिसमें महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑफलाइन या ईमेल के जरिए अप्लाई करना होगा। आवेदन प्रक्रिया 21 मई से शुरू हो चुकी है। DPHCL Bharti में अकाउंट्स ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर (JE), असिस्टेंट मैनेजर, कंप्यूटर प्रोग्रामर, स्टेनोग्राफर और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे कई अलग-अलग पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

Delhi Police Housing Corporation Bharti 2026 Overview

भर्ती संगठन का नामदिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (DPHCL)
पद का नामटेक्निकल और नॉन-टेक्निकल (कॉन्ट्रैक्ट बेसिस)
कॉन्ट्रैक्ट पीरियड11 महीने (आगे बढ़ने की संभावना)
कुल पद संख्या23 पद
अंतिम तिथि22 जून 2026
सैलरी₹25,000 से ₹40,000 महीना
जॉब लोकेशननई दिल्ली
अप्लाई मोडऑफलाइन / ईमेल / खुद जाकर
कैटेगरीDirect Jobs Without Exam 2026
ऑफिशियल वेबसाइटDPHCL Portal

Application Fees

Delhi Police Housing Corporation Bharti 2026 की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें किसी भी आरक्षित या अनारक्षित वर्ग को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा, बिना कोई शुल्क दिए आप बिल्कुल फ्री में ऑफलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

Important Dates

  • आवेदन शुरू: 21 मई 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 22 जून 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
  • इंटरव्यू/एग्जाम की डेट: जल्द ही सूचित किया जाएगा

Age Limit

दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती में उम्र की गणना 21 मई 2026 के आधार पर करते हुए सभी पदों के लिए अधिकतम आयु 53 वर्ष रखी गई है। वहीं न्यूनतम आयु सीमा को लेकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कोई विशेष विवरण नहीं दिया गया है।

Educational Qualification & Experience

Delhi Police Housing Corporation Bharti 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को पद अनुसार निर्धारित योग्यता मानदंडों को पूरा करना होगा:

यहाँ सभी पदों के अनुसार सैलरी, पदों की संख्या और योग्यता की पूरी लिस्ट दी गई है:

Technical Posts
पद का नामयोग्यता और अनुभव
जूनियर इंजीनियर (सिविल)
  • सिविल इंजीनियरिंग में B.Tech / B.E या डिप्लोमा।
  • बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन या डिजाइन में कम से कम 5 साल का एक्सपीरियंस।
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.Tech / B.E या डिप्लोमा।
  • कंस्ट्रक्शन या डिजाइनिंग में न्यूनतम 5 साल का एक्सपीरियंस।
जूनियर इंजीनियर (QS & C)
  • सिविल इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल में B.Tech / B.E या डिप्लोमा।
  • Quantity Surveying & Contracting (QS & C) में 5 साल का एक्सपीरियंस।
जूनियर इंजीनियर (प्लानिंग)
  • सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल में B.Tech / B.E या डिप्लोमा।
  • पावर या इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग और मॉनिटरिंग में 5 साल का एक्सपीरियंस।
जूनियर इंजीनियर (क्वालिटी)
  • सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.Tech / B.E या डिप्लोमा।
  • सरकारी या PSU प्रोजेक्ट्स में QA/QC (क्वालिटी कंट्रोल) का 5 साल का एक्सपीरियंस।
जूनियर इंजीनियर (बिलिंग और कॉन्ट्रैक्ट)
  • सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल में B.Tech / B.E या डिप्लोमा।
  • कंपनियों में बिलिंग और कॉन्ट्रैक्ट एडमिनिस्ट्रेशन में कम से कम 5 साल का एक्सपीरियंस।

Non-Technical Posts

पद का नामयोग्यता और अनुभव
असिस्टेंट मैनेजर (एडमिन)
  • MBA (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) के साथ 5 साल का अनुभव, या BBA के साथ 7 साल का अनुभव।
  • GeM पोर्टल, टेंडर प्रोसेस और सरकारी नियमों (CPWD/GFR) की जानकारी।
अकाउंट्स ऑफिसर
  • MBA या M.Com की डिग्री।
  • अकाउंट्स के क्षेत्र में 5 साल का अनुभव और सरकारी वित्तीय नियमों (GFR/CPWD) का ज्ञान।
असिस्टेंट
  • किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन (Graduate) डिग्री।
  • ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन, GeM पोर्टल और क्लर्क वर्क में 5 साल का एक्सपीरियंस।
कंप्यूटर प्रोग्रामर
  • MCA के साथ 3 साल का एक्सपीरियंस, या BCA के साथ 5 साल का वर्किंग एक्सपीरियंस।
स्टेनोग्राफर (इंग्लिश)
  • ग्रेजुएशन डिग्री के साथ इंग्लिश शॉर्टहैंड में डिप्लोमा।
  • कंप्यूटर नॉलेज और मीटिंग मिनट्स (MoM) तैयार करने का अनुभव।
जूनियर असिस्टेंट
  • ग्रेजुएशन के साथ ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन में 3 साल का अनुभव या 12वीं पास के साथ 5 साल का अनुभव।
कंप्यूटर ऑपरेटर
  • कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा (DCA)।
  • संबंधित काम में कम से कम 6 महीने का एक्सपीरियंस।

Delhi Police Housing Corporation Staff Salary & Post Details

दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती में पद अनुसार निर्धारित मासिक सैलरी और पद संख्या इस प्रकार है:

Technical Posts
पद का नामपद संख्यामासिक सैलरी
जूनियर इंजीनियर (सिविल)06₹35,000/-
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)01₹35,000/-
जूनियर इंजीनियर (QS & C)01₹35,000/-
जूनियर इंजीनियर (प्लानिंग)02₹35,000/-
जूनियर इंजीनियर (क्वालिटी)02₹35,000/-
जूनियर इंजीनियर (बिलिंग और कॉन्ट्रैक्ट)02₹35,000/-
Non-Technical Posts
असिस्टेंट मैनेजर (एडमिन)01₹40,000/-
अकाउंट्स ऑफिसर01₹40,000/-
असिस्टेंट01₹35,000/-
कंप्यूटर प्रोग्रामर01₹35,000/-
स्टेनोग्राफर (इंग्लिश)01 ₹30,000/-
जूनियर असिस्टेंट02₹25,000/-
कंप्यूटर ऑपरेटर02₹25,000/-

Selection Process

दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन वैकेंसी के लिए पद अनुसार उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट कर इंटरव्यू एवं डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, एवं अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को डायरेक्ट कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर 11 महीने के लिए नियुक्त किया जाएगा, जिसे आपके काम और परफॉरमेंस को देखते हुए आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

Read Also….आबकारी सिपाही के 722 पदों पर सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 12वीं पास यहां से करें आवेदन

How to Apply for Delhi Police Housing Corporation Recruitment 2026

हाउसिंग कॉरपोरेशन भर्ती के लिए फॉर्म ऑफलाइन डाक द्वारा या ईमेल या खुद से संबंधित पते पर जाकर जमा कराया जा सकता है, जिसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

Delhi Police Housing Corporation Official Website
Delhi Police Housing Corporation Official Website
  • इसके बाद आपको अगले पेज में Technical & Non-Technical 2026 ऑफिशियल नोटिफिकेशन दिखेगा।
DPHCL Technical & Non-Technical 2026
DPHCL Technical & Non-Technical 2026
  • इसके साथ ही नीचे नॉन टेक्निकल पोस्ट का फॉर्म और टेक्निकल पोस्ट फॉर्म ऑप्शन दिखेगा, यहां से पोस्ट अनुसार फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकलवा लें।
  • फॉर्म में मांगी गई पद अनुसार व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव सहित सम्पूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वक स्पष्ट शब्दों में भरें।
  • अपने सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स की फोटोकॉपी निकलवा कर उन पर अपने हस्ताक्षर करते हुए फॉर्म के साथ अटैच करें।
  • निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज की फोटो चिपकाएं और अपने हस्ताक्षर करें।
  • अब अगर आप ईमेल से फॉर्म भर रहे हैं, तो फॉर्म को स्कैन करके पीडीएफ फॉर्मेट में सेव कर लें।
  • अब ऑफिशियल ईमेल एड्रेस पर पीडीएफ अटैच करके सैंड कर दें।
  • वहीं ऑफलाइन फॉर्म भेजने के लिए भरे गए फॉर्म को लिफाफे में डालकर राजस्टर्ड डाक द्वारा नीचे दिए गए पते पर 22 जून 2026 शाम 5 बजे से पहले भेज दें।

आवेदन फॉर्म भेजने का पता:

दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड,
कमरा संख्या 1319, 13वीं मंजिल, टावर II, नई पीएचक्यू बिल्डिंग,
जय सिंह रोड, नई दिल्ली – 110001
फोन नंबर: 011-20818868

Important Links

Advertisement for the Technical and Non-Technical Posts on the Contractual Basis- 2026 Notification PDF Download
Application form for the Technical Posts Download Form
Application form for the Non-Technical PostsDownload Form
Official Mail IDdohcltd@yahoo.com
Official Website DPHCL
Sarkari Naukri Latest NewsJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (DPHCL) भर्ती में बिना किसी परीक्षा के सीधे सरकारी विभाग में नौकरी का मौका मिल रहा है। अगर आप दी गई योग्यता और अनुभव की सभी शर्तों को पूरा करते हैं, तो लास्ट डेट से पहले बताए गए तरीके से फॉर्म अवश्य जमा कर दें।

Disclaimer: अभ्यर्थी Delhi Police Housing Corporation Bharti 2026 में फॉर्म भरने से पहले विभाग द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ लें। इस आर्टिकल में की जानकारी केवल शैक्षणिक सूचना के उद्देश्य से दी गई है, किसी भी विसंगति की स्थिति में आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी ही ट्रू सोर्स होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment