UP Aabkari Sipahi Recruitment 2026 Notification Release: आबकारी सिपाही के 722 पदों पर सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 12वीं पास यहां से करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

UP Aabkari Sipahi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में खाकी वर्दी पहनने और गौरवशाली करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आबकारी विभाग में सिपाही के 722 पदों पर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती केवल एक सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि राज्य की सुरक्षा और राजस्व व्यवस्था में अपना योगदान देने का एक प्रतिष्ठित अवसर है।

UP Aabkari Sipahi Recruitment 2026 Notification Release
UP Aabkari Sipahi Recruitment 2026

इस आर्टिकल में UP Aabkari Sipahi Recruitment 2026 के लिए पात्रता, आवेदन की तारीखें, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, फिजिकल टेस्ट और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है। कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अंतिम तिथि 24 जून 2026 से पहले फॉर्म जमा कर सकते है।

UP Aabkari Sipahi Recruitment 2026 Overview

विभाग का नामआबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश (प्रयागराज)
भर्ती बोर्डउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद का नामआबकारी सिपाही (Excise Constable)
विज्ञापन संख्या08-परीक्षा/2026
Form Start Date04 June 2026
कुल पद संख्या722 (सामान्य चयन: 612, विशेष चयन: 110)
चयन का आधारलिखित परीक्षा (मुख्य) एवं शारीरिक दक्षता
जॉब लोकेशनउत्तर प्रदेश
कैटेगरीLatest 12th Pass Govt Jobs 2026
ऑफिशियल वेबसाइटupsssc.gov.in

UP Aabkari Sipahi Recruitment 2026 Important Dates

यूपी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 6 अप्रैल को जारी कर दिया गया है जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें निम्नानुसार है:

  • विज्ञापन प्रकाशित: 06 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 04 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 24 जून 2026
  • शुल्क समायोजन एवं संशोधन की अंतिम तिथि: 01 जुलाई 2026

UPSSSC आबकारी सिपाही भर्ती 2026 पोस्ट डिटेल्स

आयोग द्वारा एक्साइज कांस्टेबल भर्ती का आयोजन कुल 722 रिक्त पदों को भरने के लिए किया जा रहा है, जिसमें आबकारी सिपाही (सामान्य चयन) के लिए 612 पद और आबकारी सिपाही (विशेष चयन) के लिए 110 पद निर्धारित किए गए है।

UP Aabkari Sipahi Recruitment 2026 Eligibility Criteria

  • इस भर्ती की सबसे पहली और अनिवार्य शर्त PET 2025 है। केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET-2025 दी है और जिनके पास आयोग द्वारा जारी वैध स्कोर कार्ड है।
  • ध्यान दें कि जिन अभ्यर्थियों का वास्तविक या नॉर्मलाइज्ड स्कोर ‘शून्य’ या नकारात्मक (Negative) है, वे मुख्य परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे।

UP Aabkari Sipahi Bharti 2026 Qualification

यूपी आबकारी सिपाही भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।

UP Aabkari Sipahi Vacancy 2026 Age Limit

उत्तर प्रदेश आबकारी सिपाही भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है जबकि ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है।

UP Aabkari Sipahi Sarkari Nokri 2026 Application Fees

यूपी एक्साइज कांस्टेबल भर्ती में आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क निम्नानुसार रखा गया है:

  • General & Other States Candidate: Rs.50/-
  • OBC/SC/ ST: Rs.25/-
  • विशेष टिप: मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले अलग से परीक्षा शुल्क जमा करना होगा, जिसकी सूचना बाद में दी जाएगी।

UP Aabkari Sipahi Recruitment 2026 Selection Process

उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग कांस्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • Written Exam: PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठ सकेंगे। अंतिम मेरिट इसी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी।
  • Physical Test: यह केवल क्वालीफाइंग होगा, लेकिन इसमें सफल होना अनिवार्य है।

UP Aabkari Sipahi Exam Pattern 2026

  • यूपी आबकारी सिपाही एग्जाम में सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान और सामान्य बुद्धि परीक्षण विषयों को शामिल किया गया है।
  • परीक्षा की विस्तृत योजना और Syllabus आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा।
  • गलत उत्तर करने पर एग्जाम में 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

UP Aabkari Sipahi Physical Test 2026

उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग भर्ती के अंतर्गत सिपाही पदों के लिए लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को फिजिकल के लिए बुलाया जाएगा:

पुरुष अभ्यर्थी:

  • ऊंचाई: 167.6 सेमी (पर्वतीय क्षेत्र के निवासियों और ST के लिए 162.6 सेमी)।
  • सीना: 80 सेमी (बिना फुलाए) और 85 सेमी (फुलाकर) – 5 सेमी का फुलाव अनिवार्य है।
  • दौड़: 4.8 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी होगी।

महिला अभ्यर्थी:

  • ऊंचाई: 152 सेमी (ST के लिए 147 सेमी)।
  • वजन: न्यूनतम 45 किलोग्राम।
  • दौड़: 2.4 किलोमीटर की दौड़ 14 मिनट में।

Read Also…..10वीं पास के लिए सरकारी अस्पतालों में ग्रुप डी भर्ती के 1200 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 21 मई तक

UP Aabkari Sipahi Salary 2026

यूपी Excise Constable Recruitment के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 2 के आधार पर 19,900 रूपये से 63,200 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही महंगाई भत्ता, वर्दी भत्ता, आवास भत्ता और चिकित्सा सुविधाएं भी दी जाएगी।

How To Apply for UP Aabkari Sipahi Recruitment 2026

UP Aabkari Sipahi Online Form भरने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप सेवा चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
UP Aabkari Sipahi Online Form Portal
UP Aabkari Sipahi Online Form Portal
  • होमपेज पर ‘Applicant Segment‘ सेक्शन में जाकर ‘Candidate Registration‘ पर क्लिक करें।
UPSSSC Candidate Registration
UPSSSC Candidate Registration
  • इसके बाद PET 2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से पोर्टल पर Login करें।
  • आपकी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी, उसे चेक करके ‘Declaration‘ को टिक करते हुए कैप्चा कोड भरें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई संपूर्ण जानकारी को आवेदन फॉर्म में ध्यानपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

UP Aabkari Sipahi Recruitment 2026 Apply Online

UP Aabkari Sipahi Notification PDF Download Notification PDF Download
UP Aabkari Sipahi Apply OnlineApply Now
Official WebsitePortal
More Jobs UpdateJoin Telegram

निष्कर्ष: UP Aabkari Sipahi Recruitment 2026 उत्तर प्रदेश के उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो समाज में अनुशासन और कानून व्यवस्था का हिस्सा बनना चाहते हैं। 722 पदों की सिपाही भर्ती आपके लिए एक बेस्ट करियर ऑप्शन साबित हो सकती है। यदि आप सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो समय पर आवेदन करके आज से ही लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू कर दें।

Disclaimer: यह जानकारी पूरी तरह से विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2026 पर आधारित है। किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि या बदलाव की स्थिति में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) का निर्णय ही अंतिम होगा। आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें।

UP Excise Constable Bharti 2026 FAQ’s

क्या फिजिकल टेस्ट के अंक फाइनल मेरिट में जुड़ेंगे?

नहीं, शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल Qualifying नेचर की है। आपका अंतिम चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही होगा।

क्या पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सीने का फुलाव जरूरी है?

हां, नोटिफिकेशन के अनुसार कम से कम 5 सेमी का फुलाव अनिवार्य है, भले ही आपके सीने का माप सामान्य से अधिक क्यों न हो।

आबकारी सिपाही विशेष चयन पदों का क्या मतलब है?

ये पद अक्सर बैकलॉग यानी पिछली भर्ती के बचे हुए पद या किसी विशेष श्रेणी के लिए आरक्षित होते हैं, जिन्हें भरना अनिवार्य होता है।

क्या PET 2024 का स्कोर कार्ड इस भर्ती में काम आएगा?

नहीं, नोटिफिकेशन के अनुसार केवल PET 2025 का स्कोर कार्ड ही मान्य होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment