SECR Railway Apprentice Recruitment 2026 Apply Link Here: 10वीं पास के लिए रेलवे में 1079 पदों पर निकली सीधी भर्ती, बिना परीक्षा के होगा सिलेक्शन, ऐसे भरें फॉर्म

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जो अभ्यर्थी लंबे समय से बिना परीक्षा के रेलवे में नौकरी ढूंढ रहे है उनके लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि आखिरकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR), नागपुर मंडल और मोतीबाग वर्कशॉप ने 1079 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। देश के किसी भी राज्य से योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवार SECR Railway Apprentice Recruitment 2026 में आवेदन कर सकते है।

SECR Railway Apprentice Recruitment 2026 Apply Link Here
SECR Railway Apprentice Recruitment 2026

सबसे अच्छी बात यह है कि फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहे है आप घर बैठे अपने फोन या लैपटॉप से अप्लाई कर सकते है अथवा नजदीकी ईमित्र पर जाकर भी आवेदन कर सकते है। रेलवे में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं को इस भर्ती में सीधा 10वीं और ITI के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा यही सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट है।

SECR Apprentice Recruitment 2026 Short Details

भर्ती बोर्डदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR)
मंडल / वर्कशॉपनागपुर मंडल एवं मोतीबाग वर्कशॉप
कुल पोस्ट1,079 स्लॉट (नागपुर 977 और मोतीबाग 102)
अप्लाई मोडऑनलाइन (NAPS पोर्टल द्वारा)
जॉब लोकेशनदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR)
कैटेगरी10वीं पास रेलवे जॉब्स 2026
ऑफिशियल वेबसाइटapprenticeshipindia

Trade Wise Vacancy Details

रेलवे द्वारा यह भर्ती दो अलग-अलग एस्टेब्लिशमेंट के लिए निकाली गई है। अभ्यर्थी अपनी योग्यता के आधार पर किसी भी एक में आवेदन कर सकते हैं:

1. नागपुर मंडल (Estt Code: E05202702695) – कुल 977 पद

  • इलेक्ट्रिशियन: 267 पद
  • कोपा (COPA): 158 पद
  • मैकेनिक डीजल: 124 पद
  • फिटर: 90 पद
  • वायरमैन: 46 पद
  • पेंटर व कारपेंटर: 44 और 41 पद
  • अन्य ट्रेड जैसे प्लंबर, स्टेनोग्राफर, वेल्डर की सीटों के लिए नोटिफिकेशन देखें।

2. मोतीबाग वर्कशॉप (Estt Code: E05202702494) – कुल 102 पद

  • फिटर: 44 पद
  • इलेक्ट्रिशियन: 18 पद
  • कोपा (COPA): 13 पद
  • कारपेंटर: 10 पद
  • वेल्डर: 06 पद
  • Note: यदि आपने पहले कभी किसी भी विभाग से अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग की है, तो दोबारा आवेदन करने की गलती ना करें, क्योंकि आपका फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

Read Also – यूपी गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती का 1182 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 28 जुलाई तक

SECR Apprentice Important Dates

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर ऑफिशियल एडवरटाइजमेंट 19 मई 2026 को जारी किया जा चुका है, योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा में अपना फॉर्म सबमिट सकते है:

  1. Form Start Date: 19 मई 2026
  2. Last Date: 18 जून 2026 (रात 23:59 तक)

SECR Railway Apprentice Eligibility Criteria

रेलवे अप्रेंटिस का फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के मानदंडों पर खरा उतरना आवश्यक है जो निम्नानुसार है:

शैक्षणिक योग्यता

  • अप्रेंटिस का फॉर्म भरने के लिए आपका सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।
  • इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (ITI) होना जरूरी है।
  • ध्यान रखें: आवेदन फॉर्म भरते समय हाई क्वालीफिकेशन यानी डिप्लोमा/डिग्री डिटेल्स भरने से बचें। इंजीनियरिंग डिग्री और डिप्लोमा धारक इसके लिए पात्र नहीं हैं।

आयु सीमा (19 मई 2026 के आधार पर)

  • न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 24 वर्ष
  • उम्र ने छूट: ओबीसी को 3 वर्ष, एससी और एसटी को 5 वर्ष और दिव्यांग एवं भूतपूर्व सैनिकों को ऊपरी आयु में 10 वर्ष की विशेष छूट दी जाएगी।

Selection Process

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती में आवेदकों को कक्षा 10वीं और ITI में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, इसी के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार कर अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

  • Tie-Case Rule: यदि दो अभ्यर्थियों के नंबर बराबर होते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को सिलेक्शन में प्राथमिकता दी जाएगी।
  • Training Period: फाइनली शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को 1 वर्ष की ट्रेनिंग पर रखा जाएगा और नियमानुसार ट्रेनिंग के दौरान मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। याद रखें रेलवे रहने या खाने पीने का कोई अतिरिक्त खर्च नहीं देगा।

How to Apply SECR Railway Apprentice Recruitment 2026

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आप ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान में रखते हुए अप्लाई कर सकते है:

How to Apply SECR Railway Apprentice Recruitment 2026

  • राइट साइड थ्री लाइन पर क्लिक करके Login/Register पर क्लिक करें।

How to Apply SECR Railway Apprentice Recruitment 2026

  • इसके बाद Candidate पर क्लिक करके Register as a Candidate पर क्लिक करें।

How to Apply SECR Railway Apprentice Recruitment 2026

  • आवश्यक जानकारी को स्टेप बाय स्टेप भरते हुए रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • 10वीं और ITI के मार्क्स बिल्कुल ध्यानपूर्वक सही-सही भरें।
  • इसके बाद ‘Apprenticeship Opportunities’ टैब में जाएं।
  • सर्च बॉक्स में नागपुर मंडल का कोड (E05202702695) या मोतीबाग वर्कशॉप का कोड (E05202702494) डालकर Search पर क्लिक करें।
  • अब अपने ट्रेड के सामने दिए गए ‘Apply’ बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म में आवश्यक डिटेल्स भरें।
  • जरूरी डॉक्युमेंट्स अपलोड करें एवं फॉर्म को Submit कर दें।

Important Links

SECR Railway Apprentice Notification PDF Download
SECR Railway Apprentice Apply Online
Official Website indianrailways
  • हेल्पडेस्क ईमेल आईडी: mohd.2305@gov.in (सोमवार से शुक्रवार, सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक)
  • कार्यालय का पता: मंडल कार्यालय, कार्मिक विभाग, किंग्सवे नागपुर – 440001

SECR Railway Apprentice Recruitment 2026 FAQs

क्या अप्रेंटिसशिप के बाद रेलवे में परमानेंट सरकारी नौकरी मिल जाती है?

नहीं, यह केवल 1 साल की ट्रेनिंग होती है। हालांकि रेलवे की अपकमिंग रेलवे ग्रुप-डी भर्ती में आपको 20% कोटा और उम्र में छूट का पूरा लाभ मिलेगा।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए जाने पर कोई किराया मिलेगा?

नहीं, दस्तावेजों की जांच के लिए नागपुर आने-जाने का पूरा खर्च अभ्यर्थी को खुद उठाना होगा।

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

SECR Railway Apprentice Vacancy में सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क रखी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment