Indian Navy Agniveer Apprentice Bharti 2026 Notification Release: 10वीं पास युवाओं के लिए इंडियन नेवी में अग्निविर अप्रेंटिस बनने का सुनहरा मौका, आवेदन 29 जून तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भारतीय नौसेना द्वारा Indian Navy Agniveer Apprentice Bharti 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, अप्रेंटिस पदों के लिए देश के केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही फॉर्म भर सकते है, विवाहित पुरुष और कोई भी महिलाएं इस नौकरी का फॉर्म नहीं लगा सकती है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लास्ट डेट 29 जून 2026 तक कभी भी अप्लाई कर सकते है।

Indian Navy Agniveer Apprentice Bharti 2026 Notification Release Apply Online
Indian Navy Agniveer Apprentice Bharti 2026

इंडियन नेवी अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में 3 वर्षीय डिप्लोमाधारी भर्ती पात्र माने गए है। 4 साल की जॉब के दौरान इन अग्निवीरों को शादी करने की अनुमति नहीं होगी एवं आवेदन के समय अविवाहित होने का प्रमाणपत्र भी अनिवार्य होगा। अग्निवीर अप्रेंटिस चयन प्रक्रिया के पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (INET 2/2026) अगस्त 2026 में आयोजित की जाएगी, जिसके लिए एडमिट कार्ड हफ्ते भर पहले पोर्टल पर जारी कर दिए जाएंगे।

Indian Navy Agniveer Apprentice Bharti 2026 Overview

Recruiting OrganizationIndian Navy
Post NameAgniveer (Apprentice)
Advt No.01/2027 and 02/2027
Total VacanciesWill be announced later based on service requirements
Marital Status & GenderOnly Unmarried Male Candidates
Job LocationAll India
Mode of ApplyOnline
Category10th Pass Indian Navy Latest Jobs 2026-27
Official WebsiteJoin Indian Navy

Indian Navy Apprentice Application Fees 2026

आवेदन फॉर्म भरने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 550 रूपये आवेदन शुल्क एवं साथ ही 18% GST शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क केवल नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड अथवा यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा।

Indian Navy Apprentice Notification 2026
Indian Navy Apprentice Notification 2026

Indian Navy Agniveer Apprentice Bharti 2026 Form Date

भारतीय नौसेना द्वारा ऑफिशियल फुल नोटिफिकेशन पोर्टल पर 2 जून 2026 को जारी कर दिया गया है जिसके अनुसार आवेदन सहित इस भर्ती शेड्यूल की तारीखें निम्नानुसार है:

EventDates
ऑनलाइन फॉर्म स्टार्ट5 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि29 जून 2026 (शाम 05:00 बजे तक)
संशोधन विंडो9 जुलाई 2026
स्टेज-I INET परीक्षाअगस्त 2026
स्टेज-I का परिणामअगस्त अंत या सितंबर की शुरुआत में
01/2027 बैचस्टेज-II परीक्षा अक्टूबर 2026 में और आईएनएस चिल्का पर ट्रेनिंग दिसंबर 2026 से शुरू होगी।
02/2027 बैचस्टेज-II परीक्षा मार्च 2027 में और आईएनएस चिल्का पर ट्रेनिंग मई 2027 से शुरू होगी।

Indian Navy Agniveer Apprentice Vacancy Age Limit

इस भर्ती के अंतर्गत दोनों बैच के लिए जन्मतिथि की सीमाएं अलग-अलग निर्धारित की गई हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • अग्निवीर अप्रेंटिस 01/2027 बैच: इन आवेदकों का जन्म 1 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के बीच का होना चाहिए।
  • अग्निवीर अप्रेंटिस 02/2027 बैच: इस बैच के लिए उम्मीदवारों का जन्म 1 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच का होना चाहिए।
    Note: जो अभ्यर्थी 1 दिसंबर 2004 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच जन्मे हैं, वे INET 2/2026 परीक्षा के फॉर्म भर सकते है।

Indian Navy Agniveer Apprentice Bharti 2026 Qualification

  • इंडियन आर्मी अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने चाहिए
  • साथ ही आवेदकों के पा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ संबंधित ट्रेड में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।

Indian Navy Agniveer Apprentice Selection Process 2026

Indian Navy Agniveer Vacancy के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • Stage-I: इंडियन नेवी एंट्रेंस टेस्ट (INET 2/2026) ऑनलाइन परीक्षा।
  • Shortlisting: INET में प्राप्त अंकों के आधार पर स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट तैयार होगी।
  • Physical Fitness Test (PFT): शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
  • Stage-II Written Exam: दोनों चरणों में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  • Recruitment Medical Test: अंत में प्रारंभिक चिकित्सा परीक्षण और डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
  • Final Medical Formalities at INS Chilka: आईएनएस चिल्का पर फाइनल मेडिकल फॉर्मेलिटीज और जॉइनिंग दी जाएगी।

Indian Navy Agniveer Apprentice Exam Pattern In Hindi 2026

Stage-I INET (Indian Navy Entrance Test):

  1. यह एक कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट (CBT) है।
  2. जिसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय एवं वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
  3. इस पेपर में कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  4. गलत जवाब देने पर 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  5. पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 1 घंटे का समय दिया जाएगा।
  6. इस टेस्ट में अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता, विज्ञान, गणित और संबंधित डिप्लोमा ट्रेड से जुड़े सवालपूचे जायेंगे ।
  7. अभ्यर्थियों को प्रत्येक खंड (Section) में अलग-अलग और कुल मिलाकर भी न्यूनतम कट-ऑफ अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

Stage-II : PFT, Written Examination & Recruitment Medical

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT): स्टेज-II की लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए इसे पास करना भी जरूरी है:

  1. 6 मिनट 30 सेकंड में अभ्यर्थियों को 1.6 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी।
  2. इसके बाद 20 बार 20 उठक-बैठक (Squats) लगानी होगी।
  3. 15 बार 15 पुश-अप्स लगाने है।
  4. 15 सिट-अप्स (Bent Knee Sit-ups) पूरे करने होंगे।

Stage-III Written Examination:

  • PFT क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों का फिर से INET पैटर्न पर आधारित कुल 100 प्रश्नों वाला पेपर होगा।
  • इसे हल करने के लिए उम्मीदवारों को 1 घंटे का समय दिया जाएगा।

Medical Test:

  • न्यूनतम लंबाई: 157 सेमी
  • बिना चश्मे के दृष्टि: 6/12, 6/12
  • चश्मे के साथ दृष्टि: 6/6, 6/6
  • कलर परसेप्शन: ‘CP PASS’ होना अनिवार्य है।
  • टैटू और स्वच्छता: स्थायी टैटू केवल अग्रभाग के आंतरिक हिस्से कोहनी से कलाई तक और हथेली के पीछे ही मान्य हैं। अभ्यर्थियों को कानों की सफाई और दांतों के टार्टर साफ करवाकर आने के सख्त निर्देश हैं।

इंडियन नेवी अग्निवीर अप्रेंटिस जॉब किसके लिए सबसे अच्छी है

भारतीय नौसेना करियर ऑप्शन इन अभ्यर्थियों के लिए सबसे अच्छा है:

  • तकनीकी अनुभव के इच्छुक अभ्यर्थी: जिन्होंने मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे ट्रेड्स में डिप्लोमा किया है और सीधे नौसेना के युद्धपोतों, पनडुब्बियों तथा उन्नत प्रणालियों पर लाइव प्रैक्टिकल एक्सपोजर चाहते हैं।
  • जल्दी करियर की तलाश करने वाले अभ्यर्थी: जो 17.5 से 21 वर्ष की आयु में देश की सेवा के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना चाहते हैं।
  • लंबे समय के लिए सिक्योरी चाहने वाले: 4 वर्ष के बाद 25% अग्निवीरों को नौसेना में परमानेंट जॉब मिलेगी। शेष 75% उम्मीदवारों को मिलने वाला अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट और नेवी का कार्य अनुभव उन्हें मर्चेंट नेवी, पीएसयू जैसे शिपयार्ड्स और कॉर्पोरेट तकनीकी सेक्टर्स में पहली प्राथमिकता दिलाएगा।

Read Also….राजस्थान आरएएस भर्ती का 607 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 3 जुलाई तक

How to Apply for Indian Navy Agniveer Apprentice Bharti 2026

Indian Navy Agniveer Bharti के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करके अप्लाई कर सकते हैं:

  • सबसे पहले इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध Advertisement को डाउनलोड कर अपनी पात्रता को अच्छे से चेक करें।
Indian Navy Agniveer Bharti Official Website
Indian Navy Agniveer Bharti Official Website
  • इसके बाद ‘Register‘ ऑप्शन पर क्लिक कर अपनी एक्टिव ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
Indian Navy Portal Register
Indian Navy Portal Register
  • यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करके ‘Apply‘ लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी को सही सही भरें।
  • निर्धारित फॉर्मेट में अपनी लेटेस्ट पासपोर्ट साइज की फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके फॉर्म में अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम आवेदन शुल्क का भुगतान करके
  • Preview में पूरी जानकारी को अच्छे से चेक कर लें।
  • इसके बाद Final Submit पर क्लिक कर इंडियन आर्मी अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Indian Navy Agniveer Important Apply Links

Indian Navy Agniveer Apprentice Notification PDF Download Notification PDF Download   
Indian Navy Agniveer Apprentice Apply Online Apply Online
Official WebsiteJoin Navy
Daily Latest Jobs UpdateJoin Telegram

निष्कर्ष: Indian Navy Agniveer Apprentice Vacancy 2026 टेक्निकल बैकग्राउंड वाले युवाओं के लिए भारतीय नौसेना में शामिल होने का बहुत अच्छा मौका है। 10वीं पास और डिप्लोमाधारी पुरुष आवेदक लास्ट डेट 29 जून 2026 तक अप्लाई कर सकते है।

Indian Navy Agniveer Apprentice Recruitment 2026 FAQs

मैंने ITI के बाद लेटरल एंट्री से 2 वर्ष का डिप्लोमा किया है, क्या मैं भर्ती के लिए योग्य हूं?

हां, यदि आपका 2 वर्षीय लेटरल एंट्री डिप्लोमा एआईसीटीई (AICTE) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से है और आपने 10वीं कक्षा में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त किए हैं, तो आप आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क का भुगतान होने के बाद क्या करेक्शन विंडो में एग्जाम सेंटर बदला जा सकता है?

नहीं, 9 जुलाई 2026 को खुलने वाली करेक्शन विंडो में एग्जाम सेंटर बदलने की अनुमति नहीं होती है। केवल कुछ सीमित व्यक्तिगत डिटेल्स में ही करेक्शन किया जा सकता है।

4 वर्ष की इस अवधि में मिलने वाला वित्तीय पैकेज अप्रेंटिस स्टाइपेंड होगा या अग्निवीर वेतन?

चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित पूर्ण अग्निवीर सेवा पैकेज यानि मासिक सैलरी, भत्ते और कार्यमुक्ति पर मिलने वाला एकमुश्त सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा, जो सामान्य अप्रेंटिसशिप स्टाइपेंड से भिन्न और अधिक लाभदायक है।

मेरी जन्मतिथि दोनों बैच 01/2027 और 02/2027 से मेल खाती है, मुझे किसने अप्लाई करना चाहिए?

आपको केवल एक ही आवेदन फॉर्म भरना है। यदि आपकी आयु 1 दिसंबर 2004 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच है, तो एकल INET 2/2026 परीक्षा के माध्यम से आप दोनों बैचों की मेरिट लिस्ट के लिए ऑटोमेटिकली विचारणीय होंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment