Rajasthan Internet Shutdown 2026: कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा एक कड़ा कदम उठाया गया है। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 8 जून 2026 को प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के मद्देनजर, जयपुर के कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद की जा रही हैं।

राजस्थान के जयपुर जिले में इंटरनेट शटडाउन का मुख्य कारण संभावित विरोध प्रदर्शनों और सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं के प्रसार से सुरक्षा जोखिम को रोकना है।
Rajasthan Internet Shutdown 2026 से कब और कहां प्रभावी रहेगी इंटरनेट सेवाएं?
संभागीय आयुक्त, जयपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजस्थान जयपुर इंटरनेट शटडाउन का असर यानी कि इंटरनेट 7 जून 2026 को रात 12:00 बजे से 8 जून 2026 की रात 12:00 बजे तक बंद रहेगा।
यह प्रतिबंध जयपुर उत्तर और जयपुर पूर्व के कई थाना क्षेत्रों में लागू रहेगा। जयपुर के प्रभावित क्षेत्रों में रामगंज, गलता गेट, माणकचौक, सुभाषचौक, आमेर, ब्रह्मपुरी, नाहरगढ़, कोतवाली, जालुपुरा, संजयसर्किल, शास्त्रीनगर, भट्टाबस्ती, विद्याधर नगर, जयसिंहपुरा खोर, बस्सी, कानोता, तुंगा, आदर्श नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, जवाहर नगर, जामडोली, एस.एम.एस अस्पताल, गांधीनगर, लालकोठी, मोती डुंगरी, एयरपोर्ट जयपुर, मालवीय नगर, जवाहर सर्किल, बजाज नगर, खो-नागोरियान, सांगानेर, प्रताप नगर, रामनगरिया और मालपुरा गेट शामिल हैं।

Read Also….10वीं/12वीं पास बच्चों की माताओं को हर महीने मिलेंगे ₹2100, जानें कैसे मिलेगा यह लाभ
क्या रहेगा बंद और क्या रहेगा चालू?
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इस दौरान मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 2G/3G/4G/5G, बल्क एसएमएस/एमएमएस, व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया सेवाएं पूर्णतः बंद रहेंगी। हालांकि वॉइस कॉल सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।
विशेष रूप से, राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, झालाना डुंगरी के आसपास का क्षेत्र इस इंटरनेट बंदी से फ्री रहेगा। प्रशासन द्वारा नागरिकों को आदेश का पालन करने की हिदायत दी गई है और उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
Important Links
| Rajasthan Jaipur Internet Shutdown Notice | Internet Shutdown Notice Download |
| Official Website | Jaipur |
| Daily Latest Viral News | Join Telegram Channel |
निष्कर्ष: प्रशासन की यह Rajasthan Internet Shutdown 2026 की पहल सार्वजनिक सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने के लिए है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे भ्रामक सूचनाओं पर बिल्कुल भी ध्यान न दें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
Disclaimer: यह जानकारी पूरी तरह से सरकारी आदेशों पर आधारित है। कृपया किसी भी असुविधा से बचने के लिए आधिकारिक सरकारी अपडेट और स्थानीय प्रशासन की सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।
Rajasthan Internet Shutdown 2026 FAQs
क्या ब्रॉडबैंड या वाई-फाई सेवाएं भी बंद रहेंगी?
जयपुर इंटरनेट बंद रखने का आदेश मुख्य रूप से मोबाइल इंटरनेट डेटा सेवाओं पर केंद्रित है, ब्रॉडबैंड या फिक्स्ड लाइन इंटरनेट के संबंध में स्थानीय ऑपरेटरों से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।
क्या इंटरनेट बंदी पूरे जयपुर शहर में है?
नहीं, यह केवल आदेश में उल्लेखित विशिष्ट थाना क्षेत्रों में लागू है, अन्य क्षेत्रों में इंटरनेट सामान्य रह सकता है।
क्या ऑनलाइन पेमेंट UPI सर्विस चालू रहेगी?
इंटरनेट सेवा बाधित होने से सामान्यतः ऑनलाइन पेमेंट गेटवे और यूपीआई जैसी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए नकद लेनदेन अभी से पास में रखें।
क्या जयपुर जिले में राजस्थान इंटरनेट शटडाउन के दौरान स्कूल और कॉलेज खुले रहेंगे?
इंटरनेट बंदी का शैक्षणिक संस्थानों के संचालन से सीधा संबंध नहीं है, लेकिन ऑनलाइन कक्षाएं बंद रह सकती है।
अगर मुझे इमरजेंसी में इंटरनेट की आवश्यकता हो तो क्या करूं?
इस स्थिति में सरकारी संचार माध्यमों या हेल्प-लाइन नंबरों का उपयोग कर सकते है, क्योंकि इंटरनेट आधारित एप्लिकेशन इस दौरान काम नहीं करेंगे।