JSSC Jail Warder Bharti 2026 Last Date Extended: 10वीं पास के लिए 1733 पदों पर निकली जेल वार्डर की बंपर भर्ती, आवेदन 19 जून तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

JSSC Jail Warder Bharti 2026 के लिए विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन पोर्टल को रीओपन कर दिया गया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए Jail Warder के कुल 1,733 पदों पर बाकी बचे योग्य अभ्यर्थियों को आवेदन का एक ओर मौका दिया गया है, जिसके अनुसार आवेदन की लास्ट डेट अब 19 जून 2026 निर्धारित की गई है।

JSSC Jail Warder Bharti 2026 Last Date Extended
JSSC Jail Warder Bharti 2026

इस भर्ती के लिए किसी भी राज्य के केवल 10वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते है। सिलेक्शन के बाद आवेदकों को लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट पास करना होगा। यदि आपने पहले झारखंड जेल वार्डन भर्ती का फॉर्म नहीं भरा था, तो आप अब भी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

झारखंड में सरकारी नौकरी के लिए कम योग्यता के साथ करियर शुरू करने के लिए JSSC Jail Prahari Vacancy बहुत अच्छा मौका है। इस नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस एवं फिजिकल टेस्ट सहित पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

JSSC Jail Warder Bharti 2026 Overview

भर्ती संस्थाझारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)
पद का नामकक्षपाल (Jail Warder)
कुल पद संख्या1,733 पद
फॉर्म रीओपन स्टार्ट20 मई 2026
आवेदन की लास्ट डेट19 जून 2026
कैटेगरी10वीं पास सरकारी नौकरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटPortal

झारखंड जेल वार्डर भर्ती Application Fees

शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन निर्धारित माध्यम से ही करना होगा। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दूसरे राज्यों के सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रूपये रखा गया है।

झारखंड के SC और ST अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क केवल 50 रूपये है। शुल्क भुगतान की लास्ट डेट 21 जून 2026 निर्धारित की गई है।

JSSC Jail Warder Recruitment for 1733 Posts

JSSC Jail Warder Bharti 2026 में कुल 1,733 खाली पदों को भरने के लिए निकाली गई है। इसमें नियमित और बैकलॉग के अलग अलग श्रेणीवार पद शामिल हैं। पदों का जिलेवार और कैटेगरी अनुसार विवरण आयोग द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में आप चेक कर सकते है, नोटिफिकेशन पीडीएफ नीचे दिया गया है।

JSSC Jail Warder Bharti 2026 Last Date

झारखंड की जेल वार्डर भर्ती के लिए 20 मई से एप्लीकेशन विंडो रीओपन कर दी गई है, फॉर्म जमा करने की नई लास्ट डेट अब 19 जून 2026 तय को है है।

फॉर्म में किसी प्रकार की गलती होने पर उसे सुधारने के लिए आयोग द्वारा 22 जून से 24 जून 2026 तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी।

वहीं एप्लीकेशन फीस भुगतान और फोटो, सिग्नेचर अपलोड करने की लास्ट डेट 21 जून 2026 तय की गई है।

JSSC Jail Warder Form Reopening 2026
JSSC Jail Warder Form Reopening 2026

झारखंड जेल वार्डर Age Limit

न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है। जबकि ऊपरी आयु सीमा 25 वर्ष रखी गई है।

झारखंड राज्य के सभी आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में विशेष मिलेगी।

JSSC Jail Warder Bharti 2026 Qualification

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना आवश्यक है।

झारखंड जेल वार्डन भर्ती में सिलेक्शन कैसे होगा

उम्मीदवारों को झारखंड की जेल वार्डर भर्ती में सिलेक्शन पाने के लिए तीन चरणों से गुजरना होगा:

  1. Physical Test (PST/PET): फिजिकल मापदंड और दौड़।
  2. Written Exam: वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा।
  3. DV & Medical: अंतिम चरण में ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स चेकिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी।

JSSC Jail Warder Exam Pattern In Hindi 2026

  • झारखंड जेल वार्डर एग्जाम में भाषा ज्ञान, गणित, सामान्य ज्ञान और झारखंड से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • परीक्षा में गलत उत्तर करने पर नेगेटिव मार्किंग होगी, इसलिए गोले भरते समय सावधानी बरतें।

Jharkhand Jail Warder ki Salary Kitni Hai

झारखंड जेल वार्डर भर्ती में उम्मीदवारों को पे-लेवल 2 के आधार पर न्यूनतम 19,900 रूपये से 63,200 रूपये तक मासिक सैलरी दी जाएगी। इसके साथ ही प्रोबेशन पीरियड खत्म होने के बाद विभिन्न प्रकार के वेतन भत्ते भी मिलेंगे।

Read Also….बिना CET राजस्थान पशु परिचर के 3000+ पदों पर नई भर्ती, योग्यता 10वीं पास

How to Apply for JSSC Jail Warder Bharti 2026

Online Form भरने के लिए आप यहां दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सर्वप्रथम झारखंड चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
Online Form Official Portal
Online Form Official Portal
  • अब डैशबोर्ड पर ‘Online Now‘ ऑप्शन पर क्लिक करें।
JSSC Online Now
JSSC Online Now
  • इसके बाद JKCE-2025 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि इस पोर्टल पर आप पहले से रजिस्टर्ड नहीं है तो आवश्यक जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन करें।
  • यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा भरकर पोर्टल पर Login करें।
JSSC Login
JSSC Login
  • आवेदन फॉर्म में बेसिक, शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारों भरकर Next पेज पर जाएं।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • कैटेगरी अनुसार एप्लीकेशन फीस का भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

JSSC Important Online Apply Links

JSSC Jail Warder Apply OnlineApply Online
Official Website JSSC
Daily Sarkari Nokri UpdatesJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: यदि आप किसी भी राज्य से है और 10वीं पास है तो आप JSSC Jail Warder Bharti 2026 के इस मौके का फायदा उठा सकते है, अपना फॉर्म अब भी जमा कर सकते है। लास्ट डेट से पहले आवेदन सबमिट करके एग्जाम की तैयारी शुरू कर दें। इसके अलावा इस जॉब को लेकर आपके जो भी डाउट्स है आप कमेंट में पूछ सकते है।

JSSC Jail Warder Form Reopening 2026 FAQs

क्या आवेदन शुल्क वापस हो सकता है?

नहीं, आवेदन शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

झारखंड जेल वार्डन एग्जाम में कितने पेपर होंगे?

इस परीक्षा में आपको केवल एक पेपर और फिजिकल टेस्ट पास करना होगा।

क्या झारखंड जेल वार्डन भर्ती में दौड़ के लिए अलग से कॉल लेटर आएगा?

हां, JSSC Jail Warder Physical Exam Date और फिजिकल टेस्ट लोकेशन की सूचना एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी।

अगर डॉक्यूमेंट गलत अपलोड हो गए तो क्या करें?

ऐसी स्थिति में आप बिना घबराए 22 जून से 24 जून 2026 के बीच पोर्टल पर जाकर सही डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सकते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment