IBPS Exam Calendar 2026-27 Release: बैंक क्लर्क, SO, PO परीक्षाओं का आईबीपीएस एग्जाम कैलेंडर जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए IBPS द्वारा PO, क्लर्क और SO भर्तियों का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इन भर्तियों के लिए 16 जनवरी 2026 को इस वर्ष का IBPS Exam Calendar 2026-27 जारी किया जा चुका है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा जारी किया गया यह आईबीपीएस एग्जाम कैलेंडर उन सभी अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश का काम करता है जो PO, क्लर्क, SO और RRB एग्जाम्स की तैयारी कर रहे हैं।

IBPS Exam Calendar 2026-27 Release Bank Clerk, SO, PO
IBPS Exam Calendar 2026-27

एग्जाम की तारीखों को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी अपनी प्रिपरेशन जारी कर रख सकते है। बता दें कि इन परीक्षाओं की शुरुआत 22 अगस्त 2026 से होगी, वहीं यह परीक्षाएं 31 जनवरी 2027 तक अलग अलग समय पर आयोजित की जाएगी। आईबीपीएस एग्जाम कैलेंडर के अनुसार विभिन्न भर्तियों के लिए निर्धारित प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा की तारीखें एवं अन्य आवश्यक जानकारी इस आर्टिकल में नीचे दी गई है।

IBPS Exam Calendar 2026-27 Schedule

IBPS Exam Calendar 2026-27 के अनुसार बैंकिंग सेक्शन की सभी प्रमुख भर्ती परीक्षाएं 22 अगस्त से लेकर 31 जनवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी। भर्ती अनुसार IBPS Prelims और IBPS Mains परीक्षाओं की तारीखें नीचे दी गई हैं:

Exam NamePrelims Exam DateMain/Single Exam Date
CRP PO/MT-XVI22nd & 23rd August 20264th October 2026
CRP SPL-XVI29th August 20261st November 2026
CRP CSA-XVI10th & 11th October 202627th December 2026
CRP RRBs-XV (Officer Scale I)21st & 22nd November 202620th December 2026
CRP RRBs-XV (Officer Scale II & III)NA20th December 2026
CRP RRBs-XV (Office Assistants)6th, 12th & 13th December 202630th January 2027

IBPS Recruitment 2026-27 Process

IBPS Exam Calendar 2026-27 Schedule जारी होने के साथ ही अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया को समझना आसान हो गया है। PO और SO पदों के लिए तीन चरणों प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के साथ ही साक्षात्कार से गुजरना होगा, जबकि बैंकिंग क्लर्क पदों के लिए केवल प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा होती है।

IBPS New Exam Calendar 2026-27
IBPS New Exam Calendar 2026-27

बैंकिंग सेक्टर की इन शानदार जॉब्स के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास है और आयु सीमा सामान्य रूप से 20 वर्ष से 30 वर्ष के बीच रखी गई है।

Preparation Strategy and Tips for IBPS Exam 2026-27

आईबीपीएस एग्जाम कैलेंडर में विभिन्न परीक्षाओं का स्पष्ट शेड्यूल सामने आने के बाद अब आप अपनी पढ़ाई को और अधिक व्यवस्थित तरीके से शुरू कर सकते हैं। IBPS Exam Calendar 2026 के अनुसार परीक्षाओं के बीच पर्याप्त समय का अंतराल है, जिससे आप सेक्शनल और फुल-लेंथ मॉक टेस्ट पर ध्यान दे सकते हैं। पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो बैंकिंग परीक्षाओं में क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग और इंग्लिश सेक्शन में गति और सटीकता बनाए रखना ही सफलता की कुंजी है।

Read Also…महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 1 जुलाई तक

Important Links

IBPS New Exam Calendar IBPS Exam Calendar 2026-27 PDF Download
Official WebsiteIBPS
Daily Govt Exams & Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: IBPS Exam Calendar 2026-27 बैंक भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए बहुत जरूरी है, ताकि वह परीक्षाओं की तारीखों को ध्यान में रखते हुए टाइम टेबल बनाकर अपनी प्रिपरेशन जारी रख सके। इसलिए इन निर्धारित आईबीपीएस एग्जाम डेट्स को ध्यान में रख कर आज से ही अपनी स्टडी शुरू कर दें।

IBPS RRB Exam Calendar 2027 FAQs

क्या IBPS Exam Calendar 2026-27 में दी गई तारीखें बदली जा सकती हैं?

हां, IBPS के पास प्रशासनिक कारणों से परीक्षा की तारीखों में बदलाव करने का अधिकार सुरक्षित है, इसलिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

क्या RRB और PO/Clerk की तैयारी एक साथ की जा सकती है?

जी हां, अधिकांश विषयों का सिलेबस समान होता है, इसलिए स्मार्ट स्टडी प्लान के साथ आप एक ही तैयारी में कई बैंकिंग परीक्षाओं को कवर कर सकते हैं।

आईबीपीएस आरआरबी भर्ती परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड कब जारी होते हैं?

इन परीक्षाओं के लिए IBPS Admit Card संबंधित परीक्षा की तारीख से 10 से 15 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाते हैं।

क्या आईबीपीएस एग्जाम्स में शामिल होने की कोई Attempt Limit है?

सामान्यतः किसी भी कैटेगरी के लिए एग्जाम्स में बैठने की कोई विशेष सीमा नहीं है, बशर्ते अभ्यर्थी निर्धारित आयु सीमा और योग्यता के मानदंडों को पूरा करता हो।

IBPS भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिसे केवल IBPS के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही पूरा किया जा सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment