Cabinet Secretariat Senior Field Officer Bharti 2026 Notification Release: केबिनेट सचिवालय में निकली बिना परीक्षा सरकारी नौकरी, फटाफट ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Cabinet Secretariat Senior Field Officer Bharti 2026 के लिए 12 जून को नोटिफिकेशन जारी हो चुका है, जिससे देश के इंजीनियरिंग और साइंस ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी का नया रास्ता खुल गया है। भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में ‘ग्रुप ए’ राजपत्रित अधिकारी के तौर पर यह सीधी भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बेस्ट करियर ऑप्शन है जो देश की सेवा में अपनी तकनीकी योग्यता का उपयोग करना चाहते हैं।

Cabinet Secretariat Senior Field Officer Bharti 2026 Notification Release
Cabinet Secretariat Senior Field Officer Bharti 2026

यदि आप Govt jobs in India की तलाश में हैं, तो यह पद न केवल आकर्षक वेतन और स्थिरता प्रदान करता है, बल्कि देश की सुरक्षा और प्रशासनिक ढांचे में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका भी देता है। केबिनेट सचिवालय भर्ती में वैध GATE स्कोर और व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Cabinet Secretariat Senior Field Officer Bharti 2026 Overview

संस्था का नामकैबिनेट सचिवालय, भारत सरकार
पद का नामसीनियर फील्ड ऑफिसर (टेक्निकल)
कुल पद संख्या25
वेतनमानपे मैट्रिक्स लेवल 10 (ग्रुप ‘ए’ गजेटेड)
आवेदन मोडऑफलाइन डाक द्वारा
अंतिम तिथि12 जुलाई 2026
जॉब लोकेशनऑल इंडिया
कैटेगरीCentral Level Jobs 2026

Cabinet Secretariat Senior Field Officer Bharti 2026 Form Dates

केबिनेट सचिवालय भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन 12 जून 2026 को जारी हो चुका है:

  • आवेदन शुरू: 12 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 12 जुलाई 2026

Vacancy Details

Cabinet Secretariat Senior Field Officer Recruitment 2026 के माध्यम से कुल 25 खाली पदों पर ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसमें विभिन्न स्तरीय रिक्त पद शामिल है:

  • कंप्यूटर साइंस/IT: 10 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन: 10 पद
  • डेटा साइंस/AI: 03 पद
  • गणित (Mathematics): 01 पद
  • सिविल इंजीनियरिंग: 01 पद
Cabinet Secretariat Senior Field Officer Notification
Cabinet Secretariat Senior Field Officer Notification

Cabinet Secretariat Senior Field Officer Bharti 2026 Qualification

  • केबिनेट सचिवालय सीनियर फील्ड ऑफिसर भर्ती के लिए उम्मीदवार संबंधित विषय में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में स्नातक (B.E./B.Tech.) उत्तीर्ण होने चाहिए या फिर इनके पास विज्ञान में मास्टर डिग्री (M.Sc.) होनी चाहिए।
  • इसके अलावा 2024, 2025 या 2026 की परीक्षा का न्यूनतम 50% या 500 अधिक अंकों वाला वैलिड GATE स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।

Application Fees

केबिनेट सचिवालय आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में आवेदन के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है ऐसे में बिना शुल्क भुगतान के निशुल्क अपना फॉर्म ऑफलाइन जमा कर सकते है, शुल्क की अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Age Limit

आयु की गणना 12 जुलाई 2026 के आधार पर करते हुए इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की ऊपरी आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। केंद्र सरकार के नियम अनुसार सभी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में विशेष छूट दी गई है।

Cabinet Secretariat Senior Field Officer Bharti 2026 Selection Process

केबिनेट सचिवालय भर्ती में आवेदन करने वालों को सबसे पहले वैध GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, इसके बाद कुल पद संख्या से 5 गुना उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल सिलेक्शन 100 अंकों के GATE स्कोर और 20 अंकों के इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

Cabinet Secretariat SFO Salary 2026

अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को ‘पे लेवल 10’ के आधार पर सभी सरकारी वेतन भत्ते मिलाकर हर महीने लगभग 1,30,000 रूपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।

Cabinet Secretariat SFO Job Profile सीनियर फील्ड ऑफिसर का काम क्या होता है?

कैबिनेट सेक्रेट्रिएट की सीनियर फील्ड ऑफिसर (SFO) पोस्ट को लेकर इंटरनेट पर बहुत सी बातें चलती हैं, लेकिन सच तो यह है कि ज्यादातर लोग इसके काम को लेकर अक्सर कन्फ्यूज रहते हैं। कई लोगों को लगता है कि यह कोई क्लर्क जैसी डेस्क जॉब है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह सीधे तौर पर देश की सुरक्षा और इंटेलिजेंस से जुड़ी सरकारी नौकरी है, जिसमें एडवेंचर और जिम्मेदारी दोनों ही बहुत ज्यादा होते हैं।

अगर आप इस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि आपको सिलेक्शन के बाद असल में क्या काम करना होगा:

देश की सुरक्षा के लिए खुफिया जानकारी जुटाना

एक SFO का सबसे पहला और मेन काम होता है इंटेलिजेंस गैदरिंग करना, इन्हें ज्यादातर देश के संवेदनशील इलाकों या बॉर्डर के पास वाले क्षेत्रों में नियुक्त किया जाता है। वहां पर क्या चल रहा है, सुरक्षा अलर्ट को लेकर कोई नया अपडेट क्या है, इन सब पर कड़ी नजर रखना और सीक्रेट इनपुट्स इकट्ठा करना इनका रोज का काम होता है।

सस्पेक्टेड एक्टिविटी पर नजर और तुरंत रिपोर्टिंग

फील्ड में रहते हुए सिर्फ देखना ही काफी नहीं होता, बल्कि जानकारियों को पहले ही भांपना पड़ता है। मान लीजिए किसी इलाके में कोई संदिग्ध गतिविधि का शक भी होता है, तो SFO का काम होता है कि मामला हाथ से निकलने से पहले उसकी एक सटीक रिपोर्ट तैयार करें और तुरंत अपने हेडक्वार्टर को भेजें ताकि समय रहते एक्शन लिया जा सके।

सीक्रेट ऑपरेशन्स को सफल बनाना

सरकार की तरफ से कई ऐसे मिशन चलाए जाते हैं जिन्हें पूरी तरह से सीक्रेट रखा जाता है। इन ऑपरेशन्स का प्लान बनाना और उन्हें कामयाब बनाने की जिम्मेदारी इन्हीं ऑफिसर्स की होती है। कई बार तो सिचुएशन ऐसी बन जाती है कि इन्हें खुद फ्रंट पर आकर लीड करना पड़ता है।
एक पते की बात: फील्ड वर्क में कोई भी ऑफिसर अकेले हर जगह नहीं पहुंच सकता। इसलिए, एक समझदार SFO लोकल लेवल पर ऐसे भरोसेमंद लोगों का एक मजबूत नेटवर्क (Informers) तैयार करता है, जो उन्हें अंदर की सच्ची खबरें लाकर दे सकें। यह इस जॉब का सबसे चैलेंजिंग और मजेदार हिस्सा है।

बिखरी हुई कड़ियों को जोड़ना

फील्ड से कभी भी पूरी खबर एक बार में नहीं मिलती, हमेशा आधी-अधूरी या बिखरी हुई खबरें ही हाथ लगती हैं। एक ऑफिसर का दिमाग ऐसा होना चाहिए जो इन सभी अलग-अलग कड़ियों को आपस में जोड़कर पूरी पिक्चर समझ सके।
इसके अलावा अगर बॉर्डर पर या देश के अंदर अचानक कोई सुरक्षा संबंधी इमरजेंसी होती है, तो ये अधिकारी तुरंत ग्राउंड जीरो पर ड्यूटी निभाते हैं। वहां की लोकल पुलिस या अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल बिठाकर स्थिति को कंट्रोल करना भी इन्हीं की जिम्मेदारी होती है।

Read Also…..भारत सरकार द्वारा इजराइल में केयरगिवर की 3500 पदों पर सीधी भर्ती, ₹2 लाख प्रतिमाह सैलरी, योग्यता 10वीं पास

How to Apply Cabinet Secretariat Senior Field Officer Bharti 2026

Cabinet Sachivalaya Vacancy में फॉर्म भरने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आवेदन फॉर्म का A-4 साइज के पेपर पर प्रिंटआउट निकालें।
  • इसे अंग्रेजी के कैपिटल लेटर्स में ब्लू या ब्लैक पेन से सावधानीपूर्वक सही सही भरें।
  • निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज फोटो चिपका कर आवेदक के स्थान पर हस्ताक्षर करें।
  • आवश्यक डाक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी निकलवा कर उन पर हस्ताक्षर करते हुए फॉर्म के साथ अटैच करें।
  • इस फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर इस लिफाफे को इस डाक पते ‘Post Bag No. 001, Lodhi Road Head Post Office, New Delhi-110003‘ पर साधारण डाक द्वारा लास्ट डेट से पहले भेज दें।

Important Links

Cabinet Sachivalaya SFO NotificationCabinet Sachivalaya SFO Notification PDF Download
Cabinet Sachivalaya SFO FormCabinet Sachivalaya SFO Form Download
Official Websiteemploymentnews
Daily Latest Govt Jobs Join Telegram Channel

निष्कर्ष: Cabinet Secretariat Senior Field Officer Bharti 2026 टेक्निकल स्टूडेंट्स के लिए आगे बढ़ने का मौका है। आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसे सावधानीपूर्वक दोबारा चेक करें, क्योंकि कोई भी कॉलम खाली छोड़ने या हस्ताक्षर न करने पर आवेदन रिजेक्ट हो सकता है। अपनी उम्मीदवारी सुरक्षित रखने के लिए लास्ट डेट 12 जुलाई 2026 तक निर्धारित पते पर अपना फॉर्म अवश्य भेज दें।

FAQs

क्या मैं एक से अधिक आवेदन कर सकता हूं?

नहीं, आप केवल एक आवेदन कर सकते हैं।

क्या इस पद पर काम करते समय ट्रांसफर की बाध्यता है?

जी हां, यह पद ‘All India Transfer Liability’ के साथ आता है, जिसका अर्थ है कि आपकी तैनाती पूरे भारत में कहीं भी हो सकती है।

क्या इंटरव्यू की डेट घर पर आएगी?

नहीं, इंटरव्यू की तारीख और सेंटर की जानकारी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल पर भेजी जाएगी।

आवेदन भेजने के लिए कौन सा डाक माध्यम सबसे सही है?

नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन केवल ‘साधारण डाक’ के माध्यम से ही भेजना आवश्यक है।

क्या GATE स्कोर कार्ड की ओरिजिनल कॉपी भेजनी है?

नहीं, आपको केवल आवेदन के साथ GATE स्कोर कार्ड की स्व-प्रमाणित कॉपी संलग्न करनी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment