Rajasthan BSTC Counselling 1st Allotment List 2026 Release: राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग कॉलेज एलॉटमेंट फर्स्ट लिस्ट जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा द्वारा प्री डी.एल.एड. 2026 का परिणाम जारी करने के बाद अब सभी छात्रों कैंडिडेट्स के लिए काउंसलिंग हो प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। छात्रों को अब Rajasthan BSTC Counselling 1st Allotment List 2026 का बेसब्री से इंतजार था जो पूरा हो चुका है। राजस्थान में डी.एल.एड. कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है।

Rajasthan BSTC Counselling 1st Allotment List 2026 Release
Rajasthan BSTC Counselling 1st Allotment List 2026

यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और इसमें भाग लेने के लिए छात्रों को काउंसलिंग, कॉलेज अलॉटमेंट से लेकर रिपोर्टिंग तक का पूरा ध्यान रखना आवश्यक है। इस आर्टिकल में बीएसटीसी कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट से लेकर कॉलेज में रिपोर्टिंग, रिपोर्टिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज और बीएसटीसी फीस रिफंड सहित पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

Rajasthan BSTC Counselling 1st Allotment List 2026 Release Date

राजस्थान प्री बीएसटीसी काउंसलिंग फर्स्ट अलॉटमेंट लिस्ट 20 जून 2026 को जारी कर दी गई है, वहीं बीएसटीसी के लिए सम्पूर्ण चरणों के लिए निर्धारित तारीखों का विवरण आप यहां देख सकते है:

EventDates
रजिस्ट्रेशन एवं कॉलेज चॉइस फिलिंग11 जून 2026 से 16 जून 2026 तक
आवेदन में संशोधन11 जून 2026 से 16 जून 2026 तक (शुल्क ₹200)
प्री बीएसटीसी काउंसलिंग फर्स्ट अलॉटमेंट लिस्ट जारी20 जून 2026
कॉलेज फीस ₹13,555 भुगतान20 जून 2026 से 27 जून 2026 तक
संबंधित संस्थान में रिपोर्टिंग20 जून 2026 से 29 जून 2026 तक

BSTC कॉलेज अलॉटमेंट और फर्स्ट लिस्ट Latest Update

Rajasthan BSTC Counselling 1st Allotment List 2026 के माध्यम से आपको आवंटित संस्थान का नाम, एड्रेस और लोकेशन की जानकारी मिलेगी, इस प्रक्रिया को आप निम्नलिखित बिंदुओं में समझ सकते है:

  • Merit and College Choice: सीटों का आवंटन आपके प्राप्त अधिकतम अंकों और आपके द्वारा भरी गई कॉलेज चॉइस के आधार पर किया जाएगा।
  • Filling the Options: एडमिशन के चांस बढ़ाने के लिए जितने हो सके उतने ज्यादा कॉलेज विकल्प चुनें, क्योंकि कॉलेज विकल्प चुनने की कोई सीमा निर्धारित नहीं है।
  • Provisional Admission Slip: संस्थान द्वारा डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन करने के बाद आप अपने लॉगिन से ‘प्रोविजनल प्रवेश स्लिप’ डाउनलोड कर सकेंगे।
  • College Reporting: आवंटित संस्थान में समय पर जाकर फिजिकल रिपोर्टिंग करना अनिवार्य है, ऐसा न करने पर आपका एडमिशन रिजेक्ट हो जाएगा।

Read Also…राजस्थान बीएसटीसी फीस रिफंड प्रॉसेस, ऐसे मिलेंगे पैसे वापस

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और महत्वपूर्ण निर्देश

  1. Original Document: सत्यापन के समय जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र और शैक्षणिक योग्यता सहित सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स एवं इन सभी के दो दो फोटोकॉपी सेट बनाकर साथ लेकर आएं।
  2. Category Check: आवेदन में भरी गई कैटेगरी और सब-कैटेगरी की जानकारी का ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स से मिलान होना चाहिए, अन्यथा आपका प्रवेश निरस्त हो सकता है।
  3. Upward Movement: यदि आपको फर्स्ट लिस्ट में अलॉट हुई कॉलेज से आप संतुष्ट नहीं हैं, तो कॉलेज फीस भरने के बाद 3 जुलाई 2026 से अपवर्ड मूवमेंट के लिए आवेदन कर अपनी सबसे नजदीकी कॉलेज चॉइस फिर से सबमिट कर सकते हैं।

Rajasthan BSTC Counselling 1st Allotment List 2026 Important Links

Pre BSTC Counselling College Allotment List College Allotment List
Official WebsitePre BSTC/Deled Portal
Helpline Number6375584979
Offficial Mail IDpredeled2026@vmou.ac.in
Daily Govt Jobs & Sarkari Result, Exam UpdateJoin Our Channel

निष्कर्ष: राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए 20 जून को Rajasthan BSTC Counselling 1st Allotment List 2026 पोर्टल पर जारी कर दी गई है। कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट देखने में नंबर ना आने पर सेकंड राउंड काउंसलिंग में भाग लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय पर अपना काउंसलिंग फॉर्म भरकर कॉलेज चॉइस भर दें।

Pre D.El.Ed College List FAQs

क्या बीएसटीसी में फर्स्ट अलॉटमेंट के बाद कॉलेज बदला जा सकता है?

जी हां, कॉलेज फीस और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप ‘अपवर्ड मूवमेंट’ का ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है।

क्या कॉलेज चॉइस लॉक करना जरूरी है?

यदि आप लास्ट डेट तक कॉलेज चॉइस लॉक नहीं करते हैं, तो सिस्टम द्वारा वह अपने आप ही लॉक कर दी जाएगी।

बीएसटीसी काउंसलिंग आईडी का कैसे उपयोग करें?

सामान्य और संस्कृत दोनों कोर्स के लिए आपको अलग-अलग काउंसलिंग आईडी को सलेक्ट करना होगा।

बीएसटीसी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस का क्या होता है?

काउंसलिंग के बाद आपके 3000 रूपये की रजिस्ट्रेशन फीस बाद में कुल बीएसटीसी कोर्स की फीस में एडजस्ट कर दिया जाता है।

अगर फर्स्ट लिस्ट में नाम न आए तो क्या होगा?

बीएसटीसी की काउंसलिंग प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाती है जब तक कि सभी कॉलेजों की खाली सीटें भर नहीं जाती है, ऐसे में आप दूसरी और तीसरी लिस्ट का इंतजार कर सकते हैं।

राजस्थान प्री बीएसटीसी सेकंड लिस्ट कब आएगी 2026?

राजस्थान Pre D.El.Ed 2026 की दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट 13 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment