राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ऑफिशियल वेबसाइट पर अपकमिंग कॉम्पटीटिव एग्जाम्स के RSSB CET Exam Date 2026 का नया शेड्यूल 23 सितंबर को जारी किया गया है। ऐसे में राजस्थान सीईटी एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशी की बात है।

राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम का आयोजन अक्टूबर में तीन दिन तक किया जाएगा। वहीं सीईटी ग्रेजुएट लेवल एग्जाम भी दिसंबर महीने में तीन दिन आयोजित किया जाएगा। जो लाखों अभ्यर्थी सीईटी के इंतजार में थे वह अब इन तारीखों को फाइनल शेड्यूल समझकर अभी से अपनी तैयारी शुरू कर सकते है।
RSSB CET Exam Date 2026 Overview
| बोर्ड का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| परीक्षा का नाम | राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) 2026 |
| CET Sr. Sec. लेवल एग्जाम डेट | 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक (Old) 01 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 (New) |
| CET Graduation लेवल एग्जाम डेट | 01 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 तक (Old) 16 से 18 जनवरी 2027 (New) |
| परीक्षा का माध्यम | ऑफलाइन |
| CET एडमिट कार्ड जारी | परीक्षा से 5 दिन पहले |
| कैटेगरी | राजस्थान सीईटी एग्जाम 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | RSSB |
RSSB CET Exam Date 2026 Release
RSSB CET 2026 Exam Date चयन बोर्ड द्वारा 18 जून को ऑफिशियली जारी कर दी गई है:
- CET सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम डेट: सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा का आयोजन जहां पहले 23 अक्टूबर, 24 अक्टूबर और 25 अक्टूबर 2026 तक लगातार तीन दिन किया जाना था, वहीं अब बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज की 23 सितंबर की नई घोषणा के अनुसार CET 12th Level New Exam Date में बदलाव कर अब 1 दिसंबर, 2 दिसंबर और 3 दिसंबर 2026 तक कर दी गई है।
- CET ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम डेट: सीईटी स्नातक स्तर की परीक्षा का आयोजन पहले 1 से 3 दिसंबर तक किया जाना था, जबकि अब सीईटी स्नातक स्तर परीक्षा का आयोजन 16 जनवरी, 17 जनवरी और 18 जनवरी 2027 तक किया जाएगा।

Rajasthan CET 12th Level New Exam Date 2026
राजस्थान CET 12वीं स्तर परीक्षा री-शेड्यूल नई घोषणा 23 सितंबर 2026 को जारी कर कर दी गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की CET 12वीं स्तर की परीक्षा, जो पहले अक्टूबर में प्रस्तावित थी, चुनाव के कारण अब इसे आगे खिसका दिया गया है। अब CET 12th Level New Exam Date 1 दिसंबर, 2 दिसंबर और 3 दिसंबर 2026 तक कर दी गई है। वहीं, CET ग्रेजुएशन (फाइनल) स्तर की परीक्षा 16 जनवरी, 17 जनवरी और 18 जनवरी 2027 को होगी।
इसके अलावा, कनिष्ठ अभियंता (Junior Engineer) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन 05 से 07 फरवरी 2027 तक किया जाएगा।
कॉलेजों के लिए जरूरी
निर्देश: आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा ने सभी सरकारी, प्राइवेट और बी.एड. कॉलेजों को निर्देश जारी किए हैं कि परीक्षा तिथियों में अन्य यूनिवर्सिटी एग्जाम फिक्स न करे। जिन कॉलेजों को एग्जाम सेंटर बनाया जाएगा, वहां परीक्षा वाले दिन शिक्षण कार्य बंद रहेगा ताकि सभी संसाधन और स्टाफ केवल एग्जाम कंडक्ट कराने में इस्तेमाल हो सकें, हालांकि प्रशासनिक दफ्तर खुले रहेंगे।
Rajasthan CET Exam Pattern And Syllabus 2026
सीईटी एग्जाम की तैयारी शुरू करने का सबसे पहला और जरूरी कदम है सही स्टेप लेना। सीईटी (CET) स्नातक और 12वीं स्तर सिलेबस एवं एग्जाम पैटर्न में बहुत फर्क होता है। अगर आप बिना सीईटी सिलेबस को समझे ऐसे ही रट्टा मार रहे है कुछ भी पढ़ रहे हैं, तो आप अपनी एनर्जी गलत दिशा में खर्च कर रहे हैं।
हमने आपकी मदद के लिए सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस और सीईटी ग्रेजुएट लेवल सिलेबस और विस्तृत एग्जाम बहुत ही आसान भाषा में दिया है। अपनी जरूरत एवं योग्यता के अनुसार आप यहां से डिटेल्ड सीईटी सिलेबस चेक कर सकते है:
- अगर आप सीईटी ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं: तो विस्तृत सिलेबस और परीक्षा पैटर्न यहां से पढ़ें।
- अगर आप सीईटी 12वीं लेवल (12th Level) एग्जाम के अभ्यर्थी हैं: तो पूरा सिलेबस और एग्जाम पैटर्न यहां से पढ़ें।
सफलता का मूलमंत्र –
एक बार जब आप अपना कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट सिलेबस और एग्जाम पैटर्न देख लेते हैं, तो तैयारी को ‘स्मार्ट’ बनाने का पैटर्न समझ आ जाता है।
CET Exam Preparation Smart Study Tips
RSMSSB CET Exam Date 2026 घोषित होने के बाद अब अपनी तैयारी को टाइम टेबल बनाकर अनुशासन के साथ शुरू करने का सही समय है, यहां कुछ स्मार्ट स्टडी टिप्स है जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से सीईटी में अच्छा स्कोर प्राप्त कर सकते है:
- सिलेबस को समझें: कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी किए गए आधिकारिक Rajasthan CET Syllabus को टॉपिक वाइज अच्छे से समझें इसके बाद ही पढ़ाई शुरू करें।
- सीईटी एग्जाम प्रीवियस ईयर पेपर्स: सीईटी के अब तक के सभी पुराने प्रश्न पत्रों को हल करें, इससे आपको सीईटी का पैटर्न समझने में आसानी होगी।
- कंटीन्यूटी: पढ़ाई शुरू करने के बाद निरंतरता बनाए रखें, क्योंकि एग्जाम की तैयारी के लिए अब आपके पास ज्यादा समय नहीं बचा है, साथ ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट सीईटी संबंधित लेटेस्ट अपडेट्स को चेक करते रहें या इस पेज को बुकमार्क करके रख लें।
Rajasthan CET Admit Card 2026 Update
फिलहाल केवल RSSB CET Exam Date 2026 Schedule जारी किया गया है। एडमिट कार्ड परीक्षा से पांच दिन पहले आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थी एसएसओ (SSO) पोर्टल पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर से आसानी से सीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
एग्जाम सेंटर और एग्जाम शिफ्ट की विस्तृत जानकारी आप एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ही चेक कर सकेंगे।
RSSB CET Important Links
| Exam Date Notice | RSSB CET 12th Level Exam Date |
| Exam Date Notice | CET Exam Date Notice |
| Official Website | Portal Portal |
| Latest Govt Jobs & Exam Updates | Join Our WhatsApp Channel |
FAQs
अगर परीक्षा के दौरान सीईटी एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि हो, तो क्या करें?
अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी होते ही एडमिट कार्ड पर छपे विवरणों को अच्छे से चेक कर लेना है और त्रुटि होने पर तुरंत बोर्ड के हेल्पडेस्क पर संपर्क करना है।
राजस्थान सीईटी एग्जाम 2026 में निगेटिव मार्किंग होगी या नहीं?
एग्जाम पैटर्न और निगेटिव मार्किंग संबंधी विस्तृत नियम बोर्ड द्वारा जारी फुल नोटिफिकेशन में दिए जाएंगे, लेकिन नई गाइडलाइन के अनुसार 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
राजस्थान सीईटी एग्जाम में आईडी प्रूफ के रूप में क्या ले जाना आवश्यक है?
परीक्षा केंद्र पर फोटो युक्त मूल पहचान पत्र जैसे आधार कर्ड या पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस अथवा पासपोर्ट और एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले जाना अनिवार्य है।
क्या सीईटी सीनियर सेकेंडरी और ग्रेजुएशन लेवल का एग्जाम पैटर्न एक जैसा है?
दोनों परीक्षाओं के कठिनाई स्तर अलग अलग हैं, ऐसे में इनका सिलेबस और प्रश्नों का लेवल भी चयन बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार अलग अलग होता है।
राजस्थान सीईटी 2026 के आवेदन कब शुरू होंगे?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है, आवेदन की अंतिम तिथि 2 अगस्त 2026 है, वहीं, सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल फॉर्म 24 जून से 23 जुलाई 2026 तक भरे जा रहे है।