Delhi Chhavni Parishad AE Bharti 2026 Apply Now: दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड अभियंता भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 14 अगस्त तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दिल्ली छावनी परिषद ने असिस्टेंट इंजीनियर (AE) और जूनियर इंजीनियर (JE) के खाली पदों पर 17 जून को नोटिफिकेशन जारी किया है। Delhi Chhavni Parishad AE Bharti 2026 के लिए किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू की जा रही है।

Delhi Chhavni Parishad AE Bharti 2026 Apply Now
Delhi Chhavni Parishad AE Bharti 2026

इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए लास्ट डेट 14 अगस्त 2026 तक का समय है, आप केवल दिल्ली छावनी परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते है। दिल्ली के सरकारी इंजीनियरिंग जॉब्स की तलाश में लगे उम्मीदवारों के लिए यह बहुत अच्छा मौका है। इन पदों के लिए पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और सैलरी समेत पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।

Delhi Chhavni Parishad AE Bharti 2026 Overview

भर्ती संगठनदिल्ली छावनी परिषद
कुल पद संख्या9 पद
आवेदन शुरू15 जुलाई 2026
आवेदन मोडऑनलाइन
जॉब लोकेशनदिल्ली छावनी बोर्ड
परीक्षा मोडकंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
कैटेगरीदिल्ली लेटेस्ट सरकारी जॉब्स 2026
आधिकारिक वेबसाइटDelhi CANTT Portal

Post Details

दिल्ली छावनी बोर्ड द्वारा जारी Delhi Chhavni Parishad AE Bharti 2026 के लिए कुल 9 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें निम्नलिखित पद शामिल है:

  1. असिस्टेंट इंजीनियर (Civil): 02 पद
  2. असिस्टेंट इंजीनियर (Mechanical): 01 पद
  3. जूनियर इंजीनियर (Civil): 05 पद
  4. जूनियर इंजीनियर (Electrical): 01 पद

Delhi Chhavni Parishad AE Bharti 2026 Form Start Date

दिल्ली छावनी सरकारी नौकरी के लिए नोटिफिकेशन 17 जून को जारी कर आवेदन की तारीखें निर्धारित कर दी गई है:

  • आवेदन शुरू: 15 जुलाई 2026
  • अंतिम तिथि: 14 अगस्त 2026 है।
Delhi Chhavni Parishad Notification 2026
Delhi Chhavni Parishad Notification 2026

आवेदन शुल्क

दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड अभियंता भर्ती में जनरल और अन्य श्रेणियों के लिए प्रत्येक पद के लिए आवेदन शुल्क 850 रूपये रखा गया है, वहीं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों, SC, ST, PwBD, ट्रांसजेंडर और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क रखी गई है।

आयु सीमा

सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है जबकि ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

सरकार के नियम अनुसार SC, ST, OBC और PwBD सहित सभी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

Qualification for Delhi Chhavni Parishad AE Bharti 2026

दिल्ली छावनी बोर्ड भर्ती में विभिन्न स्तरीय अभियंता पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  1. Assistant Engineer (AE): संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड (Civil/Mechanical) में डिग्री होना आवश्यक है।
  2. Junior Engineer (JE): संबंधित ट्रेड में डिग्री या 3 साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया

Delhi Chhavni Parishad AE Bharti 2026 में सिलेक्शन केवल ऑनलाइन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से होगा, इन पदों के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होगा।

एग्जाम पैटर्न

  • Delhi Chhavni Parishad Vacancy 2026 के लिए परीक्षा ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी।
  • इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा।
  • यह पेपर कुल 120 प्रश्न का होगा, जिसके लिए 120 अंक निर्धारित किए गए है।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

Delhi Chhavni Parishad Engineer Salary

Delhi Cantonment Board Recruitment में असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 7 और 6 के आधार पर आकर्षक वेतन दिया जाएगा:

  • DCB Assistant Engineer: 7th CPC के आधार पर इन कर्मचारियों को पे मैट्रिक्स लेवल 7 के अनुसार न्यूनतम 44,900 से 1,42,400 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
  • DCB Junior Engineer: 7th CPC के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल 6 के आधार पर इन अभियंताओं को हर महीने 35,400 से 1,12,400 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

Read Also….दिल्ली में शिक्षक और असिस्टेंट सहित 1979 पदों पर निकली सरकारी नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

How to Apply Delhi Chhavni Parishad AE Bharti 2026

Delhi Cantonment Board AE Vacancy में आवेदन के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • दिल्ली छावनी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Information सेक्शन में Recruitment में जाकर Online Apply लिंक पर क्लिक करें।
Delhi Cantonment Board AE Recruitment
Delhi Cantonment Board AE Recruitment
  • आवश्यक जानकारी के साथ New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण पूरा करें।
CDB New Registration
CDB New Registration
  • लॉगिन आईडी, पासवर्ड से छावनी बोर्ड के पोर्टल पर Login करें।
  • योग्यता अनुसार पद सलेक्ट करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी को सही-सही भरें।
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Important Links

DCB AE Notification PDF Download
DCB AE Apply OnlineApply Now
Official WebsiteCANTT
Support Emailceodelh-stats@nic.in
More Govt JobsJoin Our WhatsApp Channel

निष्कर्ष: Delhi Chhavni Parishad AE Bharti 2026 उन टेक्निकल युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है जो दिल्ली कैंट में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। लास्ट डेट से पहले आवेदन करके अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें।

FAQs

क्या दिल्ली छावनी परिषद भर्ती में आवेदन शुल्क रिफंड होगा?

नहीं, आवेदन फीस एक बार जमा होने के बाद किसी भी स्थिति में रिफंड नहीं की जाएगी।

क्या मैं एक से अधिक पदों के लिए अप्लाई कर सकता हूं?

हां, आप एक से अधिक पदों के लिए पात्र हैं, लेकिन प्रत्येक पद के लिए आपको अलग-अलग आवेदन शुल्क सहित फॉर्म भरना होगा।

क्या दिल्ली छावनी परिषद भर्ती परीक्षा में मोबाइल ले जा सकते हैं?

नहीं, परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या मोबाइल फोन को ले जाना सख्त मना है।

अगर आवेदन में कोई गलती हो जाए, तो क्या सुधार कर सकते है?

उम्मीदवारों को हमारी सलाह है कि आवेदन फॉर्म भरते समय सावधानी रखें, क्योंकि गलत जानकारी भरने के कारण फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment