भारतीय वायुसेना में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक गोल्डन ऑपरट्निटी है। एयरफोर्स द्वारा Indian Air Force MTS Bharti 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, इस भर्ती के माध्यम से मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के विभिन्न खाली पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती विशेष रूप से उन 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए है जो देश की सेवा में अपना अमूल्य योगदान देना चाहते हैं।

एयरफोर्स MTS भर्ती के आवेदन पत्र 27 जून 2026 से आमंत्रित किए गए है, सबसे अच्छी बात यह है कि किसी भी राज्य के योग्य उम्मीदवार Airforce MTS Vacancy के लिए फॉर्म भर सकते है। इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को न केवल एक सुरक्षित सरकारी करियर मिलता है, बल्कि भविष्य में विभागीय प्रमोशन, समय पर वेतन वृद्धि और केंद्र सरकार के आकर्षक भत्तों का लाभ मिलेगा।
यदि आप भी एक परमानेंट सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो यह भारतीय वायुसेना MTS भर्ती आपके लिए एक बहुत अच्छा मौका है इसके लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न और सैलरी सहित पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप नीचे दी गई है।
Indian Air Force MTS Recruitment 2026 Overview
| भर्ती संस्था | भारतीय वायुसेना |
| पद का नाम | मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) |
| कुल पद | 06 |
| आवेदन मोड | ऑफलाइन (स्पीड/रजिस्टर्ड पोस्ट) |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 27 जुलाई 2026 |
| जॉब लोकेशन | ऑल इंडिया |
| कैटेगरी | एयरफोर्स लेटेस्ट सरकारी नौकरी 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | Airforce Portal |
Indian Air Force MTS Bharti 2026 Form Date
इस भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 25 जून को जारी कर निम्नलिखित तारीखों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है:
- आवेदन शुरू: 27 जून 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 27 जुलाई 2026
आवेदन शुल्क
भारतीय वायुसेना एमटीएस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए किसी भी कैटेगरी के उम्मीदवारों को कोई शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह सभी श्रेणियों के लिए निशुल्क रखी गई है।

Vacancy Details
हेड क्वार्टर मेंटेनेंस कमान के तहत कुल 6 मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें श्रेणी अनुसार निम्नलिखित पद शामिल है:
- UR: 03 पद
- OBC: 02 पद
- EWS: 01 पद
Indian Air Force MTS Bharti 2026 Qualification
एमटीएस फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने चाहिए।
Note: यदि आपके पास वॉचमैन, माली, लस्कर या सफाईवाला जैसे कार्यों का 1 वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र है, तो उसे आवेदन फॉर्म के साथ अवश्य अटैच करें, यह आपको सिलेक्शन में अन्य उम्मीदवारों की तुलना में प्राथमिकता दिलाने में सहायता करेगा।
Age Limit
आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियमानुसार ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और एससी एवं एसटी वर्ग को 5 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 25 वर्ष
Selection Process
Indian Air Force MTS Bharti 2026 में फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
Indian Air Force MTS Exam Pattern In Hindi
- लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार की होगी।
- इसमें सभी प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पूछे जाएंगे।
- इस परीक्षा में मुख्य रूप से सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति, संख्यात्मक अभिरुचि, सामान्य अंग्रेजी और सामान्य जागरूकता विषय शामिल है।
- एयरफोर्स MTS सिलेबस की विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फुल नोटिफिकेशन चेक करें।
Air Force MTS Salary
इंडियन एयरफोर्स एमटीएस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स लेवल-1 के अनुसार न्यूनतम 18,000 रूपये से 56,900 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा, साथ ही विभिन्न प्रकार के सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।
Read Also……रेलवे टेक्नीशियन भर्ती के 6,565 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 29 जुलाई तक
How to Apply Indian Air Force MTS Bharti 2026
इंडियन एयरफोर्स एमटीएस वैकेंसी ऑफलाइन फॉर्म भरने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते है:
- सबसे पहले एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन के साथ संलग्न एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।
- फॉर्म का प्रिंटआउट निकलवा कर उसमें सही सही एवं स्पष्ट जानकारी भरें।
- निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज की अपनी फोटो चिपकाएं।
- आवेदनकर्ता के स्थान पर अभ्यर्थी अपने हस्ताक्षर करें।
- इसके बाद कक्षा 10वीं मार्कशीट, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र सहित आवश्यक डॉक्यूमेंट्स फोटोकॉपी निकलवा कर उन पर हस्ताक्षर करते हुए इन्हें फॉर्म के साथ अटैच कर दें।
- ₹10 के डाक टिकट के साथ अपना पता लिखा हुआ एक एक्स्ट्रा लिफाफा फॉर्म के अंदर रखें।
- भरे हुए फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर बंद कर दें।
- लिफाफे के ऊपर “APPLICATION FOR THE POST OF MTS AND CATEGORY _” स्पष्ट एवं अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में लिखें।
- Note: एयरफोर्स एमटीएस भर्ती आवेदन फॉर्म को साधारण डाक के बजाय ‘स्पीड पोस्ट’ या ‘रजिस्टर्ड पोस्ट’ के माध्यम से नीचे दिए गए डाक पते पर भेजें ताकि आप उसकी ट्रैकिंग आसानी से कर सकें।
आवेदन फॉर्म भेजने का पता:
“Commandant, Institute of Aerospace Medicine (IAM), Indian Air Force, Vimanapura PO, Bangalore – 560017”
Indian Air Force MTS Important Links
| Air Force MTS Official Notification | Air Force MTS Official Notification Download |
| Air Force MTS Form | MTS Form Download |
| Official Website | Airforce Portal |
| Latest Jobs Update | Join Telegram Channel, WhatsApp Channel |
निष्कर्ष: Indian Air Force MTS Vacancy 2026 उन युवाओं के लिए करियर बनाने का सुनहरा अवसर है जो वायुसेना में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। समय रहते ऑफलाइन फॉर्म जमा करके एग्जाम की तैयारी आज से ही शुरू कर दें।
विशेषज्ञ टिप: आवेदन पत्र के साथ अटैच कार्य अनुभव प्रमाण पत्र को नोटरी या सक्षम अधिकारी से सत्यापित अवश्य करवाएं, इसके साथ ही किसी भी नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
FAQs
भारतीय वायुसेना एमटीएस एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट कब है?
अभ्यर्थी आवेदन की लास्ट डेट 27 जुलाई 2026 तक कभी भी संबंधित डाक पते पर अवश्य पहुंच जाने चाहिए।
क्या एयरफोर्स MTS भर्ती में फिजिकल टेस्ट भी होता है?
नहीं, चयन प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट नहीं है, यह केवल लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आधारित है।
Indian Air Force MTS 2026 में आवेदन फॉर्म कैसे भरें?
आवेदन केवल ऑफलाइन स्पीड या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से ही ऑफलाइन जमा करना होगा।
क्या एमटीएस (MTS) पद पर चयनित होने के बाद एयरफोर्स में दूसरी जगहों पर ट्रांसफर हो सकता है?
हाँ, भारतीय वायुसेना के ग्रुप ‘सी’ कर्मचारी (MTS) अखिल भारतीय सेवा के अंतर्गत आते हैं। इसलिए, प्रशासनिक आवश्यकताओं के आधार पर आपकी पोस्टिंग भारत के किसी भी एयरफोर्स स्टेशन पर की जा सकती है। हालाँकि, यह पूरी तरह से विभाग की जरूरतों पर निर्भर करता है।
एमटीएस की ड्यूटी प्रोफाइल में मुख्य रूप से कौन-कौन से काम होते हैं?
एमटीएस का मुख्य कार्य कार्यालय या संबंधित विभाग में रिकॉर्ड्स को बनाए रखना, फाइलों का रखरखाव, फोटोकॉपी, कार्यालय की साफ-सफाई में सहयोग करना और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सौंपे गए सामान्य कार्यालयी कार्यों को पूरा करना होता है।
आवेदन फॉर्म के साथ कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स लगाने होते हैं?
एयरफोर्स MTS के आवेदन पत्र के साथ 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अनुभव प्रमाण पत्र और दो अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो खुद के साइन करके फॉर्म के साथ अटैच करने अनिवार्य है।
एयरफोर्स MTS की 1 महीने की सैलरी कितनी होती है?
इंडियन एयरफोर्स एमटीएस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स लेवल-1 के अनुसार न्यूनतम 18,000 रूपये से 56,900 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा, साथ ही विभिन्न प्रकार के सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।