RPSC SI Re Exam 2026 Edit Application Direct Link Here: एसआई री एग्जाम में शामिल होने के लिए करना होगा यह एक काम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर 2021 के उन सभी अभ्यर्थियों के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है, जो 20 सितंबर 2026 को होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे। अभ्यर्थी 08 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक RPSC SI Re Exam 2026 Edit Application प्रॉसेस को पूरा कर सकते है।

RPSC SI Re Exam 2026 Edit Application Direct Link Here
RPSC SI Re Exam 2026 Edit Application

फॉर्म करेक्शन के लिए अभ्यर्थी आयोग के ऑफिशियल पोर्टल rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म एडिट कर सकते है। यदि आप 2026 में एसआई री एग्जाम दे रहे हैं, तो अपना आवेदन फॉर्म चेक करके अनिवार्य रूप से अपडेट कर लें, क्योंकि फॉर्म अपडेट किए बिना आप परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।

याद रहे जिन अभ्यर्थियों ने मई 2026 में पहले ही अपने फॉर्म में सुधार कर लिया है, उन्हें दोबारा कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। फॉर्म केवल वही अभ्यर्थी अपडेट कर पाएंगे, जिन्होंने एसआई भर्ती 2021 में आवेदन किया था। इसके अलावा राजस्थान एसआई री एग्जाम के लिए पात्रता, अपडेट की तारीखें, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और फॉर्म अपडेट प्रॉसेस की पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप दी गई है।

RPSC SI Re Exam 2026 Edit Application Overview

भर्ती संगठनराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
पद का नामसब इंस्पेक्टर (SI), प्लाटून कमांडर (PC)
करेक्शन प्रॉसेसRPSC SI Edit Application
फॉर्म करेक्शन डेट08 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक
आवेदन शुल्कनिशुल्क (कोई शुल्क नहीं)
करेक्शन मोडऑनलाइन
कैटेगरीRPSC Latest Update 2026
ऑफिशियल वेबसाइटRPSC Portal

RPSC SI Re Exam 2026 Edit Application Dates

राजस्थान एसआई री एग्जाम 2026 एप्लीकेशन एडिट करने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 7 जुलाई को जारी कर दिया गया है:

  • करेक्शन विंडो ओपन: 08 जुलाई 2026
  • करेक्शन की लास्ट डेट: 22 जुलाई 2026
  • शिकायत की लास्ट डेट: 15 जुलाई 2026
  • एसआई री एग्जाम एडमिट कार्ड जारी: 17 सितम्बर 2026
  • एसआई री एग्जाम डेट: 20 सितंबर 2026

Application Correction Fees

अभ्यर्थियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि RPSC ने इस करेक्शन प्रॉसेस के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। आवेदन में संशोधन की यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क रखी गई है।

राजस्थान एसआई फॉर्म में क्या-क्या Edit कर सकते हैं?

आयोग ने केवल कुछ ही चीजों को बदलने की अनुमति दी है, जिसमें निम्नलिखित जानकारी शामिल हैं:

  • मोबाइल नंबर
  • ई-मेल आईडी
  • पत्राचार का पता (Correspondence Address)
  • लाइव फोटो
  • अंगूठा निशानी (Thumb Impression)
  • हस्ताक्षर

एसआई री एग्जाम पात्रता की शर्तें और चयन प्रक्रिया

  • राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर री एग्जाम में सिर्फ वे अभ्यर्थी शामिल हो जिन्होंने एसआई 2021 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, वे ही इस री एग्जाम के लिए पात्र हैं।
  • विशेष नियम: आयु, शैक्षणिक योग्यता या आरक्षण की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा, ये सब ओरिजिनल विज्ञप्ति (03.02.2021) के अनुसार ही रहेंगे।
  • सिलेबस: एसआई परीक्षा का सिलेबस प्रेस नोट दिनांक 22 मई 2026 के अनुसार ही रहेगा।

Read Also….राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 नई एग्जाम डेट जारी, इस दिन होगी परीक्षा

How to Edit RPSC SI Re-Exam 2026

राजस्थान एसआई री एग्जाम फॉर्म एडिट करने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप एसएसओ पोर्टल पर जाकर SSO ID और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर Login करें।
  • डेशबोर्ड पर ‘Recruitment Portal‘ आइकन पर क्लिक करें।
RPSC SI Re-Exam Application
RPSC SI Re-Exam Application
  • नए पेज में ‘My Recruitment‘ सेक्शन में जाकर ‘Edit Application‘ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एसआई भर्ती के सामने ‘Edit‘ के बटन दबाएं।
  • अब अगर OTR (One Time Registration) में आपकी KYC पूरी नहीं है, तो पहले उसे पूरा करें।
  • आवश्यक जानकारी अपडेट करने के बाद स्व-घोषणा (Self-declaration) को स्वीकार करके OTP वेरिफाई करें।
  • Preview में RPSC SI Re Exam 2026 Edit Application Form चेक करके Final Submit पर क्लिक कर दें।

Note: मोबाइल की जगह कंप्यूटर या ‘Desktop Mode‘ का उपयोग करें, इससे फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने में कोई भी एरर नहीं आएगा।

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और ध्यान रखने वाली बातें

जिन अभ्यर्थियों ने मई 2026 में सुधार कर लिया है, उन्हें दोबारा फॉर्म अपडेट करने की आवश्यकता नहीं है।
यदि आपने अपना OTR दूसरी SSO ID में माइग्रेट किया है, तो ‘Fetch Application Form’ विकल्प का इस्तेमाल करें।
OTP वेरिफाई के बिना आवेदन पूरा नहीं माना जाएगा, इसलिए इसे ध्यानपूर्वक सबमिट करें।

Read Also…राजस्थान पुलिस एसआई के 1206 पदों पर नई भर्ती, जानें फॉर्म भरने की तारीखें

आवेदन करने में समस्या

यदि फॉर्म को पुरानी एसएसओ ID से नई ID में लाने में कोई परेशानी आ रही है, तो 15 जुलाई 2026 तक आयोग के Grievance Portal पर जाकर आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है।

Important Links

RPSC SI Re-Exam Form Correction Notice SI Re-Exam Form Correction Notice Download
RPSC Official WebsiteRPSC Website
SSO PortalSI Re-Exam Form Correction
Complaint Registration Portal Grievance Portalgrvlogin portal
More Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: RPSC SI Re Exam 2026 Edit Application प्रक्रिया अनिवार्य है, चाहे फिर आप फॉर्म में कुछ भी अपडेट ना करें, अपनी RPSC SI Edit Application प्रॉसेस को 22 जुलाई 2026 से पहले पूरा कर लें। किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए समय समय पर आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।

FAQs

क्या मई 2026 में एसआई फॉर्म एडिट कर चुके अभ्यर्थियों को फिर से फॉर्म अपडेट करना होगा?

जी नहीं, जिन्होंने पहले आवेदन में सुधार कर लिया है, उन्हें दोबारा कुछ भी करने की जरूरत नहीं है।

एसआई फॉर्म एडिट करने के बाद क्या करना होगा?

स्व-घोषणा स्वीकार करके OTP के जरिए फाइनल सबमिट करना जरूरी है, वरना आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

क्या नाम या जन्मतिथि में बदलाव कर सकते है?

जी नहीं, एसआई री एग्जाम फॉर्म में आयोग ने केवल मोबाइल, ईमेल, पता, फोटो, अंगूठा निशानी और हस्ताक्षर में ही बदलाव की परमिशन दी है।

क्या आरपीएससी SI फॉर्म में KYC करना जरूरी है?

जी हां, करेक्शन करने से पहले OTR में अपनी KYC पूरी करना अनिवार्य है।

एसआई 2021 का एग्जाम कब है?

SI 2021 Re Exam का आयोजन 20 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment