Bihar Police SI Vacancy 2026 Apply Direct Link Here: बिहार पुलिस दरोगा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा गृह विभाग के अधीन विशेष शाखा में पुलिस अवर निरीक्षक (सामान्य बंद संवर्ग) के कुल 150 पदों पर Bihar Police SI Vacancy 2026 निकाली गई है, इस भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन संख्या-09/2026 पोर्टल पर 3 जुलाई को जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 09 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है।

Bihar Police SI Vacancy 2026 Apply Direct Link Here
Bihar Police SI Vacancy 2026

फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 09 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। कोई भी स्नातक पास महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बिहार पुलिस एसआई भर्ती में सिलेक्शन के लिए अभ्यर्थियों को प्रारम्भिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के तीनों चरणों को पार करना होगा। वहीं चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-6 के आधार पर शानदार सैलरी पैकेज भी मिलेगा।

Bihar Police SI Vacancy 2026 Overview

भर्ती संगठनबिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC)
पोस्ट का नामपुलिस अवर निरीक्षक (सामान्य बंद संवर्ग)
कुल पद संख्या150
विज्ञापन संख्या09/2026
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
वेतनमानपे लेवल-6 ₹35,400 – ₹1,12,400
जॉब लोकेशनबिहार
कैटेगरीबिहार लेटेस्ट सरकारी नौकरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटBPSSC Portal

BPSSC SI Application Fees

बिहार पुलिस एसआई भर्ती में आयोग द्वारा सभी वर्गों के महिला पुरुष उम्मीदवारों के लिए मात्र ₹100 आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान उम्मीदवारों को नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

Vacancy Details

Bihar Police SI Vacancy 2026 के तहत कुल 150 खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमें शामिल कैटेगरी अनुसार रिक्तियों का पूरा विवरण नीचे टेबल में दिया गया है:

क्र.सं.कोटि (Category) कुल पदमहिलाओं के लिए आरक्षित पद (35%)
1गैर आरक्षित वर्ग (General)6021
2आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)1505
3अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)2709
4अनुसूचित जाति (SC)2408
5पिछड़ा वर्ग (BC)1806
6पिछड़ा वर्ग की महिला (BC-W)04
7अनुसूचित जनजाति (ST)02
कुल पद15049

Note: 35% क्षैतिज आरक्षण का लाभ केवल बिहार राज्य की मूल निवासी महिलाओं को ही मिलेगा, इसके अलावा बिहार के स्वतंत्रता सेनानियों के पोता/पोती/नाती/नतिनी के लिए 2% यानी कुल 03 पद आरक्षित हैं, जिसके जरिए स्वतंत्र रूप से मेधा सूची के आधार पर भी महिलाओं की नियुक्ति की जा सकेगी।

Bihar Police SI Vacancy 2026 Last Date

उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए समय सीमा का पूरा ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि लास्ट डेट के बाद फॉर्म भरने या किसी भी सुधार के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा:

  • ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी: 03 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 09 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 09 अगस्त 2026
Bihar Police SI Notification
Bihar Police SI Notification

Age Limit

आयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2025 की कट-ऑफ तिथि के आधार पर की जाएगी, जो मैट्रिक प्रमाण-पत्र के अनुसार होनी चाहिए, श्रेणी अनुसार निर्धारित न्यूनतम और ऊपरी आयु सीमा इस प्रकार है:

  • जनरल कैटेगरी: Male – 20 से 37 वर्ष/महिला – 20 से 40 वर्ष
  • BC और EBC वर्ग: 20 से 40 वर्ष (पुरुष और महिला)
  • SC और ST: 20 से 42 वर्ष (पुरुष और महिला)

सरकारी नियम अनुसार बिहार के नियमित सरकारी सेवक कर्मचारी जिन्होंने कम से कम 3 वर्ष की नियमित सेवा पूरी की हो, उन्हें अधिकतम आयु में 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।

Educational Qualification

Bihar Police SI Vacancy 2026 के लिए उम्मीदवारों ने 01 अगस्त 2025 तक किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उतीर्ण कर ली हो।
किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस सरकारी जॉब के लिए अप्लाई कर सकते है।

Physical Standards

बिहार पुलिस एसआई भर्ती में फिजिकल टेस्ट के लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे, यह एक क्वालीफाइंग टेस्ट है, लेकिन निर्धारित गतिविधियां पूरी न करने वाले अभ्यर्थी असफल घोषित कर दिए जाएंगे:

Height

  • सामान्य और पिछड़ा वर्ग (Male): न्यूनतम 165 सेंटीमीटर
  • अत्यंत पिछड़ा, SC एवं ST (Male): न्यूनतम 160 सेंटीमीटर
  • सभी वर्गों की महिला उम्मीदवार: न्यूनतम 155 सेंटीमीटर

Chest (सिर्फ पुरुषों के लिए)

  • General/BC/EBC: बिना सीना फुलाए 81 सेमी, सीना फुलाकर 86 सेमी (सीना फुलाने के बाद सीने में कम से कम 5 सेमी का अंतर होना जरूरी है)
  • SC/ST: बिना सीना फुलाए 79 सेमी, सीना फुलाकर 84 सेमी

Weight

सभी कैटेगरी की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना अनिवार्य है, लेकिन इस भर्ती में महिलाओं के लिए सीने का माप नहीं लिया जाएगा।

Bihar Police SI Bharti 2026 Selection Process

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर बहाली के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रिलिम्स एग्जाम, मैंस एग्जाम, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

सबसे अच्छी बात यह है कि एसआई फिजिकल एग्जाम में कोई दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद या गोला फेंक का आयोजन नहीं किया जाएगा, केवल शारीरिक मापदंडों का माप होगा।

Bihar Police SI Exam Pattern 2026 In Hindi

बिहार एसआई भर्ती के लिए परीक्षा दो चरणों में कराई जाएगी, जिसमें प्रिलिम्स और मुख्य परीक्षा के लिए अलग अलग पेपर होगा, जिसका परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है:

BPSSC SI Prelims Exam Pattern

  • यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रकार की होगी।
  • इसमें कुल 200 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे।
  • पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा।
  • प्रारंभिक परीक्षा में अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, हिन्दी भाषा ज्ञान, तर्कशक्ति और समसामयिक मुद्दों (Current Affairs) जैसे विभिन्न विषय शामिल है।
  • अगले चरण की मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए आपको इस परीक्षा में न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है। अधिक पारियों में परीक्षा होने पर नॉर्मलाइजेशन भी लागू हो सकता है।

Read Also….यूपी पुलिस कांस्टेबल के 81,000 पदों पर निकली बंपर भर्ती, योग्यता 12वीं पास

BPSSC SI Mains Exam Pattern

बिहार एसआई भर्ती मुख्य लिखित परीक्षा के अंतर्गत दो प्रश्न पत्र आयोजित किए जाएंगे:

मुख्य परीक्षा फर्स्ट पेपर एग्जाम पैटर्न

  • प्रथम पत्र वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार का होगा।
  • इस पेपर को हल करने के लिए आपको 3 घंटे का समय मिलेगा।
  • प्रथम पेपर कुल 200 प्रश्न का होगा, जो कुल 200 अंकों का होगा।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।
विषयप्रश्नअंक
सामान्य अध्ययन व समसामयिक घटना5050
गणित व परिमाणात्मक कौशल4040
तार्किक व विश्लेष्णात्मक योग्यता4040
अंग्रेजी भाषा2020
हिन्दी भाषा2020
बिहार का सामान्य ज्ञान3030
कुल200200

सेकेंड पेपर एग्जाम पैटर्न

  • दूसरा पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 1 घंटे का समय मिलेगा।
  • यह पेपर कुल 50 अंकों का होगा।
  • दोनों पेपर में पास होने के लिए कम से कम 30% अंक लाना अनिवार्य है।
विषयअंक
हिन्दी निबंध15
अंग्रेजी निबंध15
अंग्रेजी संक्षेपण10
हिन्दी से अंग्रेजी अनुवाद10
कुल50

Medical & Verification

इस भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों को अंतिम चरण में चिकित्सीय परीक्षण और चरित्र सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा:

  • Medical Test: दृष्टि बोध, कलर ब्लाइन्डनेस, श्रवण शक्ति, फ्लैट-फुट एवं नौकिंग-नी इत्यादि की गहन जांच की जाएगी।
  • Disqualification का नियम: हकलाना या तुतलाना (Lisping) जैसी कमी पाए जाने पर अभ्यर्थी को चयन के लिए अपात्र घोषित कर दिया जाएगा, किसी भी प्रकार का आपराधिक मामला लंबित होने या तथ्य छुपाने पर भी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

Bihar Police SI Salary

गृह विभाग स्पेशल ब्रांच में Police Sub Inspector के पदों पर अंतिम रूप से नियुक्त कर्मचारियों को पे मैट्रिक्स लेवल-6 के आधार पर मासिक वेतनमान मिलेगा।

इसके अंतर्गत मूल वेतन ₹35,400 – से अधिकतम ₹1,12,400 तक होगा, जिसमें महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और चिकित्सा भत्ता जैसे विभिन्न सरकारी भत्ते का लाभ भी शामिल हैं।

How to Apply Bihar Police SI Vacancy 2026

BPSSC SI Online Form भरने के लिए आप इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
BPSSC Official Website
BPSSC Official Website
  • होम पेज पर उपलब्ध “Bihar Police” ऑप्शन पर क्लिक करके Advt. No.- 09/2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, डोमिसाइल और कैटेगरी सहित सम्पूर्ण जानकारी सही सही भरें।
Bihar Police Daroga Registration
Bihar Police Daroga Registration
  • इसके बाद ₹100 का ऑनलाइन भुगतान करके ओटीपी वेरिफाई करते हुए रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • पंजीकरण के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई शैक्षणिक योग्यता व व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
  • दो महीने के भीतर खींची गई लेटेस्ट पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो जिसका बैकग्राउंड सफेद हो (15 से 25 KB) और हिंदी व अंग्रेजी में अपने हस्ताक्षर स्कैन करके .jpg/.jpeg फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • इसके बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को भी स्कैन करके अपलोड करें।
  • पूरे फॉर्म को अच्छे से चेक करके Final Submit पर क्लिक करते हुए कंफर्मेशन संदेश प्राप्त होने पर पावती (Acknowledgement Receipt) का प्रिंट आउट भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रख लें।

Important Links

Daroga NotificationBPSSC Sub Inspector Notification PDF Download
BPSSC Sub Inspector Apply OnlineDaroga Apply Now
Official WebsiteBPSSC Official Website Portal
More Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच में Bihar Police SI Vacancy 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई से शुरू कर दी गई है, यदि आप निर्धारित मापदंडों और शैक्षणिक योग्यताओं को पूरा करते हैं, तो बिना लास्ट डेट का इंतजार किए ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर दें। इसके अलावा Bihar Police Daroga Vacancy के लिए सभी आगामी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन कर सकते है।

Bihar Police SI Vacancy 2026 FAQs

बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच दरोगा भर्ती में दौड़ होगी या नहीं?

नहीं, इस दरोगा भर्ती में दौड़, लंबी कूद या ऊंची कूद जैसी शारीरिक दक्षता परीक्षा नहीं होगी, इसमें केवल लंबाई, सीना और वजन का माप लिया जाएगा।

क्या स्नातक अंतिम वर्ष वाले छात्र बिहार एसआई फॉर्म भर सकते हैं?

नहीं, कट-ऑफ तिथि 01 अगस्त 2025 तक स्नातक उतीर्ण अभ्यर्थी ही इस नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते है।

फॉर्म में गलती होने पर सुधारने का क्या तरीका है?

फॉर्म फाइनल सबमिट करने के बाद फॉर्म एडिट नहीं होगा, आपको “Cancel Registration” ऑप्शन से पुराना फॉर्म रद्द करना होगा और फिर से ₹100 देकर नया रजिस्ट्रेशन करना होगा।

क्या बिहार एसआई मेन्स एग्जाम का पेपर-1 और पेपर-2 दोनों एक ही दिन होगा?

हां, मैंस एग्जाम के दोनों पेपर एक ही दिन अलग अलग पारी में होंगे, जिसमें पहला पेपर 3 घंटे का वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा, जबकि दूसरा पेपर 1 घंटे का विषयनिष्ठ प्रकार का होगा।

बिहार पुलिस दरोगा वैकेंसी 2026 का फॉर्म भरने के लिए कितनी फीस है?

बिहार दरोगा बहाली विज्ञापन संख्या 09/2026 के तहत सभी वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र ₹100/- निर्धारित किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment