Rajasthan Camp Placement Vacancy 2026 Notification Release: 10वीं-12वीं पास के लिए बिना परीक्षा राजस्थान में सीधी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अगर आप राजस्थान में रहकर एक अच्छी और सुरक्षित नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके पास तैयारी के लिए बिल्कुल भी समय नहीं बचा है, दरअसल जिला रोजगार कार्यालय, अजमेर और GDXS सिक्योरिटी ग्रुप, नोएडा के सहयोग से Rajasthan Camp Placement Vacancy 2026 आयोजित की जा रही है जिसे अजमेर रोजगार मेला के नाम से भी जाना जाता है।

Rajasthan Camp Placement Vacancy 2026 Notification Release
Rajasthan Camp Placement Vacancy 2026

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू की जा रही है, Rajasthan Ajmer Rozgar Mela में सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर और ड्रोन पायलट के कुल 300 पदों पर सीधी नियुक्ति की जा रही है। इस भर्ती की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें आपको कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी है, क्योंकि योग्य युवाओं का सिलेक्शन सीधे फिजिकल टेस्ट, व्यावहारिक परीक्षण (प्रैक्टिकल) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर मौके पर ही किया जाएगा।

चूंकि पहला भर्ती कैंप कल सुबह ही अजमेर के अराई पंचायत समिति में आयोजित होने जा रहा है, इसलिए वहां के स्थानीय युवाओं और अन्य जिलों के भी इच्छुक अभ्यर्थियों को बिना समय गंवाए आज ही अपनी तैयारी पूरी कर लेनी चाहिए। आइए राजस्थान कैंप प्लेसमेंट भर्ती के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, सैलरी और महत्वपूर्ण दिशा निर्देश सहित सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

Rajasthan Camp Placement Recruitment 2026 Overview

भर्ती का नामराजस्थान कैंप प्लेसमेंट भर्ती 2026 (अजमेर रोजगार मेला)
आयोजक संस्थाजिला रोजगार कार्यालय (अजमेर) एवं GDXS सिक्योरिटी ग्रुप (नोएडा)
पदों का नामसुरक्षा जवान, सुपरवाइजर और ड्रोन पायलट
कुल पदों की संख्या300 पद
आवेदन का तरीकाऑफलाइन (सीधे भर्ती कैंप वाले स्थान पर पहुंचकर)
कैंप की तारीखें15 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक
कैंप का समयप्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक
चयन प्रक्रियाफिजिकल/प्रैक्टिकल टेस्ट, मेडिकल चेकअप और दस्तावेज सत्यापन
नौकरी का स्थानजयपुर व अहमदाबाद एयरपोर्ट, बीकानेर सोलर प्लांट, जयपुर निम्स हॉस्पिटल आदि

Vacancy Details

इस भर्ती कैंप के जरिए कुल 300 युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, जिसमें शामिल अलग-अलग पदों की संख्या कुछ इस प्रकार है:

  • सुरक्षा जवान: 250 पद
  • सुपरवाइजर: 30 पद
  • ड्रोन पायलट: 20 पद
    कुल पद: 300

Note: इस भर्ती कैंप में केवल अजमेर के ही नहीं, बल्कि राजस्थान के किसी भी दूसरे जिले के बेरोजगार युवा भी अपनी सुविधानुसार शामिल हो सकते हैं।

पात्रता और शैक्षणिक योग्यता

Rajasthan Camp Placement Vacancy 2026 में अलग-अलग पदों के काम को देखते हुए शैक्षणिक योग्यता भी अलग अलग इस प्रकार रखी गई है:

  • सुरक्षा जवान: आपका किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम कक्षा 10वीं पास होना जरूरी है।
  • सुपरवाइजर: सुपरवाइजर बनने के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम 12वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।
  • ड्रोन पायलट: उम्मीदवार का कक्षा 12वीं पास होना आवश्यक है, विज्ञान या तकनीकी बैकग्राउंड वाले अभ्यर्थियों को चयन में प्राथमिकता दी जा सकती है, साथ ही आपके पास DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) द्वारा मान्यता प्राप्त ड्रोन पायलट लाइसेंस या किसी रजिस्टर्ड संस्थान से ड्रोन संचालन का सर्टिफिकेट या बेसिक टेक्निकल नॉलेज होना जरूरी है।
  • यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के पद केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं। हालांकि, ड्रोन पायलट के तकनीकी पद के लिए योग्यता रखने वाली महिला उम्मीदवार भी इस कैंप में पूरी तरह भाग ले सकती हैं।
 Camp Placement Rozgar Mela
Camp Placement Rozgar Mela

Age Limit

  • सुरक्षा जवान के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • यदि आप सुपरवाइजर बनना चाहते है तो आपकी उम्र 22 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • वहीं ड्रोन पायलट पोस्ट के लिए उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

फिजिकल फिटनेस और चयन प्रक्रिया

जैसा कि हमने बताया, राजस्थान कैंप प्लेसमेंट भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। भर्ती स्थल पर आपका सिलेक्शन पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता, फिजिकल टेस्ट, प्रैक्टिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा। फिजिकल और प्रैक्टिकल पात्रता मानक पद अनुसार निम्नानुसार है:

सुरक्षा जवान के लिए फिजिकल फिटनेस:

  • न्यूनतम हाइट: 168 सेमी
  • वजन: 52 किलो से 96 किलो के बीच
  • सीने की चौड़ाई: बिना सीना फुलाए 80 सेमी और फुलाने पर कम से कम 85 सेमी होना अनिवार्य है।

सुपरवाइजर के लिए फिजिकल फिटनेस:

  • न्यूनतम हाइट: 170 सेमी
  • वजन: 55 किलो से 96 किलो के बीच
  • सीने की चौड़ाई: बिना सीना फुलाए 80 सेमी और फुलाने पर कम से कम 85 सेमी होना अनिवार्य है।

ड्रोन पायलट के लिए फिजिकल फिटनेस:

  • न्यूनतम ऊंचाई: 165 सेमी
  • वजन: कद के अनुपात में संतुलित और आंखों की रोशनी एकदम सही (बिना कलर ब्लाइंडनेस के) होनी चाहिए।
  • प्रैक्टिकल टेस्ट: ड्रोन पायलट पद के लिए उम्मीदवारों का एक बेसिक ड्रोन फ्लाइंग प्रैक्टिकल टेस्ट (सिम्युलेटर या लाइव ड्रोन पर) और एक छोटा सा मौखिक इंटरव्यू लिया जाएगा।

फिजिकल और प्रैक्टिकल टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों के ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन भी मौके पर ही कर लिया जाएगा।

Read Also…राजस्थान की 76 नई नगर पालिकाओं में 684 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की तारीखें

आवेदन शुल्क

राजस्थान रोजगार मेला अजमेर भर्ती कैंप में शामिल होने या फॉर्म भरने की कोई भी फीस नहीं है, यानी शुरुआती रजिस्ट्रेशन पूरी तरह फ्री है। लेकिन ध्यान रखें, जिन कैंडिडेट्स का फाइनल सिलेक्शन हो जाएगा, उन्हें ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया के समय ₹250 का पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा।

सैलरी, ट्रेनिंग और मिलने वाली सुविधाएं

राजस्थान कैंप प्लेसमेंट भर्ती के लिए सफलतापूर्वक चयनित उमीदवारों को सीधे काम पर भेजने से पहले परीचौक ग्रेटर नोएडा स्थित NIMT कैंपस में 15 दिनों की आवासीय ट्रेनिंग (Residential Training) दी जाएगी।

  1. ट्रेनिंग का खर्च: इस 15 दिनों की ट्रेनिंग के दौरान आपके रहने और खाने की व्यवस्था NIMT कैंपस में ही रहेगी, ट्रेनिंग की फीस या वर्दी (Uniform) के खर्च से जुड़ी विस्तृत और सटीक जानकारी आपको कैंप स्थल पर ही अधिकारियों द्वारा बता दी जाएगी ताकि बाद में किसी भी तरह का भ्रम न रहे।
  2. Salary: ट्रेनिंग पूरी करने के बाद आपको आपकी योग्यता, अनुभव और पदानुसार ₹18,000 से लेकर ₹26,000 प्रतिमाह तक की सैलरी (GDXS Security Guard Salary) दी जाएगी।
  3. पोस्टिंग के स्थान: आपको जयपुर व अहमदाबाद एयरपोर्ट, बीकानेर सोलर प्लांट और जयपुर निम्स (NIMS) हॉस्पिटल जैसे बड़े औद्योगिक व सरकारी प्रतिष्ठानों में ड्यूटी मिलेगी।
  4. अन्य लाभ: नौकरी के दौरान आपको नियमानुसार पीएफ (PF), ईएसआई (ESI), पेंशन और इंश्योरेंस का लाभ मिलेगा, साथ ही ड्यूटी लोकेशन पर रियायती दरों पर रहने और खाने की व्यवस्था भी कंपनी द्वारा करवाई जाएगी।

Read Also…राजस्थान युवा संबल योजना बेरोजगार भत्ते के लिए ऐसे करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

Rajasthan Camp Placement Recruitment 2026 Block Wise Form Date

अजमेर जिले की अलग-अलग पंचायत समितियों के “पंचायत समिति कार्यालय परिसर (विकास अधिकारी कार्यालय)” में यह कैंप आयोजित होंगे। कैंप का समय रोजाना सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रहेगा। आप नीचे दी गई तारीखों के अनुसार अपने पास वाले कैंप में सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स और उनकी फोटोकॉपी लेकर पहुंच सकते हैं:

कैंप की तारीखपंचायत समिति (निश्चित कैंप स्थल)
15 जुलाई 2026पंचायत समिति कार्यालय परिसर, अराई
16 जुलाई 2026पंचायत समिति कार्यालय परिसर, भिनाय
17 जुलाई 2026पंचायत समिति कार्यालय परिसर, केकड़ी
20 जुलाई 2026पंचायत समिति कार्यालय परिसर, किशनगढ़
21 जुलाई 2026पंचायत समिति कार्यालय परिसर, पीसांगन
22 जुलाई 2026पंचायत समिति कार्यालय परिसर, सरवाड़
23 जुलाई 2026पंचायत समिति कार्यालय परिसर, श्रीनगर
24 जुलाई 2026पंचायत समिति कार्यालय परिसर, अजमेर ग्रामीण

Rajasthan Camp Placement Recruitment 2026 में जाते समय क्या-क्या साथ लेकर जाएं?

इसके लिए आपको कोई ऑनलाइन Rajasthan Rojgar Mela Registration नहीं करना है, आपको सीधे अपने जरूरी डाक्यूमेंट्स लेकर निर्धारित तारीख पर ऊपर बताए गए वेन्यू पर पहुंचना है, वहां जाते समय ये चीजें अपने साथ जरूर रखें:

  • एक अच्छा सा बना हुआ अपना CV / रिज्यूम
  • मौके पर आपको एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिया जाएगा, जिसे आपको वहीं भरकर जमा करना होगा।

साथ ले जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट ओरिजिनल और दो-दो फोटोकॉपी सेट:

  • कक्षा 10वीं मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं मार्कशीट
  • अन्य योग्यता दस्तावेज जो भी हो
  • ड्रोन पायलट के लिए: ड्रोन फ्लाइंग लाइसेंस या संबंधित सर्टिफिकेट।
  • पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र (Police Verification): भारत सरकार के पसारा एक्ट (PSARA Act 2005) के तहत सुरक्षा क्षेत्र की नौकरी के लिए यह बहुत जरूरी है, अगर आपके पास अभी यह नहीं बना हुआ है, तो बिल्कुल भी परेशान न हों, आप कैंप में भाग ले सकते हैं, सिलेक्शन होने के बाद ट्रेनिंग और जॉइनिंग के समय भी इसे जमा किया जा सकता है।
  • मूल निवास और जाति प्रमाण पत्र।
  • आधार कार्ड या कोई भी सरकारी आईडी प्रूफ।
  • कम से कम 2 पासपोर्ट साइज की नई फोटो।
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर।

आधिकारिक हेल्पलाइन एवं संपर्क सूत्र

यदि आपको कैंप स्थल, तारीखों या योग्यता को लेकर कोई भी शंका है, तो आप नीचे दिए गए माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं:

  • जिला रोजगार कार्यालय, अजमेर हेल्पलाइन नंबर: 0145-2627453 (कार्यालय समय के दौरान कॉल करें)
  • GDXS सुरक्षा समूह हेल्पडेस्क: भर्ती कैंप वाले दिन संबंधित ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर स्थानीय अधिकारियों के संपर्क नंबर भी मिल जाएंगे।

Important Useful Links

Camp Placement NoticeCamp Placement Notice Download
Official WebsitePortal
More Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: अगर आप बहुत पढ़ी-लिखी डिग्रियों के बिना और बिना किसी कठिन लिखित परीक्षा के सीधे एक सम्मानजनक और अच्छी सैलरी वाली नौकरी पाना चाहते हैं, तो Rajasthan Camp Placement Vacancy 2026 आपके लिए सबसे बढ़िया और सुरक्षित ऑप्शन है। चूंकि यह भर्ती खुद सरकारी रोजगार कार्यालय की देखरेख में हो रही है, इसलिए धोखाधड़ी की इसमें कोई गुंजाइश ही नहीं है। अजमेर में 15 जुलाई 2026 से पहले ब्लॉक अराई में कैंप शुरू हो रहा है, तो आज ही अपनी फाइल तैयार कीजिए और इस बेहतरीन मौके का फायदा उठाइए।

Rajasthan Camp Placement Bharti 2026 FAQs

क्या मैं अजमेर के बाहर का रहने वाला हूं, तो भी इस कैंप में जा सकता हूं?

हां बिल्कुल, राजस्थान के किसी भी जिले के रहने वाले बेरोजगार युवा राजस्थान कैंप प्लेसमेंट भर्ती अजमेर शिविर में शामिल होकर नौकरी पा सकते हैं।

क्या पुलिस वेरिफिकेशन अभी से बनवाकर ले जाना जरूरी है?

नहीं, कैंप के दिन पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट होना अनिवार्य नहीं है, सिलेक्शन होने के बाद ट्रेनिंग और जॉइनिंग के समय आपको इसे जमा करना होगा।

क्या 15 दिनों की ट्रेनिंग के दौरान मुझसे कोई चार्ज लिया जाएगा?

ग्रेटर नोएडा के NIMT कैंपस में ट्रेनिंग के दौरान आपका रहना और खाना कैंपस में ही व्यवस्थित रहेगा, ट्रेनिंग या यूनिफॉर्म से जुड़े अन्य शुल्कों की स्पष्ट जानकारी आपको कैंप स्थल पर अधिकारियों से मिल जाएगी।

क्या अजमेर रोजगार मेला में महिलाएं भी भाग ले सकती हैं?

सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के पद केवल पुरुषों के लिए हैं, लेकिन ड्रोन पायलट के तकनीकी पद के लिए योग्य महिला अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकती हैं।

क्या सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर पद के लिए सीने की चौड़ाई का कोई नियम है?

हां, सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर दोनों पदों के लिए अभ्यर्थी का सीना बिना फुलाए 80 सेमी और फुलाने पर कम से कम 85 सेमी होना जरूरी है।

राजस्थान अजमेर रोजगार मेला 2026 की लास्ट डेट क्या है?

Ajmer Rozgar Mela जिसे कैंप प्लेसमेंट भर्ती भी कहा जा रहा है इसके लिए कैंप ब्लॉक वाइज 15 से 24 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जा रहे है जिसमें आपको आवेदन ऑफलाइन कैंप में जाकर ही करना होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment