JKSSB Home Jail Warder Bharti 2026 Notification Release: गृह विभाग में 288 पदों पर जेल वार्डर भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने गृह विभाग में वार्डर (Warder) के 288 पदों पर JKSSB Home Jail Warder Bharti 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन संख्या 05/2026 जारी कर दिया है। अगर आप जम्मू-कश्मीर में सरकारी वर्दी वाली नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो गृह विभाग जेल वार्डर भर्ती आपके लिए एक शानदार अवसर है।

JKSSB Home Jail Warder Bharti 2026 Notification Release
JKSSB Home Jail Warder Bharti 2026

इस नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई 2026 से शुरू की जा रही है। वहीं आवेदन की लास्ट डेट 25 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। यह भर्ती सिर्फ जम्मू-कश्मीर के स्थानीय अभ्यर्थीयों के लिए है और इसके लिए 12वीं पास कोई भी उम्मीदवार आवेदन कर सकता है।

चयन के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट (PST/PET) पास करना होगा। सबसे अच्छी बात है कि चयनित उमीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-2 के अनुसार अधिकतम 63,200 रूपये तक मासिक वेतनमान मिलेगा।

JKSSB Home Jail Warder Bharti 2026 Overview

भर्ती संगठनJammu and Kashmir Services Selection Board (JKSSB)
पद का नामवार्डर (Warder)
कुल पद संख्या288
आवेदन शुरू27 जुलाई 2026
जॉब लोकेशनजम्मू कश्मीर
आवेदन मोडऑनलाइन
कैटेगरीलेटेस्ट सरकारी नौकरी 2026

आवेदन की महत्व्पूर्ण तारीखें

JKSSB Home Jail Warder Bharti 2026 के लिए 6 जुलाई को जारी हो चुका है, जिसके अनुसार निर्धारित आवेदन की तारीखें निम्नानुसार है:

  • आवेदन शुरू: 27 जुलाई 2026 से
  • आवेदन करने की लास्ट डेट: 25 अगस्त 2026 तक

Note: लास्ट डेट का इंतजार किए बिना समय रहते फॉर्म सबमिट कर दें, क्योंकि लास्ट टाइम में वेबसाइट पर लोड बढ़ने से सर्वर में तकनीकी दिक्कत आ सकती है।

JKSSB Home Jail Warder Notification
JKSSB Home Jail Warder Notification

आवेदन शुल्क

JKSSB Home Jail Warder Bharti 2026 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन निर्धारित माध्यम Net Banking, Debit Card अथवा Credit Card से ही करना होगा। बिना शुल्क भुगतान के आपका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

  • Open Merit: 700 रूपये
  • SC/ ST-1/ST-2/EWS: 600 रूपये

Eligibility Criteria & Qualification & Age Limit

आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप बोर्ड द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंड जैसे शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की बुनियादी शर्तों को पूरा करते हैं, साथ ही आवेदनकर्ता जम्मू कश्मीर के स्थाई निवासी होने चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता

जम्मू कश्मीर जेल वार्डर भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से कक्षा 10वीं से 12वीं पास होने चाहिए।

आयु सीमा

जम्मू कश्मीर जेल वार्डर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

इस भर्ती में ओपन मेरिट (OM) कैटेगरी के लिए आयु 18 से 40 वर्ष रखी गई है, जबकि SC, ST और OBC वर्ग के लिए 18 से 43 वर्ष निर्धारित की गई है।

Selection Process

JKSSB Home Jail Warder Vacancy 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा,फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

Read Also…लोक निर्माण विभाग में ड्राफ्ट्समैन और सुपरवाइजर के 357 पदों पर भर्ती, यहां से करें अप्लाई

जम्मू कश्मीर जेल वार्डर एग्जाम पैटर्न

  • JK वार्डर एग्जाम में सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) के पूछे जाएंगे।
  • पूरा पेपर केवल अंग्रेजी भाषा (English Language only) में होगा।
  • गलत उत्तर करने पर प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
  • जेल वार्डर सिलेबस की अधिक जानकारी के लिए आप बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

शारीरिक मानक परीक्षण (PST)

  • Male
    हाईट: कम से कम 5′-6″
    चेस्ट: 32-33.5″
  • Female
    हाईट: कम से कम 5′-2″

शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)

  • पुरुष दौड़: 1600 मीटर दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी।
  • पुरुष पुश-अप्स: 20 पुश-अप्स करने होंगे, एक साइकिल ‘अप और डाउन’ को एक काउंट माना जाएगा।
  • महिला दौड़: 1000 मीटर दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी।
  • महिला शॉट पुट: 4 किग्रा गोला 14.5 फीट की दूरी तक 3 प्रयासों में फेंकना होगा।

How to Apply JK Warder Recruitment 2026

JKSSB Jail Warder Online Form भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
JKSSB Official Website
JKSSB Official Website
  • होमपेज पर जाकर पहली बार अप्लाई कर रहे है तो नया रजिस्ट्रेशन करें, इसके लिए ‘One Time Registration‘ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवश्यक जानकारी के साथ ओटीपी वेरिफाई करते हुए पंजीकरण करें।
  • यदि पहले से रजिस्ट्रेशन कर रखा है तो यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
JKSSB Login
JKSSB Login
  • लॉगिन करने के बाद JKSSB Home Jail Warder Recruitment 2026 के लिए Apply Online पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में सम्पूर्ण आवश्यक जानकारी को सही सही भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो (10-20 KB) और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को भी स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में ऑनलाइन निर्धारित माध्यम से शुल्क का भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Important Links

Warder NotificationJKSSB Jail Warder Notification PDF Download
Warder Apply OnlineJK Jail Warder Apply Online
Official WebsiteJKSSB
More Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: 10वीं से 12वीं पास के लिए JKSSB Home Jail Warder Bharti 2026 सरकारी नौकरी का एक बेहतरीन करियर ऑप्शन है। समय रहते फॉर्म स्टार्ट होते ही अपना आवेदन सबमिट कर दें और फिजिकल टेस्ट के साथ ही लिखित परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें। इसके अलावा इस भर्ती को लेकर आपके जो भी सवाल है हमसे कमेंट में पूछ सकते है।

FAQs

जम्मू कश्मीर जेल वार्डर भर्ती में आवेदन के बाद फॉर्म में करेक्शन हो सकता है या नहीं?

नहीं, फॉर्म सबमिट होने के बाद इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है, इसलिए फॉर्म भरते समय ही पूरी सावधानी रखें।

जम्मू कश्मीर जेल वार्डर भर्ती 2026 की लास्ट डेट कब है?

Jammu Kashmir Jail Warder Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 25 अगस्त निर्धारित की गई है।

क्या फिजिकल टेस्ट (PET) के मार्क्स मेरिट लिस्ट में जुड़ेंगे?

नहीं, फिजिकल टेस्ट केवल क्वालीफाइंग नेचर का है, फाइनल मेरिट लिखित परीक्षा में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर ही बनेगी।

क्या जम्मू-कश्मीर जेल वार्डर भर्ती में दूसरे राज्य के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, यह भर्ती केवल जम्मू-कश्मीर के मूल निवासी उम्मीदवार के लिए है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment