राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा कृषि विभाग में नई Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2027 का आयोजन किया जा रहा है, यह भर्ती राज्य में रिक्त पदों के आधार पर हर साल निकाली जाती है। इस बार कृषि पर्यवेक्षक भर्ती लगभग 1,173 संभावित पदों निकाली जाएगी। इसके लिए चयन बोर्ड द्वारा आधिकारिक अधिसूचना मार्च 2027 तक जारी कर दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी SSO पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। कृषि विषयों के साथ 12वीं पास युवाओं के लिए करियर बनाने का यह एक शानदार मौका है। एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के लिए कुल 300 अंकों का पेपर कराया जाता है, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इस आर्टिकल में RSSB Krishi Supervisor Vacancy के लिए पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, वेतनमान और आवेदन प्रक्रिया की स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी दी गई है।
Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2027 Highlight
| Recruitment Body | Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board (RSSB/RSMSSB) |
| Post Name | Agriculture Supervisor (कृषि पर्यवेक्षक) |
| Total Posts | 1,173 (Expected) |
| Apply Mode | Online |
| Form Start Date | March 2027 |
| Job Category | Rajasthan Govt Jobs 2027 |
| Official Website | RSSB Portal |
Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2027 Form Start Date
फिलहाल राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन सरकार की घोषणाओं और बोर्ड अध्यक्ष के ट्वीट, विभिन्न सोशल मीडिया अपडेट्स के मुताबिक संभावित रूप से Krishi Paryavekshak Notification मार्च 2027 तक जारी हो जाएगा।
- नोटिफिकेशन जारी: मार्च 2027
- आवेदन शुरू: Coming Soon
- अंतिम तिथि: Coming Soon
Krishi Supervisor Vacancy Details
RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2027 कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा लगभग 1,173 पदों पर नियुक्ति के लिए निकाली जाएगी, जिसमें TSP और Non TSP क्षेत्र की आरक्षित एवं अनारक्षित श्रेणियों के लिए आवश्यकता अनुसार पद निर्धारित होंगे, जिसकी डिटेल विज्ञप्ति जारी होने के बाद यहां अपडेट कर दी जाएगी।
Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2027 Qualification
- इस नौकरी के लिए आपने किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कृषि विषयों के साथ कक्षा 12वीं पास की हो।
- इसके अलावा यदि आपने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान अथवा विश्वविद्यालय से BSc (एग्रीकल्चर) या BSc (हॉर्टिकल्चर) ग्रेजुएशन की है, तो भी आप इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- आपको देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का सामान्य ज्ञान होना भी आवश्यक है।
Rajasthan Agriculture Supervisor Age Limit
राजस्थान कृषि सुपरवाइजर भर्ती में आवेदकों की उम्र की गणना 1 जनवरी 2028 को आधार मानकर की जाएगी:
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
राजस्थान सरकार के नियम अनुसार आरक्षित वर्ग OBC को ऊपरी आयु में 3 वर्ष एवं SC और ST को 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।
RSSB Krishi Supervisor Application Fees
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय आपको अपनी कैटेगरी अनुसार निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई या राजस्थान ई-मित्र कियोस्क के जरिए ही करना होगा:
- General/OBC & MBC (CL): Rs.600/-
- OBC & MBC (NCL)/EWS: Rs.400/-
- SC/ST/Divyang: Rs.400/-
Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2027 Selection Process
राजस्थान कृषि सुपरवाइजर भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन ऑफलाइन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा:
- Written Exam: बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार की ऑफलाइन OMR आधारित परीक्षा।
- Documents Verification: लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट दो गुणा अभ्यर्थियों के ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन।
- Medical Test: स्वास्थ्य और फिजिकल फिटनेस का सामान्य चेकअप।
Rajasthan Krishi Paryavekshak Exam Pattern 2027
राजस्थान कृषि सुपरवाइजर एग्जाम में सफल होने के लिए तैयारी से भी पहले आपको इस भर्ती परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस क्या है, वो समझना आवश्यक है। यहां पर बोर्ड द्वारा निर्धारित परीक्षा पैटर्न दिया गया है, इसके अलावा आप सिलेबस को गहराई से समझने के लिए कृषि सुपरवाइजर प्रीवियस ईयर पेपर्स सॉल्व कर सकते है:
- कुल प्रश्न: 100
- कुल अंक: 300
- परीक्षा अवधि: 2 घंटे
- प्रत्येक प्रश्न: 3 अंकों का
- नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक
- परीक्षा के विषय: सामान्य हिंदी, राजस्थान GK, शस्य विज्ञान, उद्यान विज्ञान, पशुपालन इत्यादि।
| विषय | प्रश्न | अंक |
| सामान्य हिंदी | 15 | 45 |
| राजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति | 25 | 75 |
| शस्य विज्ञान | 20 | 60 |
| उद्यान विज्ञान | 20 | 60 |
| पशुपालन | 20 | 60 |
| कुल योग | 100 | 300 |
Rajasthan Krishi Paryavekshak Syllabus 2027
Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2027 एग्जाम में टॉप करने के लिए इस सिलेबस को समझकर अभी से तैयारी में लग जाएं, इसके तीन फायदे है पहला यह कि इसमें CET लागू नहीं है, दूसरा यह कि 12वीं पास आवेदन करके नौकरी पा सकते है, तीसरा यह कि लंबी तैयारी से आपको रिविजन के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा, 2027 में यह भर्ती 100% आने वाली है, भले ही नोटिफिकेशन जारी होने में कम ज्यादा समय लग जाए, राजस्थान कृषि सुपरवाइजर सिलेबस सब्जेक्ट वाइज इस प्रकार है:
सामान्य हिंदी
- संज्ञा
- सर्वनाम
- विशेषण
- संधि
- संधि विच्छेद
- समास
- उपसर्ग
- प्रत्यय
- पर्यायवाची शब्द
- विलोम शब्द
- शब्द युग्म
- एकार्थी शब्द
- अशुद्ध वाक्य शुद्धि
- मुहावरे
- लोकोक्तियां।
राजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति:
- राजस्थान के ऐतिहासिक प्रमुख स्रोत
- प्रमुख राजवंश और उनकी प्रशासनिक व्यवस्था
- स्थापत्य कला – किले, मंदिर, महल
- प्रमुख मेले
- त्यौहार
- लोक कलाएं
- लोक संगीत
- लोक नृत्य
- संत-संप्रदाय
- राजस्थानी भाषा
- साहित्य और बोलियां
- राजस्थान का भूगोल –
- भौतिक स्वरूप
- जलवायु
- नदियां
- झीलें
- कृषि और पशु संपदा
- वन एवं वन्य जीव संरक्षण।
शस्य विज्ञान (Agronomy):
- फसल उत्पादन के सिद्धांत
- राजस्थान की प्रमुख फसलें –
- धान
- गेहूं
- मक्का
- बाजरा
- दलहन
- तिलहन फसलें।
- खरपतवार नियंत्रण
- सिंचाई
- जल निकास
- खाद एवं उर्वरक प्रबंधन
- शुष्क खेती
- फसल चक्र।
उद्यान विज्ञान (Horticulture):
- फल और सब्जी उत्पादन के बुनियादी सिद्धांत
- राजस्थान की जलवायु के अनुसार प्रमुख फलदार पौधे –
- आम
- अमरूद
- नींबू
- बेर
- अनार।
- सब्जियां
- फूलों की खेती
- पौध संरक्षण
- पौधों की नर्सरी प्रबंधन
- फलों एवं सब्जियों का परिरक्षण।
पशुपालन (Animal Husbandry):
- राजस्थान की प्रमुख गाय, भैंस, भेड़, बकरी और ऊंट की नस्लें, पशुओं में होने वाले प्रमुख संक्रामक और असंक्रामक रोग
- कृत्रिम गर्भाधान
- पशु पोषण
- चारा प्रबंधन
- दूध दोहन की विधियां
- दुग्ध उत्पाद इत्यादि।
Read Also….राजस्थान में ईओ और आरओ के 140 पदों पर नई भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
Rajasthan Krishi Paryavekshak Required Documents
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती ऑनलाइन फॉर्म भरते समय निम्नलिखित दस्तावेज होना आवश्यक है:
- कक्षा 10वीं मार्कशीट
- कक्षा 12वीं मार्कशीट
- स्नातक मार्कशीट (यदि आपके पास हो)
- आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट साइज लेटेस्ट रंगीन फोटो
- हस्ताक्षर
- जाति प्रमाणपत्र (सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी)
- मूल निवास प्रमाणपत्र (Bonafide Certificate)
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी इत्यादि।
Rajasthan Agriculture Supervisor Salary
राजस्थान कृषि सुपरवाइजर भर्ती में यदि आपका चयन हो जाता है तो आपको राज्य सरकार के 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल L-5 के आधार पर मासिक वेतन मिलेगा, जिसमें न्यूनतम 29,200 रूपये से प्रमोशन होते होते अधिकतम 92,300 रूपये तक की प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।
आपको शुरुआत में प्रोबेशन पीरियड के दौरान नियम अनुसार केवल फिक्स मानदेय यानी लगभग 29,200 रूपये सैलरी मिलेगी। सफलतापूर्वक यह अवधि पूरी होने के बाद बढ़ा हुआ मूल वेतन, महंगाई भत्ता (DA), यात्रा भत्ता सहित विभिन्न नियत सरकारी भत्तों का भी पूरा लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
How To Apply for Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2027
Krishi Supervisor Online Form आप घर बैठे लैपटॉप या स्मार्टफोन से भर सकते है या नजदीकी ईमित्र से भी भरवा सकते है, खुद से फॉर्म सबमिट करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आपको राज्य सरकार की आधिकारिक एसएसओ पोर्टल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर चले जाना है।
- यदि आपके पास कोई एसएसओ आईडी नहीं है तो ‘Registration‘ ऑप्शन सलेक्ट करके जनाधार के साथ आवश्यक जानकारी भरते हुए अपनी डिजिटल एसएसओ आईडी बनाएं।
- इसके बाद एसएसओ आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड हूबहू दर्ज करके पोर्टल में Login करें।

- इस पोर्टल के डेशबोर्ड पर ‘Recruitment Portal‘ टैब पर क्लिक करना है।
- नए पेज में “Ongoing Recruitment” ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- जब भी नोटिफिकेशन आएगा तो लाइव भर्तियों की लिस्ट में आपको RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2027 लिखा हुआ एवं इसके सामने ‘Apply Now‘ ऑप्शन दिख जाएगा, इस पर क्लिक करना है।
- संबंधित पद “Agriculture Supervisor को सलेक्ट करना है।
- यदि वन टाइम रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो आवश्यक जानकारी दर्ज करके, जरूरी डॉक्यूमेंट्स को डिजिलॉकर से अपलोड करके एवं वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करके OTR कंप्लीट करें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में लगभग जानकारी ऑटोमैटिक फेच हो जाएगी, अन्य बेसिक जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, मेल आईडी इत्यादि दर्ज करें।
- अंत में OTP वेरिफिकेशन के बाद राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती फॉर्म को “Submit” करके इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
Important Useful Links
| Agriculture Supervisor Official Notification | Coming Soon |
| Krishi Supervisor Apply Online | Coming Soon |
| Official Website | RSSB Portal |
| Govt & Private Jobs & Result & Exam & Admit Card Updates | Join Telegram Channel, Join WhatsApp Group |
निष्कर्ष: Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2027 कृषि बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए बहुत अच्छा मौका है, यदि पिछली भर्ती में आपका सिलेक्शन नहीं हुआ है तो हार ना मानें और एक बार फिर से जुनून के साथ तैयारी शुरू कर दें। इस भर्ती से जुड़ा अभी कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं आया है, लेकिन 2027 में यह भर्ती आना लगभग तय है। इसके अलावा आपके जो भी सवाल है हमसे कमेंट बॉक्स में पूछें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई पूरी जानकारी केवल अपकमिंग संभावित रिक्त पदों के अनुमान, मीडिया रिपोर्ट्स और सामान्य शैक्षणिक मार्गदर्शन के आधार पर शेयर की गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा इस भर्ती को लेकर फिलहाल कोई भी आधिकारिक अधिसूचना या कैलेंडर जारी नहीं किया गया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद तारीखें, पद संख्या, योग्यता, आवेदन शुल्क और भर्ती के अन्य नियमों में बदलाव होना पूरी तरह संभव है। उम्मीदवारों से हमारा अनुरोध है कि वे किसी भी अंतिम निर्णय पर पहुंचने से पहले एक बार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर लेटेस्ट अपडेट्स अवश्य चेक करें।
Rajasthan Agriculture Supervisor Vacancy 2027 FAQs
राजस्थान कृषि सुपरवाइजर भर्ती 2026-27 कब निकलेगी?
इस भर्ती को लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल अनाउसमेंट या नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, लेकिन विभिन्न लेटेस्ट अपडेट्स के मुताबिक लगभग मार्च 2027 में विज्ञप्ति जारी होने की पूरी पूरी उम्मीद है।
राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर की सैलरी कितनी है?
Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2027 के लिए चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम 29,200 रूपये से अधिकतम 92,300 रूपये तक मासिक वेतनमान दिया जाता है।
राजस्थान कृषि सुपरवाइजर एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग है या नहीं है?
हां, इस भर्ती परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती में कौन आवेदन कर सकता है?
मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कृषि विषय के साथ कक्षा 12वीं पास या कृषि/हॉर्टिकल्चर में स्नातक पास कोई भी अभ्यर्थी यह फॉर्म भर सकता है।
राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर नई भर्ती कुल कितने पदों पर निकलेगी?
मीडिया रिपोर्ट्स और ताजा अनुमानों के अनुसार इस बार नई सुपरवाइजर भर्ती 1,173 पदों पर मिलने की संभावना है।