HP Assistant Staff Nurse Bharti 2026 Apply Now: हिमाचल प्रदेश में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन 29 अगस्त तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर द्वारा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अंतर्गत HP Assistant Staff Nurse Bharti 2026 का Advertisement No. 12/2026 पोर्टल पर 23 जुलाई को जारी किया जा चुका है। राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ नर्स के 312 पदो के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।

HP Assistant Staff Nurse Bharti 2026 Apply Now
HP Assistant Staff Nurse Bharti 2026

योग्य उम्मीदवार HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। आवेदन पत्र 30 जुलाई 2026 से आमंत्रित किए गए है। आपके पास फॉर्म भरने के लिए लास्ट डेट 29 अगस्त 2026 तक का समय है। बता दें कि हिमाचल स्टाफ नर्स भर्ती के लिए केवल हिमाचल प्रदेश के स्थाई मूल निवासी ही अप्लाई कर सकते है, अन्य राज्यों के अभ्यर्थी इस नौकरी में आवेदन के लिए पात्र नहीं हैं।

HP Assistant Staff Nurse Bharti 2026 Overview

भर्ती संगठनहिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर
विभाग का नामचिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, हिमाचल प्रदेश
पदों का नामअसिस्टेंट स्टाफ नर्स (ASN) – पोस्ट कोड: 26044
कुल पद संख्या312 पद
अधिसूचना जारी23 जुलाई 2026
आवेदन शुरू30 जुलाई 2026 (सुबह 10:00 बजे)
आवेदन मोडऑनलाइन
अन्य राज्यों के अभ्यर्थीअप्लाई नहीं कर सकते है
जॉब लोकेशनहिमाचल प्रदेश (HP)
कैटेगरीHPRCA Recruitment 2026

HPRCA ASN Vacancy Details

HP Assistant Staff Nurse Bharti 2026 के तहत 312 पदो पर आवेदन आमंत्रित किए गए है, जो कि एक संविदा आधारित भर्ती है, इसमें विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित पद संख्या निम्नानुसार है:

  • जनरल (UR): 112 पद
  • GEN (WFF): 04
  • EWS: 40 पद
  • OBC (UR): 50 पद
  • OBC (BPL): 12
  • OBC (WFF): 02
  • SC (UR): 62 पद
  • SC (BPL): 12
  • SC (WFF): 02
  • ST (BPL): 04
  • ST (UR): 12 पद
HP Assistant Staff Nurse Notification
HP Assistant Staff Nurse Notification

Educational Qualification

  • हिमाचल प्रदेश असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती में आवेदन के लिए आपका किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या शिक्षण संस्थान से कम से कम 50% अंकों के साथ B.Sc. Nursing में उतीर्ण होना आवश्यक है।
    या
  • फिर आपने न्यूनतम 50% अंकों के साथ GNM (A Grade Nursing Diploma) कोर्स किया हो।
  • इसके साथ ही आपका हिमाचल प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल (HPNRC) में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
  • यह भर्ती केवल महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।
  • आवेदक का हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।

Age Limit

हिमाचल प्रदेश असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती के लिए उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी:

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 32 वर्ष

हिमाचल प्रदेश सरकारी नियम अनुसार SC, ST, OBC और PwD उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तक की विशेष छूट दी जाएगी।

HP Assistant Staff Nurse Application Fees

एचपी स्टाफ नर्स भर्ती में सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रूपये आवेदन शुल्क और 700 रूपये प्रोसेसिंग शुल्क मिलाकर कुल 800 रूपये शुल्क रखा गया है। जिसका भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग पेमेंट गेटवे माध्यम से करना होगा।

आवेदन की अंतिम तिथि के बाद खुलने वाली चार दिवसीय करेक्शन विंडो के दौरान संशोधन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है।

HP Assistant Staff Nurse Bharti 2026 Form Date

एचपी स्टाफ नर्स भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 23 जुलाई को जारी किया जा चुका है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 30 जुलाई 2026 (सुबह 10:00 बजे)
  • ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट: 29 अगस्त 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
  • करेक्शन विंडो ओपन: लास्ट डेट के तुरंत बाद 4 दिनों तक ओपन रहेगी।

HP Assistant Staff Nurse Selection Process

हिमाचल प्रदेश असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित के आधार पर होगा, जिसमें जनरल कैटेगरी के लिए कम से कम 45% और आरक्षित सभी श्रेणियों (SC/ST/OBC/WFF) के लिए 40% पासिंग मार्क्स लाना अनिवार्य है।

इसके बाद शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

HP Assistant Staff Nurse Exam Pattern

  • एचपी स्टाफ नर्स एग्जाम ऑब्जेक्टिव टाइप का होगा।
  • जिसमें विभिन्न विषयों से कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों के 1 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का एवं पूरा पेपर 120 अंकों का होगा।
  • परीक्षा में आवश्यक शैक्षणिक योग्यता के स्तर के नर्सिंग और संबंधित विषय शामिल है।
  • साथ ही जनरल नॉलेज के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स, दैनिक विज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग, सोशल साइंस, जनरल इंग्लिश और जनरल हिंदी विषय शामिल है।

Read Also…12वीं पास के लिए पुलिस कांस्टेबल के 734 पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन 6 अगस्त तक

HP Assistant Staff Nurse Salary & Honorarium

HP Assistant Staff Nurse Vacancy 2026 के लिए चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती 5 वर्षों तक 25,000/- रूपये प्रतिमाह का समेकित फिक्स मानदेय दिया जाएगा।

यह नियुक्ति प्रारंभिक रूप से 5 साल के अनुबंध/एंगेजमेंट अवधि के आधार पर आयोजित की जा रही है।

How to Apply HP Assistant Staff Nurse Bharti 2026

HP Staff Nurse Online Form भरने के लिए आप यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले HPRCA की ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
HPRCA Official Website
HPRCA Official Website
  • होमपेज पर ‘Sign Up‘ ऑप्शन पर क्लिक करके जरूरी जानकारी के साथ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
HPRCA Sign Up
HPRCA Sign Up
  • फिर यूजरनेम और पासवर्ड से पोर्टल पर Login कर लें।
  • अब HP Assistant Staff Nurse Recruitment 2026 के लिए Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य बेसिक डिटेल्स सही सही भरें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • परीक्षा केंद्र के लिए अपने पसंदीदा जिले का चयन करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Submit करते हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Useful Important Links

HPRCA Staff Nurse Notification HPRCA Staff Nurse Notification Download
HPRCA Apply OnlineApply Online
Official WebsiteHPRCA Portal
More Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: HP Assistant Staff Nurse Bharti 2026 केवल मात्र हिमाचल प्रदेश की महिला नर्सिंग उम्मीदवारों के लिए सरकारी सेक्टर में करियर बनाने की एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। योग्य उम्मीदवार आवेदन की लास्ट डेट 29 अगस्त 2026 से पहले अपनी पात्रता चेक करके समय रहते पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

FAQs

क्या हिमाचल प्रदेश स्टाफ नर्स भर्ती के लिए दूसरे राज्यों की महिला आवेदन कर सकती हैं?

नहीं, इस नौकरी के लिए केवल हिमाचल प्रदेश की मूल स्थाई निवासी महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं।

एचपी स्टाफ नर्स एग्जाम में पास होने के लिए न्यूनतम कितने प्रतिशत अंक चाहिए?

इसके लिए जनरल कैटेगरी के लिए न्यूनतम 45% और अन्य सभी आरक्षित श्रेणियों के लिए 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

सिलेक्शन के बाद सहायक स्टाफ नर्स को शुरुआती वेतन कितना मिलेगा?

चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती 5 वर्षों तक 25,000/- रूपये प्रतिमाह का फिक्स समेकित मानदेय/वेतनमान दिया जाएगा।

क्या HP Assistant Staff Nurse Bharti 2026 के लिए पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, यह भर्ती केवल राज्य की महिला उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment