एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) द्वारा देश के योग्य और प्रतिभाशाली युवाओं के लिए Airport Manager and Junior Executive Bharti 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन (12/2026/CHQ/DR-CBT) जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए सिविल एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑपरेशंस के लिए मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के कुल 389 पदों पर सीधी नियुक्तियां की जाएंगी।

किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक एयरपोर्ट भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन 08 अगस्त 2026 से आमंत्रित किए गए है। आवेदन की लास्ट डेट 07 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। योग्य अभ्यर्थी एयरपोर्ट की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है।
Airport Manager and Junior Executive Bharti 2026 Overview
| Organization Name | Airports Authority of India (AAI) |
| Post Name | Manager & Junior Executive |
| Total Vacancies | 389 Posts |
| Apply Mode | Online |
| Last Date | 07 Sep 2026 |
| Job Location | Anywhere in India |
| Category | AAI Latest Jobs 2026 |
| Official Website | Airport Website |
Application Fees
आपको फॉर्म भरते टाइम अपने आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, कैटेगरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क इस प्रकार है:
- General/OBC/EWS: ₹1,000/- (जीएसटी सहित)
- SC/ST: निशुल्क
- Female/PWD/AAI Apprentice: निशुल्क

Vacancy Details
एयरपोर्ट मैनेजर और एक्जीक्यूटिव भर्ती के कुल 389 पदो पर आवेदन आमंत्रित किए गए है, विभिन्न स्तरीय रिक्त पद शामिल है:
मैनेजर – कुल 260 पद
- Manager (Engg-Civil): 145 पद
- Manager (Engg-Elect): 16 पद
- Manager (Finance): 34 पद
- Manager (Information Technology): 5 पद
- Manager (Architecture): 4 पद
- Manager (Law): 2 पद
- Manager (Fire Services): 14 पद
- Manager (Operations): 28 पद
- Manager (Commercial): 9 पद
- Manager (Corporate Planning & Management Services): 1 पद
- Manager (Corporate Communications): 2 पद
जूनियर एग्जीक्यूटिव (Junior Executive) – कुल 129 पद
- Junior Executive (Finance): 36 पद
- Junior Executive (Law): 6 पद
- Junior Executive (Operations): 79 पद
- Junior Executive (Survey & Cartography): 8 पद
Airport Manager and Junior Executive Bharti 2026 Last Date
एयरपोर्ट मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए निम्नलिखित तारीखों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है:
- Online Form Start Date: 08 August 2026
- Online Apply Last Date: 07 Sep 2026
- CBT Exam Date: Will be announced soon on AAI Website
Age Limit & Relaxations
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा उम्र की गणना 7 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी, पद अनुसार निर्धारित आयु सीमा निम्नानुसार है:
- Manager: न्यूनतम 18 से अधिकतम 32 वर्ष
- Junior Executive: न्यूनतम 18 से अधिकतम 27 वर्ष
सरकारी नियम अनुसार एससी और एसटी को ऊपरी आयु में 5 वर्ष की, ओबीसी (NCL) को 3 वर्ष की और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को श्रेणीवार अधिकतम 10 वर्ष तक की विशेष छूट दी गई है।
Airport Manager and Junior Executive Bharti 2026 Qualifications
- Manager: संबंधित ट्रेड में ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग डिग्री या प्रोफेशनल डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएशन/एमबीए के साथ 3 वर्ष का पोस्ट-क्वालिफिकेशन कार्य अनुभव होना आवश्यक है।
- Junior Executive: संबंधित विषय में डिग्री अथवा इंजीनियरिंग डिग्री या प्रोफेशनल डिग्री अथवा मास्टर डिग्री। फाइनेंस, लॉ, ऑपरेशंस और सर्वे पदों के लिए कार्य अनुभव की आवश्यकता नहीं है।
Selection Process
एयरपोर्ट मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए उम्मीदवारों का निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा:
- Computer Based Test (CBT): सभी पदों के लिए ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा का आधार हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाएं होगी।
- Interviews / Practical Tests: पोस्ट कोड 1 से 11 तक के लिए इंटरव्यू लिया जाएगा, वहीं फायर सर्विसेज पोस्ट कोड 7 के पदों के लिए एप्लीकेशन वेरिफिकेशन के बाद फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट और फिजिकल एंड्यूरेंस टेस्ट जैसे दौड़, कैजुअल्टी कैरिंग, पोल/रोप/लैडर क्लाइंबिंग होगा। चयन के बाद 2 साल के भीतर भारी वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य है।
- Driving License Requirement: एयरपोर्ट ऑपरेशंस और फायर सर्विसेज के पदों के लिए वैध परमानेंट लाइट मोटर व्हीकल (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है, लर्निंग या टेम्परेरी लाइसेंस मान्य नहीं है
AAI Manager and Junior Executive Salary
AAI Recruitment के तहत मैनेजर और एक्जीक्यूटिव पदो के लिए चयनित उमीदवारों को पद अनुसार निम्नलिखित वेतनमान दिया जाएगा:
- Manager: E-3 लेवल के तहत न्यूनतम 60,000 से अधिकतम 1,80,000 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
- Junior Executive: E-1 लेवल के तहत न्यूनतम 40,000 रूपये से अधिकतम 1,40,000 रूपये तक मासिक वेतनमान दिया जाएगा।
- इसके अलावा दोनों पदो पर कर्मचारियों को डीए, एचआरए, सीपीएफ, ग्रेच्युटी, सोशल सिक्योरिटी स्कीम और विभिन्न मेडिकल सुविधाएं एएआई नियमों के अनुसार दी जाएंगी। योग्य कर्मचारियों के लिए पे-प्रोटेक्शन का भी प्रावधान है। मैनेजर यानी फायर सर्विसेज कर्मचारियों के लिए 5 लाख रूपये का 3 साल तक का सर्विस बॉन्ड भी लागू होगा।
Read Also…नेशनल इन्श्योरेन्स कंपनी में सहायक के 500 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, फटाफट करें अप्लाई
How to Apply Airport Manager and Junior Executive Vacancy 2026
AAI Manager & Executive Bharti में ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले एएआई की ऑफिशियल वेबसाइट beta.aai.aero पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर ‘Careers‘ सेक्शन में जाएं।
- एक नया पेज खुलेगा, जिसमें Airport Manager and Junior Executive Recruitment 2026 के Apply Online पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी के साथ अपना पंजीकरण पूरा करें।
- इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करके योग्यता अनुसार पद सलेक्ट करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता और अन्य बेसिक डिटेल्स सही-सही भरें।
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें।
- कैटेगरी अनुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
- भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
Important Links
| AAI Manager & Executive Notification | AAI Manager & Executive Notification PDF Download |
| AAI Manager & Executive Apply | AAI Manager & Executive Apply Online (Active 8 August) |
| Official Website | AAI Portal |
| More Jobs Update | Join Telegram Channel |
निष्कर्ष: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की यह Airport Manager and Junior Executive Bharti 2026 तकनीकी और प्रबंधकीय योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। यदि आप किसी भी पद के लिए योग्यता पूरी करते है तो लास्ट डेट 07 सितंबर 2026 से पहले अपनी पात्रता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
Disclaimer: यह सम्पूर्ण जानकारी AAI Manager & Junior Executive Official Notification के आधार पर दी गई है। किसी भी अंतिम निर्णय पर पहुंचने अथवा आवेदन करने से पहले अधिसूचना में दी गई पूरी जानकारी को अच्छे से चेक कर लें।
Airport Manager and Junior Executive Bharti 2026 FAQs
क्या इस भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है?
नहीं, कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
ओबीसी और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र किस वित्तीय वर्ष का होना चाहिए?
ओबीसी (NCL) और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र वित्तीय वर्ष 2026-27 के दिशा-निर्देशों के अनुसार सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया हुआ होना चाहिए।
एयरपोर्ट मैनेजर और एक्जीक्यूटिव भर्ती में आवेदन के समय कौन सा ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है?
एयरपोर्ट ऑपरेशंस और फायर सर्विसेज के पदों के लिए वैध परमानेंट लाइट मोटर व्हीकल (LMV) लाइसेंस होना अनिवार्य है।
क्या एक उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकता है?
हां, उम्मीदवार अलग अलग पदों के लिए अलग रजिस्ट्रेशन और अलग शुल्क जमा करके आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे हर पद की पात्रता पूरी करते हों।
क्या जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए कोई कार्य अनुभव जरूरी है?
नहीं, अधिकांश जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों जैसे फाइनेंस, लॉ, ऑपरेशंस और सर्वे के लिए किसी भी कार्य अनुभव की आवश्यकता नहीं है, फ्रेशर्स उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।