Bihar Anganwadi Bharti 2026 Notification Release: 10वीं पास के लिए बिहार आंगनवाड़ी में 22,891 पदों पर नई भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिहार की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का सपना सच करने वाला बेहतरीन मौका आ गया है। समाज कल्याण विभाग, आई.सी.डी.एस. निदेशालय के अंतर्गत संचालित होने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण के लिए Bihar Anganwadi Bharti 2026 का रास्ता साफ हो चुका है। राज्य मंत्रिमंडल द्वारा ‘आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका चयन मार्गदर्शिका-2026’ पर मुहर लगने के बाद अब कुल 22,891 खाली पदों पर पारदर्शी तरीके से चयन प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

Bihar Anganwadi Bharti 2026 Sahayika & Sevika Notification Release 10वीं पास के लिए बिहार आंगनवाड़ी में 22,891 पदों पर नई भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
Bihar Anganwadi Bharti 2026

इस रिक्रूटमेंट के जरिए योग्य एवं स्थानीय महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे जिससे जमीनी स्तर पर बाल विकास और पुष्टाहार सेवाओं को मजबूती मिलेगी। इस आर्टिकल में आपको बिहार आंगनबाड़ी वैकेंसी 2026 के लिए पात्रता, चयन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया की स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

Bihar Anganwadi Bharti 2026 Overview

भर्ती संगठनसमाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार (ICDS Directorate)
पदों के नामआंगनवाड़ी सेविका और आंगनवाड़ी सहायिका
कुल रिक्त पद22,891
नौकरी का प्रकारबिहार सरकारी नौकरी / मानदेय आधारित
कैटेगरीBihar Sarkari Naukri 2026 / Mahila Jobs
आवेदन का माध्यमऑनलाइन / ऑफलाइन (जिलावार निर्धारित)
आधिकारिक वेबसाइटAnganwadi Portal

Bihar Anganwadi Bharti 2026 Form Date

बिहार आंगनवाड़ी भर्ती के लिए कैबिनेट मंजूरी 29 जुलाई 2026 को दी गई थी, जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें इस प्रकार है:

  • आधिकारिक अधिसूचना जारी: अगस्त 2026
  • आवेदन शुरू होने की तिथि: अगस्त 2026 (शीघ्र)
  • आवेदन की लास्ट डेट: विज्ञापन जारी होने 30 दिनों के भीतर

Vacancy Details

राज्य में आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार Bihar Anganwadi Bharti 2026 के तहत कुल 22,891 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसमें आंगनवाड़ी सेविका और आंगनवाड़ी सहायिका के निम्नलिखित पद शामिल है:

  • आंगनवाड़ी सेविका: 6,141 पद
  • आंगनवाड़ी सहायिका: 16,750 पद
    कुल पद संख्या: 22,891
Bihar Anganwadi Latest News
Bihar Anganwadi Latest News

Application Fees

बिहार आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आरक्षित और अनारक्षित किसी भी वर्ग के कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते है। क्योंकि किसी भी वर्ग के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।

Bihar Anganwadi Bharti 2026 Qualification

बिहार आंगनबाड़ी भर्ती के लिए पद अनुसार आवेदकों के पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए:

  • आंगनवाड़ी सेविका: उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कमसे कम कक्षा 10वीं उतीर्ण होना आवश्यक है।
  • आंगनवाड़ी सहायिका: आंगनवाड़ी में सहायिका बनने के लिए उम्मीदवारों का कक्षा 10वीं पास होना आवश्यक है।
  • स्थानीय निवासी: आवेदिका उसी वार्ड, ग्राम पंचायत या पोषक क्षेत्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए, जिस क्षेत्र के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र के लिए वह आवेदन करना चाहती है।
  • आवेदक महिला के पास उप-विभागीय अधिकारी द्वारा जारी किया गया आवासीय प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आवेदक महिला के पास आंगनवाड़ी फॉर्म भरने के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज होने चाहिए।

Note: बिहार के पुरुष अभ्यर्थी एवं अन्य राज्य के कोई भी महिला पुरुष बिहार आंगनवाड़ी भर्ती में आवेदन के लिए पात्र नहीं है।

Age Limit

बिहार आंगनवाड़ी भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है।

जबकि ऊपरी आयु सीमा श्रेणी अनुसार 35 से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

आरक्षित वर्ग OBC, SC और ST की महिला उम्मीदवारों को बिहार सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

Bihar Anganwadi Bharti 2026 Selection Process

बिहार आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा और बिना इंटरव्यू निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा:

  • Merit List: उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
  • आम सभा: पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पोषक क्षेत्र में आम सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शॉर्टलिस्ट सभी उम्मीदवारों को शामिल होना अनिवार्य है।
  • Document Verification: शॉर्टलिस्ट की गई महिलाओं को निर्धारित तिथि पर अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स चेक करवाने होंगे।
Bihar Anganwadi Bharti Short Notice
Bihar Anganwadi Bharti Short Notice

Bihar Anganwadi Salary & Honorarium

बिहार आंगनबाड़ी केंद्रों पर काम करने वाली सेविका और सहायिका को सरकार द्वारा पद अनुसारमानदेय दिया जाता है, जो न्यूनतम से अधिकतम इस प्रकार है:

  • आंगनवाड़ी सहायिका सैलरी: राज्य में आंगनवाड़ी सहायिका को न्यूनतम ₹45,00 से अधिकतम ₹6,000 तक का मानदेय दिया जाता है।
  • आंगनवाड़ी सेविका सैलरी: आंगनवाड़ी सेविका को ₹₹9,000 से अधिकतम ₹12,000 तक मासिक मानदेय दिया जाता है, जो उनके कार्य अनुभव और सरकार द्वारा समय-समय पर की जाने वाली बढ़ोतरी पर निर्भर करता है।
  • इसके अलावा समय-समय पर मिलने वाले प्रोत्साहन भत्ते (Incentives) को जोड़कर यह राशि और बढ़ जाती है।

Read Also…..रेलवे JE और DMS के 3,993 पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन 13 सितंबर तक

How to Apply Bihar Anganwadi Vacancy 2026

Bihar Anganwadi Form जिलेवार ऑनलाइन और ऑफलाइन भरे जा रहे है, जिन जिलों में ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे है वो अभ्यर्थी इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले समाज कल्याण विभाग या ICDS बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Bihar Anganwadi Official Website
Bihar Anganwadi Official Website
  • होमपेज पर “Bihar Anganwadi Recruitment 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना जिला, ब्लॉक, पंचायत और वार्ड का चयन करके आवश्यक जानकारी के साथ ओटीपी वेरिफाई करते हुए रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करके आवेदन फॉर्म में सम्पूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके आवेदन फॉर्म में अपलोड करें।
  • दर्ज की गई जानकारी को अच्छे से चेक करके फॉर्म को Submit कर दें और प्रिंटआउट निकाल लें।

ऑफलाइन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • समाज कल्याण विभाग अथवा ICDS बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंगनवाड़ी सेविका अथवा सहायिका का फॉर्म डाउनलोड करें।
  • अब इसका प्रिंटआउट निकलवा कर फॉर्म में मांगी गई जानकारी को सही सही स्पष्ट शब्दों में लिखें।
  • निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज की फोटो चिपका कर आवेदनकर्ता के स्थान पर अपने हस्ताक्षर करें।
  • सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी निकलवा कर फॉर्म के साथ अटैच करें।
  • अब इस फॉर्म को संबंधित आंगनवाड़ी कार्यालय में जाकर जमा करवा दें।

बिहार आंगनवाड़ी भर्ती में फॉर्म भरने के लिए Documents

आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका भर्ती का फॉर्म भरते समय आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए:

  • आधार कार्ड
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • स्थायी मूल निवास प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ
  • चालू मोबाइल नंबर (जो आधार से लिंक्ड हो)
  • विधवा/तलाकशुदा प्रमाणपत्र यदि लागू हो
  • ईमेल आईडी
  • हस्ताक्षर इत्यादि।

बिहार आंगनवाड़ी भर्ती से जुड़े नए दिशा-निर्देश

  • पोषक क्षेत्र की महत्ता: नई मार्गदर्शिका-2026 के अंतर्गत यह सख्त निर्देश दिए गए हैं कि चयन प्रक्रिया में केवल उसी पोषक क्षेत्र और बाहुल्य वर्ग की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • त्वरित निष्पादन: राज्य के विभिन्न जिलों में खाली पड़े 22,891 पदों को चरणबद्ध तरीके से जल्द से जल्द भरने के लिए जिलाधिकारियों को अधिकार दिए गए हैं।

Important Links

Bihar Anganwadi Short NoticeShort Notice
Bihar Anganwadi Notification Bihar Anganwadi Notification Download
Bihar Anganwadi Apply OnlineAnganwadi Apply Now
Official Website Anganwadi Website
Daily Latest UpdateJoin Telegram ChannelJoin WhatsApp Group

निष्कर्ष: Bihar Anganwadi Bharti 2026 बिहार की ग्रामीण और शहरी महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। 22,891 पदों पर होने वाली यह बहाली न केवल रोजगार के नए द्वार खोलेगी, बल्कि जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य और पोषण योजनाओं के क्रियान्वयन को भी सुदृढ़ बनाएगी। योग्य महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी दस्तावेज तैयार रखें और जिलेवार समय पर आवेदन कर लें।

FAQs

बिहार आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में कुल कितने पदों पर बहाली होगी?

इस भर्ती के तहत कुल 22,891 पदों पर आवेदन मांगे गए है, जिसमें सेविका के 6,141 पद और सहायिका के 16,750 पद शामिल है।

बिहार में आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका को कितनी सैलरी मिलती है?

सहायिका को अधिकतम ₹6,000 और सेविका को ₹12,000 तक प्रतिमाह मानदेय दिया जाता होता है।

चयन के लिए आयु सीमा क्या होनी चाहिए ?

बिहार आंगनवाड़ी भर्ती में आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

क्या इस भर्ती के लिए पुरुष अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका के इन पदों पर केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने के लिए पात्र हैं।

आंगनवाड़ी सेविका बनने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

सेविका पद के लिए आपके पास न्यूनतम कक्षा 10वीं पास योग्यता होनी चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment