Integral Coach Factory Vacancy 2026: बिना परीक्षा 10वीं पास के लिए 1010 पदों पर इंटीग्रल कोच फैक्ट्री सीधी भर्ती, आवेदन 7 सितम्बर तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

क्या आप भारतीय रेलवे के अंतर्गत अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग से अपने करियर को नई उड़ान देना चाहते हैं? आपके लिए इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई ने Integral Coach Factory Vacancy 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में कुल 1010 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए है, अभ्यर्थी अधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

Integral Coach Factory Vacancy 2026 Apply Now for 1010 Posts
Integral Coach Factory Vacancy 2026

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू हो चुकी है। आपके पास आवेदन के लिए लास्ट डेट 7 सितम्बर तक का समय है।इस आर्टिकल में Integral Coach Factory Bharti 2026 के तहत पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

ICF Apprentice Recruitment 2026 Overview

संस्था का नामइंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई
Advt NoPB/RR/39/App/2026
पद का नामएक्ट अप्रेंटिस (Freshers & Ex-ITI)
कुल रिक्त पद1010 पद
नौकरी का स्थानचेन्नई, तमिलनाडु
आवेदन की लास्ट डेट7 सितम्बर
आवेदन मोडऑनलाइन
केटेगरीICF Recruitment 2026

Integral Coach Factory Vacancy 2026 Last Date

चेन्नई इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) भर्ती के लिए पोर्टल पर ऑफिशियल नोटिफिकेशन 8 अगस्त को जारी हो चुका है:

  • आवेदन शुरू: 08 अगस्त 2026 (09:30 बजे से)
  • आवेदन की लास्ट डेट: 07 सितंबर 2026 (शाम 17:30 बजे तक)
Integral Coach Factory Notification
Integral Coach Factory Notification

Post Details & Trade Wise Breakdown

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई द्वारा कुल 1010 पदों पर ट्रेड-वाइज आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, फ्रेशर्स केटेगरी के कुल 330 पद शामिल है, जबकि एक्स आईटीआई केटेगरी के 680 पद शामिल है। जिनका ट्रेड अनुसार विवरण इस प्रकार है:

कैटेगरी नामकुल पदपदों के नाम
Freshers330 पदकार्पेंटर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट, पेंटर, वेल्डर और एमएलटी-रेडियोलॉजी/पैथोलॉजी
Ex-ITI680 पदकार्पेंटर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट, पेंटर, वेल्डर और पासू/PASAA

Integral Coach Factory Vacancy 2026 Qualification

इस ICF भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पदानुसार निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता होनी अनिवार्य है:

Freshers (10th/12th Pass)

  • फ्रेशर्स कैटेगरी के अंतर्गत फिटर, इलेक्ट्रीशियन और मशीनिस्ट ट्रेड के लिए 10+2 प्रणाली के तहत विज्ञान और गणित विषय के साथ न्यूनतम 50% अंकों से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • कार्पेंटर और पेंटर ट्रेड पदों के लिए कम से कम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  • वेल्डर और MLT यानी रेडियोलॉजी व पैथोलॉजी पदो के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के साथ कक्षा 12वीं (HSC) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

Ex-ITI Category

  • एक्स आईटीआई केटेगरी पदो के लिए उम्मीदवार कम से कम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं पास होने चाहिए।
  • साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (ITI) प्राप्त किया हो।
  • Note: जिन उम्मीदवारों के पास डिग्री, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग की उच्च योग्यता है, वे इस अप्रेंटिसशिप के लिए पात्र नहीं हैं। इसके अलावा इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार पात्र हैं जो तमिलनाडु राज्य के मूल निवासी हैं और तमिलनाडु के स्थानीय रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हैं, यह नियम रेलवे कर्मचारियों के बच्चों पर लागू नहीं होता है।

Integral Coach Factory Age Limit

Integral Coach Factory Recruitment 2026 के लिए आयु की गणना 07 सितंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी:

  • न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु ITI अभ्यर्थी: 24 वर्ष
  • अधिकतम आयु Non-ITI / Freshers अभ्यर्थी: 22 वर्ष

सरकारी नियम अनुसार SC और ST को ऊपरी आयु में 5 वर्ष की, OBC को 3 वर्ष की और PwBD (दिव्यांग) उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की विशेष छूट दी गई है।

Integral Coach Factory Application Fees

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से करना होगा:

  • UR/OBC: ₹100/- + लागू सेवा शुल्क
  • SC/ST/PwBD/महिला अभ्यर्थी: निःशुल्क

Integral Coach Factory Vacancy 2026 Selection Process

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • मेरिट लिस्ट: चयन प्रक्रिया 10वीं कक्षा की परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाएगी।
  • मेडिकल फिटनेस/DV: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के समय केंद्र या राज्य सरकार के अस्पताल के सहायक सर्जन या उससे ऊपर के रैंक के गजेटेड डॉक्टर द्वारा प्रमाणित मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा।

Read Also….सफाई कर्मचारी सीधी भर्ती का 24752 पदो पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 28 सितम्बर तक

Integral Coach Factory Apprentice Salary (Stipend)

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री अप्रेंटिस भर्ती के लिए चयनित सभी उम्मीदवारों को ट्रेनिंग अवधि के दौरान हर महीने योग्यता अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा:

  • Freshers (10वीं पास): ₹8,200/- प्रतिमाह
  • Freshers (12वीं पास / MLT): ₹9,600/- प्रतिमाह
  • Ex-ITI पास उम्मीदवार: ₹9,600/- प्रतिमाह
    Note: दूसरे वर्ष में स्टाइपेंड की राशि में 10% की वृद्धि की जाती है।

How To Apply for Integral Coach Factory Vacancy 2026

RCF Apprentice Online Form मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए ऑनलाइन जमा करने की आसान स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस नीचे दी गई हैं:

  • सबसे पहले इंटीग्रल कोच फैक्ट्री की आधिकारिक वेबसाइट pb.icf.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Act Apprentice Online Application 2026” लिंक पर क्लिक करें।
Act Apprentice Online Application 2026
Act Apprentice Online Application 2026
  • नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
Click to Begin
Click to Begin
  • इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
ICF Apply
ICF Apply
  • आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • केटेगरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Integral Coach Factory Vacancy 2026 Apply Online

ICF Apprentice Notification PDF Download ICF Apprentice Notification PDF Download
ICF Apprentice Apply Online ICF Apprentice Apply Now
Official WebsiteICF Portal
Daily Latest Jobs UpdateJoin Telegram Channel, Join WhatsApp Group

निष्कर्ष: Integral Coach Factory Vacancy 2026 उन युवाओं के लिए एक गोल्डन ऑपरट्युनिटी है जो रेलवे के तकनीकी माहौल में काम सीखने के इच्छुक हैं। चूँकि इसमें बिना परीक्षा के सीधे मेरिट के आधार पर चयन किया जाना है, इसलिए योग्य अभ्यर्थियों के लिए यह एक शानदार मौका है। यदि आप पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो लास्ट डेट 07 सितंबर 2026 से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें।

ICF Vacancy 2026 FAQs

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री भर्ती 2026 के लिए सिलेक्शन कैसे होगा?

इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा, बिना इंटरव्यू केवल शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा।

ICF अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट कब है?

ICF Apprentice Recruitment 2026 में आवेदन करने की लास्ट डेट 07 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

इस भर्ती के लिए कौन से राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार केवल तमिलनाडु राज्य के स्थानीय निवासी अथवा वहां के एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज में रजिस्टर्ड उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

क्या इस अप्रेंटिसशिप के बाद रेलवे में पक्की नौकरी मिलेगी?

नहीं, यह सिर्फ एक स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम है, इसके बाद रोजगार की कोई गारंटी नहीं है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment