RBI Bank Assistant Bharti 2026: भारतीय रिजर्व बैंक असिस्टेंट भर्ती के 650 पदों पर अधिसूचना जारी, आवेदन शुरू

RBI Bank Assistant Bharti 2026: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए साल 2026 की बहुत बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा देशभर के अलग अलग क्षेत्रीय कार्यालयों में ‘असिस्टेंट’ की बड़ी भर्ती निकाली गई है। बैंक द्वारा RBI Bank Assistant Bharti 2026 का फुल नोटिफिकेशन 16 फरवरी को जारी किया गया है। इस भर्ती के जरिए कुल 650 खाली पदों को भरा जाएगा।

RBI Bank Assistant Bharti 2026
RBI Bank Assistant Bharti 2026

आरबीआई असिस्टेंट भर्ती विभिन्न लेटेस्ट बैंकिंग जॉब्स में से एक ऐसी गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है, जिसका लाखों बैंकिंग एस्पिरेंट्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजर्व बैंक में असिस्टेंट की यह नौकरी न केवल आपको एक सुरक्षित Sarkari Naukri देगी, बल्कि यह देश के केंद्रीय बैंक के साथ जुड़ने का गौरव भी देती है। RBI Assistant Banking Job के लिए योग्यता, एग्जाम पैटर्न, हाई कट-ऑफ, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

RBI Bank Assistant Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationReserve Bank of India (RBI)
Post NameAssistant
Total Vacancy650
Application Start Date16 February 2026
Application ModeOnline
Selection ProcessPrelims, Mains & LPT (No Interview)
Job LocationAll India
CategoryLatest Banking Jobs 2026
Official Websiterbi.org.in

RBI बैंक असिस्टेंट के कार्य 2026

आरबीआई में एक असिस्टेंट का काम काफी जिम्मेदारी वाला और गरिमापूर्ण होता है। इनके मुख्य कार्यों में बैंकिंग डॉक्युमेंट्स का रख-रखाव करना, डेटा एंट्री करना, वित्तीय स्थिरता से जुड़ी फाइलों का मैनेजमेंट करना और वरिष्ठ अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यों में सहायता प्रदान करना भी शामिल है।

यह एक ऐसी आरबीआई भर्ती है जिसमें आपको देश की अर्थव्यवस्था के साथ काम करने का सीधा अनुभव प्राप्त होता है। यहां का कार्य-वातावरण अन्य बैंकों की तुलना में काफी सरल, तनावमुक्त और व्यवस्थित होता है।

RBI Bank Assistant Bharti 2026 Form Date

आरबीआई असिस्टेंट भर्ती के लिए फुल नोटिफिकेशन 16 फरवरी 2026 को जारी किया गया है, साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी 16 फरवरी से शुरू कर दी गई है। आवेदन करने की लास्ट डेट 8 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

  • Online Form Start Date: 16 फरवरी, 2026
  • Last Date: 08 मार्च, 2026
  • RBI Assistant Prelims Exam Date: 11 अप्रैल, 2026
  • Mains Exam Date: 07 जून, 2026

Special Tip: आवेदन के अंतिम दिनों में सर्वर पर दबाव बढ़ जाता है, ऐसे में अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना फरवरी के अंत तक अपना फॉर्म अवश्य जमा कर लें।

आरबीआई असिस्टेंट पद संख्या विवरण

RBI Bank Assistant Vacancy 2026 के अंतर्गत कुल 650 खाली पदों को भरा जाएगा, इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों (Regional Offices) के खाली पद शामिल है। इस बार सबसे अधिक पद मुंबई कार्यालय के लिए 249 पद निर्धारित किए गए है। इसके अलावा कानपुर-लखनऊ के लिए 50 पद, नई दिल्ली के लिए 49 पद, चेन्नई के 53 पद, गुवाहाटी के लिए 36 पद और चंडीगढ़ के लिए 32 पद निर्धारित है।

इसी तरह से देश के अन्य प्रमुख केंद्रों में निर्धारित पदों की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया ऑफिसियल नोटिफिकेशन चेक करें। याद रखें आप जिस भी आरबीआई ऑफिस से आवेदन करें, वहां की क्षेत्रीय भाषा पर आपकी पकड़ मजबूत होनी चाहिए।

RBI Bank Assistant Bharti 2026 Eligibility Criteria

आरबीआई भर्ती के तहत सहायक पद का फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है, पात्रता का सबसे मुख्य मापदंड ‘स्थानीय भाषा’ है। आप जिस भी क्षेत्रीय कार्यालय जैसे जयपुर, मुंबई या किसी अन्य कार्यालय के लिए आवेदन कर रहे हैं, आपको वहां की क्षेत्रीय भाषा को बोलने, पढ़ने और लिखने का पूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है। यही कारण है कि यह आरबीआई भर्ती स्थानीय उम्मीदवारों को एक स्वाभाविक बढ़त प्रदान करती है। इसके अलावा शैक्षणिक एवं आयु सीमा संबंधित मानदंड कुछ इस प्रकार है:

RBI Bank Assistant Qualification 2026

शैक्षणिक योग्यता के मानदंडों के अनुसार उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए। वहीं
SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए स्नातक में केवल उत्तीर्ण होना ही पर्याप्त है। साथ ही आवेदकों को कंप्यूटर पर ‘वर्ड प्रोसेसिंग’ यानी कि PC Knowledge का बुनियादी ज्ञान होना जरूरी है।

RBI Bank Assistant Age Limit 2026

01 फरवरी, 2026 की तारीख तक इस भर्ती में फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा कुछ इस प्रकार होनी चाहिए:

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष
  • अभ्यर्थी का जन्म: 02 फरवरी 1998 से 01 फरवरी 2006 के बीच का होना चाहिए।
  • ऊपरी आयु में छूट: SC और ST को ऊपरी आयु में 5 साल, OBC को 3 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों को 7 वर्ष तक की सरकारी नियमानुसार विशेष छूट दी गई है।

RBI Bank Assistant Application Fees 2026

पात्रता जानने के बाद, अब बात करते हैं उस आवेदन शुल्क की जो आपको फॉर्म भरते समय जमा करना होगा:

  1. GEN/OBC/EWS: ₹450 + 18% GST (कुल लगभग ₹531/-)
  2. SC/ST/PwBD/EXS: ₹50 + 18% GST (कुल लगभग ₹59/-)
  3. RBI स्टाफ: कोई आवेदन शुल्क नहीं।

RBI Bank Assistant Bharti 2026 Selection Process

आरबीआई असिस्टेंट सरकारी नौकरी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई भी इंटरव्यू नहीं होगा। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया कुल तीन चरणों में पूरी होगी:

  • Preliminary Exam: यह एक स्क्रीनिंग टेस्ट है।
  • Main Exam: अंतिम मेरिट लिस्ट इसी परीक्षा के अंकों पर बनती है।
  • Language Proficiency Test (LPT): मुख्य परीक्षा के बाद स्थानीय भाषा का टेस्ट होता है। इसमें फेल होने पर आप सीधे बाहर हो जाएंगे, चाहे आपके मेंस में कितने भी अच्छे अंक क्यों न हों।
  • DV & Medical: अंत में दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण कर जॉइनिंग दी जाएगी।

LPT हेतु क्षेत्रीय भाषाओं की लिस्ट:

  • क्षेत्रीय कार्यालय, अनिवार्य स्थानीय भाषा
  • अहमदाबाद गुजराती
  • बेंगलुरु कन्नड़
  • भोपाल/जयपुर/पटना/नई दिल्ली हिंदी
  • मुंबई मराठी / कोंकणी
  • कोलकाता बंगाली / नेपाली
  • हैदराबाद तेलुगु
  • अन्य राज्य चेक फुल नोटिफिकेशन

RBI Bank Assistant Exam Pattern 2026

आरबीआई एग्जाम ऑनलाइन माध्यम से कराया जाएगा, यह परीक्षा प्रीलिम्स एवं मैंस दो चरणों में होगी। पेपर अनुसार एग्जाम पैटर्न कुछ इस प्रकार है:

RBI Assistant Prelims Exam:

विषय प्रश्नअंक
रीजनिंग3535
मैथ3535
इंग्लिश3030
कुल100100
  • Note: प्रत्येक सेक्शन के लिए आपको 20-20 मिनट का समय दिया जाएगा, एवं कुल 1 घंटे का टाइम मिलेगा।
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 (1/4) अंक काटे जाएंगे।

RBI Assistant Mains Exam:

विषयप्रश्नअंक
रीजनिंग4040
इंग्लिश4040
क्वांट4040
जनरल अवेयरनेस4040
कंप्यूटर4040
कुल200200

नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 (1/4) अंक काटे जाएंगे।

RBI Assistant Exam की Prepration कैसे करें Smart Study Tips 2026

RBI Bank Assistant Bharti 2026 प्रीलिम्स में कट-ऑफ अक्सर 90 से ऊपर जाती है, इसलिए तैयारी की रणनीति कुछ ऐसी होनी चाहिए:

  • स्पीड का खेल: प्रीलिम्स में पेन कम और दिमाग ज्यादा चलाएं, 100% सटीकता ही आपको रेस में रखेगी, क्योंकि एग्जाम ऑनलाइन माध्यम से कराया जाएगा।
  • एग्जाम डे टिप: परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होता है, इसलिए अपने हाथों पर मेहंदी या स्याही न लगाएं। रफ शीट पर अपना नाम और रोल नंबर पहले ही लिख लें।
  • प्रो-टिप: मेंस में ‘कंप्यूटर’ और ‘जीए’ को अपना हथियार बनाएं, क्योंकि यहां आप कम समय में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त कर सकते हैं।
  • रिवीजन: जो भी पढ़े उसे समझकर पढ़ें एवं बार बार रिवीजन अवश्य करें।

Read Also –  राजस्थान लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड के 7000+ पदों पर बंपर भर्ती, यहां देखें आवेदन की तारीखें

RBI Assistant Exam की तैयारी के लिए Best Books 2026

  • Mathematic Book: आर.एस. अग्रवाल की ‘क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड’।
  • Reasoning Book: एम.के. पांडेय या अंकुश लांबा के ऑनलाइन सेशंस।
  • English Book: नीतू सिंह (Vol-1) या ‘Word Power Made Easy’।
  • Banking Awareness Book: आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध ‘Faq’ सेक्शन और मंथली कैप्सूल्स।

RBI Assistant Salary Structure 2026

अब बात करते हैं उस सबसे जरूरी सवाल की, जिसे कही अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले ही जानना चाहते है, आरबीआई असिस्टेंट को मिलने वाली सैलरी बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव होती है। शुरुआती मूल वेतन लगभग 29,000 रूपये मिलता है, लेकिन विभिन्न वेतन भत्तों को जोड़कर कुल ग्रॉस सैलरी लगभग 58,514 रूपये प्रतिमाह होती है। इसके अलावा पेट्रोल, अखबार और मेडिकल जैसी लग्जरी सुविधाएं इसे एक प्रीमियम Career बना देती हैं।

How to Apply for RBI Bank Assistant Bharti 2026

RBI Assistant Online Form भरने के लिए आप यहां दिए गए कुछ आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
  • अब आप होमपेज पर ‘Opportunities@RBI’ सेक्शन में जाएं।
  • भर्तियों की लिस्ट में RBI Assistant Direct Recruitment 2026-27 के सामने Apply Online पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ‘New Registration’ पर क्लिक करके जरूरी जानकारी के साथ अपना पंजीकरण पूरा करें।
  • पंजीकरण के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • अब पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, जरूरी डॉक्युमेंट्स और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान (Thumb Impression) स्कैन करके अपलोड करें।
  • जिस क्षेत्रीय कार्यालय (Office) के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसे सलेक्ट करें।
  • क्रेडिट/डेबिट कार्ड या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरकर फॉर्म को Final Submit कर दें और प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

RBI Bank Assistant Bharti 2026 Apply Online

RBI Bank Assistant Notification PDF
RBI Bank Assistant Apply Online Apply Now
RBI Official Website RBI Portal

निष्कर्ष: RBI Bank Assistant Bharti 2026 केवल एक सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि आपके सपनों को पंख लगाने की बेहतरीन ऑपर्च्युनिटी है। अगर आप सोच रहे हैं कि 650 पद कम हैं, तो याद रखिए आपको सिर्फ 1 सीट चाहिए। आज से ही एक सही टाइम-टेबल बनाकर निरंतरता के साथ पढ़ाई शुरू कर दें। याद रखें, इस परीक्षा में सफलता की कुंजी ‘Fast Calculation’ और ‘Exact Answer’ में छिपी है। अपनी तैयारी को आज ही एक नया मोड दें।

Disclaimer: यह आर्टिकल पूरी तरह से RBI द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के विश्लेषण पर आधारित है। किसी भी बदलाव या अपडेट के लिए कृपया भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ही चेक करें।

RBI Bank Assistant Notification 2026 FAQ,s

क्या स्नातक के अंतिम वर्ष में पढ़ने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, आवेदन की कट-ऑफ तिथि 01 फरवरी 2026 तक आपके पास स्नातक की डिग्री और परिणाम होना अनिवार्य है, वरना आप आवेदन नहीं कर सकते है।

क्या आरबीआई असिस्टेंट में इंटरव्यू होता है?

जी नहीं, इस पद के लिए कोई भी इंटरव्यू नहीं कराया जाता है। इसमें योग्य अभ्यर्थियों का सिलेक्शन केवल लिखित परीक्षा और एलपीटी (LPT) के आधार पर होता है।

LPT (भाषा टेस्ट) कितना कठिन होता है?

यह केवल आपकी स्थानीय संवाद क्षमता चेक करने के लिए होता है। अगर आप उस भाषा में लिखना और पढ़ना और बोलना जानते हैं, तो यह बिल्कुल आसान है, लेकिन इसे नजरअंदाज न करें क्योंकि इसमें फेल होने का मतलब है पूरी तरह भर्ती से बाहर होना।

क्या RBI असिस्टेंट एग्जाम में ओवरऑल कट-ऑफ के अलावा सेक्शनल कट-ऑफ भी होती है?

हां, आपको प्रत्येक विषय जैसे मैथ, रीजनिंग इत्यादि में भी न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, तभी आपकी फाइनल मेरिट में जगह मिलेगी।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment