साहित्य अकादमी द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले प्रमुख राष्ट्रीय साहित्यिक संस्थान के रूप में Sahitya Akademi Vacancy 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसमें डिप्टी सेक्रेटरी, असिस्टेंट एडिटर, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, टेक्निकल असिस्टेंट, पब्लिकेशन असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, जूनियर क्लर्क और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) सहित विभिन्न पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी।

योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन 22 अगस्त से आमंत्रित किए गए है। अभ्यर्थी आवेदन कीअष्ट डेट 21 सितंबर 2026 तक निर्धारित प्रारूप में फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस सीधी भर्ती के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों के कुल 30 खाली पदों को भरा जाएगा, जिसके लिए नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई स्थित कार्यालयों में नियुक्तियां की जाएंगी। न्यूनतम 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर योग्यता वाले युवाओं के लिए केंद्र सरकार के अंतर्गत Sarkari Naukri पाने का यह एक बेहतरीन मौका है।
इसके अलावा Sahitya Akademi Recruitment 2026 के लिए पात्रता, फॉर्म डेट, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, सैलरी और ऑफलाइन फॉर्म सहित पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
Sahitya Akademi Vacancy 2026 Overview
| भर्ती संस्था | साहित्य अकादेमी (Sahitya Akademi) |
| मंत्रालय | संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार |
| विज्ञापन संख्या | SA/50/2/2026 |
| भर्ती का प्रकार | सीधी सरकारी भर्ती |
| कुल पद संख्या | 30 पद |
| आवेदन शुरू | 22 अगस्त 2026 |
| जॉब लोकेशन | नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई |
| कैटेगरी | बिना परीक्षा सरकारी नौकरी 2026 |
Vacancy Details
साहित्य अकादमी भर्ती का आयोजन कुल 30 खाली पदों को भरने के लिए किया जा रहा है, जिसमें MTS, सहायक, सीनियर लाइब्रेरी सहित विभिन्न रिक्त पद शामिल है:
- डिप्टी सेक्रेटरी (जनरल-एडमिन.): 01 पद
- सहायक संपादक: 01 पद
- सीनियर लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन सहायक: 02 पद
- जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर: 01 पद
- तकनीकी सहायक: 01 पद
- प्रोग्राम सहायक: 01 पद
- प्रकाशन सहायक: 05 पद
- प्रूफ रीडर-कम-जनरल असिस्टेंट: 02 पद
- स्टेनोग्राफर ग्रेड-II: 04 पद
- मैसेंजर-कम-राइडर: 01 पद
- वैन ड्राइवर: 01 पद
- जूनियर क्लर्क: 04 पद
- मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS): 06 पद
जॉब लोकेशन
साहित्य अकादमी भर्ती के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के साहित्य अकादमी के निम्नलिखित क्षेत्रीय एवं प्रधान कार्यालयों में नियुक्त किया जाएगा:
- प्रधान कार्यालय, नई दिल्ली: डिप्टी सेक्रेटरी, सहायक संपादक, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, तकनीकी सहायक, मैसेंजर-कम-राइडर और वैन ड्राइवर
- क्षेत्रीय कार्यालय, मुंबई: सीनियर लाइब्रेरी सहायक, प्रकाशन सहायक, प्रूफ रीडर, स्टेनोग्राफर, जूनियर क्लर्क और एमटीएस
- क्षेत्रीय कार्यालय, कोलकाता: सीनियर लाइब्रेरी सहायक, प्रूफ रीडर, स्टेनोग्राफर और एमटीएस के पद.
- क्षेत्रीय कार्यालय, बेंगलुरु: प्रोग्राम सहायक, प्रकाशन सहायक, स्टेनोग्राफर और एमटीएस
- उप-कार्यालय, चेन्नई: जूनियर क्लर्क और एमटीएस

Sahitya Akademi Staff Salary
साहित्य अकादमी भर्ती के अंतर्गत विभिन्न स्तरीय पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल 1 से पे मैट्रिक्स लेवल 11 तक के आधार पर पद अनुसार शानदार वेतन दिया जाएगा।
- डिप्टी सेक्रेटरी: पे मैट्रिक्स लेवल-11 के अनुसार 67,700 से 2,08,700 रूपये तक प्रतिमाह
- सहायक संपादक: पे लेवल 10 के आधार पर 56,100 से 1,77,500 रूपये प्रतिमाह
- पुस्तकालय सहायक, अनुवाद अधिकारी, तकनीकी, प्रोग्राम एवं प्रकाशन सहायक: प्रतिमाह पे मैट्रिक्स लेवल 6 के अनुसार 35,400 से 1,12,400 रूपये
- प्रूफ रीडर और स्टेनोग्राफर ग्रेड-II: पे लेवल 4 के आधार पर 25,500 रूपये से 81,100 रूपये तक मासिक सैलरी
- मैसेंजर, वैन ड्राइवर और जूनियर क्लर्क: पे मैट्रिक्स लेवल 2 के अनुसार 19,900 से 63,200 रूपये हर महीने
- मल्टी-टास्किंग स्टाफ: पे मैट्रिक्स लेवल 1 के अनुसार 18,000 से 56,900 रूपये प्रतिमाह
Sahitya Akademi Vacancy 2026 Last Date
साहित्य अकादमी भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति 22 अगस्त को जारी हो चुकी है, आवेदन इन तारीखों पर आमंत्रित किए गए है:
- आवेदन शुरू: 22 अगस्त 2026
- आवेदन की लास्ट डेट: 21 सितंबर 2026
Sahitya Akademi Recruitment Age Limit
साहित्य अकादमी भर्ती में विभिन्न स्तरीय पदों के लिए न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 40 वर्ष तक की आयु सीमा निर्धारित की गई है।
सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में विशेष छूट दी जाएगी, बता दें कि पद अनुसार न्यूनतम और अधिकतम आयु अलग अलग है इसलिए फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक विज्ञप्ति में पात्रता अवश्य चेक करें।
Application Fees
Sahitya Akademi Vacancy 2026 के अंतर्गत विभिन्न स्तरीय पदों पर आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।
Sahitya Akademi Vacancy 2026 Qualification
इस भर्ती में विभिन्न स्तरीय पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद अनुसार रख गई है, जो इस प्रकार है:
- MTS: मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती में आवेदन के लिए आपका किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- जूनियर क्लर्क एवं स्टेनोग्राफर ग्रेड-II: मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं कक्षा पास, साथ ही निर्धारित टाइपिंग अथवा शॉर्टहैंड स्पीड एवं कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना आवश्यक है।
- वैन ड्राइवर: मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से कक्षा 10वीं पास, साथ ही हल्के और भारी मोटर वाहनों का वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं ड्राइविंग का अनुभव होना जरूरी है।
- प्रकाशन सहायक, तकनीकी सहायक, पुस्तकालय सहायक, अनुवाद अधिकारी, सहायक संपादक और उप सचिव: इन सभी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में स्नातक अथवा स्नातकोत्तर की डिग्री तथा निर्धारित क्षेत्र में कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।
Sahitya Akademi Vacancy 2026 Selection Process
साहित्य अकादमी सीधी भर्ती के अंतर्गत विभिन्न स्तरीय पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन पद अनुसार लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, ड्राइविंग टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
Sahitya Akademi Bharti Required Documents
आवेदन फॉर्म के साथ निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी अटैच करना आवश्यक है:
- कक्षा 10वीं मार्कशीट
- कक्षा 12वीं मार्कशीट
- स्नातक मार्कशीट (उच्च स्तरीय पदों के लिए)
- स्नातकोत्तर मार्कशीट (उच्च स्तरीय पदों के लिए)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- जाति प्रमाणपत्र (आरक्षण लाभ के लिए)
- निवास प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड
- अनुभव प्रमाण पत्र (जिन पदों के लिए लागू हो)
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी इत्यादि।
Read Also…10वीं पास के लिए आयकर विभाग में कैंटीन अटेंडेंट की सीधी भर्ती, सैलरी ₹56,900 प्रतिमाह
How to Apply Sahitya Akademi Various Posts Vacancy 2026
इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नहीं, बल्कि ऑफलाइन मोड में भरकर डाक से भेजना होगा:
- सबसे पहले साहित्य अकादमी की आधिकारिक वेबसाइट sahitya-akademi.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए “Recruitment” सेक्शन में जाकर विज्ञापन संख्या SA/50/2/2026 पर क्लिक करें।

- अब आवेदन डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकलवा लें।

- आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को सही सही भरें।
- निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और आवेदनकर्ता के स्थान पर अपने हस्ताक्षर करें।
- सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी करवाकर उन पर अपने हस्ताक्षर करें।
- फिर इन्हें फॉर्म के साथ अटैच कर दें और फॉर्म को एक लिफाफे में बंद कर लें।
आवेदन फॉर्म भेजने का पता:
“साहित्य अकादमी (Sahitya Akademi)
रवीन्द्र भवन, 35 फीरोज़शाह मार्ग, नई दिल्ली – 110001
(Rabindra Bhavan, 35 Ferozeshah Road, New Delhi-110001)”
Important Links
| Sahitya Akademi Notification | Sahitya Akademi Notification PDF Download |
| Sahitya Akademi Form | Update Soon |
| Official Website | Sahitya Akademi Portal |
| Daily Latest Jobs Update | Join Telegram Channel, Join WhatsApp Group |
निष्कर्ष: Sahitya Akademi Vacancy 2026 संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत सरकारी नौकरी पाने की गोल्डन ऑपरट्युनिटी है, जिसमें 10वीं, 12वीं पास से लेकर स्नातक और स्नातकोत्तर तक के विभिन्न रिक्त पद भरे जाएंगे। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार लास्ट डेट 21 सितंबर 2026 से पहले अपना फॉर्म निर्धारित फॉर्मेट में ऑफलाइन माध्यम से डाक द्वारा जमा करवा दें।
FAQs
साहित्य अकादमी भर्ती 2026 में आवेदन की लास्ट डेट क्या है?
इस भर्ती में MTS, असिस्टेंट, स्टेनो और क्लर्क सहित विभिन्न पदों पर फॉर्म भरने की लास्ट डेट 21 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
साहित्य अकादमी भर्ती का फॉर्म कैसे भरना है?
आधिकारिक वेबसाइट से साहित्य अकादमी फॉर्म डाउनलोड करके जरूरी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी के साथ डाक द्वारा ऑफलाइन जमा करना होगा।
साहित्य अकादमी MTS भर्ती के लिए योग्यता क्या है?
एमटीएस वैकेंसी के लिए मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से कक्षा 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।
साहित्य अकादमी भर्ती कुल कितने पदों पर निकाली गई है?
इस भर्ती का आयोजन विभिन्न स्तरीय श्रेणी के कुल 30 पदों को भरने के लिए किया जा रहा हैं।