Rajasthan CET 12th Level Notification 2026 Release, CET Exam Date: राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 23 जुलाई तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan CET 12th Level Notification 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में बैठने की पहली सीढ़ी सीईटी एग्जाम है, जिसके लिए 23 जून को नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर 24 जून 2026 से आवेदन आमंत्रित किए गए है।

Rajasthan CET 12th Level Notification 2026 Release, CET Exam Date
Rajasthan CET 12th Level Notification 2026

किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी Rajasthan CET 12th Level Exam 2026 के लिए ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते है। इस बार राजस्थान सीईटी परीक्षा 2026 पिछले वर्षों के मुकाबले काफी अलग और अपडेटेड होने वाली है। इसके लिए नया एग्जाम पैटर्न और नया सिलेबस भी साथ में जारी किया गया है।

सीईटी परीक्षा 240 अंकों की होगी, जिसमें 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस आर्टिकल में पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, One Time Registration (OTR), DigiLocker Integration से लेकर Normalisation Process तक की प्रत्येक जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

Rajasthan CET 12th Level Notification 2026 Overview

परीक्षा का नामRajasthan CET 12th Level 2026
भर्ती बोर्ड का नामRajasthan Subordinate Staff Selection Board (RSSB), Jaipur
आवेदन मोडOnline (SSO/OTR Portal)
CET Form Start Date24 June 2026
CET स्कोर कार्ड वैधता3 Year 
कैटेगरीRSMSSB CET Notification 2026
आधिकारिक वेबसाइटRSMSSB
Recruitments covered in Rajasthan CET 12th Level 2026 Exam
Recruitments covered in Rajasthan CET 12th Level 2026

Rajasthan CET 12th Level Notification 2026 Important Dates

राजस्थान सीईटी नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड द्वारा जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा रहा है। सीईटी 12वीं लेवल एग्जाम का आयोजन 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। Rajasthan CET Form Date से जुड़ी संभावित महत्वपूर्ण तारीखें कुछ इस प्रकार हैं:

  • CET Official Notification: 24 जून 2026
  • Rajasthan CET 12th Level Online Form 2026 Start Date: 24 जून 2026
  • Last Date to Apply: 23 जुलाई 2026
  • Rajasthan CET 12th Level Exam Date 2026: 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026
  • CET Result & Score Card: March 2027 तक

Read Also….राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट और सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम डेट जारी, यहां देखें परीक्षा की तारीखें

Rajasthan CET 12th Level Notification 2026 Important Dates
Rajasthan CET 12th Level Notification 2026 Important Dates

12वीं पास युवाओं के लिए आयोजित होने वाली CET 12th Level 2026 परीक्षा 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। इसके लिए आवेदन फॉर्म 24 जून से आमंत्रित किए गए है। आवेदन की लास्ट डेट 23 जुलाई निर्धारित की गई है। CET सिलेबस में बहुत कुछ अपडेट कर दिया गया है।

सीईटी एग्जाम में सफलता के लिए नए एग्जाम पैटर्न, मार्किंग स्कीम और सिलेबस को समझना आवश्यक है। क्योंकि इस बार परीक्षा में 1/3 नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है, साथ ही 300 की जगह 240 अंकों का पेपर रखा गया है।

RSMSSB CET 12th Level Exam में शामिल प्रमुख भर्तियां 2026

अगर आप राजस्थान में 12वीं लेवल सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो इस परीक्षा को पास करना आपके लिए पहला और अनिवार्य स्टेप है। सीईटी के अंतर्गत आने वाले प्रमुख पद और विभाग कुछ इस प्रकार हैं: 

Sr. No.Name Of RecruitmentName Of Department
1 कनिष्ठ सहायकजयपुर विकास प्राधिकरण अधीनस्थ सेवा
2कनिष्ठ सहायकराजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड कर्मचारी सेवा नियम एवं विनियम
3लिपिक ग्रेड-IIमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान कर्मचारी (संशोधन) सेवा विनियम
4कनिष्ठ सहायकराजस्थान कृषि उपज मंडी (मंडी समिति कर्मचारी) सेवा
5कनिष्ठ सहायकराजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड (सेवा)
6कनिष्ठ सहायकराजस्थान पंचायती राज
7कनिष्ठ सहायकराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड लिपिकवर्गीय सेवा
8कनिष्ठ सहायकराजस्थान अधीनस्थ कार्यालय लिपिकवर्गीय सेवा
9लिपिक ग्रेड-IIराजस्थान सचिवालय लिपिकवर्गीय सेवा
10लिपिक ग्रेड-IIराजस्थान लोक सेवा आयोग {RPSC} कार्यालय लिपिकवर्गीय सेवा
11कांस्टेबलराजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा
12जमादार ग्रेड-IIराजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा (निवारक शाखा)
13छात्रावास अधीक्षकराजस्थान अल्पसंख्यक मामलात अधीनस्थ सेवा
14वनपालराजस्थान वन अधीनस्थ सेवा
Rajasthan CET 12th Level Notification 2026
Rajasthan CET 12th Level Notification 2026

राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल की ये 14 भर्तियां उन युवाओं के लिए हैं जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और 12वीं पास कर चुके हैं। इसमें राजस्थान के अलग-अलग विभागों में वनपाल, कांस्टेबल, कनिष्ठ सहायक और लिपिक जैसे पद शामिल हैं, जिनके लिए एक ही कॉमन एंट्रेंस टेस्ट देना होता है।

Rajasthan CET 12th Level Notification 2026 Eligibility Criteria, Qualification & Age Limit

राजस्थान सीईटी एग्जाम में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधित निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है:

Rajasthan CET 12th Level Qualification 2026

  • आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कम से कम कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जो छात्र इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में Appearing यानी कि अध्ययनरत हैं, वे भी आवेदन कर सकते है।
  • कंप्यूटर आधारित पदों जैसे LDC के लिए RS-CIT या इसके समकक्ष वाला मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

Rajasthan CET 12th Level Age Limit 2026

इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग के नियमानुसार राज्य के SC, ST, OBC, EWS और महिला अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी।

Rajasthan CET 12th Level Application Fees 

Rajasthan CET 2026 Application Form भरने के लिए श्रेणीवार शुल्क इस प्रकार है:

CategoryApplication Fees
सामान्य/OBC और MBC क्रीमी लेयर₹600
OBC और MBC NCL / SC / ST / दिव्यांग₹400
  • One Time Registration (OTR): यदि आपने पहले कभी राजस्थान की किसी भर्ती का आवेदन शुल्क OTR पोर्टल के माध्यम से जमा किया है, तो आपको दोबारा आवेदन शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।

Rajasthan CET 12th Level Notification 2026 Selection Process

राजस्थान सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कैटेगरी वाइज निर्धारित पासिंग प्राप्त करने आवश्यक है, तभी उन्हें सीईटी में शामिल भर्तियों में आवेदन के लिए पात्र माना जाएगा।

  • Written Exam (CET): सबसे पहले 240 अंकों की ऑब्जेक्टिव परीक्षा होगी। बहु-चरणीय परीक्षाओं में Normalisation Process यानी कि अंकों का सामान्यीकरण प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
  • स्कोर कार्ड: परीक्षा के बाद आपका परसेंटाइल स्कोर जारी होगा, जो आगामी भर्तियों के लिए आपकी पात्रता सुनिश्चित करेगा।
  • Main Recruitment Exam: जब विभागवार भर्ती जैसे राजस्थान पुलिस, वनपाल, महिला सुपरवाइजर एवं LDC आएगी, तो श्रेणीवार निर्धारित योग्यता अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही इन भर्ती परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे।

Read Also….राजस्थान सीईटी का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड

Rajasthan CET 12th Level Exam Pattern & Syllabus 2026

एग्जाम क्लियर करने के लिए राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल एग्जाम के फुल सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को समझना अनिवार्य है:

  • एग्जाम का प्रकार: बहुविकल्पीय/वस्तुनिष्ठ प्रकार
  • कुल प्रश्न: 120
  • कुल अंक: 240
  • प्रत्येक सही प्रश्न पर अंक: 2 अंक
  • परीक्षा की समय अवधि: 2 घंटे 30 Minutes
  • नेगेटिव मार्किंग: वर्तमान नए नियमों के अनुसार अब सीईटी एग्जाम में 1/3 अंकों का नकारात्मक अंकन लागू किया गया है।
  • परीक्षा के मुख्य विषय: राजस्थान का भूगोल, इतिहास, कला-संस्कृति, दैनिक विज्ञान, गणित, रीजनिंग, सामान्य हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान इत्यादि।

Read Also…राजस्थान सीईटी स्नातक स्तर के ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Rajasthan CET 12th Level Exam Category Wise Passing Marks 2026

2026 की परीक्षा में सबसे बड़ा अपडेट CET Qualifying Marks को लेकर है, जिससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी:

  • General/OBC/EWS: कम से कम 40% अंक यानी कि 240 में से 96 अंक लाना अनिवार्य है, वहीं लेटेस्ट अपडेट के अनुसार इसे बढ़ाकर अब 60% किया जा सकता है।
  • SC/ST: कम से कम 35% अंक अर्थात् 240 में से 84 अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
  • विशेष सुझाव: केवल पास होने के बजाय इस परीक्षा में आप अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने का प्रयास करें।

Rajasthan CET 12th Level Exam की तैयारी के लिए टॉप स्मार्ट स्टडी टिप्स 2026

  • राजस्थान जीके: परीक्षा का लगभग 60% पार्ट राजस्थान सामान्य ज्ञान पर आधारित होता है। नए मैप और चार्ट्स के जरिए इसकी अच्छी तैयारी करें।
  • नियमित मॉक टेस्ट: सप्ताह में कम से कम 2 ऑनलाइन या ऑफलाइन मॉक टेस्ट दें और अपने कमजोर विषयों का विश्लेषण अवश्य करें।
  • करंट अफेयर्स: पिछले 12 महीनों के राजस्थान बजट, आर्थिक समीक्षा और नई फ्लैगशिप योजनाओं पर विशेष ध्यान दें।
  • Previous Year Papers: पुराने प्रश्न पत्रों को हल करना कभी न भूलें, यह एग्जामिनर के माइंडसेट को समझने का सबसे अच्छा तरीका है।

Best CET Books 2026

  • राजस्थान सामान्य ज्ञान: लक्ष्य (Lakshya) गाइड या पैनोरमा (Panorama) पब्लिकेशन।
  • सामान्य हिंदी: डॉ. राघव प्रकाश पिंक सिटी पब्लिशर्स।
  • रीजनिंग/मैथ्स: रामनिवास मथुरिया या एस. चंद आर.एस. अग्रवाल।

Read Also….राजस्थान सीईटी स्नातक स्तर का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी

How to Apply Online for Rajasthan CET 12th Level Exam 2026

RSMSSB CET Vacancy 2026 Online Form भरने के लिए आप इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाएं।
RSMSSB CET Official Website
RSMSSB CET Official Website
  • इसके बाद लॉगिन पर क्लिक करके अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
SSO Portal Login
SSO Portal Login
  • डैशबोर्ड पर ‘Recruitment Portal‘ टैब पर क्लिक करें।
  • अब ‘Ongoing Recruitment‘ सेक्शन में जाकर “Rajasthan CET 12th Level Bharti 2026” सामने Apply Now लिंक पर क्लिक करें।
Ongoing Recruitment
Ongoing Recruitment
  • यदि आपने OTR यानी अभी तक One Time Registration नहीं किया है, तो पहले अपने आधार या जन-आधार से इसे पूरा अवश्य करें।
  • आवेदन पत्र में अपनी शैक्षणिक जानकारी और अन्य विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  • लाइव फोटो, आवश्यक डॉक्युमेंट्स और हस्ताक्षर को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अंत में दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए RSSB CET Recruitment 2026 ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Rajasthan CET 12th Level Notification 2026 Apply Online

RSSB CET 12th Level Syllabus
RSSB CET 12th Level New Syllabus PDF Download
RSSB CET 12th Level Exam DateCET Exam Date Notice PDF Download
RSSB CET 12th Level NotificationRSSB CET 12th Level Notification Download
RSSB CET 12th Level Apply Online CET 12th Level Apply Online
Official Website RSSB Portal
RSSB  Jobs & Exam UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: दोस्तों, Rajasthan CET 12th Level Exam 2026 केवल एक पात्रता परीक्षा नहीं है, बल्कि यह राजस्थान के विभिन्न सरकारी विभागों में 14 सरकारी नौकरियां पाने की पहली सीढ़ी है। चूंकि Competition का लेवल हर साल बढ़ रहा है, इसलिए लास्ट डेट 23 जुलाई से पहले फॉर्म सबमिट करके प्रिपरेशन शुरू कर दें। याद रखें, “सफलता उन्हीं को मिलती है जिनकी तैयारी समय से पहले और सही दिशा में होती है।” हमें पूरी उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपके लिए सीईटी संबंधित जानकारी प्राप्त करने में बहुत उपयोगी साबित होगा।

Rajasthan CET 12th Level Notification 2026 – FAQ’s

क्या इस परीक्षा में राजस्थान से बाहर के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं?

हां, अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी Rajasthan CET 12th Level 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें सामान्य श्रेणी के अंतर्गत ही माना जाएगा। एवं उतने ही पासिंग मार्क्स प्राप्त करने होंगे।

क्या सीईटी स्कोर कार्ड की वैधता अब बढ़ा दी गई है?

वर्तमान में चल रही चर्चा के अनुसार सीईटी स्कोर कार्ड की वैधता को अब 1 साल से बढ़ाकर 3 साल के लिए वैलिड किया जा सकता है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि नए सीईटी नोटिफिकेशन में होगी।

राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल की परीक्षा 2026 में कब होगी?

बोर्ड के RSSB Exam Calendar के अनुसार Rajasthan CET 12th Level Exam Date Dec 2026 के मध्य में निर्धारित की गई है।

क्या Rajasthan CET 12th Level Recruitment 2026 में नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी?

हां, चूँकि यह परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित की जाती है, इसलिए पेपर के कठिनाई लेवल को संतुलित करने के लिए बोर्ड द्वारा Normalisation Process का उपयोग निश्चित रूप से किया जाएगा।

राजस्थान Cet में कितने नंबर चाहिए पास होने के लिए?

CET परीक्षा क्वालिफाई करने के लिए राज्य के आधार पर अलग-अलग नियम होते हैं। आमतौर पर परीक्षा पास करने के लिए सामान्य वर्ग को न्यूनतम 40% और आरक्षित SC/ST/OBC वर्ग को 35% अंक लाने अनिवार्य होते हैं।

राजस्थान CET एग्जाम में इस बार नया क्या है?

राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा सीनियर सेकेंडरी लेवल में सबसे बड़ा बदलाव एग्जाम पैटर्न है, इस बार पेपर 150 की जगह 120 प्रश्न और 300 की जगह 240 अंकों का होगा, जिसमें गलत उत्तर पर 1/3 नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है, सफल अभ्यर्थियों के लिए सीईटी स्कोर की वैधता 3 साल तक मान्य रहेगी।

राजस्थान CET एग्जाम पास करने के लिए 240 में से कितने नंबर जरूरी है?

राजस्थान सामान्य पात्रता परीक्षा पास करने के लिए जनरल, ओबीसी, EWS को 40% यानी 96 अंक और एससी, एसटी को 84 नंबर लाने जरूरी है।

क्या CET 12वीं लेवल सिलेबस में कोई बदलाव हुआ है?

हां, RSSB CET Senior Secondary Level Syllabus 2026 में इस बार सोशल मीडिया की लत, जन स्वास्थ्य, प्रशासनिक एवं नागरिक जिम्मेदारी जैसे नए विषय जोड़े गए है।

राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल 2026 फॉर्म भरने की लास्ट डेट कब है 2026?

कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 23 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

सीईटी कितने साल तक मान्य होती है?

विभिन्न राज्यों और राष्ट्रीय स्तर पर सीईटी (CET – Common Eligibility Test) की वैधता 3 साल तक होती है, उदाहरण के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित सीईटी स्कोरकार्ड की वैधता परिणाम जारी होने की तिथि से 3 वर्ष तक मान्य होती है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment