Kotak Kanya Scholarship 2026-27 Apply Now: देश की सभी छात्राओं को प्रतिवर्ष मिलेगी ₹1.50 लाख कोटक कन्या छात्रवृत्ति, ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

देश की होनहार और आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं के लिए Kotak Kanya Scholarship 2026-27 की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस छात्रवृत्ति योजना में चयनित अभ्यर्थियों को उनके प्रोफेशनल ग्रेजुएशन कोर्स की पूरी अवधि के दौरान हर साल ₹1.50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे बिना किसी वित्तीय समस्या के अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर सकें।

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 Apply Now
Kotak Kanya Scholarship

कोटक कन्या स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से ही शुरू की जा चुकी हैं और फॉर्म भरने की लास्ट डेट 15 अक्टूबर 2026 तय की गई है। योग्य और इच्छुक गर्ल्स अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना कोटक कन्या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकती है। स्कॉलरशिप का लाभ उठाने के लिए जरूरी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, लाभ और जरूरी डॉक्यूमेंट्स सहित पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप नीचे दी गई है।

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 Overview

स्कॉलरशिप का नामKotak Kanya Scholarship 2026-27
संचालक संस्थाकोटक एजुकेशन फाउंडेशन
लक्ष्य एवं लाभार्थीप्रोफेशनल अंडरग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश लेने वाली देश की मेधावी छात्राएं
आवेदन की अंतिम तिथि15 अक्टूबर 2026
वित्तीय सहायता राशि₹1.50 लाख प्रतिवर्ष
न्यूनतम योग्यता12वीं पास
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन के लिए पात्रदेश के सभी राज्य
कैटेगरी12th Pass Girls Scholarship 2026-27

कोटक कन्या स्कॉलरशिप क्या है और इसके उद्देश्य?

Kotak Kanya Scholarship, कोटक महिंद्रा ग्रुप की कंपनियों की शिक्षा और आजीविका से जुड़ी एक सबसे महत्वपूर्ण संयुक्त CSR पहल है, जिसका सफल संचालन Kotak Education Foundation द्वारा किया जा रहा है। अक्सर कई मेधावी छात्राएं 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई यानी इंजीनियरिंग, मेडिकल या अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज में एडमिशन तो ले लेती हैं, लेकिन परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पाती हैं।

यह स्कॉलरशिप ऐसी ही जरूरतमंद और प्रतिभाशाली छात्राओं के शैक्षणिक खर्चों का पूरा बोझ कम करने के लिए बनाई गई है। इसके माध्यम से केवल आर्थिक मदद ही नहीं दी जाती, बल्कि छात्राओं को करियर गाइडेंस, मेंटॉरशिप, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स और प्रोफेशनल ट्रेनिंग का लाभ भी दिया जाता है।

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 Last Date

कोटक कन्या स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 जुलाई से आमंत्रित किए गए है, आवेदन की लास्ट डेट 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग द्वारा होनहार स्टूडेंट्स की शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू डेट अलग से जारी की जाएगी।

पात्रता एवं आवश्यक शर्तें

कोटक कन्या छात्रवृत्ति योजना 2026-27 में आर्थिक फायदा उठाने के लिए छात्राओं को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य होगा:

  • शैक्षणिक योग्यता: छात्राओं ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 12वीं की परीक्षा न्यूनतम 75% अंकों के साथ उतीर्ण की हो।
  • पारिवारिक आय: आवेदक छात्रा के परिवार की कुल वार्षिक आय सभी स्रोतों को मिलाकर ₹6 लाख से कम होनी चाहिए।
  • कोर्स और प्रवेश: छात्राओं ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी प्रतिष्ठित NIRF या NAAC मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रोफेशनल अंडरग्रेजुएट कोर्स के फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया हो।
  • नागरिकता: यह स्कॉलरशिप पूरे भारत की सभी योग्य छात्राओं के लिए शुरू की गई है।

किन किन कोर्सेज के लिए मिलेगी कोटक कन्या स्कॉलरशिप?

यह छात्रवृत्ति मुख्य रूप से कुछ चुनिंदा प्रोफेशनल और टेक्निकल कोर्सेज के लिए दी जाएगी:

  • इंजीनियरिंग (B.Tech / B.E.)
  • एमबीबीएस (MBBS)
  • आर्किटेक्चर एवं डिजाइन
  • पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी (Integrated LLB)
  • इंटीग्रेटेड BS-MS एवं BS-Research
  • IISER तथा IISc बेंगलुरु में संचालित पात्र व्यावसायिक कोर्स

कोटक कन्या छात्रवृत्ति कहां कहां उपयोग हो सकती है

इस स्कॉलरशिप में मिलने वाली ₹1.50 लाख की वार्षिक लाभ राशि का उपयोग छात्राएं अपनी पढ़ाई से जुड़े निम्नलिखित खर्चों को चलाने के लिए कर सकती हैं:

  • कॉलेज की ट्यूशन फीस
  • कॉलेज आने-जाने का परिवहन खर्च
  • हॉस्टल और रहने का खर्च
  • पुस्तकें, स्टेशनरी और अन्य जरूरी शैक्षणिक सामग्री खरीदने के लिए
  • लैपटॉप खरीदने और इंटरनेट का खर्च

Required Documents

कोटक कन्या स्कॉलरशिप ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स निम्नानुसार है:

  • कक्षा 10वीं मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं मार्कशीट
  • माता-पिता या अभिभावक का आय प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का वित्तीय वर्ष 2025-26 का ITR (यदि उपलब्ध हो)
  • शैक्षणिक सत्र 2026-27 की ऑफिशियल फीस रसीद या फीस स्ट्रक्चर
  • कॉलेज का बोनाफाइड सर्टिफिकेट या बोनाफाइड लेटर
  • कॉलेज सीट अलॉटमेंट से जुड़े डाक्यूमेंट या प्रवेश परीक्षा का स्कोरकार्ड
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • पासपोर्ट साइज लेटेस्ट फोटोग्राफ
  • आवेदक छात्रा के घर की कुछ तस्वीरें
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
  • माता/पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र अनाथ या एकल अभिभावक के मामले में (यदि लागू हो तो)
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • हस्ताक्षर इत्यादि।

Read Also….राजस्थान युवा संबल योजना बेरोजगार भत्ते के लिए ऐसे करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

Kotak Girls Scholarship Selection Process 2026

कोटक कन्या छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाली छात्राओं का चयन केवल कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर ही नहीं होगा, बल्कि यह एक मल्टी-लेवल चयन प्रक्रिया है, जिसमें योग्य छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा:

  1. शैक्षणिक रिकॉर्ड: 12वीं कक्षा के अंकों और प्राप्त अंकों की मेरिट लिस्ट बनेगी।
  2. आर्थिक स्थिति: परिवार का फाइनेंशियल बैकग्राउंड और आर्थिक तंगी का आकलन किया जाएगा।
  3. इंटरव्यू: शार्टलिस्ट की गई छात्राओं को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  4. अंतिम निर्णय: फाउंडेशन की चयन समिति के दिशा-निर्देशों के आधार पर इन सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

Kotak Kanya Scholarship Online Form भरने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले कोटक एजुकेशन फाउंडेशन आधिकारिक वेबसाइट kotakeducationfoundation.org पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए Kotak Kanya Scholarship 2026-27 के लिए Apply Now पर क्लिक करें।
Kotak Kanya Scholarship Apply Now
Kotak Kanya Scholarship Apply Now
  • एक नया पेज ओपन होगा, यहां आपको एक बार फिर से Apply Now पर क्लिक करना होगा।
  • सभी दिशा-निर्देशों और पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ने के बाद ‘Register‘ बटन पर क्लिक करें।
Kotak Kanya Scholarship Register
Kotak Kanya Scholarship Register
  • इसके बाद मांगी गई सम्पूर्ण आवश्यक जानकारी के साथ ओटीपी वेरिफाई करते हुए रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • पंजीकरण करने के बाद रजिस्टर्ड मेल आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Sign In करें।
  • लॉगिन के बाद ‘Start Application‘ ऑप्शन चुनें और फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत, बेसिक एवं शैक्षणिक जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें।
  • अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स, पासपोर्ट साइज की फोटो और हस्ताक्षर को निर्धारित साइज में और निर्धारित फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में भरे गए आवेदन फॉर्म का Preview करके Final Submit कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Kotak Kanya Scholarship 2026 Apply Online

Kotak Kanya Scholarship NotificationKotak Kanya Scholarship Notification PDF Download
Kotak Kanya Scholarship Apply OnlineKotak Kanya Scholarship Apply Now
Official WebsiteKotak Education Foundation Portal
State Wise Govt Scholarship UpdateJoin Telegram ChannelJoin WhatsApp Group

निष्कर्ष: Kotak Girls Scholarship 2026-27 उन प्रतिभावान और जरूरतमंद गरीब छात्राओं के लिए उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर है जो पारिवारिक तंगी के कारण अपनी आगे की शिक्षा पूरी नहीं कर पाती हैं। यह स्कॉलरशिप न केवल उनकी आर्थिक तंगी को दूर करती है, बल्कि उन्हें प्रोफेशनल कोर्सेज में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने का पूरा संबल प्रदान करती है।

यदि आप या आपके आसपास कोई योग्य छात्रा इस पात्रता को पूरा करती है, तो अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 का इंतजार किए बिना समय पर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर दें, ताकि आगे की शिक्षा में आपके लिए कोई आर्थिक समस्या ना आए।

Kotak Kanya Chhatravriti 2026 FAQ’s

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

देशभर की वे सभी मेधावी छात्राएं जिन्होंने 12वीं कक्षा में कम से कम 75% अंक प्राप्त किए हैं और शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में किसी प्रोफेशनल ग्रेजुएशन कोर्स के फ़र्स्ट ईयर में एडमिशन लिया है, वे आवेदन कर सकती हैं।

क्या कोटक कन्या स्कॉलरशिप को हर साल Renew करवाना होगा?

हां, फर्स्ट ईयर के बाद अगले वर्षों में छात्रवृत्ति का लाभ नियमित रूप से जारी रखने के लिए इसे रिन्यूअल करवाना अनिवार्य होता है, जिसके लिए संतोषजनक शैक्षणिक प्रदर्शन जरूरी है।

कोटक कन्या छात्रवृत्ति राशि कैसे भेजी जाएगी?

चयनित छात्राओं को यह छात्रवृत्ति राशि सीधे उनके बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की जाती है, यदि छात्रा की आयु 18 वर्ष से कम है, तो राशि माता-पिता या अभिभावक के खाते में भेजी जा सकती है।

पारिवारिक वार्षिक आय कितनी होनी चाहिए ?

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदक छात्रा के परिवार की कुल वार्षिक आय ₹6 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment