MP Forest Guard Recruitment 2026 Notification Release: 10वीं पास के लिए फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के 897 पदों पर विज्ञप्ति जारी, फटाफट यहां से करें आवेदन

10वीं वह अभ्यर्थी जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है उनके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB), व्यापम (Vyapam) भी कहा जाता है, द्वारा MP Forest Guard Recruitment 2026 Notification जारी कर दिया गया है। वनरक्षक एवं क्षेत्ररक्षक भर्ती केवल वन विभाग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें वन रक्षक के साथ-साथ क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक के पद भी शामिल हैं।

MP Forest Guard Recruitment 2026 Notification Release
MP Forest Guard Recruitment 2026

यदि आप वर्दी पहनकर देश और प्रकृति की सेवा करना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए बहुत ही अच्छा है। MP Forest Guard Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू कर दी गई है। सबसे अच्छी बात यह है कि किसी भी राज्य के 10वीं पास महिला और पुरुष अभ्यर्थी इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस आर्टिकल मध्यप्रदेश वनरक्षक भर्ती के लिए पात्रता, आवेदन की तारीखें, पद संख्या, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

MP Forest Guard Bharti 2026 Overview

OrganizationMadhya Pradesh Employee Selection Board (MPESB/MPPEB)
Post NameVan Rakshak With Kshetra Rakshak, Jail Prahari & Asst. Jail Supt.
Total Vacancies897 (Van Rakshak: 728, Kshetra Rakshak: 169)
Apply ModeOnline via MP Online Portal
Exam Date Starting from07 April 2026 (Two Shifts)
Form Start Date28  Feb 2026
Job LocationVarious Districts of Madhya Pradesh
CategoryLatest Govt Jobs 2026
Official WebsiteMPESB

वनरक्षक और क्षेत्र रक्षक के मुख्य कार्य क्या क्या होते है?

वनरक्षक और क्षेत्र रक्षक के कार्य प्रकृति और समाज दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं:

  • वन संपदा की रक्षा: पेड़ों की अवैध कटाई और वनों पर अतिक्रमण को रोकना।
  • वन्यप्राणी सुरक्षा: जंगल के जीवों को शिकारियों से बचाना और जल स्रोतों की निगरानी करना।
  • क्षेत्र रक्षक की भूमिका: ये मुख्य रूप से ‘म.प्र. राज्य वन विकास निगम’ के अंतर्गत क्षेत्रों का प्रबंधन और वृक्षारोपण कार्यों की देखरेख करते हैं।
  • अग्नि नियंत्रण: गर्मी के मौसम में जंगल की आग एवं प्राकृतिक घटनाओं पर तुरंत काबू पाना।

MP Forest Guard Recruitment 2026 Last Date

एमपी वनरक्षक भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 28 अगस्त को जारी किया जा चुका है, वहीं आवेदन प्रक्रिया भी 28 अगस्त से ही शुरू कर दी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च 2026 तक कभी भी ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 28 फरवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट: 14 मार्च 2026
  • Correction की लास्ट डेट: 19 मार्च 2026

MPESB Forest Guard Bharti 2026 Vacancies Details

इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न प्रकार के कुल 897 खाली पदों को भरा जाएगा। जिसमें वनरक्षक के लिए 728 रिक्त पद शामिल है एवं क्षेत्र रक्षक के लिए 169 पद शाम है। कैटेगरी अनुसार निर्धारित पद विवरण कुछ इस प्रकार है:

कैटेगरीपद संख्या
अनारक्षित310
OBC198
ST143
EWS77
SC & Others169

MP Forest Guard Recruitment 2026 Eligibility Criteria

एमपी वनरक्षक भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सभी प्रकार के पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है:

  • राष्ट्रीयता: अभ्यर्थी भारतीय नागरिक होने चाहिए, फिर चाहे वह किसी भी राज्य से हो।
  • रोजगार पंजीयन: मध्यप्रदेश राज्य के स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए जिला रोजगार कार्यालय में जीवित (Active) पंजीयन होना अनिवार्य है। एक्सपायर्ड पंजीयन मान्य नहीं होगा।
  • फिजिकल फिटनेस: अभ्यर्थी दृष्टि से और शारीरिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ एवं फिट होने चाहिए।

MP Forest Guard Qualification 2026

एमपी फॉरेस्ट गार्ड और फील्ड गार्ड भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश या किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्था से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने चाहिए। पुरानी पद्धति से 11वीं या 12वीं पास उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

MP Forest Guard Age Limit 2026

उम्र की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर करते हुए इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है। जबकि ऊपरी आयु सीमा श्रेणीवार तय की गई है। सरकारी नियम अनुसार राज्य के मूल निवासी आरक्षित वर्ग के महिला पुरुष उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में विशेष छूट भी दी गई है।

कैटेगरीऊपरी आयु सीमा
जनरल (पुरुष)33 वर्ष
सभी वर्ग की महिला38 वर्ष (5 वर्ष की छूट के साथ)
OBC38 वर्ष (5 वर्ष की छूट के साथ)
SC/ST38 वर्ष (5 वर्ष की छूट के साथ)

Note: अन्य सभी राज्यों के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा केवल 33 वर्ष ही रखी गईं है।

MP Forest Guard Application Fees 2026

एमपी फॉरेस्ट गार्ड वैकेंसी में आवेदन शुल्क का भुगतान अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, यह शुल्क श्रेणी अनुसार तय किया गया है।

कैटेगरीएप्लीकेशन फीस
अनारक्षित एवं अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए500 रूपये प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए
SC/ST/OBC/दिव्यांग (केवल म.प्र. निवासी)250 रूपये
पोर्टल शुल्क60 रूपये (कियोस्क)
रजिस्टर्ड सिटीजनयूजर 20 रूपये

MP Forest Guard Recruitment 2026 Selection Process

एमपी वनरक्षक भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा: 100 अंकों की ऑनलाइन परीक्षा नॉर्मलाइजेशन पद्धति के साथ होगी।
  • फिजिकल फिटनेस (PMT): हाइट और चेस्ट का माप (महिलाओं के लिए सीने का माप अनिवार्य नहीं है)।
  • पैदल चाल (PET): शारीरिक क्षमता परीक्षण के लिए।
  • डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट: इन चरणों के बाद लिखित परीक्षा में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

MP Forest Guard Physical Test 2026 Details

फिजिकल फिटनेस टेस्ट में पैदल चाल के साथ ही अभ्यर्थियों की हाइट, चेस्ट इत्यादि माप परीक्षण किया जाएगा:

एक्टिविटीपुरुषमहिला
ऊंचाई163 सेमी150 सेमी
सीना (Chest)79 सेमी (5 सेमी फुलाव अनिवार्य) 

MP Forest Guard Exam Pattern And Syllabus 2026

  • एमपी वनरक्षक एग्जाम पूरी तरह से वस्तुनिष्ठ (MCQs) एवं ऑब्जेक्टिव टाइप का होगा।
  • लिखित परीक्षा में विभिन्न विषयों से 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • वनरक्षक एवं क्षेत्ररक्षक एग्जाम में सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान जैसे विभिन्न विषय शामिल है।
  • फॉरेस्ट गार्ड एग्जाम का कठिनाई लेवल हाईस्कूल यानी कि कक्षा 10वीं स्तर का ही रहेगा।
  • अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ा उस प्वाइंट यही है, की इस एग्जाम में गलत उत्तर करने के बाद भी कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
सब्जेक्टप्रश्नअंक
सामान्य ज्ञान2020
गणित2020
विज्ञान2020
अंग्रेजी2020
हिंदी2020
कुल100100

एमपी वनरक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कैसे करें 2026

सब्जेक्ट वाइज फोकस: विज्ञान और हिंदी सबसे ज्यादा स्कोरिंग सब्जेक्ट हैं, इसलिए इन सब्जेक्ट्स को लुसेंट की बुक के साथ अच्छे से पढ़ें।

  • MP GK: मध्यप्रदेश के जिलों, जनजातियों और करंट अफेयर्स के लिए ‘Punekar’ बुक की मदद लें।
  • Mock Test: व्यापम के पुराने पेपर (PYQs) जरूर हल करें, क्योंकि प्रश्न अक्सर रिपीट भी होते रहते हैं।
  • Physical Training: प्रतिदिन 4-5 किमी पैदल चलने की आदत डालें ताकि ‘पैदल चाल’ जो पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 25 किमी एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 14 किमी है वो आसानी से पूरी की जा सके।

MP Forest Guard Exam Best Study Books 2026

अच्छी पढ़ाई के साथ साथ तैयारी के लिए सब्जेक्ट वाइज बेस्ट स्टडी गाइड होना भी उतना ही जरूरी है, यहां विषयवार कुछ खास एवं महत्वपूर्ण बुक्स के नाम दिए गए है जिसके जरिए आप अच्छी तैयारी कर सकते हैं:

  1. General Knowledge: मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान की अच्छी तैयारी के लिए आप महावीर या पुणेकर बुक ले सकते है।
  2. Mathematic: आर.एस. अग्रवाल या शारदा पब्लिकेशन दोनों ही बेस्ट है।
  3. Hindi/English: लुसेंट हिंदी/English व्याकरण अन्य सभी बुक्स की तुलना में समझने में अधिक सरल और भरोसेमंद है।
  4. Science: कक्षा 9वीं और 10वीं की NCERT पुस्तकें विज्ञान विषय को तैयार करने के लिए बेस्ट है।

MP Forest Guard Salary 2026 Details

मध्यप्रदेश वनरक्षक भर्ती के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को मध्यप्रदेश सरकार के सातवें वेतनमान (7th Pay Commission) के अनुसार एवं ग्रेड पे 1900 के आधार पर न्यूनतम 19,500 रूपये से अधिकतम 62,000 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा इन कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और वर्दी भत्ता भी दिया जाएगा।

Read Also….10वीं पास हेतु जेल प्रहरी भर्ती का 659 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, फटाफट ऐसे करें आवेदन

How to Apply for MP Forest Guard Recruitment 2026

MP Forest Guard Online Apply प्रॉसेस को पूरा करना बेहद आसान है, इसके लिए आप यहां बताए गए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर ‘Candidate Profile’ अपडेट करें और बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन को पूरा करें।
  • इसके बाद पोर्टल पर लॉगिन करके आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और जिला प्राथमिकता सहित पूरी जानकारी को सोच-समझकर ध्यानपूर्वक भरें।
  • इसके बाद कक्षा 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ को स्कैन करके अपलोड करें। फोटो का बैकग्राउंड सफेद होना चाहिए, साथ ही उस पर अभ्यर्थी का नाम व डेट होना अनिवार्य है।
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को Submit कर दें एवं भविष्य के उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

MP Forest Guard Recruitment 2026 Apply Online

MP Forest Guard Notification Notification PDF
MP Forest Guard Apply Online Appy Now
Official Web LinkMPESB
Exam Centers
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, सागर, सतना, रतलाम, खंडवा आदि।

निष्कर्ष: MP Forest Guard Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है जो सरकारी नौकरी के साथ साहसिक जीवन जीने के साथ ही सरकारी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। रिक्त पदों की संख्या को देखते हुए कॉम्पिटिशन तगड़ा रहने वाला है, इसलिए नॉर्मलाइजेशन के फैक्टर को ध्यान में रखकर अधिक से अधिक ‘रॉ मार्क्स’ (Raw Marks) लाने का लक्ष्य रखें। सही रणनीति और समय पर आवेदन ही आपकी सफलता की पहली सीढ़ी है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सम्पूर्ण जानकारी केवल मार्गदर्शन के लिए है जो ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर आधारित है। वनरक्षक भर्ती के कुल पदों, नियमों या आवेदन की तारीखों में किसी भी बदलाव की स्थिति में आधिकारिक विभाग (MPESB) की वेबसाइट पर दी गई सूचना ही अंतिम रूप से मान्य होगी।

MP Forest Guard Vacancy 2026 FAQ

क्या फॉर्म भरते समय फोटो पर नाम और तारीख लिखना जरूरी है?

हां, मध्यप्रदेश वनरक्षक नियम पुस्तिका के अनुसार फोटोग्राफ पर अभ्यर्थी का नाम और फोटो खिंचवाने की डेट जो कि आवेदन शुरू होने की तारीख से अधिकतम 3 माह से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए, स्पष्ट रूप से लिखना जरूरी है।

क्या वनरक्षक एग्जाम में नॉर्मलाइजेशन पद्धति लागू होगी?

हां, चूंकि एग्जाम कई शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा, इसलिए रिजल्ट को मेंटेन करने के लिए MPESB की मानक नॉर्मलाइजेशन पद्धति अपनाई जाएगी।

क्या एमपी वनरक्षक पैदल चाल के लिए कोई अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं?

जी नहीं, पैदल चाल (Physical Efficiency Test) केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा। फाइनल मेरिट केवल लिखित परीक्षा में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर बनेगी।

एमपी वन रक्षक और क्षेत्र रक्षक में कौन सा पद ज्यादा बेहतर है?

वन रक्षक जिला कैडर का पद है, जबकि क्षेत्र रक्षक वन विकास निगम का पद है। दोनों की शैक्षणिक योग्यता एक समान है, आप अपनी रुचि के अनुसार किसी भी पद को प्राथमिकता दे सकते हैं।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment