Punjab Police Constable Bharti 2026 Official Notification Release: 12वीं पास के लिए पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती का 3298 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

Punjab Police Constable Bharti 2026: दोस्तों, अगर आपके खून में भी पंजाब की मिट्टी की वो दिलेरी है और आप ‘सेवा और साहस’ के नारे के साथ खाकी वर्दी पहनने का ख्वाब देख रहे हैं, तो यह मौका हाथ से मत जाने देना। पंजाब पुलिस विभाग द्वारा कांस्टेबल डिस्ट्रिक्ट और आर्म्ड कैडर के लिए Advt. No. 01/2026 पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Punjab Police Constable Bharti 2026 Official Notification Release
Punjab Police Constable Bharti 2026

पंजाब पुलिस भर्ती के जरिए कुल 3298 खाली पदों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवार विभाग के पोर्टल पर जाकर आसानी से अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। पंजाब पुलिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र 10 मार्च 2026 से आमंत्रित किए गए है। इस आर्टिकल में पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए पात्रता, आवेदन की तारीखें, आवेदन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

Punjab Police Constable Bharti 2026 Overview

Recruitment BoardPunjab Police Department
Total Vacancies3298
Post NameConstable
Cadre NameDistrict and Armed Police Cadre
Mode of ApplyOnline Only
Application Start Date10 March 2026
Job LocationPunjab District and Armed Police Force
CategoryLatest Govt Jobs 2026
Official WebsitePolice Portal
Helpline Number022-61306246

Punjab Police Constable Bharti 2026 Important Dates

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती में शामिल होने के लिए समय रहते आवेदन करना आवश्यक है, इस भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 6 मार्च को जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें कुछ इस प्रकार है:

EventDates
ऑनलाइन आवेदन शुरू10 मार्च 2026 (शाम 07:00 बजे से)
आवेदन करने की अंतिम तिथि30 मार्च 2026 (रात 11:55 बजे तक)

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 पोस्ट डिटेल्स

इस वर्ष पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती का आयोजन विभिन्न कैडर के कुल 3298 पदों को भरने के लिए किया जा रहा है, जिसमें कैडर अनुसार निम्नलिखित पद शामिल है:

  • District Police Cadre: 2522 पद (महिलाओं के लिए 825 आरक्षित)।
  • Armed Police Cadre: 776 पद (महिलाओं के लिए 259 आरक्षित)।
  • Note: ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को महिला उम्मीदवारों के बराबर पात्रता और फिजिकल स्टैंडर्ड्स का लाभ मिलने वाला है।

Punjab Police Constable Bharti 2026 Eligibility Criteria

अभ्यर्थी किसी भी राज्य से हो पंजाब पुलिस भर्ती में आवेदन कर सकते है, लेकिन उन्हें शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधित मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है, जो इस प्रकार है:

Punjab Police Constable Qualification 2026

  • पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं पास होने अनिवार्य है।
  • Ex-Servicemen (ESM): भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों का इस भर्ती में शामिल होने के लिए न्यूनतम कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • Note: अभ्यर्थियों ने कक्षा 10वीं में पंजाबी भाषा एक सब्जेक्ट के रूप में अवश्य पढ़ी हो।

Punjab Police Constable Age Limit 2026

पुलिस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 1 जनवरी 2026 को आधार मानते हुए 18 वर्ष रखी गई है। जबकि ऊपरी आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार पंजाब राज्य के SC एवं BC वर्ग उम्मीदवारों और सेवारत सरकारी कर्मचारियों को ऊपरी आयु में 5 वर्ष तक की छूट दी गई है।

Punjab Police Constable Application Fees 2026

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन के लिए फीस कैटेगरी वाइज तय की गई है, जिसका भुगतान अभ्यर्थियों को केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा:

CategoryApplication Fees
जनरल कैटेगरी, अन्य राज्य के अभ्यर्थीRs.1200/-
भूतपूर्व सैनिकRs.500/-
SC/ST/BCRs.700/-
EWS (Punjab)Rs.700/-

Punjab Police Constable Bharti 2026 Selection Process

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • Stage-I: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) – इस टेस्ट में पेपर-1 और पेपर-2 होंगे।
  • Stage-II: फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) होंगे।
  • Stage-III: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट (नशा परीक्षण/Dope Test अनिवार्य है)।

Punjab Police Constable Exam Pattern And Syllabus 2026

  • Negative Marking: इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, तो डटकर सवाल हल करें।
  • Paper-II (Punjabi): यह क्वालीफाइंग पेपर है। इसमें अभ्यर्थियों को कम से कम 50% यानी कि 25 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, वरना पेपर-1 का मूल्यांकन नहीं होगा।
  • Normalization: चूंकि परीक्षा कई अलग अलग शिफ्टों में होगी, इसलिए ‘Mean Standard Deviation’ विधि से स्कोर तय किया जाएगा।

Punjab Police Constable Physical Test 2026 Details

पंजाब पुलिस कांस्टेबल फिजिकल एग्जाम केवल क्वालीफाइंग नेचर का होगा।

शारीरिक मापदंडपुरुष उम्मीदवारमहिला/ट्रांसजेंडर
न्यूनतम ऊंचाई5 फीट 7 इंच (170.2 cm)5 फीट 2 इंच (157.5 cm)
दौड़ (Running)1600 मीटर (6.5 मिनट)800 मीटर (4.5 मिनट)
लॉन्ग जंप3.80 मीटर (3 चांस)3.00 मीटर (3 चांस)
हाई जंप1.10 मीटर (3 चांस)0.95 मीटर (3 चांस)

पंजाब पुलिस कांस्टेबल एग्जाम की तैयारी कैसे करें?

  • पुलिस एग्जाम के लिए आज के समय में रटने की जगह ‘स्मार्ट स्टडी’ प्लान अपनाएं।
  • पंजाब राज्य के इतिहास और करंट अफेयर्स पर अपनी पकड़ मजबूत करें।
  • पुलिस कांस्टेबल के अब तक के अधिक से अधिक पुराने पेपर्स को सॉल्व करें।
  • पुलिस कांस्टेबल एग्जाम टाइम मैनेजमेंट के लिए मॉक टेस्ट दें।
  • पढ़े हुए टॉपिक्स का बार बार रिवीजन अवश्य करें।

Expert Advice: लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट की तैयारी साथ-साथ ही करें। अक्सर छात्र रिटर्न तो आसानी से निकाल लेते हैं, लेकिन ग्राउंड टेस्ट में मात खा जाते हैं। याद रखें पेपर-2 (पंजाबी) को हल्के में न लें क्योंकि इसमें फेल होने का मतलब है पूरी भर्ती से आपका बाहर हो जाना है।

Punjab Police Constable Exam ke liye best Books 2026

पंजाब पुलिस एग्जाम की अच्छी तैयारी के लिए आप यहां विषयवार बताई गई कुछ बुक्स को सलेक्ट कर सकते हैं:

  1. Punjab GK: ‘Sada Punjab’ मुनीश मल्होत्रा सबसे बेस्ट और भरोसेमंद बुक है।
  2. Maths/Reasoning: आर.एस. अग्रवाल की ‘Quantitative Aptitude’ गाइड।
  3. पंजाबी व्याकरण: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की 10वीं की व्याकरण किताबें।

Punjab Police Constable Salary Structure 2026

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 7th CPC के पे मैट्रिक्स के अनुसार 19,900 रूपये तक प्रतिमाह फिक्स वेतन दिया जाएगा। जॉइनिंग के शुरुआती 3 साल प्रोबेशन के दौरान कोई अन्य भत्ते भी नहीं मिलेंगे, लेकिन इसके बाद बढ़े हुए वेतन के साथ ही विभिन्न प्रकार के भत्तों का भी फायदा मिलेगा।

Read Also….आईडीबीआई बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के 1300 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, तुरंत यहां से करें अप्लाई

How To Apply Punjab Police Constable Bharti 2026

पंजाब पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी यहां दी गई है, जिसके जरिए आप घर बैठे ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर ‘Recruitment‘ के सेक्शन में जाकर आवश्यक जानकारी के साथ अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर Login करें।
  • लॉगिन करने के बाद District Preference के तहत अपनी पसंद के 15 जिले चुनें, याद रहे होम डिस्ट्रिक्ट में पोस्टिंग नहीं मिलेगी।
  • आवेदन पत्र में मांगी जा रही स्टेप बाय स्टेप संपूर्ण जानकारी को सही एवं सटीक तरीके से दर्ज करें।
  • आवश्यक डॉक्युमेंट्स को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन करके फॉर्म में अपलोड करें।
  • अंत में ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Punjab Police Constable Bharti 2026 Documents

पंजाब पुलिस कांस्टेबल फॉर्म भरने के लिए आपके पास निम्नलिखित आवश्यक डॉक्युमेंट्स होना आवश्यक है:

  1. कक्षा 10वीं की पंजाबी विषय वाली मार्कशीट।
  2. कक्षा 12वीं का सर्टिफिकेट और स्कैन की हुई लेटेस्ट फोटो।
  3. पंजाब का डोमिसाइल (आरक्षण का लाभ लेने के लिए)।
  4. आधार कार्ड
  5. लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो
  6. वैध मोबाइल नंबर
  7. एक्टिव ईमेल आईडी
  8. हस्ताक्षर इत्यादि।

Punjab Police Constable Bharti 2026 Apply Online

Official NotificationNotification PDF
Apply Online LinkApply Now 
Official WebsitePortal

निष्कर्ष: Punjab Police Constable Bharti 2026 आपके लिए सम्मान और करियर दोनों का संगम है। चूंकि इसमें कोई वेटिंग लिस्ट नहीं बनाई जाएगी, इसलिए अपनी तैयारी ऐसी रखें कि आप सीधा मेरिट में ही अपनी जगह बनाएं। आवेदन के समय कोई गलती न करें क्योंकि बाद में सुधार का मौका भी नहीं मिलता। अगर आपका कोई सवाल है, तो कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें और इस आर्टिकल को उन दोस्तों के साथ शेयर करें जो वर्दी पहनने का जुनून रखते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई पूरी जानकारी पंजाब पुलिस के नोटिफिकेशन ‘Advt. No. 01/2026’ पर आधारित है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली सूचनाओं को ही अंतिम आधार मानें।

Punjab Police Constable Bharti 2026 FAQ’s

क्या दूसरे राज्य के 12वीं पास अभ्यर्थी भी इसमें आवेदन कर सकते हैं?

हां, बशर्ते उन्होंने कक्षा 10वीं में पंजाबी विषय पढ़ा हो और वे जनरल कैटेगरी की पात्रता शर्तों को पूरा करते हों।

मेडिकल टेस्ट में ‘डोपे टेस्ट’ क्या होता है?

यह एक नशा परीक्षण है जिससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि भर्ती होने वाला जवान पूरी तरह व्यसन मुक्त और स्वस्थ है।

यदि पेपर-1 में अंक समान हों तो क्या होगा?

ऐसी स्थिति में जिस अभ्यर्थी की उम्र आपसे अधिक होगी उसे चयन में वरीयता दी जाएगी। यदि उम्र भी समान है, तो जनरल अवेयरनेस के अंक देखे जाएंगे।

क्या मुझे मेरे गृह जिले में पोस्टिंग मिल सकती है?

बिल्कुल नहीं, पंजाब पुलिस के नीति नियम अनुसार एक पुलिस कांस्टेबल को उनके गृह जिले में पोस्टिंग नहीं दी जाती है।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment