HPRCA JBT Recruitment 2026 Notification Release: जेबीटी भर्ती के 600 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, फटाफट ऐसे करें आवेदन

राज्य के प्राथमिक स्कूलों में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर द्वारा HPRCA JBT Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आयोग द्वारा Advertisement No. 05/2026 के जरिए जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के मूल 600 खाली पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती HP JBT Commission 2026 के तहत पूरी तरह से ‘जॉब ट्रेनी’ (Job Trainee Basis) आधार आयोजित की जा रही है।

HPRCA JBT Recruitment 2026 Notification Release
HPRCA JBT Recruitment 2026

अक्सर उम्मीदवार ‘जॉब ट्रेनी’ शब्द को लेकर संशय में रहते हैं, लेकिन आपको बता दें कि यह हिमाचल प्रदेश सरकार की “जॉब ट्रेनी स्कीम-2025” के अंतर्गत एक नई पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और राज्य के युवाओं को विभाग के साथ सीधे जोड़ना है। यदि आप HP Govt Teacher Jobs 2026 की तलाश में हैं, तो 16 मार्च 2026 से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस आर्टिकल में हमने न केवल हिमाचल प्रदेश JBT टीचर भर्ती की पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया तक जानकारी दी है, बल्कि उन सभी छोटी छोटी गलतियों के बारे में भी बताया है जिनसे आपका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।

HPRCA JBT Recruitment 2026 Highlights

Recruitment Organizationहिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर
Post Name(JBT – Job Trainee – Post Code 26015)
Vacancies600
Application ModeOnline
HP JBT Form Start Date16 March 2026
Job LocationHimachal Pradesh (HP)
Monthly HonorariumRs.18,000/-
CategoryLatest Teacher Jobs 2026
Official WebsiteHPRCA

HPRCA JBT Recruitment 2026 Important Dates

HPRCA JBT Online Form 2026 के लिए आयोग ने सख्त समय सीमा निर्धारित किए है, इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पोर्टल पर 09 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है, जिसके लिए आवेदन की निर्धारित तारीखें कुछ इस प्रकार है:

  • Online Application Start: 16 मार्च 2026 (10:00 AM)
  • Last Date of Apply: 06 अप्रैल 2026 (रात 11:59 PM तक)
  • Correction Window: आवेदन बंद होने के 3 दिन बाद से 7 दिनों तक खुलेगी (इसके लिए ₹100 अतिरिक्त शुल्क देना होगा)।

हिमाचल प्रदेश जेबीटी भर्ती 2026 पोस्ट डिटेल्स

हिमाचल प्रदेश टीचर भर्ती कुल 600 पदों पर निकाली गई ह, जिसमें पद संख्या का श्रेणीवार विभाजन पूरी तरह से रोस्टर के आधार पर किया गया है:

CategoryVacancies
General (UR)224 पद
EWS (UR)73 पद
WFF (UR)07 पद
OBC (UR)95 पद
OBC (BPL)23 पद
OBC (WFF)03 पद
SC (UR)118 पद
SC (BPL)23 पद
(SC) WFF04 पद
ST (UR)25 पद
ST (BPL)05 पद

HPRCA JBT Recruitment 2026 Eligibility Criteria

हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा संबंधित मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है:

HPRCA JBT Qualification 2026

  • एचपीआरसीए जेबीटी भर्ती 2026 में आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कम से कम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए। SC, ST, OBC और PWD उम्मीदवारों को न्यूनतम योग्यता अंकों में 5% तक की छूट दी गई है।
  • साथ ही आवेदकों के पास 2 वर्षीय JBT/D.El.Ed डिप्लोमा होना आवश्यक है।
  • इसके अलावा अभ्यर्थियों का हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित JBT Teacher Eligibility Test (HP TET) एग्जाम में पास होना भी अनिवार्य है।
  • आवेदनकर्ताओं का हिमाचल राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है। यदि अभ्यर्थी अन्य राज्य से है, तो उन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं हिमाचल राज्य के स्कूलों से उत्तीर्ण की हो।
  • अतिरिक्त योग्यता के तहत उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश के रीति-रिवाजों और स्थानीय बोलियों का ज्ञान भी होना चाहिए।

HPRCA JBT Age Limit 2026

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रखी गई है। उम्र की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग (PWD) उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट दी गई है।

HPRCA JBT Application Fees 2026

हिमाचल प्रदेश JBT भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी अनुसार रखा गया है, जिसका भुगतान अभ्यर्थियों को केवल ऑनलाइन Debit कार्ड, Credit Card या UPI के माध्यम से करना होगा:

CategoryApplication Fees
All Categories₹800/- (₹100 एग्जाम फीस + ₹700 प्रोसेसिंग शुल्क)
Mode Of PaymentOnline

Note: बिना आवेदन शुल्क भुगतान के आपके आवेदन को अधूरा मानकर रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

HPRCA JBT Recruitment 2026 Selection Process

HPRCA JBT Vacancy 2026 में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

  • CBT Exam: 120 अंकों का वस्तुनिष्ठ पेपर।
  • Z-Score Normalization: यदि एग्जाम एक से अधिक Shifts में होता है, तो अलग-अलग पेपर के कठिनाई लेवल को बराबर करने के लिए यह नॉर्मलाइजेशन फार्मूला अपनाया जाएगा।
  • Document Verification (DV): मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों की जांच के लिए हमीरपुर आयोग द्वारा निर्धारित तिथि एवं समय पर बुलाया जाएगा एवं अंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की मैरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

HPRCA JBT Qualifying Marks 2026

अभ्यर्थियों को JBT ऑनलाइन एग्जाम में उत्तीर्ण होने के लिए कैटेगरी वाइज निर्धारित पासिंग मार्क्स प्राप्त करने अनिवार्य है, जो कुछ इस प्रकार है:

कैटेगरीपासिंग मार्क्स
जनरल के लिए45%
संपूर्ण आरक्षित वर्ग के लिए40%

HPRCA JBT Exam Pattern And Syllabus 2026

HP JBT Syllabus 2026 के अनुसार निर्धारित एग्जाम पैटर्न कुछ इस प्रकार है:

  • कुल प्रश्न: 120
  • कुल अंक: 120
  • परीक्षा की समय अवधि: 90 मिनट
  • HP GK (20%): प्रदेश की नदियां, चोटियां, इतिहास, वर्तमान बजट 2025-26 और नई सरकारी योजनाएं।
  • Main Subject (60%): इसमें चाइल्ड डेवलपमेंट (CDP), शिक्षण शास्त्र (Pedagogy) और बुनियादी विषय जैसे Maths, Science, EVS के सवाल पूछे जाएंगे।
  • Language: सामान्य हिंदी और अंग्रेजी व्याकरण जिसका कठिनाई स्तर कक्षा 10वीं के लेवल तक का रहेगा।

HP JBT एग्जाम की तैयारी कैसे करें?

  • Online Test Series: चूंकि परीक्षा CBT मोड में होगी, इसलिए अधिक से अधिक ऑनलाइन प्रैक्टिस करें एवं एग्जाम टाइम मैनेजमेंट करना सीखें।
  • Current Affairs: पिछले 1 साल के हिमाचल और राष्ट्रीय समाचारों का गहराई से अध्ययन करें।
  • Old Question Papers: हमीरपुर बोर्ड के पिछले JBT कमीशन पेपर्स को अधिक से अधिक सॉल्व करें ताकि प्रश्नों के पैटर्न का आपको पता चल सके।

HPRCA JBT Exam Ki Tyari ke Liye Best Books 2026

एग्जाम की तैयारी के साथ साथ बेस्ट स्टडी बुक्स सलेक्ट करना भी उतना ही ज्यादा जरूरी है, क्योंकि यही आपकी सफलता में चार चांद लगा देती है:

  • HP GK: ‘आकाश हिमाचल दर्पण’ सबसे विश्वसनीय एवं भरोसेमंद गाइड।
  • Pedagogy: सन्दीप कुमार या पियरसन की शिक्षण शास्त्र।
  • Hindi/English: ल्यूसेंट पब्लिकेशन की व्याकरण पुस्तकें।
  • Current Affairs: ‘हिमाचल 365’ मासिक पत्रिका।

HPRCA JBT Salary Structure 2026

हिमाचल प्रदेश जेबीटी भर्ती 2026 के लिए चयनित उम्मीदवारों को Job Trainee Scheme-2025 के तहत 18000 रूपए फिक्स मासिक वेतन दिया जाएगा,
अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग अवधि के दौरान अन्य भत्ते नहीं मिलेंगे, लेकिन ट्रेनिंग के सफल समापन पर सरकार की नीति के अनुसार भविष्य के लाभ निर्धारित होंगे।

How To Apply HPRCA JBT Recruitment 2026

HPRCA JBT Online Form भरने के लिए आप यहां दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर One Time Registration (OTR) पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल को अपडेट करें।
  • इसके बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर Login करे।
  • डैशबोर्ड पर HP JBT Direct Recruitment 2026 के सामने ‘Apply Online‘ पर क्लिक करके पोस्ट कोड 26015 को सलेक्ट करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • अब नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को निर्धारित फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें।
  • आवश्यक सभी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में श्रेणीवार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके फॉर्म को Submit कर दें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

आवेदन करते समय न करें ये 3 सामान्य गलतियां

  • नाम की स्पेलिंग: 10वीं के सर्टिफिकेट के अनुसार ही अपना नाम और पिता का नाम भरें।
  • TET की जानकारी: TET के रोल नंबर और मार्क्स भरते समय कोई भी गलती न करें, अन्यथा आप DV के समय बाहर कर दिए जाएंगे।
  • ORA स्टेटस: फीस जमा करने के बाद ORA का स्टेटस ‘Submitted’ है या नहीं यह जरूर चेक करें।

HPRCA JBT Recruitment 2026 Apply Online

HPRCA JBT Notification PDFNotification
HPRCA JBT Apply OnlineApply Now
Official WebsiteHPRCA

निष्कर्ष: HPRCA JBT Recruitment 2026 हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए करियर बनाने की गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। इस भर्ती में पदों की संख्या भी अच्छी है, बस जरूरत है एक सटीक रणनीति के साथ कड़ी मेहनत की एवं सही तैयारी की। हम आशा करते हैं कि यह जानकारी आपकी सफलता में मददगार साबित होगी।

Disclaimer: यह आर्टिकल पूरी तरह से ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर आधारित है, जिसका उद्देश्य HPRCA JBT Bharti 2026 से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करवाना है। अभ्यर्थियों को हमारी सलाह है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक Advertisement No. 05/2026 को अच्छी तरह से पढ़ लें। किसी भी तकनीकी गड़बड़ी के लिए चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट के नियम ही मान्य होंगे।

HP JBT Recruitment 2026 – FAQ,s

क्या दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं?

वे अभ्यर्थी जिन्होंने 10वीं/12वीं हिमाचल के स्कूलों से की है, वे पात्र हैं, लेकिन उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

JBT परीक्षा में पेपर करने के लिए कितना समय मिलेगा?

120 प्रश्नों को हल करने के लिए कुल 90 मिनट का समय दिया जाएगा।

क्या JBT भर्ती में बीएड (B.Ed) वाले आवेदन कर सकते हैं?

जेबीटी नोटिफिकेशन के अनुसार न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक और 2 वर्षीय D.El.Ed या विशेष योग्यता रखने वाले इसमें आवेदन कर सकते हैं।

क्या 2026 जेबीटी भर्ती में वेटिंग पैनल बनेगा?

हाँ, चयन आयोग खाली पदों के आधार पर 10% से 25% का वेटिंग पैनल तैयार करेगा जो 1 वर्ष तक के लिए मान्य होगा।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment