RSSB Agriculture Supervisor Admit Card 2026 Release: राजस्थान कृषि सुपरवाइजर एडमिट कार्ड जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

RSSB Agriculture Supervisor Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा कृषि पर्यवेक्षक के 1100 पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा की घड़ी नजदीक आ गई है। यदि आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो आपको बता दें कि Agriculture Supervisor Hall Ticket 2026 के साथ ही एग्जाम की नई गाइडलाइंस भी जारी कर दी गई है।

RSSB Agriculture Supervisor Admit Card 2026 Release
RSSB Agriculture Supervisor Admit Card 2026

इस आर्टिकल में हमने राजस्थान कृषि सुपरवाइजर एडमिट कार्ड लिंक के साथ ही, एग्जाम को लेकर बनाए गए सभी नए नियम, ओएमआर (OMR) भरने के 5वें विकल्प वाले नए नियम, एग्जाम सेंटर पर ले जाने योग्य जरूरी डॉक्युमेंट्स सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी नीचे दी गई है। कृषि सुपरवाइजर परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन माध्यम से 18 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।

RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2026 Overview

Recruitment BoardRajasthan Staff Selection Board (RSSB)/RSMSSB)
Post NameAgriculture Supervisor
Exam Date18th April 2026 (Saturday)
Exam City Location11 April 2026
Admit Card Status14 April 2026
OMR Rule5 Option (A, B, C, D, E) Mandatory
Helpline Number0141-2722520
Job LocationRajasthan
CategoryRSSB Admit Card 2026
Official WebsiteRSSB

Rajasthan Agriculture Supervisor Admit Card 2026 Release Date

राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा RSSB कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा 18 अप्रैल 2026 को राजस्थान के विभिन्न जिला केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। बोर्ड के नियम अनुसार Agriculture Supervisor Admit Card 2026 परीक्षा से ठीक चार से पांच दिन पहले यानी 14 अप्रैल 2026 के आसपास जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी अपनी SSO ID या बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आईडी कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

वहीं एग्रीकल्चर सुपरवाइजर एग्जाम डिस्ट्रिक्ट लोकेशन पोर्टल पर 11 अप्रैल 2026 को जारी की जा रही है जिस से छात्र अपने एग्जाम सिटी का पता लगाकर से राज्य परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की व्यवस्था कर सकेंगे।

How to Download RSSB Agriculture Supervisor Admit Card 2026?

राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप SSO ऑफिशियल पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
  • अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर “Login” करें।
  • इसके बाद होमपेज पर “Recruitment Portal” पर क्लिक करें।
  • ऊपर दिए गए “Get Admit Card” बटन पर क्लिक करें।
  • Agriculture Supervisor 2026” के सामने ‘Get Admit Card‘ पर क्लिक करें।
  • अब अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके Get Admit Card पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर दिख रही एडमिट कार्ड डिटेल्स को सेव करके इसका प्रिंटआउट निकलवा लें।
  • याद से परीक्षा के लिए जाते समय इस प्रिंटआउट को अपने साथ अवश्य लेकर जाएं।

RSSB Krishi Supervisor Admit Card: 5वां विकल्प और ओएमआर के नए नियम

2026 की कृषि सुपरवाइजर परीक्षा में RSSB द्वारा ओएमआर शीट में एक बड़ा बदलाव किया गया है:

  • विकल्प ‘E’ (अनुत्तरित प्रश्न): अब प्रत्येक प्रश्न के 5 विकल्प (A, B, C, D, E) होंगे।
  • गोला काला करना अनिवार्य: यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते, तो आपको उसके लिए विकल्प ‘E’ का गोला काला करना अनिवार्य है।
  • नेगेटिव मार्किंग: यदि आपने किसी भी गोले को काला नहीं किया प्रश्न खाली छोड़ा, तो उस प्रश्न के लिए 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • अयोग्यता: यदि कोई अभ्यर्थी 10% से अधिक प्रश्नों में कोई भी विकल्प A से E तक नहीं भरता है, तो उसे परीक्षा के लिए अयोग्य (Disqualify) घोषित कर दिया जाएगा।

कृषि सुपरवाइजर एग्जाम के लिए जरूरी गाइडलाइंस और ड्रेस कोड 2026

  • रिपोर्टिंग टाइम: परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1.5 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। परीक्षा केंद्र का गेट परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले बंद कर दिया जाएगा।
  • जरूरी डॉक्युमेंट्स: मूल आधार कार्ड, एडमिट कार्ड की कॉपी और 2 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो।
  • ड्रेस कोड: आधी आस्तीन की शर्ट/टी-शर्ट, साधारण चप्पल या सैंडल पहनें। जूते, मोजे, और बड़ी ज्वेलरी पूरी तरह वर्जित हैं।

Read Also….राजस्थान पुलिस एसआई एडमिट कार्ड जारी, झटपट यहां से करें डाउनलोड

RSSB Agriculture Supervisor Exam Pattern 2026

SubjectQuestionMarks
सामान्य हिंदी1545
राजस्थान का सामान्य ज्ञान2575
शस्य विज्ञान, उद्यानिकी, पशुपालन60180
कुल 100300

पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे 10 मिनट का समय दिया जाएगा, 10 मिनट का अतिरिक्त समय 5वें विकल्प को भरने के लिए दिया जाएगा।

RSSB Agriculture Supervisor Admit Card 2026 Download Link

RSSB Agriculture Supervisor District Location CheckDistrict Location {Soon}
RSSB Agriculture Supervisor Admit Card LinkGet Admit Card {Soon}
Official Website RSSB

निष्कर्ष: RSSB कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा 2026 आपके करियर के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकती है। 14 अप्रैल 2026 को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और नए ओएमआर नियमों का विशेष ध्यान रखें। किसी भी भ्रामक जानकारी से बचें और केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

डिस्क्लेमर: यह एक सूचनात्मक आर्टिकल है। परीक्षा की तारीख और नियमों में किसी भी बदलाव के लिए आप केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी जानकारी को ही मुख्य आधार मानें।

RSSB Agriculture Supervisor Admit Card 2026 FAQs

5वां विकल्प भरने के लिए कितना अतिरिक्त समय मिलेगा?

ओएमआर शीट में 5वां विकल्प भरने करने के लिए अभ्यर्थियों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?

ऐसी स्थिति में आप तुरंत चयन बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 0141-2722520 पर संपर्क करें या परीक्षा के बाद सुधार के लिए आधिकारिक नोटिस का इंतजार करें।

क्या एडमिट कार्ड का कलर प्रिंट जरूरी है?

नहीं, ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटआउट भी मान्य है, लेकिन एडमिट कार्ड पर आपकी फोटो और अन्य डिटेल्स एकदम साफ और स्पष्ट होनी चाहिए।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment