UP Krishi Vibhag Bharti 2026 Notification Release: यूपी कृषि विभाग भर्ती के 2759 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

UP Krishi Vibhag Bharti 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कृषि क्षेत्र में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए वर्ष 2026 की सबसे बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। आयोग द्वारा कृषि तकनीकी सहायक (AGTA) ग्रुप-सी के कुल 2759 खाली पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए है।

UP Krishi Vibhag Bharti 2026 Notification Release
UP Krishi Vibhag Bharti 2026

आयोग द्वारा आवेदन पत्र 22 मई 2026 से आमंत्रित किए गए है। अभ्यर्थी अधीनस्थ सेवा आयोग के पोर्टल पर जाकर आसानी से UPSSSC AGTA Online Form जमा कर सकते हैं। इसके अलावा यूपी कृषि विभाग भर्ती के लिए पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, पद संख्या, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित स्टेप बाय स्टेप विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

UP Krishi Vibhag Bharti 2026 Overview

Recruitment BodyUttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC)
Post NameAgricultural Technical Assistant (AGTA) – Technical Assistant
Vacancies2759
Advertisement No.06-Exam/2026
Form Start Date22 May 2026
Job TypeUttar Pradesh Government Jobs (Group-C)
Job LocationUttar Pradesh (UP)
CategoryLatest Govt Jobs 2026
Official WebsiteUPSSSC

UP Krishi Vibhag Bharti 2026 Important Dates

यूपी कृषि विभाग कृषि तकनीकी सहायक (AGTA) भर्ती और तकनीकी सहायक भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना 24 मार्च 2026 को जारी की गई है। वहीं आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 को शुरू की जा रही है। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 11 जून 2026 निर्धारित की गई है। फीस एडजस्टमेंट एवं करेक्शन की लास्ट डेट 18 जून 2026 तय की गई है। आवेदन फॉर्म भरे जाने के बाद जल्द ही परीक्षा की तारीखें अलग से जारी की जाएगी।

UP Agriculture Department Recruitment 2026 Post Details

यूपी एग्रीकल्चर कृषि तकनीकी सहायक भर्ती का आयोजन कुल 2759 पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। जिसमें श्रेणीवार निर्धारित पद संख्या विवरण कुछ इस प्रकार है:

CategoryVacancies
सामान्य1692
अन्य पिछड़ा वर्ग573
अनुसूचित जाति213
अनुसूचित जनजाति06
ईडब्ल्यूएस275
कुल पद संख्या2759

UP Krishi Vibhag Bharti 2026 Qualification & Eligibility

  • यूपी कृषि कृषि तकनीकी सहायक भर्ती में फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों के पास कृषि (Agriculture), बागवानी (Horticulture), वानिकी (Forestry) या कृषि इंजीनियरिंग (B.Tech Ag) में स्नातक की डिग्री होनी आवश्यक है।
  • Degree Note: गृह विज्ञान (Home Science/Community Science) या मत्स्य पालन (Fisheries) में स्नातक उम्मीदवार तभी पात्र होंगे यदि आयोग के विस्तृत नोटिफिकेशन में उनका स्पष्ट उल्लेख किया गया हो। आमतौर पर “कृषि स्नातक” ही मुख्य आधार होगा।
  • अनिवार्य शर्त: आवेदकों का UPSSSC PET 2025 परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य है।

UP Krishi Vibhag Recruitment 2026 Age Limit

यूपी कृषि विभाग भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है, वहीं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। उम्र की गणना 01 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। सरकारी नियम अनुसार यूपी के मूल निवासी OBC, SC और ST अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है।

UPSSSC AGTA Recruitment Application Fees 2026

यूपी एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट भर्ती में आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी, EWS और विकलांग उम्मीदवारों सहित सभी वर्गों को 25 रूपये आवेदन शुल्क देना होगा। इस शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

UP Krishi Vibhag Bharti 2026 Selection Process

कृषि विभाग की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

  • Written Exam
  • Document Verification
  • Medical Test

UPSSSC AGTA Exam Pattern 2026

यूपी AGTA भर्ती परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
गलत उत्तर करने पर 1/4 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

SubjectQuestionMarksTime
कृषि विज्ञान6565
कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी1515
उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान (UP GK)20202 घंटे
कुल100100

UPSSSC AGTA Salary Structure 2026

यूपी AGTA भर्ती के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 4 एवं ग्रेड पे 2400 के आधार पर 25500 रूपये से 81100 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही महंगाई भत्ता (DA), आवास भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी भत्तों का भी लाभ दिया जाएगा।

Read Also….राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी एग्जाम डेट जारी, इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड

How To Apply UP Krishi Vibhag Bharti 2026

UPSSSC AGTA Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट UPSSSC पर जाएं।
  • होमपेज पर Candidate Registration ऑप्शन पर क्लिक करके पंजीकरण पूरा करें।
  • इसके बाद PET 2025 Registration Number के माध्यम से पोर्टल पर “Login” करें।
  • आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी संपूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • आवश्यक सभी दस्तावेजों, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन करके आवेदन पत्र में अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को Submit कर दें और प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

UP Krishi Vibhag Bharti 2026 Apply Online

UPSSSC AGTA Notification PDFUPSSSC
UPSSSC AGTA Apply Online Apply Now
Official WebsitePortal

निष्कर्ष: UPSSSC AGTA Recruitment 2026 उत्तर प्रदेश के कृषि स्नातक युवाओं के लिए करियर बनाने की एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। कुल 2759 पदों की इस भर्ती के लिए समय रहते आवेदन करके परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। कृषि विभाग भर्ती से जुड़े आपके जो भी सवाल है आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

Disclaimer: यह आर्टिकल में दी गई सम्पूर्ण जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। आवेदन से पहले कृपया आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें।

UPSSSC AGTA Vacancy 2026 FAQ’s

एजीटीए 2026 की परीक्षा कब होगी?

आवेदन प्रक्रिया 11 जून 2026 को समाप्त होगी, जिसके बाद AGTA Exam अगस्त या सितंबर 2026 में कराए जाने की संभावना है।

क्या इस पद के लिए इंटरव्यू (Interview) होता है?

नहीं, ग्रुप-सी के इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन केवल लिखित परीक्षा में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर होगा।

क्या 0 अंक लाने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के लिए पात्र हैं?

नहीं, मुख्य परीक्षा के लिए PET 2025 में शून्य या नकारात्मक अंक वाले अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।

क्या अन्य राज्यों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं?

केवल वही उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं जिन्होंने UPSSSC PET 2025 एग्जाम क्लियर किया है, चाहे वे किसी भी राज्य के हों।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment