BRO GREF Recruitment 2026 Full Notification Release: बीआरओ GREF भर्ती का 899 पदों नोटिफिकेशन जारी, अभी करें अप्लाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

BRO GREF Recruitment 2026: भारतीय युवाओं के लिए रक्षा मंत्रालय के तहत देश की सेवा करने का एक शानदार अवसर सामने आया है। दरअसल BRO GREF Recruitment 2026 के तहत बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) द्वारा विभिन्न ट्रेडों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 01/2026 जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए कुल 899 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसने ड्राफ्ट्समैन, स्टोर कीपर और ऑपरेटर जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

BRO GREF Recruitment 2026 Full Notification Release
BRO GREF Recruitment 2026

यदि आप भी भारतीय सेना के साथ जुड़कर दुर्गम क्षेत्रों में काम करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। BRO Vacancy 2026 की सबसे खास बात यह है कि इसमें केवल भारतीय नागरिक केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं, महिलाओं को इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माना गया है। BRO में सरकारी नौकरी न केवल आपको एक परमानेंट करियर बनाने का मौका देती है, बल्कि आपको कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का भी गौरव प्रदान करती है। इस आर्टिकल में BRO GREF Bharti के लिए पात्रता, आवेदन की तारीखें, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

BRO GREF Recruitment 2026 Overview

Organization NameBorder Roads Organization (BRO)
WingGeneral Reserve Engineer Force (GREF)
Advt. No.01/2026
Total Vacancies899 Posts
Form Start Date18 April 2026
Mode Of ApplyOffline
CategoryGovernment Jobs (Defence) 2026
Job LocationAll India
Official WebsiteBRO GREF

BRO GREF Recruitment 2026 Important Dates

बीआरओ GREF भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति 18 अप्रैल को जारी की जा रही है, जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें निम्नानुसार है:

EventDates
BRO GREF Short Notice13 April 2026
BRO GREF Notification Release18 April 2026
BRO GREF Form Start Date18 April 2026
BRO GREF Last Dateविज्ञापन जारी होने की तारीख से 45 दिन के भीतर (दूरदराज क्षेत्रों के लिए 60 दिन)।

बीआरओ GREF भर्ती 2026 पोस्ट डिटेल्स

बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन भर्ती का आयोजन कुल 899 खाली पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न स्तरीय अलग अलग रिक्त पद शामिल है:

Code Post/TradeGenSCSTOBCEWSTotal
Draughtsman245210142
Hindi Typist4114010
Store Keeper Technical (SKT)1514322777300
Operator Communication1144118835261
Operator Excavating Machinery (OEM) (Ordinary Grade)1352015352207
Electrician3810919379
Grand Total4661206722818899

Note: रिक्त पदों में भूतपूर्व सैनिकों (ESM) और दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों के लिए भी कुछ पद आरक्षित रखे गए हैं, जैसे ड्राफ्ट्समैन में 03 PwBD और SKT में 45 ESM पद निर्धारित किए गए है।

BRO GREF Recruitment 2026 Latest Update
BRO GREF Recruitment 2026 Latest Update

BRO GREF Recruitment 2026 Eligibility Criteria

BRO GREF Vacancy 2026 मे आवेदन के लिए अभ्यर्थी भारतीय नागरिक होने चाहिए, बता दें कि इस भर्ती के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र है, अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधित मानदंडों का भी पालन करना अनिवार्य है:

BRO GREF Bharti 2026 Qualification 2026

बीआरओ GREF भर्ती में पद अनुसार निर्धारित योग्यता विवरण कुछ इस प्रकार है:

  • Draughtsman: किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना आवश्यक है, साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से Architecture/Draftsmanship में सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
  • Store Keeper Technical: मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं पास और स्टोर कीपिंग का तकनीकी ज्ञान होना जरूरी है।
  • Hindi Typist: इस पद के लिए कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने के साथ ही हिंदी टाइपिंग में दक्षता होना आवश्यक है।
  • Operator/Electrician: कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ ही संबंधित ट्रेड (ITI) में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

BRO GREF Sarkari Nokri 2026 Age Limit

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि ऊपरी आयु सीमा 27 वर्ष तय की गई है। सरकारी नियम अनुसार SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 5 वर्ष की एवं OBC वर्ग को 3 वर्ष की विशेष छूट दी गई है।

BRO GREF Sarkari Nokri 2026 Application Fees

बीआरओ GREF भर्ती में आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी, EWS और एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों को 50 रूपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क रखी गई है।

BRO GREF Recruitment 2026 Selection Process

BRO सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट/कौशल परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

  • Physical Efficiency Test (PET): शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1 मील की दौड़ होगी।
  • Written Exam: पद से संबंधित ट्रेड और सामान्य ज्ञान पर आधारित लिखित परीक्षा होगी।
  • Trade/Skill Test: तकनीकी पदों के लिए प्रैक्टिकल टेस्ट लिया जाएगा।
  • Medical Examination & DV: फिजिकल फिटनेस के लिए चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा एवं मूल दस्तावेज चेक किए जाएंगे।

BRO GREF Exam Pattern 2026

  • BRO GREF Exam वस्तुनिष्ठ प्रकार का और ऑफलाइन होगा।
  • इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, अंकगणित और संबंधित ट्रेड से जुड़े विषय शामिल है।
  • परीक्षा में पेपर की भाषा हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही रहेगी।
  • Note: बीआरओ GREF एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें।

BRO GREF Physical Test 2026

Border Road Organization द्वारा फिजिकल टेस्ट निम्नलिखित चरणों में लिया जाएगा:

  • Height: अलग अलग क्षेत्र के अनुसार 152 cm से 162.5 cm के बीच।
  • Chest: न्यूनतम 75 cm (+ 5 cm फुलाव अनिवार्य)।
  • दौड़: 1.6 किमी की दौड़ दिए गए निर्धारित समय में पूरी करनी होगी।

BRO GREF Salary 2026

BRO GREF Govt Job 2026 के अंतर्गत विभिन्न स्तरीय पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 2 के आधार पर न्यूनतम 19,900 रूपये से 63,200 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा, साथ ही DA, HRA, Transport Allowance, और Hard & Risk Allowance सहित विभिन्न सरकारी भत्तों का भी लाभ मिलेगा।

Read Also….राजस्थान फर्स्ट ग्रेड टीचर के सभी विषयों की परीक्षा तिथि घोषित, 12 दिन चलेंगी परीक्षाएं

How To Apply for BRO GREF Recruitment 2026

BRO GREF Application Form भरने के लिए आप यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की ऑफिशियल वेबसाइट bro.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें।
  • अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी को साफ और स्पष्ट शब्दों में भरें।
  • इसके बाद निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज की फोटो चिपकाएं और आवेदनकर्ता के स्थान पर अपने हस्ताक्षर करें।
  • शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों की स्व अभिप्रमाणित छायाप्रति निकलवाकर फॉर्म के साथ अटैच करें।
  • भरे गए फॉर्म को एक लिफाफे में बंद करके लिफाफे के ऊपर “APPLICATION FOR THE POST OF ___ CATEGORY ___ ADVT NO 01/2026″ बड़े कैपिटल लेटर में अवश्य लिखें।
  • अंत में इस लिफाफे को नीचे दिए गए पते पर पंजीकृत डाक पोस्ट के जरिए निर्धारित समय से पहले भेज दें।

आवेदन पत्र भेजने का पता:
Commandant, GREF Centre, Dighi Camp, Pune – 411015

BRO GREF Recruitment 2026 Apply

BRO GREF Short Notice Notice Download
BRO GREF Full Notification PDF Download Notification PDF Download
BRO GREF Application Form Download Form Download
Official WebsiteBRO
More Jobs UpdateTelegram Channel

निष्कर्ष: BRO GREF Recruitment 2026 रक्षा मंत्रालय के अधीन करियर बनाने की एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। कुल 899 पदों पर निकली यह भर्ती तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आई है। यदि आप भी देश की सीमाओं पर सड़क निर्माण और बुनियादी ढांचे में योगदान देना चाहते हैं, तो समय सीमा के भीतर अपना आवेदन जरूर भेज दें।

Disclaimer: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। पदों की संख्या, पात्रता और अन्य शर्तों में बदलाव संभव है। आवेदन करने से पहले बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी फुल नोटिफिकेशन 01/2026 अवश्य पढ़ें।

BRO GREF Bharti 2026 FAQ’s

क्या इस भर्ती में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट जरूरी है?

हां, इलेक्ट्रिशियन और ऑपरेटर जैसे तकनीकी पदों के लिए संबंधित ट्रेड में ITI/सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

क्या महिला उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकती सकती हैं?

नहीं, यह भर्ती केवल भारतीय पुरुष उम्मीदवारों के लिए है।

बीआरओ GREF एप्लीकेशन फॉर्म किस पते पर भेजना है?

इस भर्ती का ऑफलाइन फॉर्म “Commandant, GREF Centre, Dighi Camp, Pune – 411015” के पते पर रजिस्टर्ड डाक पोस्ट के जरिए भेजना होगा।

BRO GREF 2026 भर्ती में कुल कितने पद हैं?

बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन भर्ती के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार इसमें विभिन्न स्तरीय कुल 899 पद शामिल हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment