CCRUM New Recruitment 2026: सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 31 जुलाई तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन यूनानी मेडिसिन द्वारा रोजगार समाचार 13-19 जून में CCRUM New Recruitment 2026 के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इस भर्ती के तहत कुल 179 ग्रुप ए, बी और सी के खाली पदों को भरा जाएगा। किसी भी राज्य के योग्य महिला पुरुष उम्मीदवार 01 जुलाई 2026 से ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते है।

CCRUM New Recruitment 2026
CCRUM New Recruitment 2026

सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन यूनानी मेडिसिन भर्ती में आवेदन के लिए युवाओं के पास लास्ट डेट 31 जुलाई 2026 रात्रि 11:59 बजे तक का समय है। इस बीच आप CCRUM की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन एप्लीकेशन सबमिट कर सकते है। यह भर्ती प्रक्रिया भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अंतर्गत कराई जा रही है, जिसमें रिसर्च ऑफिसर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, स्टेनोग्राफर, एलडीसी, यूडीसी और एमटीएस जैसे विभिन्न पद शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), स्किल टेस्ट और इंटरव्यू पर आधारित होगा, परीक्षा में गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी लागू की गई है। यदि आप CCRUM Vacancy के लिए पद अनुसार पात्रता, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया सहित पूरी ऑफिशियल जानकारी चाहते है तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है।

CCRUM New Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationCentral Council for Research in Unani Medicine (CCRUM)
Total Vacancies179 posts
Apply Last Date31 July 2026
Job LocationAll India
CategoryLatest Govt Jobs 2026

CCRUM New Recruitment 2026 Form Dates

इस भर्ती के लिए शोर्ट नोटिस 12 से 19 जून के रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है, वहीं फुल नोटिफिकेशन 1 जुलाई को जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए है।

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 01 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026 (11:59 PM)
CCRUM Notification 2026
CCRUM Notification 2026

CCRUM Vacancy Details

CCRUM भर्ती के माध्यम से विभिन्न स्तरीय 179 खाली पदों को भरा जाएगा, जिसमें ग्रुप ए और ग्रुप बी एवं ग्रुप सी लेवल के विभिन्न अलग अलग पद शामिल है:

Group A:
रिसर्च ऑफिसर/यूनानी16 (बैकलॉग)
पैथोलॉजी02
फिजियोलॉजी01
Group B:
असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर/फार्माकोलॉजी01
फार्माकोग्नॉसी/बॉटनी02
स्टाफ नर्स07 (बैकलॉग)
अकाउंट्स ऑफिसर01
रिसर्च असिस्टेंट केमिस्ट्री02 (बैकलॉग)
रिसर्च असिस्टेंट बॉटनी03
इन्वेस्टिगेटर (स्टैटिस्टिक्स)03 (बैकलॉग)
मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट (MLT)12
लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट03
प्रूफ रीडर01
Group C:
हिंदी असिस्टेंट02
फार्मासिस्ट06 (बैकलॉग)
सोशल वर्कर02 (बैकलॉग)
रेडियोग्राफर01 (बैकलॉग)
कंपाउंडर03 (बैकलॉग)
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III07
यूडीसी31
एलडीसी26
स्टाफ कार ड्राइवर04
एमटीएस43 (बैकलॉग)

CCRUM Bharti Application Fees

सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च भर्ती में आवेदन शुल्क श्रेणी अनुसार रखा गया है जिसकी सटीक जानकारी 1 जुलाई 2026 को फुल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद यहां अपडेट कर दी जाएगी।

Read Also…सरकारी बैंक में PO के 745 पदों पर भर्ती, यहां से करें आवेदन

Age Limit

आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है, इसके साथ ही आवेदकों की पद अनुसार न्यूनतम आयु सीमा 18 से 21 वर्ष रखी गई है जबकि ऊपरी आयु सीमा 30 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

CCRUM New Recruitment 2026 Qualification

सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च भर्ती में प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग अलग रखी गई है, जिसमें न्यूनतम कक्षा 10वीं और 12वीं से लेकर स्नातकोत्तर योग्यता तक के पद शामिल है। योग्यता संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिया गया नोटिफिकेशन चेक करें।

CCRUM Vacancy Selection Process 2026

लिखित परीक्षा में ग्रुप ए, बी और ग्रुप सी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, पद अनुसार कौशल परीक्षण अथवा इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। ग्रुप ए रिसर्च ऑफिसर पदों के लिए सीबीटी के बाद इंटरव्यू होगा, वहीं ग्रुप बी और सी के पदों के लिए एग्जाम के बाद आवश्यकतानुसार कौशल परीक्षण आयोजित किया जाएगा।

Exam Pattern

  • लिखित परीक्षा ऑनलाइन एवं वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
  • लिखित परीक्षा सभी ग्रुप्स के लिए कुल 100 अंकों की होगी।
  • रिसर्च ऑफिसर पदों के लिए एग्जाम के बाद 30 अंकों का इंटरव्यू होगा।
  • एग्जाम में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

CCRUM Staff Salary

सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन यूनानी मेडिसिन में विभिन्न स्तरीय पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के 7वें वेतन आयोग के आधार पर आकर्षक सैलरी पैकेज दिया जाएगा।

Read Also….सरकारी बैंकों में PO और MT के 6715 पदों पर ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, फटाफट अभी करें अप्लाई

How to Apply CCRUM New Recruitment 2026

CCRUM Application Form भरने के लिए इन स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:

  • सबसे पहले CCRUM की आधिकारिक वेबसाइट ccrum.ayush.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद Recruitment अनुभाग में जाकर CCRUM Various Posts Recruitment 2026 के लिए Apply Online पर क्लिक करें।
  • Click here for New Registration पर क्लिक करते हुए आवश्यक जानकारी के साथ पोर्टल पर पंजीकरण करें।
  • यूजर नेम और पासवर्ड के साथ पोर्टल पर Login करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं बेसिक डिटेल्स को सही सही भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Important Links

CCRUM Short Notice
Download Notice PDF
CCRUM Notification CCRUM Detailed Notification Download 
CCRUM Apply Online 
Official Website ccrum portal
Latest Govt Jobs NewsJoin Our WhatsApp Channel

निष्कर्ष: CCRUM New Recruitment 2026 के तहत 179 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, इच्छुक अभ्यर्थी योग्यता अनुसार संबंधित पोस्ट के लिए लास्ट डेट से पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। इसके अलावा आपके जो भी सवाल है आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

Disclaimer: यह आर्टिकल सूचना जानकारी देने के उद्देश्य से आधिकारिक रोजगार समाचार (13-19 जून 2026) के विज्ञापन संख्या 01/2026 के आधार पर लिखा गया है। अभ्यर्थी आवेदन से पहले पोर्टल पर उपलब्ध गाइडलाइंस और फुल नोटिफिकेशन अवश्य चेक करें।

FAQs

क्या ग्रुप बी और सी पदों के लिए इंटरव्यू होगा?

नहीं, ग्रुप बी और सी पदों के लिए इंटरव्यू का नहीं होगा, चयन मुख्य रूप से सीबीटी और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा।

CCRUM भर्ती के लिए डिटेल्ड जानकारी कैसे मिलेगी?

इसके लिए उम्मीदवार CCRUM Bharti 2026 की विस्तृत जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन चेक कर सकते है।

क्या परीक्षा में गलत जवाब देने पर माइनस मार्किंग होगी?

हां, ऑनलाइन परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

CCRUM ऑनलाइन एग्जाम कुल कितने अंकों का होगा?

सभी ग्रुप ए, बी और सी पदों के लिए सीबीटी परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment