UP Forest Guard Recruitment 2026 Notification Release: 12वीं पास के लिए वनरक्षक और वन्यजीव रक्षक भर्ती का 708 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें अप्लाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

UP Forest Guard Recruitment 2026: 12वीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए एक ब्रेकिंग न्यूज है, क्योंकि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ द्वारा सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए UP Forest Guard Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के कुल 708 खाली पदों को भरा जाएगा, जिसमें सामान्य और विशेष चयन दोनों शामिल हैं।

UP Forest Guard Recruitment 2026 Notification Release
UP Forest Guard Recruitment 2026

वनरक्षक भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का PET 2025 में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार वनरक्षक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू की जा रही है। इस आर्टिकल में वनरक्षक भर्ती के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड (Height/Chest), दौड़ के कड़े नियम, शार्टलिस्टिंग प्रॉसेस और एग्जाम की तैयारी के लिए बेहतरीन स्टडी टिप्स विस्तारपूर्वक दिए गए है ताकि आप सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर आसानी से फॉर्म जमा कर सके।

UP Forest Guard Recruitment 2026 Overview

Recruitment BodyUttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC)
Post NamesForest Guard & Wildlife Guard
Total Vacancies708 Posts
Advt. No.12-Exam/2026
Form Start Date30 June 2026
Job LocationUttar Pradesh
CategoryUP 12th Pass Latest Jobs 2026
Official WebsiteUPSSSC

UP Forest Guard Recruitment 2026 Important Dates

आयोग द्वारा यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 23 अप्रैल को जारी किया गया है, जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें इस प्रकार है:

EventDates
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख30-06-2026
ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट20-07-2026
शुल्क समायोजन एवं संशोधन की अंतिम तिथि27-07-2026

यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 पोस्ट डिटेल्स

उत्तर प्रदेश वनरक्षक भर्ती का आयोजन कुल 708 खाली पदों को भरने के लिए किया जा रहा है, जिसके वनरक्षक और वन्यजीव रक्षक के विभिन्न पद शामिल है।

Post NameGeneralSCSTOBCEWSTotal Posts
वन रक्षक1281991027931647
वन्य जीव रक्षक041901360161
Total1323181131532708

UP Forest Guard Recruitment 2026 Eligibility Criteria

यूपी वनरक्षक वैकेंसी में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों का PET 2025 एग्जाम में उत्तीर्ण होना आवश्यक है, साथ ही शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधित मानदंडों का भी पालन करना अनिवार्य है:

UP Forest Guard Bharti 2026 Qualification

किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं पास अभ्यर्थी यूपी वनरक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। साथ ही आवेदकों के पास NCC ‘B’ का सर्टिफिकेट या प्रादेशिक सेना में 2 वर्ष की सेवा का अनुभव होना चाहिए।

UP Forest Guard Vacancy 2026 Age Limit

यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी है। उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

UP Forest Guard Sarkari Nokri 2026 Application Fees

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 25 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान अभ्यर्थियों को केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
Note: मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट सामान्य/OBC वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹200 और SC/ST को ₹80 अलग से देने होंगे।

UP Forest Guard Recruitment 2026 Selection Process

यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • Written Exam
  • Physical Test
  • Document Verification
  • Medical Test

UP Forest Guard Exam Pattern 2026

  • लिखित परीक्षा ऑफलाइन एवं वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
  • जिसमें हिंदी, सामान्य ज्ञान और रीजनिंग विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • लिखित परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर UP Forest Guard Syllabus 2026 की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।
  • परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंकों की निगेटिव मार्किंग की जाएगी, इसलिए केवल सही उत्तर ही चुनें।
  • लिखित परीक्षा की तैयारी के साथ ही दौड़ की तैयारी भी आज से ही शुरू करें। हफ्ते में एक बार वजन लेकर चलने का अभ्यास करें।
  • इस परीक्षा में हिंदी का वेटेज अधिक रहता है, अतः व्याकरण और शब्दावली पर अपनी पकड़ मजबूत करें।

UP Forest Guard Physical Test 2026 Details

यूपी फॉरेस्ट गार्ड एग्जाम में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, यह टेस्ट दो चरणों में होगा, पहले चरण में फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और दूसरे चरण में फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट होगा।

  • Physical Standard Test (PST)Gen/OBC/SC (Male):
    ऊंचाई – 168 सेमी
    सीना – 84 सेमी (5 सेमी फुलाव अनिवार्य)।
  • ST (Male):
    ऊंचाई – 160 सेमी
    सीना – 82 सेमी।
  • Gen/OBC/SC (Female):
    ऊंचाई – 152 सेमी
    वजन – 45-58 किग्रा।
  • ST (Female):
    ऊंचाई – 147 सेमी।
    वजन – 45-47 किग्रा।

Physical Efficiency Test (Race):

  • पुरुष: 10 किलो वजन लेकर 4 घंटे में 25 किमी की दौड़/पैदल चाल पूरी करनी होगी।
  • महिला: बिना वजन के 4 घंटे में 14 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी।

Read Also…बिना CET राजस्थान पशु परिचर के 3000+ पदों पर नई भर्ती, योग्यता 10वीं पास

UP Forest Guard Salary 2026

यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को ग्रेड पे ₹1900/- और पे लेवल 2 के आधार पर न्यूनतम 5200 से 20200 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

How To Apply for UP Forest Guard Recruitment 2026

UPSSSC Forest Guard Vacancy में अभ्यर्थी यहां दिए हुए चरणों का पालन करते हुए ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Applicant Authentication through PET Registration” पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण के बाद आवश्यक जानकारी के साथ पोर्टल पर Login करें।
  • जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसे सलेक्ट करके फॉर्म में मांगी गई संपूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक योग्यता से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को Submit कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

UP Forest Guard Recruitment 2026 Apply Online

UPSSSC Forest Guard Notification PDF DownloadForest Guard Notification PDF Download
UPSSSC Vanrakshak Apply OnlineVanrakshak Apply Online
Official WebsiteUPSSSC
More Jobs UpdateJoin Telegram

निष्कर्ष: UP Forest Guard Bharti 2026 उन युवाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ है जो वर्दी वाली नौकरी और प्रकृति के साथ CAREER बनाना चाहते हैं। अपनी तैयारी को PET 2025 के अंकों के आधार पर अभी से शुरू कर दें।

Disclaimer: यह पूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन 12-परीक्षा/2026 पर आधारित है। नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें।

UP Forest Guard Bharti 2026 FAQ’s

आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि क्या है?

फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 है।

क्या अन्य राज्य के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं?

हां, लेकिन उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, वे सामान्य श्रेणी में गिने जाएंगे।

क्या वजन लेकर दौड़ना पुरुषों के लिए अनिवार्य है?

क्या वजन लेकर दौड़ना पुरुषों के लिए अनिवार्य है?

क्या PET 2025 अनिवार्य है?

हां, इसके बिना आप मुख्य परीक्षा का फॉर्म नहीं भर सकते।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment