CRPF Constable Recruitment 2026 Full Notification, Apply Online Link Here: सीआरपीएफ कांस्टेबल टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती के 9175 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें अप्लाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

CRPF Constable Recruitment 2026: खाकी वर्दी पहनने और देश की सबसे बड़ी Paramilitary Force का हिस्सा बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए वर्ष 2026 की सबसे बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा Constable तकनीकी, ट्रेड्समैन और पायनियर के 9,175 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है। सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती भारतीय युवाओं के लिए देश सेवा के साथ-साथ परमानेंट करियर बनाने का सुनहरा मौका है।

CRPF Constable Recruitment 2026 Full Notification, Apply Online Link Here
CRPF Constable Recruitment 2026

इस भर्ती में देश के किसी भी राज्य से योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भी विभिन्न प्रकार के टेक्निकल और ट्रेड्स पद शामिल है। सीआरपीएफ सरकारी नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू की गई है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इसके अलावा CRPF Constable Bharti 2026 के लिए पात्रता, आवेदन की तारीखें, चयन प्रक्रिया ल, एग्जाम पैटर्न, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया सहित पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक नीचे दी गई है।

CRPF Constable Recruitment 2026 Overview

Organization NameCentral Reserve Police Force (CRPF)
Post NameConstable (Technical, Tradesman & Pioneer)
Total Vacancies9,175 Posts (Male: 9,096)
Mode of ApplyOnline
Form Start Date20 April 2026
Pay ScalePay Level-3 (₹21,700 – ₹69,100)
Application LanguageThe CBT will be conducted in Hindi and English only.
Job LocationAll India
Category10th Pass Sarkari Nokri 2026
Official WebsiteCRPF

CRPF Constable Recruitment 2026 Important Dates

सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 8 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया गया है जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें निम्नानुसार है:

EventDates
Starting Date for Online Form20 April 2026
Last Date For Online Application And Fees19 May 2026
CBT Exam Tentative Dateजून/जुलाई 2026

CRPF Constable Sarkari Nokri 2026 Post Details

  • CRPF Constable Bharti का आयोजन विभिन्न स्तरीय कुल 9,175 पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, जिसमें सिपाही के तकनीकी एवं ट्रेड्समैन के ड्राइवर, मोटर मैकेनिक, मोची, बढ़ई, दर्जी, बिगुलर, माली, पेंटर, रसोइया, जलवाहक, धोबी, नाई और सफाई कर्मचारी जैसे विभिन्न पद शामिल है। पद संख्या की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया फुल नोटिफिकेशन को चेक करें।
  • Note: पायनियर विंग के लिए कट-ऑफ All India Basis पर तैयार की जाती है।
  • कोटा: कुल रिक्त पद संख्या का 10% भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित रखा गया हैं।

CRPF Constable Recruitment 2026 Eligibility Criteria

  • नागरिकता: सीआरपीएफ कांस्टेबल टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी भारतीय नागरिक होने चाहिए।
  • डोमिसाइल: उम्मीदवार जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां का मूल निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
  • फिटनेस: अभ्यर्थी शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ एवं फिट होने चाहिए।
  • इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधित पात्रता मानदंड कुछ इस प्रकार है:

CRPF Constable Technical and Tradesman Bharti 2026 Qualification

  • सिपाही (चालक): 10वीं पास + भारी परिवहन वाहन (HTV) लाइसेंस।
  • सिपाही (मोटर मैकेनिक): 10वीं पास + संबंधित ट्रेड में ITI और 1 साल का अनुभव।
  • अन्य ट्रेड्स (कुक, नाई, मोची आदि): मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) पास और अपने काम में निपुणता।
  • पायनियर: 10वीं पास + संबंधित ट्रेड (राजमिस्त्री/इलेक्ट्रीशियन) में 1 वर्ष का कार्य अनुभव।

CRPF Constable Vacancy 2026 Age Limit 2026

आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी, इस भर्ती में ड्राइवर पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अन्य सभी ट्रेड्स के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है। सरकारी नियम अनुसार SC, ST सहित सभी आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में 3 से 5 वर्ष तक की विशेष छूट दी गई है। पद अनुसार ऊपरी आयु ड्राइवर के लिए 27 वर्ष एवं अन्य सभी ट्रेड्स के लिए 23 वर्ष निर्धारित की गई है।

CRPF Constable Sarkari Nokri 2026 Application Fees

सीआरपीएफ ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क श्रेणीवार देना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गया है।

CategoryApplication Fees
General/EWS/OBC (Male)₹100/-
Female/SC/ST/ESMनिशुल्क (Free)

CRPF Constable Recruitment 2026 Selection Process

सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • Written Exam (CBT)
  • Physical Test (PET/PST)
  • Trade Test (Skill Test)
  • Document Verification (DV)
  • Detailed Medical Examination (DME)

Read Also…रेलवे एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट के 4063 पदों पर नई भर्ती, योग्यता 12वीं पास

CRPF Constable Exam Pattern 2026

सीआरपीएफ कांस्टेबल एग्जाम ऑनलाइन होगा, जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
इस परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा पैटर्न कुछ इस प्रकार है:

  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • परीक्षा अवधि: 2 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग: 0.25 अंक
SubjectQuestionMarks
सामान्य बुद्धिमत्ता (Reasoning)2525
प्रारंभिक गणित (Maths)2525
सामान्य ज्ञान (GK)2525
हिंदी/अंग्रेजी2525
कुल100100

CRPF Constable Physical Test 2026

सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती फिजिकल टेस्ट दो चरणों में होगा, पहले चरण में शारीरिक मानक परीक्षण (PST) होगा, जिसमें ऊंचाई, सीना इत्यादि माप होगा। वहीं शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के तहत निर्धारित समय सीमा के भीतर दौड़ कराई जाएगी।

Height

  • पुरुष: 170 सेमी
  • महिला: 157 सेमी

Chest

  • पुरुष: 80 सेमी (+5 सेमी फुलाव)।

दौड़

  • ड्राइवर/बिगुलर: 5 किमी दौड़ 24 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • कुक/सफाई कर्मचारी: 1.6 किमी की दौड़ सिर्फ 10 मिनट मे पूरी करनी होगी।

CRPF Constable Trade Test 2026

सीआरपीएफ कांस्टेबल एग्जाम और फिजिकल टेस्ट दोनों me शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस टेस्ट में 50 अंकों का प्रैक्टिकल होगा, जिसे पास करने के लिए कम से कम 20 अंक प्राप्त करना जरूरी है।

  • Cook: चपाती/चावल बनाना, 100 लोगों के लिए मांस/सब्जी/दाल पकाने का ज्ञान।
  • Driver: ड्राइविंग कौशल, ट्रैफिक सिग्नल और छोटी-मोटी मरम्मत की जानकारी।
  • Cobbler: औजारों की जानकारी, चमड़े की सिलाई और मरम्मत।

CRPF Constable Salary 2026

सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 3 के आधार पर 21,700 रूपये से 69,100 रूपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही महंगाई भत्ता (DA), राशन मनी, रिस्क अलाउंस और फ्री मेडिकल सुविधाएं भी दी जाएगी।

How To Apply Online for CRPF Constable Recruitment 2026

CRPF Constable Online Form भरने के लिए आप इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल rect.crpf.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “New Registration” ऑप्शन पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण करें।
  • इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • अपनी पसंद के ट्रेड का चुनाव करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • कैटेगरी वाइज निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

CRPF Constable Recruitment 2026 Apply Online

CRPF Constable Notification PDF Notification Download
CRPF Constable Apply Online Apply Link
Official WebsitePortal
Join Telegram ChannelJoin

निष्कर्ष: CRPF Constable Recruitment 2026 बेरोजगार युवाओं के लिए करियर की शुरुआत करने का शानदार मौका है। 9000+ पदों पर निकली सीआरपीएफ वैकेंसी के लिए आप आज ही आवेदन करके अपनी तैयारी शुरू कर दें। इसके अलावा आपके जो भी सवाल है आप हमें कमेंट बॉक्स में जाकर पूछ सकते है।

Disclaimer: इस आर्टिकल की सम्पूर्ण जानकारी सीआरपीएफ कांस्टेबल टेक्निकल और ट्रेड्समैन ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर आधारित है। किसी भी प्रकार के तकनीकी बदलाव या संशोधन के लिए कृपया सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए अपडेट्स को ही अंतिम स्रोत मानें।

CRPF Constable Bharti 2026 FAQ’s

सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती में न्यूनतम पासिंग मार्क्स क्या हैं?

सामान्य श्रेणी के लिए कम से कम 30% अंक लाना अनिवार्य है, हालांकि मेरिट काफी ऊपर जाती है। विज्ञानी श्रेणियों के लिए कम से कम 25% अंक जरूरी है।

क्या परीक्षा में कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति है?

नहीं, CBT परीक्षा में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की अनुमति नहीं है।

पायनियर विंग और ट्रेड्समैन में क्या अंतर है?

पायनियर विंग में राजमिस्त्री और इलेक्ट्रीशियन जैसे तकनीकी पद होते हैं जिनकी मेरिट ऑल इंडिया लेवल पर बनती है। जबकि ट्रेड्समैन में कुक, नाई और मोची जैसे पद शामिल है।

क्या एक अभ्यर्थी एक से अधिक ट्रेड के लिए आवेदन कर सकता है?

नहीं, एक उम्मीदवार केवल एक ही ट्रेड के लिए आवेदन कर सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment